प्रधानमंत्री श्री मोदी के उद्बोधन एवं संवाद कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक देखा व सुना छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा में 27 अगस्त 2026 को खेल दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक राष्ट्रीय सेवा योजना भोपाल एवं समन्वयक जबलपुर, जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना एवं प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीचंद तथा प्रभारी प्राचार्य डॉ. अनिल जैन के निर्देशन में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का खिलाड़ियों एवं युवाओं से संवाद कार्यक्रम ‘‘खेलो इंडिया, खेल की बात प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ’’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छिंदवाड़ा-पांढुर्णा क्षेत्र के सांसद श्री विवेक बंटी साहू उपस्थित हुए और खिलाड़ियों एवं युवाओं से संवाद किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में छिंदवाड़ा नगर निगम के महापौर श्री विक्रम अहके, अतिरिक्त कलेक्टर श्री धीरेंद्र सिंह, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी सुश्री विनीता नेटी, जबलपुर से आए नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट कराटे खिलाड़ी श्री क्षितिज सिंह एवं सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर श्री अनुराग नामदेव विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उद्बोधन एवं संवाद कार्यक्रम को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों, माय भारत वॉलिंटियर्स, खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों ने ध्यानपूर्वक देखा व सुना। इसके बाद महाविद्यालय में अतिथियों एवं खिलाड़ियों का युवाओं से संवाद हुआ। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अतिरिक्त कलेक्टर श्री सिंह से विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों ने विकसित भारत में युवाओं के योगदान एवं खेल से संबंधित संवाद किया और प्रश्न पूछे। यूथ आइकन श्री चंचलेश साहू एवं सुश्री भूमिका धुर्वे ने भारत में होने वाले आगामी खेल आयोजनों तथा खिलाड़ी के तौर पर तैयारियों के संबंध में संवाद किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्री साहू ने युवाओं को प्रेरित करते हुए विकसित भारत 2047 में अपना योगदान देने का आह्वान किया तथा खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध वर्तमान अवसर एवं संभावनाओं पर चर्चा की। निर्धारित कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों का माय भारत में रजिस्ट्रेशन, इवेंट क्रिएशन, नशा मुक्ति शपथ एवं राष्ट्रगान भी कराया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. टीकमणि पटवारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी प्रोफेसर महेंद्र साहू, डॉ. मंसाराम उईके और डॉ. निधि डोडानी ने किया। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. अनिल जैन, रजिस्ट्रार श्री पी.एस. उईके, डॉ. पी.एन. सनेसर सहित प्राध्यापकगण एवं श्रीमती सुषमा गवली, जिला यूथ ऑफिसर माय भारत, खेल विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना टीम लीडर श्री संकल्प विश्वकर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों एवं समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
प्रधानमंत्री श्री मोदी के उद्बोधन एवं संवाद कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक देखा व सुना छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा में 27 अगस्त 2026 को खेल दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक राष्ट्रीय सेवा योजना भोपाल एवं समन्वयक जबलपुर, जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना एवं प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीचंद तथा प्रभारी प्राचार्य डॉ. अनिल जैन के निर्देशन में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का खिलाड़ियों एवं युवाओं से संवाद कार्यक्रम ‘‘खेलो इंडिया, खेल की बात प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ’’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छिंदवाड़ा-पांढुर्णा क्षेत्र के सांसद श्री विवेक बंटी साहू उपस्थित हुए और खिलाड़ियों एवं युवाओं से संवाद किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में छिंदवाड़ा नगर निगम के महापौर श्री विक्रम अहके, अतिरिक्त कलेक्टर श्री धीरेंद्र सिंह, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी सुश्री विनीता नेटी, जबलपुर से आए नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट कराटे खिलाड़ी श्री क्षितिज सिंह एवं सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर श्री अनुराग नामदेव विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उद्बोधन एवं संवाद कार्यक्रम को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों, माय भारत वॉलिंटियर्स, खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों ने ध्यानपूर्वक देखा व सुना। इसके
बाद महाविद्यालय में अतिथियों एवं खिलाड़ियों का युवाओं से संवाद हुआ। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अतिरिक्त कलेक्टर श्री सिंह से विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों ने विकसित भारत में युवाओं के योगदान एवं खेल से संबंधित संवाद किया और प्रश्न पूछे। यूथ आइकन श्री चंचलेश साहू एवं सुश्री भूमिका धुर्वे ने भारत में होने वाले आगामी खेल आयोजनों तथा खिलाड़ी के तौर पर तैयारियों के संबंध में संवाद किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्री साहू ने युवाओं को प्रेरित करते हुए विकसित भारत 2047 में अपना योगदान देने का आह्वान किया तथा खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध वर्तमान अवसर एवं संभावनाओं पर चर्चा की। निर्धारित कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों का माय भारत में रजिस्ट्रेशन, इवेंट क्रिएशन, नशा मुक्ति शपथ एवं राष्ट्रगान भी कराया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. टीकमणि पटवारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी प्रोफेसर महेंद्र साहू, डॉ. मंसाराम उईके और डॉ. निधि डोडानी ने किया। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. अनिल जैन, रजिस्ट्रार श्री पी.एस. उईके, डॉ. पी.एन. सनेसर सहित प्राध्यापकगण एवं श्रीमती सुषमा गवली, जिला यूथ ऑफिसर माय भारत, खेल विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना टीम लीडर श्री संकल्प विश्वकर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों एवं समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
- छिंदवाड़ा में आज भगवान भोलेनाथ की मनमाहक बाबा की भव्य पालकी यात्रा निकाली जा रही है। मोक्ष धाम मारुति नंदन सेवा समिति द्वारा आयोजित यह यात्रा शहर की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ निकाली जाती है। पालकी यात्रा दोपहर 12 बजे मोक्ष धाम मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी। यात्रा महाकाल मंदिर, पातालेश्वर धाम सहित प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मोक्ष धाम मंदिर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ भक्ति में सराबोर नजर आएंगे। यात्रा के समापन पर महाकाल मंदिर में आरती के बाद श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।4
- सिंगोड़ी में जनसमस्याओं को लेकर तहसीलदार को कांग्रेस का ज्ञापन, महंगाई व सड़कों शौचालय सहित मूलभूत समस्या को लेकर उठाई आवाज सिंगोड़ी:– प्रदेश में बढ़ती महंगाई किसानों की समस्याओं एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी युवक कांग्रेस किसान कांग्रेस सेवादल सिंगोड़ी द्वारा गुरुवार को राज्यपाल के नाम अमरवाड़ा नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में आम जनता से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याओं का उल्लेख करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की गई है तथा विरोध स्वरूप एक चुटकी शक्कर बाटी गई । ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान समय में महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम नागरिकों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है। वहीं किसानों को खाद की पर्याप्त एवं समय पर उपलब्धता नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा ई-20 पेट्रोल के उपयोग से वाहनों में आ रही तकनीकी समस्याओं का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाद्य तेलों और शक्कर की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण, सिंगोड़ी बस स्टैंड से खकरा चौरई मार्ग के जर्जर हालत के कारण उसके शीघ्र पुनर्निर्माण, तथा सिंगोड़ी हायर सेकेंडरी स्कूल मार्ग के निर्माण, की भी मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि खराब सड़कों के कारण आम नागरिकों को आवागमन में कठिनाई और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है, जगह जगह नालियों में कीचड़ हो रहा है बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। इसके साथ ही रसोई गैस एवं बिजली की बढ़ती दरों से आम जनता पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को कम करने की मांग भी उठाई गई। ज्ञापन में विद्युत मंडल द्वारा जारी अधिक राशि के बिलों को गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त भार बताते हुए राहत प्रदान करने की बात कही गई है। सिंगोड़ी में जनसमस्याओं को लेकर तहसीलदार को कांग्रेस का ज्ञापन, महंगाई व सड़कों शौचालय सहित मूलभूत समस्या को लेकर उठाई आवाज सिंगोड़ी:– प्रदेश में बढ़ती महंगाई किसानों की समस्याओं एवं मूलभूत सुविधाओं को लेकर ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी युवक कांग्रेस किसान कांग्रेस सेवादल सिंगोड़ी द्वारा गुरुवार को राज्यपाल के नाम अमरवाड़ा नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में आम जनता से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याओं का उल्लेख करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की गई है तथा विरोध स्वरूप एक चुटकी शक्कर बाटी गई । ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान समय में महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम नागरिकों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है। वहीं किसानों को खाद की पर्याप्त एवं समय पर उपलब्धता नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा ई-20 पेट्रोल के उपयोग से वाहनों में आ रही तकनीकी समस्याओं का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाद्य तेलों और शक्कर की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण, सिंगोड़ी बस स्टैंड से खकरा चौरई मार्ग के जर्जर हालत के कारण उसके शीघ्र पुनर्निर्माण, तथा सिंगोड़ी हायर सेकेंडरी स्कूल मार्ग के निर्माण, की भी मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि खराब सड़कों के कारण आम नागरिकों को आवागमन में कठिनाई और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है, जगह जगह नालियों में कीचड़ हो रहा है बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। इसके साथ ही रसोई गैस एवं बिजली की बढ़ती दरों से आम जनता पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को कम करने की मांग भी उठाई गई। ज्ञापन में विद्युत मंडल द्वारा जारी अधिक राशि के बिलों को गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त भार बताते हुए राहत प्रदान करने की बात कही गई है।1
- नगर निगम प्रशासन मुख्य मार्ग की नली को जल्द से जल्द सुधर जाए आने जाने वाले को हो रही है बदबूदार गंदगी से परेशान परासिया रोड स्थित यह दृश्य काफी संवेदनशील नगर निगम छिंदवाड़ा के परासिया रोड स्थित मुख्य मार्ग में की नली जाम हो जाने से बदबूदार पानी सड़क में बह रहा है । गंभीर बीमारी के संकेत दे रहा है । बीते कुछ दिनों से यहां पानी आए दिन बह रहा है जिसकी जिम्मेदारी कोई नहीं ले रहा है आसपास कई संस्थान एवं शोरूम स्थित है जहां पर सैकड़ो की संख्या पर कामगार काम करने आते हैं नगर निगम इसे जल्द से जल्द ठीक करने की व्यवस्था करें ।1
- खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही 8 ट्रैक्टर ट्राली जब्त CM हेल्प लाइन में दर्ज शिकायत का असर अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्यवाही खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही 8 ट्रैक्टर ट्राली जब्त CM हेल्प लाइन में दर्ज शिकायत का असर अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्यवाही छिंदी तामिया हर्रई ब्लॉक के अंदर रेत माफियाओ का आतंक को देख नागरिक द्वारा 181में शिकायत दर्ज की गई थी जिसमें खनिज विभाग द्वारा अधिकारीअधिकारी स्नेह लता ठवरे ने बताया कि 8 ट्रैक्टर ट्राली जब्त किए गए हे जिनको फॉरेस्ट चौकी अतरिया पहुंचाया गया है जिससे रेत तस्कर में हड़कंप का माहौल कार्यवाही कल दिन शुक्रवार 26अगस्त शाम 7 बजे की बताई जा रही है प्रश्न उठाया जा रहा है ग्रामीणों का कहना हे कि अब कार्यवाही इसी तरह होगी या cm हेल्प लाइन में शिकायत की बजह से कार्यवाही की गई है देखते हे1
- Seoni News: जब गांव की चौपाल पर पहुंचीं Collector Neha Meena, ग्रामीणों ने खुलकर रखीं समस्याएं | BS News Network1
- शक्कर के दाम से बिजली बिल तक… महंगाई पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन शक्कर के दाम से बिजली बिल तक… महंगाई पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी महंगाई की मार से जनता बेहाल! बादलपार में कांग्रेस ने शक्कर बांटकर जताया विरोध1
- हाथी की शिफ्टिंग और किसानों के मुआवजे को लेकर विधायक ने अधिकारियों से की चर्चा खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हाथी को सुरक्षित पकड़कर शिफ्ट करने और प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अधिकारियों से चर्चा की। गुरुवार को पायलीखुर्द एवं उमरिया के समीप खेतों में हाथी की मौजूदगी की सूचना पर विधायक मौके पर पहुंचे और किसानों से जानकारी ली। उन्होंने वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक, डीएफओ और राजस्व अधिकारियों से चर्चा कर हाथी को जल्द रेस्क्यू कराने की बात कही। साथ ही प्रभावित खेतों का तत्काल सर्वे कर नियमानुसार मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए।1
- रक्षाबंधन के पावन अवसर पर छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू ने बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। सांसद बंटी विवेक साहू आज 27 अगस्त को परतला स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास शिव शंभू मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए रक्षाबंधन के इन कार्यक्रमों में भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का भाव देखने को मिला। सांसद बंटी विवेक साहू ने सभी बहनों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान वार्ड नंबर 01 और 48 की बहनों ने सांसद बंटी विवेक साहू को राखी बांधी। सांसद ने बहनों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त करते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद सांसद चंदनगांव स्थित चंद्रप्रभा लॉन में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में पहुंचे, जहां वार्ड नंबर 34, 36, 37 और 38 की बहनों ने उन्हें राखी बांधी और सांसद ने सभी बहनों का आशीर्वाद लिया।4