logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रेकिंग ! देहरादून के मोहब्बेवाला आईएसबीटी क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा ! कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, ट्रक में फंसा युवक ! SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन ! कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला ! घायल को एंबुलेंस से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया ! कार सवार घायलों को पहले ही पुलिस ने भेजा अस्पताल ! SDRF की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टला !

8 hrs ago
user_NI KHIL contact - 8979328514
NI KHIL contact - 8979328514
Journalist विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
8 hrs ago

ब्रेकिंग ! देहरादून के मोहब्बेवाला आईएसबीटी क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा ! कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, ट्रक में फंसा युवक ! SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन ! कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला ! घायल को एंबुलेंस से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया ! कार सवार घायलों को पहले ही पुलिस ने भेजा अस्पताल ! SDRF की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टला !

More news from Uttarakhand and nearby areas
  • Post by Rajkumar mehra press reporter
    1
    Post by Rajkumar mehra press reporter
    user_Rajkumar mehra press reporter
    Rajkumar mehra press reporter
    Real Estate Agent Dehradun, Uttarakhand•
    6 hrs ago
  • 🟥 The Aman Times | देहरादून 🚨 ऑपरेशन प्रहार: LPG सिलेंडरों की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा रसोई गैस संकट के बीच दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध LPG सिलेंडर कारोबार का पर्दाफाश किया है। 👮‍♂️ कोतवाली पटेलनगर पुलिस की कार्रवाई एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। 📍 कहां हुई कार्रवाई? निरंजनपुर सब्जी मंडी के पास बंद पड़े पेट्रोल पंप के पीछे एक कमरे में छापेमारी कर अवैध भंडारण और कालाबाजारी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 👤 गिरफ्तार अभियुक्त भूपेन्द्र मंडल (38 वर्ष), मूल निवासी सीतामढ़ी (बिहार), हाल निवासी ब्रह्मपुरी, पटेलनगर देहरादून। 📦 बरामदगी 🔸 21 भरे घरेलू LPG सिलेंडर 🔸 6 खाली घरेलू सिलेंडर 🔸 1 भरा कमर्शियल सिलेंडर 🔸 4 भरे पेट्रोमैक्स सिलेंडर 👉 कुल 32 सिलेंडर बरामद ⚖️ कानूनी कार्रवाई अभियुक्त के खिलाफ थाना पटेलनगर में मुकदमा दर्ज: धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई। 🔥 पुलिस का सख्त संदेश गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    🟥 The Aman Times | देहरादून
🚨 ऑपरेशन प्रहार: LPG सिलेंडरों की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा
रसोई गैस संकट के बीच दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध LPG सिलेंडर कारोबार का पर्दाफाश किया है।
👮‍♂️ कोतवाली पटेलनगर पुलिस की कार्रवाई
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।
📍 कहां हुई कार्रवाई?
निरंजनपुर सब्जी मंडी के पास बंद पड़े पेट्रोल पंप के पीछे एक कमरे में छापेमारी कर अवैध भंडारण और कालाबाजारी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
👤 गिरफ्तार अभियुक्त
भूपेन्द्र मंडल (38 वर्ष), मूल निवासी सीतामढ़ी (बिहार), हाल निवासी ब्रह्मपुरी, पटेलनगर देहरादून।
📦 बरामदगी
🔸 21 भरे घरेलू LPG सिलेंडर
🔸 6 खाली घरेलू सिलेंडर
🔸 1 भरा कमर्शियल सिलेंडर
🔸 4 भरे पेट्रोमैक्स सिलेंडर
👉 कुल 32 सिलेंडर बरामद
⚖️ कानूनी कार्रवाई
अभियुक्त के खिलाफ थाना पटेलनगर में मुकदमा दर्ज:
धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई।
🔥 पुलिस का सख्त संदेश
गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • सहारनपुर। महानगर के मल्हीपुर रोड़ स्थित नालन्दा वर्ल्ड स्कूल के छात्र- छात्राओं ने सी.बी.एस.ई. कक्षा 10 में शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा। इस शानदार उपलब्धि ने एक बार फिर संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन को साबित कर दिया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा10 के घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर मुकुल चौधरी, प्रधानाचार्य आशुतोष शर्मा तथा समस्त प्रबंधन समिति और स्टॉफगण ने सभी छात्र-छात्राओं को उनकी कामयाबी पर मुबारकबाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना की। छात्राओं एवं अभिभावकों ने इस सफलता का श्रेय प्रबंधन समिति और शिक्षकों को दिया है। वीडियो: रिज़ल्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते बच्चे
    1
    सहारनपुर।
महानगर के मल्हीपुर रोड़ स्थित नालन्दा वर्ल्ड स्कूल के छात्र- छात्राओं ने
सी.बी.एस.ई. कक्षा 10 में शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा। इस शानदार उपलब्धि ने एक बार फिर संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन को साबित कर दिया है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कक्षा10 के घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।  इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर मुकुल चौधरी, प्रधानाचार्य आशुतोष शर्मा तथा समस्त प्रबंधन समिति और स्टॉफगण ने सभी छात्र-छात्राओं को उनकी कामयाबी पर मुबारकबाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना की। 
छात्राओं एवं अभिभावकों ने इस सफलता का श्रेय प्रबंधन समिति और शिक्षकों को दिया है।
वीडियो: रिज़ल्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते बच्चे
    user_Quazi Shahid Ahmed
    Quazi Shahid Ahmed
    Saharanpur, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
  • Post by Sajid
    4
    Post by Sajid
    user_Sajid
    Sajid
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • ✍️ स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ की कलम से अक्षय आस्था का उदय: गंगा–यमुना के कपाट खुले, हिमालय में गूंजा “हर-हर गंगे”  अक्षय तृतीया पर दिव्यता का अवतरण, चारधाम यात्रा का हुआ भव्य शुभारंभ उत्तराखंड। सनातन आस्था के स्वर्णिम पर्व अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आज देवभूमि उत्तराखंड के हिमालयी आंचल में स्थित गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और भक्ति के दिव्य वातावरण में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। जैसे ही दोपहर 12:15 बजे गंगोत्री और 12:35 बजे यमुनोत्री के कपाट खुले, पूरा हिमालय “हर-हर गंगे” और “जय मां यमुना” के जयघोष से गूंज उठा। यह केवल कपाट खुलने का क्षण नहीं था, बल्कि सदियों पुरानी आस्था के पुनर्जागरण का जीवंत साक्ष्य था। हिमालय की गोद में उतरी आस्था की गंगा हिमालय की बर्फीली चोटियों से उतरती पवित्र भागीरथी नदी के तट पर बसे गंगोत्री धाम में आज हर ओर भक्ति का सागर उमड़ पड़ा। मां गंगा की एक झलक पाने को व्याकुल श्रद्धालुओं की आंखों में श्रद्धा, हृदय में विश्वास और आत्मा में दिव्यता का संचार स्पष्ट दिखाई दिया। यह वही पावन धरा है जहां से गंगा नदी की अविरल धारा संपूर्ण भारत को जीवन और मोक्ष का संदेश देती है। आज का दिन इस दिव्य प्रवाह के पुनः जागरण का प्रतीक बन गया। डोलियों के साथ भावनाओं का महासंगम खरसाली से मां यमुना की दिव्य डोली अपने भ्राता शनिदेव की अगुवाई में भावभीनी विदाई के साथ यमुनोत्री धाम की ओर रवाना हुई। लोक देवताओं की डोलियां, ग्रामीणों की आस्था और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की ध्वनि ने पूरे वातावरण को एक अद्भुत आध्यात्मिक उत्सव में परिवर्तित कर दिया। वहीं गंगोत्री में मां गंगा की उत्सव डोली भैरव मंदिर से प्रस्थान कर जैसे ही धाम पहुंची, पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर हो गया। मुख्यमंत्री ने की मां गंगा की पूजा, देश की समृद्धि की कामना प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं गंगोत्री धाम पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना कर अखंड ज्योति के दर्शन किए। उन्होंने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि यह केवल कपाट खुलने का दिन नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का दिव्य पर्व है। चारधाम यात्रा: आत्मा से परमात्मा तक की यात्रा चारधाम यात्रा का यह शुभारंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को पवित्र करने और आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का अद्वितीय अवसर है। जब श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हैं, तो उनके चेहरे पर जो शांति और संतोष झलकता है—वही इस यात्रा का वास्तविक प्रसाद है। जहां गंगा, वहीं जीवन… जहां आस्था, वहीं ईश्वर  आज हिमालय फिर साक्षी बना है उस अटूट विश्वास का, जो युगों से भारतीय संस्कृति की आत्मा में प्रवाहित हो रहा है। हिमालय की वादियों में गूंजते मंत्र, बहती गंगा की धारा और श्रद्धालुओं की आस्था ने यह सिद्ध कर दिया— 👉 गंगा केवल नदी नहीं, जीवन है… 👉 आस्था केवल भावना नहीं, सनातन की आत्मा है… चारधाम यात्रा–2026 का यह शुभारंभ, भारत की आध्यात्मिक शक्ति का एक और दिव्य उद्घोष बन गया है।
    4
    ✍️ स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ की कलम से
अक्षय आस्था का उदय: गंगा–यमुना के कपाट खुले, हिमालय में गूंजा “हर-हर गंगे” 
अक्षय तृतीया पर दिव्यता का अवतरण, चारधाम यात्रा का हुआ भव्य शुभारंभ
उत्तराखंड।
सनातन आस्था के स्वर्णिम पर्व अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आज देवभूमि उत्तराखंड के हिमालयी आंचल में स्थित गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और भक्ति के दिव्य वातावरण में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।
जैसे ही दोपहर 12:15 बजे गंगोत्री और 12:35 बजे यमुनोत्री के कपाट खुले, पूरा हिमालय “हर-हर गंगे” और “जय मां यमुना” के जयघोष से गूंज उठा। यह केवल कपाट खुलने का क्षण नहीं था, बल्कि सदियों पुरानी आस्था के पुनर्जागरण का जीवंत साक्ष्य था।
हिमालय की गोद में उतरी आस्था की गंगा
हिमालय की बर्फीली चोटियों से उतरती पवित्र भागीरथी नदी के तट पर बसे गंगोत्री धाम में आज हर ओर भक्ति का सागर उमड़ पड़ा।
मां गंगा की एक झलक पाने को व्याकुल श्रद्धालुओं की आंखों में श्रद्धा, हृदय में विश्वास और आत्मा में दिव्यता का संचार स्पष्ट दिखाई दिया।
यह वही पावन धरा है जहां से गंगा नदी की अविरल धारा संपूर्ण भारत को जीवन और मोक्ष का संदेश देती है। आज का दिन इस दिव्य प्रवाह के पुनः जागरण का प्रतीक बन गया।
डोलियों के साथ भावनाओं का महासंगम
खरसाली से मां यमुना की दिव्य डोली अपने भ्राता शनिदेव की अगुवाई में भावभीनी विदाई के साथ यमुनोत्री धाम की ओर रवाना हुई।
लोक देवताओं की डोलियां, ग्रामीणों की आस्था और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की ध्वनि ने पूरे वातावरण को एक अद्भुत आध्यात्मिक उत्सव में परिवर्तित कर दिया।
वहीं गंगोत्री में मां गंगा की उत्सव डोली भैरव मंदिर से प्रस्थान कर जैसे ही धाम पहुंची, पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर हो गया।
मुख्यमंत्री ने की मां गंगा की पूजा, देश की समृद्धि की कामना
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं गंगोत्री धाम पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना कर अखंड ज्योति के दर्शन किए।
उन्होंने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि यह केवल कपाट खुलने का दिन नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का दिव्य पर्व है।
चारधाम यात्रा: आत्मा से परमात्मा तक की यात्रा
चारधाम यात्रा का यह शुभारंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को पवित्र करने और आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का अद्वितीय अवसर है।
जब श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हैं, तो उनके चेहरे पर जो शांति और संतोष झलकता है—वही इस यात्रा का वास्तविक प्रसाद है।
जहां गंगा, वहीं जीवन… जहां आस्था, वहीं ईश्वर 
आज हिमालय फिर साक्षी बना है उस अटूट विश्वास का, जो युगों से भारतीय संस्कृति की आत्मा में प्रवाहित हो रहा है।
हिमालय की वादियों में गूंजते मंत्र, बहती गंगा की धारा और श्रद्धालुओं की आस्था ने यह सिद्ध कर दिया—
👉 गंगा केवल नदी नहीं, जीवन है…
👉 आस्था केवल भावना नहीं, सनातन की आत्मा है…
चारधाम यात्रा–2026 का यह शुभारंभ, भारत की आध्यात्मिक शक्ति का एक और दिव्य उद्घोष बन गया है।
    user_रामेश्वर गौड़ स्वतंत्र पत्रकार
    रामेश्वर गौड़ स्वतंत्र पत्रकार
    हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • चारधाम यात्रा आज से शुरू हो गई है। इसके साथ ही यात्रा के सुचारू एवं सुरक्षित संचालन के लिए परिवहन विभाग भी मुस्तैद हो गया है। यात्रा के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार में बाहरी राज्यों से आने वाले यात्री वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। इस दौरान जनपद के प्रमुख प्रवेश बिंदुओं, चेकपोस्टों एवं संवेदनशील मार्गों पर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच के दौरान बिना वैध दस्तावेजों के वाहन संचालन, ओवरलोडिंग, परमिट एवं फिटनेस संबंधी अनियमितताओं की जांच की जा रही है। चेकिंग के दौरान विशेष रूप से निम्न बिंदुओं का सत्यापन किया जा रहा है। * ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता * बीमा एवं प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) * निर्धारित यात्री क्षमता एवं ओवरलोडिंग * वाहन की तकनीकी स्थिति एवं सुरक्षा मानक। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि चारधाम यात्रा के दौरान यात्री सुरक्षा सर्वोपरि है तथा किसी भी प्रकार के नियम उल्लंघन के प्रति कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकार के विशेष अभियान आगामी अवधि में भी निरंतर जारी रहेंगे। सभी वाहन स्वामियों एवं संचालकों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने वाहनों को पूर्ण वैध दस्तावेजों के साथ संचालित करें तथा निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करें, जिससे यात्रा सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।
    1
    चारधाम यात्रा आज से शुरू हो गई है। इसके साथ ही यात्रा के सुचारू एवं सुरक्षित संचालन के लिए 
परिवहन विभाग भी मुस्तैद हो गया है। यात्रा के
दृष्टिगत जनपद हरिद्वार में बाहरी राज्यों से आने वाले यात्री वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। इस दौरान जनपद के प्रमुख प्रवेश बिंदुओं, चेकपोस्टों एवं संवेदनशील मार्गों पर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की विस्तृत जांच की जा रही है।
जांच के दौरान  बिना वैध दस्तावेजों के वाहन संचालन, ओवरलोडिंग, परमिट एवं फिटनेस संबंधी अनियमितताओं की जांच की जा रही है। 
चेकिंग के दौरान विशेष रूप से निम्न बिंदुओं का सत्यापन किया जा रहा है।
* ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता
* बीमा एवं प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC)
* निर्धारित यात्री क्षमता एवं ओवरलोडिंग
* वाहन की तकनीकी स्थिति एवं सुरक्षा मानक।
अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि चारधाम यात्रा के दौरान यात्री सुरक्षा सर्वोपरि है तथा किसी भी प्रकार के नियम उल्लंघन के प्रति कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकार के विशेष अभियान आगामी अवधि में भी निरंतर जारी रहेंगे।
सभी वाहन स्वामियों एवं संचालकों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने वाहनों को पूर्ण वैध दस्तावेजों के साथ संचालित करें तथा निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करें, जिससे यात्रा सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • ब्रेकिंग ! देहरादून के मोहब्बेवाला आईएसबीटी क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा ! कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, ट्रक में फंसा युवक ! SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन ! कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला ! घायल को एंबुलेंस से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया ! कार सवार घायलों को पहले ही पुलिस ने भेजा अस्पताल ! SDRF की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टला !
    1
    ब्रेकिंग !
देहरादून के मोहब्बेवाला आईएसबीटी क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा !
कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, ट्रक में फंसा युवक !
SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन !
कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला !
घायल को एंबुलेंस से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया !
कार सवार घायलों को पहले ही पुलिस ने भेजा अस्पताल !
SDRF की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टला !
    user_NI KHIL contact - 8979328514
    NI KHIL contact - 8979328514
    Journalist विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • The Aman Times हरिद्वार से शुरू हुई प्रदेश के बहु प्रसिद्ध चार धाम यात्रा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की शिरकत। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और प्रदीप बत्रा भी रहे मौजूद। कहा इस बार इतिहास बनेगी चार धाम यात्रा। लोगों में भारी उत्साह बना हुआ हैं।
    1
    The Aman Times 
हरिद्वार से शुरू हुई प्रदेश के बहु प्रसिद्ध चार धाम यात्रा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की शिरकत।
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और प्रदीप बत्रा भी रहे मौजूद।
कहा इस बार इतिहास बनेगी चार धाम यात्रा।
लोगों में भारी उत्साह बना हुआ हैं।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • आज अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट रविवार को विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। शुभ लग्नानुसार दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर कपाटोद्घाटन हुआ, जिसके साथ ही ग्रीष्मकालीन चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ भी हो गया। कपाट खुलने के बाद अब आगामी छह माह तक देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु यमुनोत्री धाम में मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे। अक्षय तृतीया के अवसर पर सुबह मां यमुना की शीतकालीन गद्दी स्थल खुशीमठ (खरसाली) से पारंपरिक विधि-विधान के साथ डोली यात्रा प्रारंभ हुई। शनिदेव की डोली की अगुवाई में सुबह साढ़े आठ बजे मां यमुना की डोली यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने भव्य ढंग से मां यमुना को विदाई दी। पूरे यमुनोत्री धाम क्षेत्र पारंपरिक वाद्य यंत्रों व आईटीबीपी देहरादून के बैंड की धुन से गुंजायमान रहा तथा मां यमुना के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। खुशीमठ से प्रस्थान करने के बाद डोली यात्रा यमुनोत्री धाम पहुंची, जहां हवन-पूजन एवं विधिवत अनुष्ठान संपन्न किए गए। इसके पश्चात शुभ मुहूर्त में दोपहर 12:35 बजे परंपरा अनुसार कपाट खोल दिए गए। इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कपाट खुलने के साथ ही यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई है और पूरे क्षेत्र में आस्था व उत्साह का माहौल बना हुआ है।
    2
    आज अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट रविवार को विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। शुभ लग्नानुसार दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर कपाटोद्घाटन हुआ, जिसके साथ ही ग्रीष्मकालीन चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ भी हो गया। कपाट खुलने के बाद अब आगामी छह माह तक देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु यमुनोत्री धाम में मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे।
अक्षय तृतीया के अवसर पर सुबह मां यमुना की शीतकालीन गद्दी स्थल खुशीमठ (खरसाली) से पारंपरिक विधि-विधान के साथ डोली यात्रा प्रारंभ हुई। शनिदेव की डोली की अगुवाई में सुबह साढ़े आठ बजे मां यमुना की डोली यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने भव्य ढंग से मां यमुना को विदाई दी। पूरे यमुनोत्री धाम क्षेत्र पारंपरिक वाद्य यंत्रों व आईटीबीपी देहरादून के बैंड की धुन से गुंजायमान रहा तथा मां यमुना के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
खुशीमठ से प्रस्थान करने के बाद डोली यात्रा यमुनोत्री धाम पहुंची, जहां हवन-पूजन एवं विधिवत अनुष्ठान संपन्न किए गए। इसके पश्चात शुभ मुहूर्त में दोपहर 12:35 बजे परंपरा अनुसार कपाट खोल दिए गए। इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कपाट खुलने के साथ ही यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई है और पूरे क्षेत्र में आस्था व उत्साह का माहौल बना हुआ है।
    user_Shanti Tamta
    Shanti Tamta
    राजगढ़ी, उत्तर काशी, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.