logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोरबा:-पताढ़ी के पास भीषण सड़क हादस, रॉन्ग साइड से आ रही ट्रक की टक्कर, प्याज लोड डाला चालक की मौत। कोरबा–चांपा मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत पताढ़ी के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। कोरबा की ओर से आ रही ट्रक कथित रूप से रॉन्ग साइड में चल रही थी। इसी दौरान उसकी आमने-सामने टक्कर चांपा की ओर से आ रही प्याज से लोड डाला गाडी से हो गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डाला गाड़ी का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। राहत दल ने गैस कटर की मदद से केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।वहीं ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद कुछ समय तक मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया.फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

17 hrs ago
user_Manoj kumar dinkar
Manoj kumar dinkar
Journalist कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
17 hrs ago

कोरबा:-पताढ़ी के पास भीषण सड़क हादस, रॉन्ग साइड से आ रही ट्रक की टक्कर, प्याज लोड डाला चालक की मौत। कोरबा–चांपा मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत पताढ़ी के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। कोरबा की ओर से आ रही ट्रक कथित रूप से रॉन्ग साइड में चल रही थी। इसी दौरान उसकी आमने-सामने टक्कर चांपा की ओर से आ रही प्याज से लोड डाला गाडी से हो गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डाला गाड़ी का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। राहत दल ने गैस कटर की मदद से केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।वहीं ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद कुछ समय तक मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया.फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • सरस्वती शिशु मंदिर रजगामार में शिशु वाटिका के द्वारा शिशु नगरी का कार्यक्रम संपादित किया गया जिसमें नर्सरी से दूसरी कक्षा के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम , वेशभूषा एवं शिशु वाटिका में सम्मिलित माता द्वारा विभिन्न खेलकूद का आयोजन किया गया । शिशु वाटिका प्रमुख अंकित दुबे ने शिशु नगरी का महत्व बताते हुए कहा की वर्ष में एक बार प्राथमिक बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु इस प्रकार का कार्यक्रम रखा जाता है जिसमें बच्चों तथा उनके माता के द्वारा इस कार्यक्रम को सम्पन्न किया जाता है । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रश्मि तिवारी अध्यक्ष श्रीमती सुरेखा अग्रवाल विशिष्ट अतिथि उषा देवी कुर्रे रही । इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए विद्यालय के प्राचार्य श्री अलख नारायण शर्मा एवं समस्त आचार्य आचार्य का विशेष योगदान रहा । मुख्य अतिथि रश्मि तिवारी ने बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विशेष रूप से प्रेरित किया कर विद्यालय एवं परिवार की महत्व को साझा किया । इस कार्यक्रम में शिशु विभाग से शिशु वाटिका प्रमुख अंकिता दुबे , आचार्या श्रीमती शशि चौहान, सुश्री प्रियंका साहू , सुश्री पूजा आदित्य , श्रीमती संतोषी यादव , श्रीमती हेमलता , श्रीमती सरिता महंत , सुश्री मुस्कान यादव ने विशेष योगदान दिया । कार्यक्रम के अंत में आचार्या श्रीमती भगवती पाल द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।
    1
    सरस्वती शिशु मंदिर रजगामार में शिशु वाटिका के द्वारा शिशु नगरी का कार्यक्रम संपादित किया गया जिसमें नर्सरी से दूसरी कक्षा के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम , वेशभूषा एवं शिशु वाटिका में सम्मिलित माता द्वारा विभिन्न खेलकूद का आयोजन किया गया । शिशु वाटिका प्रमुख अंकित दुबे  ने शिशु नगरी का महत्व बताते हुए कहा की वर्ष में एक बार प्राथमिक बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु इस प्रकार का कार्यक्रम रखा जाता है जिसमें बच्चों तथा उनके माता के द्वारा इस कार्यक्रम को सम्पन्न किया जाता है । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रश्मि तिवारी अध्यक्ष श्रीमती सुरेखा अग्रवाल विशिष्ट अतिथि उषा देवी कुर्रे रही । इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए विद्यालय के प्राचार्य श्री अलख नारायण शर्मा एवं समस्त आचार्य आचार्य का विशेष योगदान रहा । मुख्य अतिथि रश्मि तिवारी ने बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विशेष रूप से प्रेरित किया कर विद्यालय एवं परिवार की महत्व को साझा किया । इस कार्यक्रम में शिशु विभाग से शिशु वाटिका प्रमुख अंकिता दुबे , आचार्या श्रीमती शशि चौहान, सुश्री प्रियंका साहू , सुश्री पूजा आदित्य , श्रीमती संतोषी यादव , श्रीमती हेमलता , श्रीमती सरिता महंत , सुश्री मुस्कान यादव ने विशेष योगदान दिया । कार्यक्रम के अंत में आचार्या श्रीमती भगवती पाल द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।
    user_Manoj kumar dinkar
    Manoj kumar dinkar
    Journalist कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • जांजगीर चांपा; बेरियर चौक स्थित गेमन पुल से, फिर एक व्यक्ति ने लगाई छलांग, SDRF की टीम तलाश में जुटी,,,,
    1
    जांजगीर चांपा; बेरियर चौक स्थित गेमन पुल से, फिर एक व्यक्ति ने लगाई छलांग, SDRF की टीम तलाश में जुटी,,,,
    user_Bhupendra Dewangan
    Bhupendra Dewangan
    चंपा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    44 min ago
  • छोटे-छोटे बच्चों में सुधार आने लगा है 👍👍👍👍🙏🙏🙏🙏👌
    1
    छोटे-छोटे बच्चों में सुधार आने लगा है 👍👍👍👍🙏🙏🙏🙏👌
    user_Akash Kanwar
    Akash Kanwar
    Local Politician Janjgir, Janjgir-Champa•
    57 min ago
  • Post by Gautam karsh
    1
    Post by Gautam karsh
    user_Gautam karsh
    Gautam karsh
    Farmer Malkharoda, Sakti•
    3 hrs ago
  • हाइवे किंग ढाबा के पास लूट का खुलासा बिलासपुर पुलिस का प्रहार। ASP मधुलिका सिंह, SDOP नूपुर उपाध्याय के निर्देशन व। थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में 4 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। और 2.28 लाख की मशरूका संपत्ति बरामद किया गया है।
    1
    हाइवे किंग ढाबा के पास लूट का खुलासा बिलासपुर पुलिस का प्रहार। ASP मधुलिका सिंह, SDOP नूपुर उपाध्याय के निर्देशन व। थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में 4 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। और 2.28 लाख की मशरूका संपत्ति बरामद किया गया है।
    user_Jay dhirhi
    Jay dhirhi
    Citizen Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • कोटा में गाड़ी पार्किंग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो रसूखदारों के बीच तलवार चलने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला बढ़ते-बढ़ते थाने तक पहुंचा, जहां गाली-गलौज और मारपीट हुई। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। एसएसपी रजनेश सिंह ने थाने में हंगामा करने वालों पर FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
    1
    कोटा में गाड़ी पार्किंग को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो रसूखदारों के बीच तलवार चलने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला बढ़ते-बढ़ते थाने तक पहुंचा, जहां गाली-गलौज और मारपीट हुई। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। एसएसपी रजनेश सिंह ने थाने में हंगामा करने वालों पर FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company Bilaspur, Chhattisgarh•
    15 hrs ago
  • बिना लाइसेंस के अवैध रूप से बाइकर्स गेंग द्वारा कोयला बंगला भट्टा संचालक को दिया जा रहा है जिससे आये दिन उनके हौसले बुलंद होते जा रहे है
    1
    बिना लाइसेंस के अवैध रूप से बाइकर्स गेंग द्वारा कोयला बंगला भट्टा संचालक को दिया जा रहा है जिससे आये दिन उनके हौसले बुलंद होते जा रहे है
    user_Devendra Markam
    Devendra Markam
    Social Media Manager लखनपुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • बाकी मोंगरा क्षेत्र में पटेल परिवार पिछले 11 घंटे से घर में घुसे सांप से बहुत परेशान था, जिसको निकालने का अथक प्रयास किया गया जिसमें परिवार सफल नहीं हुआ फिर 112 की मदद ली गई तब तक सांप घर के किसी कोने पर जाकर ओझल हो गया था तब तक रात हो गई फिर कुछ घंटे बाद जब परिवार ने उसी कमरे फिर उसे देखा तो डर से काप गए फिर आखिरकार आधी रात 10.30 बजे सर्पमित्रों को सूचना दिया गया. कुछ घंटे बाद सर्प मित्र बांकीमोंगरा पहुंचे फिर जिस जगह कोबरा बैठा हुआ था वहां पड़े समान को हटाया गया,घर में मौजूद नाग अत्यंत उग्र अवस्था में था, ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही जानलेवा हो सकती थी। सर्प मित्र ने वन्यजीव रेस्क्यु प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करते हुए, बेहद सावधानी और कुशलता के साथ नाग को सुरक्षित रूप से रेस्क्यु कर थैले में डाला।रेस्क्यु के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। परिवार के सदस्यों ने कहा कि हम जीवन भर रेस्क्यु टीम को नहीं भूलेंगे। उन्होंने हमें बहुत बड़ी मुसीबत से बचाया।”
    1
    बाकी मोंगरा क्षेत्र में पटेल परिवार पिछले 11 घंटे से घर में घुसे सांप से बहुत परेशान था, जिसको निकालने का अथक प्रयास किया गया जिसमें परिवार सफल नहीं हुआ फिर 112 की मदद ली गई तब तक सांप घर के किसी कोने पर जाकर ओझल हो गया था तब तक रात हो गई फिर कुछ घंटे बाद जब परिवार ने उसी कमरे फिर उसे देखा तो डर से काप गए फिर आखिरकार आधी रात 10.30 बजे सर्पमित्रों को सूचना दिया गया. कुछ  घंटे बाद सर्प मित्र बांकीमोंगरा पहुंचे  फिर जिस जगह कोबरा बैठा हुआ था वहां पड़े समान को हटाया गया,घर में मौजूद नाग अत्यंत उग्र अवस्था में था, ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही जानलेवा हो सकती थी। सर्प मित्र ने वन्यजीव रेस्क्यु प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करते हुए, बेहद सावधानी और कुशलता के साथ नाग को सुरक्षित रूप से रेस्क्यु कर थैले में डाला।रेस्क्यु के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। परिवार के सदस्यों ने कहा कि हम जीवन भर रेस्क्यु टीम को नहीं भूलेंगे। उन्होंने हमें बहुत बड़ी मुसीबत से बचाया।”
    user_Manoj kumar dinkar
    Manoj kumar dinkar
    Journalist कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.