logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आजाद रावण (ASP) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह दावा करते हुए कह रहे हैं कि आने वाली 20 तारीख को हर तरफ केवल आदमी ही आदमी दिखाई देगा।

10 hrs ago
user_Awaaz -e-Bharat
Awaaz -e-Bharat
चांद, कैमूर (भभुआ), बिहार•
10 hrs ago

आजाद रावण (ASP) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह दावा करते हुए कह रहे हैं कि आने वाली 20 तारीख को हर तरफ केवल आदमी ही आदमी दिखाई देगा।

  • user_तथ्य धर्मी भारत
    तथ्य धर्मी भारत
    Agra, Uttar Pradesh
    सच्ची पत्रकारिता का जुनून है? समाज में बदलाव और अपनी एक बड़ी पहचान बनानी है? अगर हाँ, तो 'तथ्य धर्मी भारत' न्यूज़ चैनल आपको दे रहा है एक सुनहरा मौका! हम नए और उभरते हुए यूट्यूबर्स, क्रिएटर्स और ग्राउंड रिपोर्टर्स को अपने साथ जुड़ने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। हमारी खास शर्तें और आपके फायदे: नो सैलरी, असीमित पावर: हम आपको कोई बंधी-बंधाई सैलरी नहीं देते हैं, लेकिन हम आपको देते हैं निष्पक्ष और स्वतंत्र पत्रकारिता करने की वो आज़ादी और पावर, जिसकी समाज में एक अलग ही धमक होती है। फ्री प्रेस आई-कार्ड (Legal Approved): जॉइनिंग के बाद आपको हमारी तरफ से पूरी तरह कानूनी रूप से मान्य स्वतंत्र प्रेस आई-कार्ड (Press ID Card) बिल्कुल मुफ्त इशू किया जाएगा। इसके लिए आपसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। गाड़ी के लिए आधिकारिक स्टीकर: आपको अपनी टू-व्हीलर (मोटरसाइकिल) या फोर-व्हीलर (कार) पर आधिकारिक 'PRESS' स्टीकर लगाने की पूरी अनुमति दी जाएगी, जो आपको फील्ड में एक नई और मजबूत पहचान दिलाएगा। कौन जुड़ सकता है? यदि आपके पास खुद का यूट्यूब चैनल है, आप निडर होकर जनता की आवाज़ उठाना चाहते हैं और बिना किसी दबाव के स्वतंत्र रूप से काम करना चाहते हैं, तो यह मंच सिर्फ आपके लिए है। आज ही संपर्क करें और 'तथ्य धर्मी भारत' परिवार का हिस्सा बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत करें! 📞 संपर्क जानकारी व्हाट्सएप / कॉल करें: 9389831236 ईमेल: [ anoop9389831236@gmail.com ] यूट्यूब चैनल: तथ्य धर्मी भारत।
    7 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चन्दौली जनपद के नरवन में बिजली की लो वोल्टेज और लगातार ट्रिपिंग की समस्या से परेशान किसानों और उपभोक्ताओं का गुस्सा भड़क उठा। गुरुवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने अमडा बिजली उपकेंद्र पर ताला जड़कर उग्र धरना-प्रदर्शन किया। दरअसल, अमडा उपकेंद्र से जुड़े लगभग 120 गांवों के लोग इस उमस भरी गर्मी में बिजली संकट से जूझ रहे हैं। खेती के इस बेहद महत्वपूर्ण समय में बिजली के अभाव में किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनके ट्यूबवेल और सिंचाई के अन्य संसाधन बेकार पड़े हुए हैं। बार-बार शिकायत करने के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो उपभोक्ताओं के सब्र का बांध टूट गया। तालाबंदी और हंगामे की सूचना मिलते ही कंदवा थानाध्यक्ष बिनोद कुमार अंचल, धीना थानाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव और सकलडीहा कोतवाल भूपेंद्र निषाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने की कोशिश की। इसके बाद बिजली विभाग की एसी जसमीत कौर ने मौके पर पहुंचकर धरनारत लोगों को 24 घंटे के भीतर बिजली की समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया। इस आश्वासन के बाद ही उपभोक्ताओं ने अपना धरना समाप्त किया। हालांकि, उन्होंने सख्त चेतावनी दी है कि यदि तय समय के भीतर समस्या का निदान नहीं किया गया, तो वे दोबारा उपकेंद्र पर तालाबंदी कर प्रदर्शन करने को विवश होंगे। इस मौके पर विभाग की ओर से अधिशाषी अभियंता नरेश कुमार, SDO जय सिंह, सियाराम, अवर अभियंता जवाहर सिंह व घनश्याम मौजूद रहे। वहीं, प्रदर्शनकारियों में किसान नेता रतन सिंह, मुन्ना सिंह, संदीप राय, पंकज राय, अंकुर राय, महेंद्र सिंह, राजीव रंजन सिंह, गुड्डू राय, दिनेश सिंह, बिट्टू राय और आदित्य राय सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
    4
    चन्दौली जनपद के नरवन में बिजली की लो वोल्टेज और लगातार ट्रिपिंग की समस्या से परेशान किसानों और उपभोक्ताओं का गुस्सा भड़क उठा। गुरुवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने अमडा बिजली उपकेंद्र पर ताला जड़कर उग्र धरना-प्रदर्शन किया। दरअसल, अमडा उपकेंद्र से जुड़े लगभग 120 गांवों के लोग इस उमस भरी गर्मी में बिजली संकट से जूझ रहे हैं। खेती के इस बेहद महत्वपूर्ण समय में बिजली के अभाव में किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनके ट्यूबवेल और सिंचाई के अन्य संसाधन बेकार पड़े हुए हैं। बार-बार शिकायत करने के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो उपभोक्ताओं के सब्र का बांध टूट गया।

तालाबंदी और हंगामे की सूचना मिलते ही कंदवा थानाध्यक्ष बिनोद कुमार अंचल, धीना थानाध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव और सकलडीहा कोतवाल भूपेंद्र निषाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने की कोशिश की। इसके बाद बिजली विभाग की एसी जसमीत कौर ने मौके पर पहुंचकर धरनारत लोगों को 24 घंटे के भीतर बिजली की समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया। इस आश्वासन के बाद ही उपभोक्ताओं ने अपना धरना समाप्त किया। हालांकि, उन्होंने सख्त चेतावनी दी है कि यदि तय समय के भीतर समस्या का निदान नहीं किया गया, तो वे दोबारा उपकेंद्र पर तालाबंदी कर प्रदर्शन करने को विवश होंगे।

इस मौके पर विभाग की ओर से अधिशाषी अभियंता नरेश कुमार, SDO जय सिंह, सियाराम, अवर अभियंता जवाहर सिंह व घनश्याम मौजूद रहे। वहीं, प्रदर्शनकारियों में किसान नेता रतन सिंह, मुन्ना सिंह, संदीप राय, पंकज राय, अंकुर राय, महेंद्र सिंह, राजीव रंजन सिंह, गुड्डू राय, दिनेश सिंह, बिट्टू राय और आदित्य राय सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
    user_नीरज अग्रहरि
    नीरज अग्रहरि
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • चंदौली के सकलडीहा तहसील में वकीलों ने SDM कुंदन राज कपूर के विदाई समारोह में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान तहसील के वकीलों ने विदाई समारोह में शामिल होकर SDM कुंदन राज कपूर को भावभीनी विदाई दी और उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया।
    1
    चंदौली के सकलडीहा तहसील में वकीलों ने SDM कुंदन राज कपूर के विदाई समारोह में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान तहसील के वकीलों ने विदाई समारोह में शामिल होकर SDM कुंदन राज कपूर को भावभीनी विदाई दी और उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया।
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बिहार के कैमूर जिले में मोहनिया के स्थानीय भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के समीप डीएफसीसी डाउन लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से मोहनिया नगर पंचायत के एक सफाईकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद गुरुवार को मृतक के परिजन शव लेकर मोहनिया नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। पीड़ित परिवार मृतक की पत्नी व पुत्र को नौकरी देने और उचित मुआवजे की मांग को लेकर कार्यालय परिसर में ही धरने पर बैठ गया है।
    2
    बिहार के कैमूर जिले में मोहनिया के स्थानीय भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के समीप डीएफसीसी डाउन लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से मोहनिया नगर पंचायत के एक सफाईकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई।

इस हादसे के बाद गुरुवार को मृतक के परिजन शव लेकर मोहनिया नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। पीड़ित परिवार मृतक की पत्नी व पुत्र को नौकरी देने और उचित मुआवजे की मांग को लेकर कार्यालय परिसर में ही धरने पर बैठ गया है।
    user_Vinod kumar singh
    Vinod kumar singh
    Local News Reporter Mohania, Kaimur (Bhabua)•
    11 hrs ago
  • कैमूर के अधौरा में संत रामपाल जी महाराज की सीख को साझा करते हुए बताया गया है कि सभी मनुष्य, जीव-जंतु और सभी आत्माएं एक ही पिता की संतान हैं। इस संदेश के अनुसार, कबीर परमात्मा ही संपूर्ण सृष्टि के रचयिता हैं। जाति और धर्म का निर्माण केवल कलयुग में हुआ है जिसने सभी को अनेक धर्मों में बांट दिया है, लेकिन अब सभी एक होंगे और 'सत् साहेब जी' के एक ही नारे के साथ सबके बीच भाईचारा कायम होगा।
    1
    कैमूर के अधौरा में संत रामपाल जी महाराज की सीख को साझा करते हुए बताया गया है कि सभी मनुष्य, जीव-जंतु और सभी आत्माएं एक ही पिता की संतान हैं। इस संदेश के अनुसार, कबीर परमात्मा ही संपूर्ण सृष्टि के रचयिता हैं। जाति और धर्म का निर्माण केवल कलयुग में हुआ है जिसने सभी को अनेक धर्मों में बांट दिया है, लेकिन अब सभी एक होंगे और 'सत् साहेब जी' के एक ही नारे के साथ सबके बीच भाईचारा कायम होगा।
    user_VIKESH DAS
    VIKESH DAS
    Farmer अधौरा, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    11 hrs ago
  • बिहार के कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा, जहां नवनिर्मित राजकीय डिग्री महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। राज्य सरकार की पहल पर विभिन्न प्रखंडों में स्थापित 211 नए राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में एक साथ शैक्षणिक गतिविधियों की शुरुआत की गई है। इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। इसी कड़ी में चैनपुर के नवस्थापित महाविद्यालय में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने फीता काटकर स्थानीय स्तर पर समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने बताया कि वर्तमान में महाविद्यालय की पढ़ाई अस्थायी भवन से शुरू की जा रही है, लेकिन राज्य सरकार जल्द ही यहां सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्थायी भवन का निर्माण कराएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है, ताकि ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों की ओर पलायन न करना पड़े। चैनपुर में इस कॉलेज के खुलने से क्षेत्र के हजारों आर्थिक रूप से कमजोर और स्थानीय छात्र-छात्राओं को स्नातक की पढ़ाई के लिए बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर भविष्य बनाने का अवसर मिलेगा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कैमूर के उप विकास आयुक्त को नोडल पदाधिकारी बनाया गया था, जबकि मोहनियां के अनुमंडल पदाधिकारी को सहयोग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। प्रशासनिक और शैक्षणिक तैयारियों को सुनिश्चित करने में कैमूर के अपर समाहर्ता तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मुख्य भूमिका निभाई। समारोह के दौरान राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष गजेंद्र गुप्ता, जदयू जिला अध्यक्ष अजय सिंह पटेल, भाजपा नेता व पैक्स अध्यक्ष संजय पांडेय जगरियां, भाजपा मंडल अध्यक्ष चैनपुर विजय चौरसिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष चांद रिंकू पांडेय, अखिलेश नारायण सिंह पटेल, जदयू चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह और राजेश कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग, शिक्षक एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। स्थानीय नागरिकों ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि का स्वागत करते हुए सरकार से कॉलेज के स्थायी भवन का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने की मांग की है।
    4
    बिहार के कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा, जहां नवनिर्मित राजकीय डिग्री महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। राज्य सरकार की पहल पर विभिन्न प्रखंडों में स्थापित 211 नए राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में एक साथ शैक्षणिक गतिविधियों की शुरुआत की गई है। इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। इसी कड़ी में चैनपुर के नवस्थापित महाविद्यालय में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने फीता काटकर स्थानीय स्तर पर समारोह का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने बताया कि वर्तमान में महाविद्यालय की पढ़ाई अस्थायी भवन से शुरू की जा रही है, लेकिन राज्य सरकार जल्द ही यहां सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्थायी भवन का निर्माण कराएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है, ताकि ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों की ओर पलायन न करना पड़े। चैनपुर में इस कॉलेज के खुलने से क्षेत्र के हजारों आर्थिक रूप से कमजोर और स्थानीय छात्र-छात्राओं को स्नातक की पढ़ाई के लिए बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर भविष्य बनाने का अवसर मिलेगा।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कैमूर के उप विकास आयुक्त को नोडल पदाधिकारी बनाया गया था, जबकि मोहनियां के अनुमंडल पदाधिकारी को सहयोग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। प्रशासनिक और शैक्षणिक तैयारियों को सुनिश्चित करने में कैमूर के अपर समाहर्ता तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मुख्य भूमिका निभाई। समारोह के दौरान राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष गजेंद्र गुप्ता, जदयू जिला अध्यक्ष अजय सिंह पटेल, भाजपा नेता व पैक्स अध्यक्ष संजय पांडेय जगरियां, भाजपा मंडल अध्यक्ष चैनपुर विजय चौरसिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष चांद रिंकू पांडेय, अखिलेश नारायण सिंह पटेल, जदयू चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह और राजेश कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग, शिक्षक एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। स्थानीय नागरिकों ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि का स्वागत करते हुए सरकार से कॉलेज के स्थायी भवन का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने की मांग की है।
    user_Satyam Kumar Upadhyay
    Satyam Kumar Upadhyay
    Local News Reporter Bhabua, Patna•
    12 hrs ago
  • चंदौली जिले के डेवढिल गांव सभा में भीषण बिजली कटौती से जनता बेहाल है। इस क्षेत्र में लोगों को 18-18 घंटे बिना बिजली के रहना पड़ रहा है, जिसमें रात के समय होने वाली 11 घंटे की बिजली कटौती भी शामिल है। इस भीषण गर्मी में बिना बिजली के लोग तड़प रहे हैं। बनौलि पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले सदलपुर पीटर पर लगातार हो रही बिजली कटौती के कारण स्थानीय जनता भारी संकट का सामना कर रही है। इस गंभीर समस्या पर बिजली विभाग के एसडीओ और जेई बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे उनकी घोर लापरवाही सामने आई है। अधिकारियों की इस अनदेखी और लापरवाही से परेशान जनता ने अब माननीय बिजली मंत्री जी और माननीय जिला अधिकारी से हाथ जोड़कर निवेदन किया है कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए ताकि लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिल सके।
    2
    चंदौली जिले के डेवढिल गांव सभा में भीषण बिजली कटौती से जनता बेहाल है। इस क्षेत्र में लोगों को 18-18 घंटे बिना बिजली के रहना पड़ रहा है, जिसमें रात के समय होने वाली 11 घंटे की बिजली कटौती भी शामिल है। इस भीषण गर्मी में बिना बिजली के लोग तड़प रहे हैं। बनौलि पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले सदलपुर पीटर पर लगातार हो रही बिजली कटौती के कारण स्थानीय जनता भारी संकट का सामना कर रही है।

इस गंभीर समस्या पर बिजली विभाग के एसडीओ और जेई बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे उनकी घोर लापरवाही सामने आई है। अधिकारियों की इस अनदेखी और लापरवाही से परेशान जनता ने अब माननीय बिजली मंत्री जी और माननीय जिला अधिकारी से हाथ जोड़कर निवेदन किया है कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए ताकि लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिल सके।
    user_Parshuram Tiwari Roshani Tiwar
    Parshuram Tiwari Roshani Tiwar
    चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के चंदौली खुर्द गांव में ट्रांसफार्मर जलने के कारण विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। बिजली गुल होने से स्थानीय ग्रामीण बेहद परेशान हैं। इस मामले में सीधे तौर पर बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है।
    1
    चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के चंदौली खुर्द गांव में ट्रांसफार्मर जलने के कारण विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। बिजली गुल होने से स्थानीय ग्रामीण बेहद परेशान हैं। इस मामले में सीधे तौर पर बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है।
    user_Arvind prasad
    Arvind prasad
    Court reporter Sakaldiha, Chandauli•
    21 hrs ago
  • चंदौली के गांव सभा डेवढिल सदलपुर पीटर में लगातार होने वाली बिजली कटौती से स्थानीय जनता गर्मियों में बेहद परेशान है। यहां दिन और रात में करीब 10 घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है, जिसमें सीधे तौर पर जेई और एसडीओ की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बिजली की इस भारी किल्लत से तंग आकर अब लोगों ने माननीय जिला अधिकारी से विनम्र निवेदन किया है कि वे कृपया इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान दें और इसका जल्द से जल्द समाधान करवाएं।
    2
    चंदौली के गांव सभा डेवढिल सदलपुर पीटर में लगातार होने वाली बिजली कटौती से स्थानीय जनता गर्मियों में बेहद परेशान है। यहां दिन और रात में करीब 10 घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है, जिसमें सीधे तौर पर जेई और एसडीओ की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बिजली की इस भारी किल्लत से तंग आकर अब लोगों ने माननीय जिला अधिकारी से विनम्र निवेदन किया है कि वे कृपया इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान दें और इसका जल्द से जल्द समाधान करवाएं।
    user_Parshuram Tiwari Roshani Tiwar
    Parshuram Tiwari Roshani Tiwar
    चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.