logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गाजियाबाद में सोशल मीडिया पर सामने आए एक सीसीटीवी (CCTV) वीडियो में एक बच्चा औद्योगिक रोलर मशीन के बेहद करीब पहुंच जाता है। इसके बाद, कुछ ही सेकंड में वह इस भारी मशीन की चपेट में आता दिखाई देता है। खेल-खेल में मशीन के पास पहुंचे बच्चे के साथ हुआ यह हादसा इस बात की याद दिलाता है कि भारी मशीनों के आसपास बच्चों को कभी भी अकेला नहीं छोड़ना चाहिए और सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।

19 hrs ago
user_आदर्श भारत TV
आदर्श भारत TV
TV News Anchor सदरपुर, गाजियाबाद•
19 hrs ago

गाजियाबाद में सोशल मीडिया पर सामने आए एक सीसीटीवी (CCTV) वीडियो में एक बच्चा औद्योगिक रोलर मशीन के बेहद करीब पहुंच जाता है। इसके बाद, कुछ ही सेकंड में वह इस भारी मशीन की चपेट में आता दिखाई देता है। खेल-खेल में मशीन के पास पहुंचे बच्चे के साथ हुआ यह हादसा इस बात की याद दिलाता है कि भारी मशीनों के आसपास बच्चों को कभी भी अकेला नहीं छोड़ना चाहिए और सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने देहरादून में मुस्लिम दुकानदारों को हिंदू बहुल इलाक़ों से भगाने वाले हिंदुत्ववादी तत्वों के ख़िलाफ़ कार्रवाई न होने पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण पर उत्तराखंड हाईकोर्ट द्वारा स्वतः संज्ञान न लिए जाने को न्यायपालिका द्वारा सांप्रदायिक तत्वों के आगे आत्म समर्पण करार दिया है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का हवाला दिया, जिसमें हिंदुत्ववादी गिरोहों से जुड़े लोग मुस्लिम दुकानदार को इलाक़ा ख़ाली करने की धमकी देते नज़र आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में इससे पहले भी मुस्लिम दुकानदारों, ठेले वालों और फेरीवालों को निशाना बनाने, धमकाने और पीटने की घटनाएँ सामने आती रही हैं। इन मामलों में पुलिस कोई कार्यवायी करने के बजाय उल्टा मुस्लिम दुकानदारों को ही डराती-धमकाती रही है। शाहनवाज़ आलम के अनुसार, यह साफ़ तौर पर साबित करता है कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार ख़ुद इन गुंडा तत्वों को संरक्षण दे रही है। उन्होंने न्यायपालिका की ज़िम्मेदारी को रेखांकित करते हुए कहा कि संविधान के अनुच्छेद 15 के तहत धर्म या जाति के आधार पर भेदभाव निषेध है। ऐसे में राज्य में संविधान के अभिरक्षक होने के नाते उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मनोज गुप्ता की यह संवैधानिक ज़िम्मेदारी थी कि वे अनुच्छेद 226 के तहत स्वतः संज्ञान लेकर सरकार को नोटिस जारी करते। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य न्यायाधीश का ऐसी घटनाओं पर स्वतः संज्ञान लेने में विफल रहना सरकार के दबाव या उनकी व्यक्तिगत विचारधारा के कारण हो सकता है, जो उन्हें इस पद के लिए अनुपयुक्त बनाता है। उन्होंने मांग की है कि धमकी देने वालों को सरकार तुरंत जेल भेजे और घोषणा की कि जल्द ही एक कमेटी इन सांप्रदायिक घटनाओं की जाँच के लिए उत्तराखंड का दौरा करेगी।
    1
    कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम ने देहरादून में मुस्लिम दुकानदारों को हिंदू बहुल इलाक़ों से भगाने वाले हिंदुत्ववादी तत्वों के ख़िलाफ़ कार्रवाई न होने पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण पर उत्तराखंड हाईकोर्ट द्वारा स्वतः संज्ञान न लिए जाने को न्यायपालिका द्वारा सांप्रदायिक तत्वों के आगे आत्म समर्पण करार दिया है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का हवाला दिया, जिसमें हिंदुत्ववादी गिरोहों से जुड़े लोग मुस्लिम दुकानदार को इलाक़ा ख़ाली करने की धमकी देते नज़र आ रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में इससे पहले भी मुस्लिम दुकानदारों, ठेले वालों और फेरीवालों को निशाना बनाने, धमकाने और पीटने की घटनाएँ सामने आती रही हैं। इन मामलों में पुलिस कोई कार्यवायी करने के बजाय उल्टा मुस्लिम दुकानदारों को ही डराती-धमकाती रही है। शाहनवाज़ आलम के अनुसार, यह साफ़ तौर पर साबित करता है कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार ख़ुद इन गुंडा तत्वों को संरक्षण दे रही है।

उन्होंने न्यायपालिका की ज़िम्मेदारी को रेखांकित करते हुए कहा कि संविधान के अनुच्छेद 15 के तहत धर्म या जाति के आधार पर भेदभाव निषेध है। ऐसे में राज्य में संविधान के अभिरक्षक होने के नाते उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मनोज गुप्ता की यह संवैधानिक ज़िम्मेदारी थी कि वे अनुच्छेद 226 के तहत स्वतः संज्ञान लेकर सरकार को नोटिस जारी करते। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य न्यायाधीश का ऐसी घटनाओं पर स्वतः संज्ञान लेने में विफल रहना सरकार के दबाव या उनकी व्यक्तिगत विचारधारा के कारण हो सकता है, जो उन्हें इस पद के लिए अनुपयुक्त बनाता है। उन्होंने मांग की है कि धमकी देने वालों को सरकार तुरंत जेल भेजे और घोषणा की कि जल्द ही एक कमेटी इन सांप्रदायिक घटनाओं की जाँच के लिए उत्तराखंड का दौरा करेगी।
    user_Deedar Shah Times News
    Deedar Shah Times News
    Newspaper publisher गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • गाजियाबाद के एनएच-9 स्थित लैंडक्राफ्ट सोसाइटी में सामाजिक संस्था 'अथीवा' द्वारा एओए के सहयोग से 'अथीवा समर कार्निवाल-2026' का आयोजन किया गया। क्रिस्टल क्लब एवं सिटी क्लब स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस कार्निवाल में खेल, कला और सामुदायिक सहभागिता का शानदार संगम देखने को मिला। इसमें गोल्फ लिंक टाउनशिप की विभिन्न सोसाइटी के बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सोसाइटी के वरिष्ठ नागरिक अमर जैन, आर.पी. गुप्ता, महेश शर्मा और अन्य गणमान्य नागरिकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्निवाल के दौरान बैडमिंटन प्रतियोगिता में काफी रोमांचक मुकाबले हुए। बैडमिंटन के बॉयज़ सिंगल्स में ईशांत सक्सेना, गर्ल्स सिंगल्स में नैशा गोयल, बॉयज़ डबल्स में आयान अग्रवाल-वत्सल शर्मा, गर्ल्स डबल्स में नैशा गोयल-गीत वर्मा, मेंस सिंगल्स में शिवम चौधरी, विमेंस सिंगल्स में ज्योतिका गुप्ता तथा मेंस डबल्स में संदीप-तुषार ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। वहीं, उपविजेताओं में अर्नव अरुण शंकर गौर, गीत वर्मा, आरव-अक्षत, प्रिशा-तनिष्का, ध्रुव गर्ग, श्वेता बनर्जी और अवि गुप्ता-ध्रुव गर्ग शामिल रहे। बैडमिंटन के अलावा ड्राइंग, शतरंज, टेबल टेनिस और कैरम प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। ड्राइंग प्रतियोगिता के 5-7 वर्ष वर्ग में जानवी अग्रवाल, 8-11 वर्ष वर्ग में वाणी कपूर तथा 12-15 वर्ष वर्ग में भाव्या गर्ग और दुर्वा गर्ग संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहीं। शतरंज जूनियर वर्ग में विराज शर्मा और सीनियर वर्ग में दिनेश सहगल ने जीत हासिल की। टेबल टेनिस सिंगल्स में वैभव मिश्रा तथा डबल्स में वैभव मिश्रा व वीर रघुवंशी की जोड़ी ने पहला स्थान प्राप्त किया। कैरम जूनियर वर्ग में अरिहंत और सीनियर वर्ग में दिनेश सहगल विजेता बने। इस समर कार्निवाल के सफल आयोजन में पूर्व एओए अध्यक्ष सुरेश भटनागर, चंद्रशेखर शर्मा, राजन खन्ना, बेनू सिंघल, राधिका गर्ग, शिप्रा ग्रोवर, अंजुलि भटनागर, कमलेश सिंह, कृपाल सिंह, ध्रुव गर्ग, वैभव मिश्रा, दिनेश सहगल सहित अथीवा के सभी स्वयंसेवकों व कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर एओए सचिव प्रभात राणा, उपाध्यक्ष अनुज शर्मा और कोषाध्यक्ष प्रशांत शर्मा भी उपस्थित रहे। आयोजकों के अनुसार, आगामी 18 जुलाई को सिंगिंग प्रतियोगिता और पूल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा, जबकि 19 जुलाई को भव्य समापन समारोह में सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कार व सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
    3
    गाजियाबाद के एनएच-9 स्थित लैंडक्राफ्ट सोसाइटी में सामाजिक संस्था 'अथीवा' द्वारा एओए के सहयोग से 'अथीवा समर कार्निवाल-2026' का आयोजन किया गया। क्रिस्टल क्लब एवं सिटी क्लब स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस कार्निवाल में खेल, कला और सामुदायिक सहभागिता का शानदार संगम देखने को मिला। इसमें गोल्फ लिंक टाउनशिप की विभिन्न सोसाइटी के बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सोसाइटी के वरिष्ठ नागरिक अमर जैन, आर.पी. गुप्ता, महेश शर्मा और अन्य गणमान्य नागरिकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्निवाल के दौरान बैडमिंटन प्रतियोगिता में काफी रोमांचक मुकाबले हुए। बैडमिंटन के बॉयज़ सिंगल्स में ईशांत सक्सेना, गर्ल्स सिंगल्स में नैशा गोयल, बॉयज़ डबल्स में आयान अग्रवाल-वत्सल शर्मा, गर्ल्स डबल्स में नैशा गोयल-गीत वर्मा, मेंस सिंगल्स में शिवम चौधरी, विमेंस सिंगल्स में ज्योतिका गुप्ता तथा मेंस डबल्स में संदीप-तुषार ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। वहीं, उपविजेताओं में अर्नव अरुण शंकर गौर, गीत वर्मा, आरव-अक्षत, प्रिशा-तनिष्का, ध्रुव गर्ग, श्वेता बनर्जी और अवि गुप्ता-ध्रुव गर्ग शामिल रहे।

बैडमिंटन के अलावा ड्राइंग, शतरंज, टेबल टेनिस और कैरम प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। ड्राइंग प्रतियोगिता के 5-7 वर्ष वर्ग में जानवी अग्रवाल, 8-11 वर्ष वर्ग में वाणी कपूर तथा 12-15 वर्ष वर्ग में भाव्या गर्ग और दुर्वा गर्ग संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहीं। शतरंज जूनियर वर्ग में विराज शर्मा और सीनियर वर्ग में दिनेश सहगल ने जीत हासिल की। टेबल टेनिस सिंगल्स में वैभव मिश्रा तथा डबल्स में वैभव मिश्रा व वीर रघुवंशी की जोड़ी ने पहला स्थान प्राप्त किया। कैरम जूनियर वर्ग में अरिहंत और सीनियर वर्ग में दिनेश सहगल विजेता बने।

इस समर कार्निवाल के सफल आयोजन में पूर्व एओए अध्यक्ष सुरेश भटनागर, चंद्रशेखर शर्मा, राजन खन्ना, बेनू सिंघल, राधिका गर्ग, शिप्रा ग्रोवर, अंजुलि भटनागर, कमलेश सिंह, कृपाल सिंह, ध्रुव गर्ग, वैभव मिश्रा, दिनेश सहगल सहित अथीवा के सभी स्वयंसेवकों व कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर एओए सचिव प्रभात राणा, उपाध्यक्ष अनुज शर्मा और कोषाध्यक्ष प्रशांत शर्मा भी उपस्थित रहे। आयोजकों के अनुसार, आगामी 18 जुलाई को सिंगिंग प्रतियोगिता और पूल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा, जबकि 19 जुलाई को भव्य समापन समारोह में सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कार व सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
    user_Gaurav bansal
    Gaurav bansal
    Grain Trader गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता माननीय चौधरी राकेश टिकैत ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद में एक बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। यह कदम दिनांक 08/07/2026 दिन बुधवार को गाजियाबाद प्रशासन द्वारा वेव सिटी बिल्डर्स के साथ मिलकर किसानों के घरों में घुसकर अपनाए गए तानाशाही रवैये के खिलाफ उठाया गया है। प्रशासन ने बिना किसी लीगल नोटिस के महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्गों को घरों से खींच-खींचकर गिरफ्तार किया और बिल्डर को किसानों के खेतों पर कब्जा कराने के लिए क्रूरता दिखाई, जिसे बेहद निंदनीय और गैरकानूनी बताया गया है। इस घिनौनी कार्रवाई की पूरी जानकारी जिला अध्यक्ष चौधरी बिजेंद्र सिंह जी ने शीर्ष नेतृत्व को उपलब्ध कराई। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता माननीय चौधरी राकेश टिकैत जी वेव सिटी घटनास्थल पर पहुंचे और प्रशासन की इस हरकत की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने चेतावनी दी कि या तो संबंधित अधिकारी किसानों से बातचीत कर उनके अधिकारों का ध्यान रखते हुए मामले को न्यायपूर्ण तरीके से सुलझा लें, अन्यथा संगठन अपने सालों पुराने अनुभव के साथ गाजियाबाद में एक बड़े आंदोलन की शुरुआत करेगा। इसके साथ ही उन्होंने किसानों को भी इस लड़ाई के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहने का आदेश दिया है।
    1
    भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता माननीय चौधरी राकेश टिकैत ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद में एक बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। यह कदम दिनांक 08/07/2026 दिन बुधवार को गाजियाबाद प्रशासन द्वारा वेव सिटी बिल्डर्स के साथ मिलकर किसानों के घरों में घुसकर अपनाए गए तानाशाही रवैये के खिलाफ उठाया गया है। प्रशासन ने बिना किसी लीगल नोटिस के महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्गों को घरों से खींच-खींचकर गिरफ्तार किया और बिल्डर को किसानों के खेतों पर कब्जा कराने के लिए क्रूरता दिखाई, जिसे बेहद निंदनीय और गैरकानूनी बताया गया है।

इस घिनौनी कार्रवाई की पूरी जानकारी जिला अध्यक्ष चौधरी बिजेंद्र सिंह जी ने शीर्ष नेतृत्व को उपलब्ध कराई। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता माननीय चौधरी राकेश टिकैत जी वेव सिटी घटनास्थल पर पहुंचे और प्रशासन की इस हरकत की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने चेतावनी दी कि या तो संबंधित अधिकारी किसानों से बातचीत कर उनके अधिकारों का ध्यान रखते हुए मामले को न्यायपूर्ण तरीके से सुलझा लें, अन्यथा संगठन अपने सालों पुराने अनुभव के साथ गाजियाबाद में एक बड़े आंदोलन की शुरुआत करेगा। इसके साथ ही उन्होंने किसानों को भी इस लड़ाई के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहने का आदेश दिया है।
    user_Patrkar Harish Kumar Media
    Patrkar Harish Kumar Media
    Court reporter गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • गाजियाबाद के साहिबाबाद में होलीफेथ इंटरनेशनल (एमबीडी ग्रुप) में मांगों को लेकर चल रही वार्ता के बीच 71 मजदूरों के तबादले के विरोध में सीटू (सीआईटीयू) ने आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। झंडापुर स्थित कार्यालय में आयोजित साहिबाबाद क्षेत्रीय कमेटी की विस्तारित बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए रोष व्यक्त किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता राजवीर सिंह द्वारा की गई, जिसमें इंडोर लिमिटेड में लंबित श्रमिक समस्याओं के समाधान में हो रही देरी पर भी कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। बैठक के दौरान वक्ताओं ने बताया कि होलीफेथ इंटरनेशनल में कुल 82 मजदूरों में से 71 पुराने कर्मचारियों का रायपुर और जालंधर इकाइयों में ट्रांसफर कर दिया गया है। सीटू नेताओं का कहना है कि यह मनमाना तबादला उस समय किया गया जब प्रबंधन और मजदूर पक्ष के बीच मांगपत्र पर बातचीत चल रही थी। संगठन ने प्रबंधन की इस कार्रवाई को पूरी तरह से श्रमिक हितों के खिलाफ करार दिया है और इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है। इसके साथ ही इंडोर लिमिटेड के कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित मामलों के समाधान के लिए कई बार प्रबंधन से बातचीत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकलने की बात भी उठाई गई। जय कुमार सोम, जी.एस. तिवारी और बृजेश सिंह चौहान ने चेतावनी दी कि यदि दोनों कंपनियों के प्रबंधन ने श्रमिकों की समस्याओं का जल्द निपटारा नहीं किया और होलीफेथ के तबादले वापस नहीं लिए, तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगा। उन्होंने प्रभावित मजदूरों को हर संभव कानूनी और संगठनात्मक सहायता देने का पूरा भरोसा दिलाया। इस बैठक में होलीफेथ से विजय सिंह, राज बल्लभ, ईश्वर झा व अजय, एसएफसी सॉल्यूशन से के.के. तोमर व मनोज शाह, इंडोर लिमिटेड से मुकेश कुमार, पीबीजी से संजय सिंह और पैठ हॉकर्स से राम उजागर समेत विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के श्रमिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया और अंत में एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
    4
    गाजियाबाद के साहिबाबाद में होलीफेथ इंटरनेशनल (एमबीडी ग्रुप) में मांगों को लेकर चल रही वार्ता के बीच 71 मजदूरों के तबादले के विरोध में सीटू (सीआईटीयू) ने आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। झंडापुर स्थित कार्यालय में आयोजित साहिबाबाद क्षेत्रीय कमेटी की विस्तारित बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए रोष व्यक्त किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता राजवीर सिंह द्वारा की गई, जिसमें इंडोर लिमिटेड में लंबित श्रमिक समस्याओं के समाधान में हो रही देरी पर भी कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई।

बैठक के दौरान वक्ताओं ने बताया कि होलीफेथ इंटरनेशनल में कुल 82 मजदूरों में से 71 पुराने कर्मचारियों का रायपुर और जालंधर इकाइयों में ट्रांसफर कर दिया गया है। सीटू नेताओं का कहना है कि यह मनमाना तबादला उस समय किया गया जब प्रबंधन और मजदूर पक्ष के बीच मांगपत्र पर बातचीत चल रही थी। संगठन ने प्रबंधन की इस कार्रवाई को पूरी तरह से श्रमिक हितों के खिलाफ करार दिया है और इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है। इसके साथ ही इंडोर लिमिटेड के कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित मामलों के समाधान के लिए कई बार प्रबंधन से बातचीत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकलने की बात भी उठाई गई।

जय कुमार सोम, जी.एस. तिवारी और बृजेश सिंह चौहान ने चेतावनी दी कि यदि दोनों कंपनियों के प्रबंधन ने श्रमिकों की समस्याओं का जल्द निपटारा नहीं किया और होलीफेथ के तबादले वापस नहीं लिए, तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगा। उन्होंने प्रभावित मजदूरों को हर संभव कानूनी और संगठनात्मक सहायता देने का पूरा भरोसा दिलाया। इस बैठक में होलीफेथ से विजय सिंह, राज बल्लभ, ईश्वर झा व अजय, एसएफसी सॉल्यूशन से के.के. तोमर व मनोज शाह, इंडोर लिमिटेड से मुकेश कुमार, पीबीजी से संजय सिंह और पैठ हॉकर्स से राम उजागर समेत विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के श्रमिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया और अंत में एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
    user_Mr.Singh Patrakar
    Mr.Singh Patrakar
    Local News Reporter गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • गाजियाबाद में हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हॉर्न बजाने की बात पर शुरू हुए इस विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि युवक की गोली मारकर जान ले ली गई।
    1
    गाजियाबाद में हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हॉर्न बजाने की बात पर शुरू हुए इस विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि युवक की गोली मारकर जान ले ली गई।
    user_Pramod Singh
    Pramod Singh
    Media company गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.