Shuru
Apke Nagar Ki App…
यह बेहद शर्मनाक है और पत्रकारिता की आज़ादी पर सीधा हमला है दिल्ली-यह बेहद शर्मनाक है और पत्रकारिता की आज़ादी पर सीधा हमला है. 👉दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार को इन सवालों का जवाब देना चाहिए. 👉इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।पत्रकार रिंकू
Rajdev yadav (पत्रकार )
यह बेहद शर्मनाक है और पत्रकारिता की आज़ादी पर सीधा हमला है दिल्ली-यह बेहद शर्मनाक है और पत्रकारिता की आज़ादी पर सीधा हमला है. 👉दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार को इन सवालों का जवाब देना चाहिए. 👉इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।पत्रकार रिंकू
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश-भाजपा सरकार अगर अपनी इस रोमांचक-लोमहर्षक युद्ध-कला पर टिकट लगा दे तो 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनते देर न लगे। ‘14 दिनों’ में छुट्टा पशुओं से छुटकारे का वादा किया गया था या ‘14 साल’… शायद जनता से ही सुनने में गलती हुई होगी..भाजपा वाले तो कभी झूठ बोलते नहीं है। भाजपा याद रखे जनता अब ये सब और देखने-सहने के मूड में नहीं है।1
- रजौरा के पूरे पाण्डेय के पुरवा में श्रीमद्भागवत कथा का तृतीय दिवस सम्पन्न, ध्रुव–प्रह्लाद चरित्र से गूंजा पंडाल रजौरा के पूरे पाण्डेय के पुरवा में श्रीमद्भागवत कथा का तृतीय दिवस सम्पन्न, ध्रुव–प्रह्लाद चरित्र से गूंजा पंडाल हैरिंग्टनगंज। विकासखंड क्षेत्र के रजौरा पूरे पाण्डेय का पुरवा गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के तृतीय दिवस गुरुवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्ति गीतों और जयघोष से पूरा पंडाल गूंजता रहा। कथावाचक पंडित रोहित मिश्रा महाराज ने श्रीमद्भागवत महापुराण के पावन प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने ध्रुव चरित्र, जड़भरत तथा भक्त प्रह्लाद की कथा सुनाते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। महाराज ने कहा कि अटल विश्वास, सच्ची निष्ठा और भगवान के प्रति समर्पण भाव से जीवन की कठिनाइयों का सामना किया जा सकता है। भक्त प्रह्लाद के चरित्र के माध्यम से उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी ईश्वर भक्ति पर अडिग रहने की प्रेरणा दी। महाराज की ओजस्वी वाणी सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा के अंत में उन्होंने आगामी दिवस ठाकुर जी के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाए जाने की जानकारी दी और अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से उपस्थित होने का आह्वान किया। धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान श्रीमती शिवकुमारी एवं जानकी शरण पाण्डेय हैं। आयोजन समिति में उत्कर्ष पांडे, युग पांडे, संजय पांडे, अरविंद कुमार पांडे, राहुल पांडे, हर्ष पांडे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ कथा का समापन हुआ।1
- सुल्तानपुर में डंपर ने बाइक को टक्कर मारी, मां-बेटी की मौत: जन्माष्टमी का मेला देखकर लौट रहे थे, दो लोग घायल सुल्तानपुर जिले में अयोध्या-प्रयागराज हाइवे पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक सड़क हादसा हुआ। इसमें मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे जन्माष्टमी का मेला देखकर बाइक से लौट रही थीं, तभी एक अज्ञात डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। यह हादसा कूरेभार थाना क्षेत्र के गुप्तागंज बाजार मेले से लौट रहे परिवार के साथ हुआ। इनायतपुर गांव के अवधेश (40) अपनी भाभी रेखा (32) और भतीजी वर्षा (12) को बाइक पर लेकर लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे जब वे गोसाईंगंज थाना अंतर्गत बाबूगंज बाजार के आगे पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में रेखा (32 वर्ष) पत्नी राम सजीवन और वर्षा (12 वर्ष) पुत्री राम सजीवन की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका रेखा का बेटा तेजस (10) और देवर अवधेश (40) घायल हुए हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने फरार डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पर्व के दौरान हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया है।1
- कुड़वार, सुलतानपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कुड़वार थाना परिसर में श्रद्धा, उल्लास और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। थाना परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भगवान श्रीकृष्ण कुड़वार, सुलतानपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कुड़वार थाना परिसर में श्रद्धा, उल्लास और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। थाना परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की गईं। देर शाम तक परिसर भक्तिमय माहौल में रंगा रहा। कार्यक्रम का आयोजन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार यादव की अगुवाई में किया जा रहा है। जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से थाना परिसर का माहौल कृष्णमय हो उठा। इस अवसर पर उप निरीक्षक अंबरीश पाठक, उप निरीक्षक दिनेश यादव, सिपाही विशाल जायसवाल, अजय यादव, राज नारायण, तेजू सिंह यादव, अमरजीत यादव, सचिन ढाका, दीवान अवधेश यादव, आकाश यादव, सुमित सहित समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार यादव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, कर्तव्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। जन्माष्टमी का पर्व समाज में प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। थाना परिसर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम को देखने के लिए लोगों में भी खासा उत्साह रहा। पूरा थाना परिसर ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष से गूंज मुरली की मधुर तान से, गूंज उठा संसार। कृष्ण कन्हैया आ गए, मिटा सकल अंधकार।।1
- कुड़वार थाने में गूंजेगा कान्हा के जन्म का जयघोष, भव्य कृष्ण जन्मोत्सव का हुआ आगाज रंग-बिरंगी रोशनी से सजा थाना परिसर, देर रात होगा श्रीकृष्ण जन्म का मुख्य कार्यक्रम सुलतानपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर जनपद सुलतानपुर के थाना कुड़वार परिसर में भव्य कृष्ण जन्मोत्सव का शुभारंभ हो गया है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर थाना परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी रोशनी, मनमोहक सजावट और धार्मिक वातावरण से पूरा परिसर भक्तिमय नजर आ रहा है। कृष्ण जन्मोत्सव के आयोजन में थाना अध्यक्ष कुड़वार सहित पुलिसकर्मी, क्षेत्र के समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जन्माष्टमी समारोह का मुख्य आकर्षण देर रात होने वाला श्रीकृष्ण जन्म कार्यक्रम रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के शुभ अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्रीकृष्ण जन्म के समय श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ भगवान का स्वागत किया जाएगा। आयोजन को लेकर थाना परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक-चौबंद रखा गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। कुड़वार थाने में आयोजित यह कृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का केंद्र बना हुआ है। जैसे ही आधी रात को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होगा, पूरा थाना परिसर “नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठेगा। कल तक न्यूज़ 24 | सुलतानपुर3
- Available for Sale Item : भैंस Quantity Available : एक Price : 80000 City / Locality : पाली, अचलपुर, जिला अयोध्या Farming Sector : Livestock भैंस मूर्रा है1
- शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर बीकापुर कस्बा बाजार में निकल गई झांकी1
- यह बेहद शर्मनाक है और पत्रकारिता की आज़ादी पर सीधा हमला है दिल्ली-यह बेहद शर्मनाक है और पत्रकारिता की आज़ादी पर सीधा हमला है. 👉दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार को इन सवालों का जवाब देना चाहिए. 👉इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।पत्रकार रिंकू1