Shuru
Apke Nagar Ki App…
Gautam karsh
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- बाकी मोंगरा क्षेत्र में पटेल परिवार पिछले 11 घंटे से घर में घुसे सांप से बहुत परेशान था, जिसको निकालने का अथक प्रयास किया गया जिसमें परिवार सफल नहीं हुआ फिर 112 की मदद ली गई तब तक सांप घर के किसी कोने पर जाकर ओझल हो गया था तब तक रात हो गई फिर कुछ घंटे बाद जब परिवार ने उसी कमरे फिर उसे देखा तो डर से काप गए फिर आखिरकार आधी रात 10.30 बजे सर्पमित्रों को सूचना दिया गया. कुछ घंटे बाद सर्प मित्र बांकीमोंगरा पहुंचे फिर जिस जगह कोबरा बैठा हुआ था वहां पड़े समान को हटाया गया,घर में मौजूद नाग अत्यंत उग्र अवस्था में था, ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही जानलेवा हो सकती थी। सर्प मित्र ने वन्यजीव रेस्क्यु प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करते हुए, बेहद सावधानी और कुशलता के साथ नाग को सुरक्षित रूप से रेस्क्यु कर थैले में डाला।रेस्क्यु के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। परिवार के सदस्यों ने कहा कि हम जीवन भर रेस्क्यु टीम को नहीं भूलेंगे। उन्होंने हमें बहुत बड़ी मुसीबत से बचाया।”1
- कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए जिलेवासियों से दवा सेवन कर सहयोग करने की अपील की।1
- मृत्यु भोज का सामाजिक बहिष्कार कानून इसको लागू करें पूरे भारत में जो मृत्यु भोज करेगा वह जेल में पड़ेगा1
- हाइवे किंग ढाबा के पास लूट का खुलासा बिलासपुर पुलिस का प्रहार। ASP मधुलिका सिंह, SDOP नूपुर उपाध्याय के निर्देशन व। थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में 4 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। और 2.28 लाख की मशरूका संपत्ति बरामद किया गया है।1
- कोटा में गाड़ी पार्किंग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो रसूखदारों के बीच तलवार चलने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला बढ़ते-बढ़ते थाने तक पहुंचा, जहां गाली-गलौज और मारपीट हुई। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। एसएसपी रजनेश सिंह ने थाने में हंगामा करने वालों पर FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।1
- हाईकोर्ट बिलासपुर में माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय के न्यायालय कक्ष में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के दो अधिवक्ताओ के स्वर्गवास पर शोक सभा का आयोजन आज बुधवार की साम 7:00 पर पी आर ओ द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 04.02.2026 को दोपहर 03:45 बजे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय के न्यायालय कक्ष में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन बिलासपुर के सदस्य स्वर्गीय श्री विनीत कुमार पाण्डेय एवं स्वर्गीय श्री नितेश पंत की मृतात्मा की शांति के लिए शोकसभा का आयोजन किया गया। माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर तथा अन्य सभी माननीय न्यायमूर्तिगण की उपस्थिति में उक्त शोक सभा आयोजित की गई। माननीय श्री मुख्य न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा साहब ने स्वर्गीय श्री विनीत कुमार पाण्डेय एवं स्वर्गीय श्री नितेश पंत के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया व श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई एवं शोक सभा पश्चात् न्यायालय की आगे की कार्यवाही को स्थगित किया गया। माननीय उच्च न्यायालय के इस फुल कोर्ट रेफ्रेंस को माननीय उच्च न्यायालय की कार्यवाही में शामिल करते हुए संवेदनाएं उनके परिजनों को प्रेषित की गई। शोकसभा में श्री विवेक शर्मा महाधिवक्ता, श्री राजेश कुमार केशरवानी प्रशासक उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ, श्री रमाकांत मिश्रा उप सालिसिटर जनरल भारत सरकार, वरिष्ठ अधिवक्तागण एवं अन्य अधिवक्तागण, रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्री, न्यायिक अकादमी एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।1
- Post by Gautam karsh1
- कोरबा–चांपा मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत पताढ़ी के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। कोरबा की ओर से आ रही ट्रक कथित रूप से रॉन्ग साइड में चल रही थी। इसी दौरान उसकी आमने-सामने टक्कर चांपा की ओर से आ रही प्याज से लोड डाला गाडी से हो गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डाला गाड़ी का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। राहत दल ने गैस कटर की मदद से केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।वहीं ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद कुछ समय तक मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया.फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।1
- ● ग्राम कटगी में चलते वाहनों में स्टंट कर, उपद्रव करने वाले कुल 10 अनावेदकों पर की गई कार्यवाही ● वायरल वीडियो के आधार पर सभी की पहचान करते हुए 16 अवयस्क बालक सहित कुल 26 युवाओं को पकड़ा गया ● शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान, चलते चारपहिया वाहन, बाइक में खतरनाक तरीके से स्टंट करते हुए वीडियो हुआ था वायरल ● वायरल वीडियो में दिख रहे 16 अवयस्क बालकों, को उनके परिजनों के माध्यम से दी गई कड़ी फटकार ● खतरनाक स्टंट करते हुए दिख रहे वीडियो में स्कूल के छात्र एवं ड्रॉप आउट छात्र भी है शामिल ● पकड़े गए सभी अनावेदकों से 02 चारपहिया वाहन एवं 02 बाईक किया गया जप्त ● वायरल वीडियो में दिख रहे, अन्य वाहनों के संबंध में की जा रही है पहचान कार्यवाही ● वाहन चालकों के विरुद्ध लापरवाही पूर्वक वाहन चालन की धाराओं में कुल 04 अपराधिक प्रकरण किया गया है दर्ज तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत भी की गई है कार्रवाई अनावेदकों के नाम 1. भावेश देवांगन उम्र 18 साल निवासी ग्राम रामपुर चौकी गिरौदपुरी 2. प्रहलाद कैवर्त उम्र 18 साल निवासी ग्राम रामपुर चौकी गिरौदपुरी 3. भार्गव देवांगन उम्र 18 साल निवासी ग्राम कटगी थाना कसडोल 4. पुरण चंद कैवर्त उम्र 18 साल ग्राम रामपुर चौकी गिरौदपुरी 5. कमलेश जायसवाल उम्र 19 साल निवासी ग्राम अमोदी चौकी गिरौदपुरी 6. निशांत देवांगन उम्र 18 साल निवासी ग्राम कटगी थाना कसडोल 7. पियूष देवांगन उम्र 18 साल निवासी ग्राम कटगी थाना कसडोल 8. साहिल साहू उम्र 19 साल निवासी ग्राम अमलीडीह थाना गिधौरी 9. फिरु यादव उम्र 27 साल निवासी ग्राम कटगी थाना कसडोल 10. होमेश देवांगन देवांगन उम्र 19 साल निवासी ग्राम कटगी थाना कसडोल1