डुमरा में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग डुमरा में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग बाघमारा. डुमरा गेस्ट हाउस में लिटिल चैंप्स प्ले स्कूल शायर बांध और लायंस क्लब हरिना के संयुक्त निर्देशन में 'यशोदा नंदन' जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम ने स्थानीय लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन बाघमारा की प्रमुख गीता देवी और स्कूल की संचालिका आशा शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उत्सव के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान कृष्ण और राधा के स्वरूप में मनमोहक झांकियां निकाली। इसके साथ ही बच्चों ने शानदार नृत्य और भजनों की प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। बच्चों की हौसला अफजाई के लिए सभी प्रतिभागी बच्चों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस भव्य आयोजन में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से के. सी. पॉल (अध्यक्ष, लायंस क्लब हरिना) सुनील कुमार सिंह, लक्ष्मीकांत मिश्रा, आशुतोष बर्मन, शकुंतला देवी इत्यादि उपस्थित रहे.. कार्यक्रम में बच्चों के साथ-साथ उनकी माताओं और स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

- User3708Gobindpur, Dhanbad🤝3 hrs ago
- छाताबाद में फिर धंसी धरती, तालाब का पानी समाने लगा अचानक भू-धंसान से मचा हड़कंप, दहशत में आसपास के लोग मौके पर पहुंची BCCL टीम, पानी का बदला गया रास्ता बार-बार धंस रही जमीन, अब स्थायी समाधान की उठी मांग1
- डुमरी MLA जयराम महतो ने पुलिस एसोसिएशन के बारे में किया कहा ?1
- क्या चाहती है झारखण्ड सरकार? #jpsc #jssc #jharkhand #ranchi #news1
- कतरास के प्रतिष्ठित एवं समाज सेवी विजय कुमार झा से कुछ विषयों पर चर्चा आईए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा1
- अब सोलर लगाना हुआ बेहद आसान! ☀️ अगर आप भी अपने घर पर सोलर लगवाने की सोच रहे हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बेहद खास है। सोलर लगवाने में कितना खर्च आएगा, कितनी सब्सिडी मिलेगी, आवेदन कैसे होगा और सोलर लगवाने की पूरी प्रक्रिया क्या है—इन सभी सवालों के जवाब आपको इस वीडियो में मिलेंगे। तो वीडियो को अंत तक जरूर देखिए, क्योंकि सोलर से जुड़ी आपकी जरूरत की पूरी जानकारी—सब कुछ इसी वीडियो में है! अब सोलर लगाना हुआ बेहद आसान! ☀️ अगर आप भी अपने घर पर सोलर लगवाने की सोच रहे हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बेहद खास है। सोलर लगवाने में कितना खर्च आएगा, कितनी सब्सिडी मिलेगी, आवेदन कैसे होगा और सोलर लगवाने की पूरी प्रक्रिया क्या है—इन सभी सवालों के जवाब आपको इस वीडियो में मिलेंगे। तो वीडियो को अंत तक जरूर देखिए, क्योंकि सोलर से जुड़ी आपकी जरूरत की पूरी जानकारी—सब कुछ इसी वीडियो में है!1
- पुलिस नित्य जनता को गाली गलौज करे तो उचित और जब कोई जनप्रतिनिधि जनता के लिए पुलिस के साथ गाली गलौज किया तो मिर्ची क्यों : बाबूलाल पुलिस नित्य जनता को गाली गलौज करे तो उचित और जब कोई जनप्रतिनिधि जनता के लिए पुलिस के साथ गाली गलौज किया तो मिर्ची क्यों : बाबूलाल मौजूदा राज्य की व्यवस्था को देखकर भाजपा, डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के संग खड़ी है ।1
- धनबाद में 16 वर्षों से भाईचारे की मिसाल पेश कर रही नौजवान कमेटी, मिलादुन्नबी पर किया श्रद्धालुओं का स्वागत धनबाद: ईद-उल-मिलादुन्नबी के पवित्र अवसर पर शहर में आपसी सौहार्द, सेवा और राष्ट्रभक्ति का एक अनूठा संगम देखने को मिला। हज़रत मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के यौम-ए-पैदाइश पर नौजवान कमेटी की ओर से विशाल जन-सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अंतिम नबी का संदेश केवल किसी एक वर्ग के लिए नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेम, करुणा, दया और ऊँच-नीच का भेद मिटाने का है। पिछले 16 वर्षों से लगातार जारी इस सेवा यात्रा के तहत कमेटी ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए। जिस क्षेत्र में पहले बुनियादी सुविधाओं का अभाव रहता था, वहाँ आज कमेटी के युवाओं ने एम्बुलेंस सेवा, प्राथमिक उपचार और शीतल जल की व्यवस्था कर मिसाल कायम की। कार्यक्रम में प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस व प्रशासन को पूरा सहयोग प्रदान किया गया। कमेटी के प्रतिनिधि सोहराब खान और उनकी टीम ने कहा कि हमें अपने मुस्लिम होने पर गर्व है, लेकिन जब हम एक 'भारतीय मुसलमान' के रूप में देश की सेवा करते हैं, तो यह गर्व दोगुना हो जाता है। धनबाद के युवाओं ने एक सुर में संदेश दिया कि हमारा वतन हमारी पहचान है और देश की प्रगति व सामाजिक सौहार्द के लिए हम सदैव समर्पित रहेंगे। बाइट: सोहराब खान2
- धनबाद झरिया: तेल मिल में मशीन की चपेट में आने से मजदूर का हाथ कटकर दो हिस्से में, स्थिति गंभीर झरिया। झरिया सब्जी पट्टी स्थित लाइफ लाइन के समीप संचालित ' तेल मिल' में मंगलवार को एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। मिल में काम करने के दौरान मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर का हाथ बुरी तरह कटकर दो हिस्सों में अलग हो गया। घटना के बाद इलाके में अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया। घायल मजदूर की पहचान लट्टू सोनकर के रूप में हुई है, जो पिछले काफी समय से तेल मिल मालिक सुरेंद्र जी के यहां मजदूरी का काम करते थे। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, लट्टू सोनकर रोजाना की तरह मंगलवार को भी तेल मिल में मशीन पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उनके हाथ में पहना हुआ धातु का कड़ा अचानक चलती हुई मशीन के पुर्जों में फंस गया। इससे पहले कि वह खुद को संभाल पाते या मशीन बंद की जाती, उनका हाथ तेजी से मशीन के अंदर खिंच गया। हादसा इतना भयानक था कि उनका हाथ गंभीर रूप से कटकर दो भागों में बंट गया। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग और मिल मालिक आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में कटे हुए हाथ को एक कैरी बैग में सुरक्षित रखा गया, ताकि डॉक्टरों द्वारा उसे दोबारा जोड़ने का प्रयास किया जा सके। आसपास के लोगों की मदद से लहूलुहान अवस्था में लट्टू सोनकर को तुरंत पास के स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत को बेहद नाजुक पाया और कटे हुए हाथ की जटिलता को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र (बड़े अस्पताल) के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद तेल मिल के मालिक सुरेंद्र ने घायल मजदूर के इलाज का पूरा जिम्मा उठाया है। उन्होंने कहा कि लट्टू उनके परिवार के सदस्य की तरह हैं और उनके इलाज में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। चिकित्सा का पूरा खर्च मिल प्रबंधन उठाएगा।1