रायसेन में बेखौफ बदमाशों का तांडव: जिला पंचायत अध्यक्ष के पेट्रोल पंप पर छुरी दिखाकर 12 हजार की लूट, सीसीटीवी में कैद वारदात रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। शनिवार देर रात बेखौफ बदमाशों ने ग्राम माना स्थित एक पेट्रोल पंप को अपना निशाना बनाते हुए हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। यह पेट्रोल पंप जिला पंचायत अध्यक्ष जसवंत बबलू मीणा का बताया जा रहा है। देर रात हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पेट्रोल डलवाने के बहाने आए थे बदमाश जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर रात स्कूटी पर सवार होकर अज्ञात बदमाश ग्राम माना स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे। बदमाशों ने पहले कर्मचारियों से वाहन में पेट्रोल डालने को कहा। जैसे ही कर्मचारी पेट्रोल डालने लगा, बदमाशों ने अचानक छुरी निकाल ली और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर आतंकित कर दिया। बदमाशों ने कर्मचारियों को डरा-धमकाकर उनके पास मौजूद 12,000 रुपये की नकदी छीन ली। घटना के दौरान पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने साहस दिखाते हुए बदमाशों को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन शातिर आरोपी उन्हें चकमा देकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। मामला हाईप्रोफाइल और सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण सैंडोरा पुलिस चौकी और थाना कोतवाली पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए नाकाबंदी की। फिलहाल पुलिस पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में बदमाशों की गतिविधियां और उनकी स्कूटी का नंबर ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्धों के हुलिए और फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों को पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रायसेन में बेखौफ बदमाशों का तांडव: जिला पंचायत अध्यक्ष के पेट्रोल पंप पर छुरी दिखाकर 12 हजार की लूट, सीसीटीवी में कैद वारदात रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। शनिवार देर रात बेखौफ बदमाशों ने ग्राम माना स्थित एक पेट्रोल पंप को अपना निशाना बनाते हुए हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। यह पेट्रोल पंप जिला पंचायत अध्यक्ष जसवंत बबलू मीणा का बताया जा रहा
है। देर रात हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पेट्रोल डलवाने के बहाने आए थे बदमाश जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर रात स्कूटी पर सवार होकर अज्ञात बदमाश ग्राम माना स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे। बदमाशों ने पहले कर्मचारियों से वाहन में पेट्रोल डालने को कहा। जैसे ही कर्मचारी पेट्रोल डालने लगा, बदमाशों ने अचानक छुरी निकाल ली और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर आतंकित कर दिया। बदमाशों ने कर्मचारियों को
डरा-धमकाकर उनके पास मौजूद 12,000 रुपये की नकदी छीन ली। घटना के दौरान पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने साहस दिखाते हुए बदमाशों को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन शातिर आरोपी उन्हें चकमा देकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। मामला हाईप्रोफाइल और सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण सैंडोरा पुलिस चौकी और थाना कोतवाली पुलिस
की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए नाकाबंदी की। फिलहाल पुलिस पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में बदमाशों की गतिविधियां और उनकी स्कूटी का नंबर ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्धों के हुलिए और फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों को पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- • छात्रसंघ चुनाव को बहाल कराने को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार को अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन • शासकीय महाविद्यालयों के अंदर मूलभूत सुविधाओं एवं इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार हेतु विशेष बजट की भी की मांग भोपाल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने प्रांतमंत्री श्री केतन चतुर्वेदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार से भेंट कर प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अविलंब छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने तथा शासकीय कॉलेजों की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के सन्दर्भ में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अभाविप ने ध्यान आकर्षित किया कि मध्य प्रदेश में वर्ष 2017 से छात्रसंघ चुनाव बंद हैं, जिससे प्रदेश के लाखों विद्यार्थी अपने लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित हो रहे हैं। विद्यार्थी परिषद सदैव से परिसरों में लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना, पारदर्शी व्यवस्था, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्र नेतृत्व के विकास के लिए छात्रसंघ चुनावों की पक्षधर रही है। माननीय मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा परिसरों में छात्रसंघ चुनाव कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। सरकार द्वारा सितंबर माह में चुनाव कराने का आश्वासन दिया गया था, किंतु अभी तक कोई आधिकारिक अधिसूचना या चुनाव सारणी जारी नहीं की गई है। अभाविप ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है की सरकार अकादमिक कैलेंडर के अनुरूप तथा लिंगदोह समिति की अनुशंसाओं के आधार पर प्रत्यक्ष, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध छात्रसंघ चुनाव आयोजित करे। साथ ही साथ प्रतिनिधिमंडल ने 15 दिन पूर्व प्रदेश भर में शासकीय महाविद्यालयों की दुर्दशा एवं मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर कलेक्ट्रेट स्तर पर किए गए प्रदर्शनों का उल्लेख करते हुए शासकीय कॉलेजों के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने हेतु तत्काल एक विशेष बजट निर्धारित करने की मांग दोहराई। अभाविप के प्रान्त मंत्री श्री केतन चतुर्वेदी ने कहा कि "छात्रसंघ चुनाव केवल एक राजनीतिक प्रक्रिया नहीं हैं, बल्कि यह उच्च शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों की वास्तविक सहभागिता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। उच्च न्यायालय के स्पष्ट निर्देश के बाद भी सरकार द्वारा छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी न करना, यह छात्रों के बीच में रोष उत्पन्न कर रहा है एवं सरकार की कमजोर इच्छा शक्ति को दर्शाता है ।प्रदेश सरकार विद्यार्थियों की इस न्यायसंगत एवं दीर्घकालिक मांग पर संवेदनशीलता से विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय ले साथ ही साथ अभाविप द्वारा चलाए जा रहे विद्यार्थी हुंकार अभियान जिसके माध्यम से अभाविप ने मध्यप्रदेश के विभिन्न शासकीय महाविद्यालयों में व्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी एवं मूलभूत सुविधाओं के अभाव की बात की है। उक्त अभाव एवं कमीयों को सुदृढ़ करने हेतु उच्च शिक्षा विभाग छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए त्वरित एक एडिशनल बजट जारी करे ।1
- हनुमानगंज पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी का ऑटो और बाइक बरामद, नाबालिग समेत शातिर वाहन चोर गिरफ्तार भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज थाना पुलिस ने वाहन चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए चोरी का सवारी ऑटो और मोटरसाइकिल बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक नाबालिग और एक शातिर वाहन चोर को पकड़ने में सफलता मिली है। बरामद वाहनों की कुल कीमत करीब 4.50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, काजीकैंप निवासी इरशाद ने 8 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि 6 सितंबर को जनता मेडिकल स्टोर के पास खड़ा उसका सवारी ऑटो अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना हनुमानगंज में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर पुट्टा मिल क्षेत्र में घेराबंदी कर एक नाबालिग को पकड़ा, जो चोरी का ऑटो बेचने की फिराक में घूम रहा था। पूछताछ में उसने ऑटो चोरी करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने करीब 4 लाख रुपये कीमत का ऑटो बरामद कर जब्त कर लिया। वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का भी पर्दाफाश किया। काजीकैंप निवासी मोहम्मद यूसुफ खान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 5 सितंबर को नन्ही बी की मस्जिद के पास खड़ी उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। मामले में अपराध दर्ज कर पुलिस टीम ने जांच शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिल लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम अर्सलान निवासी गांधीनगर, भोपाल बताया और मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी के कब्जे से करीब 50 हजार रुपये कीमत की चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व से भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। हनुमानगंज पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरी की दो वारदातों का सफलतापूर्वक खुलासा हुआ है, जिससे क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।3
- भोपाल एंकर फिल्म हनुमान अंश की टीम पहुंची भोपाल पूर्व मंत्री रामपाल सिंह के बंगले पर हुआ आगमन पूर्व मंत्री रामपाल सिंह जी ने अपना पूरी परिवार के साथ किया हनुमान अंश के किरदार का जोरदार स्वागत बाइट पूर्व मंत्री भाजपा रामपाल सिंह बाइट अभिषेक मिश्रा बाइट भगवानदास पटेल बाइट नेहा परांजेपे1
- *प्रेस नोट* थाना हनुमानगंज नगरीय पुलिस जिला भोपाल दिनांक 13.09.26 - थाना हनुमानगंज पुलिस द्वारा नाबालिक बालक से चोरी का सवारी आटो कीमती 4,00,000/- को बरामद कर किया जप्त भोपाल शहर में शरीर संबंधी ,सम्पत्ति संबंधी अपराधियो के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के संबंध मे मुखबिर तंत्र विकसित कर शत् प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल श्री संजय कुमार द्वारा भोपाल पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री शैलेन्द्र सिहं चौहान एवं पुलिस उपायुक्त जोन – 03 भोपाल श्री आयुष गुप्ता द्वारा प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है । जिसके तारतम्य में अति. पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्री शालिनी दीक्षित व सहायक पुलिस आयुक्त हनुमानगंज श्री राकेश सिंह बघेल के निर्देशन मे थाना प्रभारी थाना हनुमानगंज निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया ने टीम गठित कर मुखबिर तंत्र विकसित करते हुए विधि का उल्लंघन करने वालो बालक के कब्जे से चोरी का सवारी आटो को बरामद करने मे सफलता अर्जित की हैं। घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनाँक 08.09.26 को फरियादी इरशाद पिता अय्यूब खान उम्र 45 साल निवासी मकान नंबर 167 गली नंबर 03 जनता मेडिकल के पास काजीकैम्प थाना हनुमानगंज भोपाल ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 06.09.26 को मेरा सवारी आटो क्रमांक MP047450 जनता मेडिकल स्टोर के पास काजीकैम्प से अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 477/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया । पुलिस कार्यवाहीः घटना की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर दिशा निर्देश प्राप्त कर टीम गठित कर रवाना की गई । दौराने तलास मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक लडका पुट्टा मील के पास चोरी का आटो बेचने की फिराक मे घूम रहा है कि सूचना पर उक्त हुलिये के संदेही को घेराबंदी कर पकडा जिससे उक्त सवारी आटो के बारे मे पूछताछ किया जो चोरी करना स्वीकार किया बाद उक्त सवारी आटो अपराध क्रमांक 477/26 धारा 303(2) बीएनएस का चोरी का मशरूका होने से जप्त किया गया । गिरफ्तार आरोपियो के नाम पता – विधि का उल्लंघन करने वाला एक बालक भूमिका - वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी,निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया,सउनि भरतलाल, आरक्षक 3498 राकेश मंडलोई,आरक्षक 3582 आशीष त्यागी,आरक्षक 3679 सचिन सिहं ,आरक्षक 4748 अरविन्द बघेल की सराहनीय भूमिका रही है1
- नेता जी, यदि आपके आने से सड़कें बनती हैं, तो मोदी जी, आप भी कृपया पधारिए। चौक बाजार भोपाल में दुकानदार का तंज बड़े नेता की एंट्री और रातों-रात सड़क तैयार! 😱 मोदी जी चौक बाजार आ जाओ, जनता भी VIP बन जाए! 🔥1
- डॉ कोमल साईं कृति द्वारा गौ माता की सेवा करके अपना जन्मदिवस मनाया गया पूरी खबर अवश्य देखे1
- *भोपाल में आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्यों की हुई बैठक...* बैठक के बाद शहर काजी मौलाना सैयद मुश्ताक अली नदवी और आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य और कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद की प्रेस कॉन्फ़्रेंस आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य और कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा... यूसीसी बिल को लेकर हमने अपनी बात पहले ही साफ कर दी थी... हम इस बिल को नहीं मानेंगे... और इसको खत्म करवाने के लिए संविधान के नियम से काम करेंगे... दिल्ली में 17 सितंबर को आयोजित प्रदर्शन में एमपी के लोगों से भी शामिल होने की अपील... हम इसको लेकर कोर्ट भी जाएंगे, हमारी पूरी तैयारी है... अमित शाह के 2029 तक 21 राज्यो में यूसीसी बिल लाने पर कहा ये देश के संविधान को खत्म करना चाहते है हम संविधान बचाना चाहते है भोपाल के शहर काजी मौलाना सैयद मुश्ताक अली नदवी ने सभी से जंतर मंतर पर पहुँचने की अपील आरएसएस के गोलवलकर पहले भी कहा है कि (यूसीसी)क़ानून की ज़रूरत नहीं है2
- breaking news श्री ताहिर अली जी पूर्व संयुक्त संचालक जंसम्पर्क व वर्तमान मीडिया सलाहकार उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल1
- खाना खाकर ढाबे से लौट रहे वकील का युवाओं से विवाद, बीच सड़क पर दी जान से मारने की धमकी, दोनो पक्ष थाने पहुंचे ब्रेकिंग भोपाल भोपाल में सरेराह वकील को गोली मारने की धमकी थार सवार युवकों ने कार रोककर की अभद्रता रैश ड्राइविंग को लेकर हुआ था विवाद रात करीब 11:45 बजे की बताई जा रही है घटना दाता कॉलोनी के पास थार सवार युवकों ने एडवोकेट शादाब खान की कार के आगे अपनी गाड़ी लगाकर रोका था रास्ता एडवोकेट शादाब खान का आरोप कुछ युवक बेसबॉल बैट लेकर पहुंचे पीड़ित को जान से मारने की दी धमकी इसी बीच दूसरे वाहन से आए एक व्यक्ति पर पिस्टल दिखाने का भी आरोप फरियादी और आरोपियो ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत2