Shuru
Apke Nagar Ki App…
भाजपा ने किया बोर्ड बनाने का अपत्याक्षित दावा कर बड़ाई राजनैतिक हलचल. उनियारा. भाजपा के नगर निकाय चुनाव प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बोर्ड बनाने का दावा किया है.
Anand Sharma
भाजपा ने किया बोर्ड बनाने का अपत्याक्षित दावा कर बड़ाई राजनैतिक हलचल. उनियारा. भाजपा के नगर निकाय चुनाव प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बोर्ड बनाने का दावा किया है.
More news from Rajasthan and nearby areas
- सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में सभापति पद के लिए दावेदार। भाजपा से वार्ड नंबर 56 मेवा चौधरी और कांग्रेस से शैलेंद्र चौधरी वार्ड नंबर 6 से सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया। बाइट रिटर्निंग अधिकारी नगर परिषद सवाई माधोपुर मांगीलाल ने दी जानकारी। सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में सभापति पद के लिए दावेदार। भाजपा से वार्ड नंबर 56 मेवा चौधरी और कांग्रेस से शैलेंद्र चौधरी वार्ड नंबर 6 से सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया। बाइट रिटर्निंग अधिकारी नगर परिषद सवाई माधोपुर मांगीलाल ने दी जानकारी।1
- सारसोप में गूंजी भजनों की स्वर लहरियां, श्रद्धालु हुए भावविभोर सारसोप। सारसोप स्थित श्री इच्छापूर्ण गणेश जी महाराज मंदिर परिसर में सोमवार रात मध्यप्रदेश से आए पैदल यात्रियों के स्वागत में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। ये श्रद्धालु भगवान श्री देवनारायण जी के दर्शन के लिए जोधपुरिया (टोंक) की ओर पैदल यात्रा कर रहे हैं। मंदिर परिसर में आयोजित भजन संध्या में राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों से आए गायकों और लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। मंदिर समिति और ग्रामीणों की ओर से यात्रियों के लिए भोजन-पानी एवं ठहरने की व्यवस्था भी की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी से मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने यात्रियों की सेवा-सत्कार में उत्साह से भाग लिया। जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।1
- देवनारायण मंदिर मकसूदनपुरा चौहानपुर में लगेगा एक दिवसीय मेला: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मकसूदनपुरा चौहानपुर स्थित भगवान श्री देवनारायण मंदिर परिसर मे एकदिवसीय मेला कई विधायक रहेंगे मुख्य अतिथि कन्हैया दंगल और भजन संध्या का आयोजन मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मकसूदनपुरा चौहानपुर स्थित भगवान श्री देवनारायण मंदिर परिसर में आगामी 17 सितंबर 2026, गुरुवार को एक दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर मंदिर समिति एवं ग्रामीणों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। देवनारायण मंदिर समिति के अध्यक्ष एडवोकेट विनोद गुर्जर ने बताया कि मेले में मुख्य अतिथि के रूप में दर्शन सिंह गुर्जर विधायक करौली, हंसराज मीणा विधायक सपोटरा तथा मानसिंह गुर्जर पूर्व विधायक गंगापुर सिटी एवं वर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष सवाई माधोपुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि मेले के तहत सुबह 10 बजे से कन्हैया दंगल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें खेड़ला की झोपड़ी, ओलवाड़ा एवं दुमोदा की पार्टियों द्वारा कन्हैया पद गायन की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं शाम 7 बजे से पूरी रात भजन संध्या का आयोजन रहेगा, जिसमें मुकेश ठीकरिया, नरसी जयसिंहपुर एवं एचआर गोठ द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। मेले में आसपास के गांवों से श्रद्धालु झंडे लेकर डीजे के साथ पैदल यात्रा करते हुए भगवान श्री देवनारायण मंदिर पहुंचेंगे। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।1
- ग्राम पंचायत सथूर में श्री वेदनाथ महादेव समिति का गठन, कार्यकारिणी घोषित हिंडोली/सथूर। ग्राम पंचायत सथूर के समस्त गांव - हरिपुरा, ढाकनी, जड़ का नयागांव, नठावा सहित सभी गांवों के सर्व समाज के पंच-पटेल एवं गणमान्य नागरिकों की बैठक में सर्व समाज की सर्व सहमति से श्री वेदनाथ महादेव समिति का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वेदनाथ महादेव मंदिर एवं महादेव की निजी भूमि संपत्ति का संरक्षण किया जाएगा, मंदिर की भूमि पर हुए अवैध कब्जों को नियमानुसार हटवाया जाएगा तथा समस्त निजी भूमि पर तारबंदी का कार्य शीघ्र किया जाएगा। नवगठित समिति की कार्यकारिणी इस प्रकार है - 1. समिति अध्यक्ष - श्री बाबूलाल गुर्जर 2. समिति उपाध्यक्ष - श्री बाबूलाल यादव 3. कोषाध्यक्ष - श्री रमेश मीणा 4. सचिव - श्री ओमप्रकाश मेवाडा 5. वरिष्ठ सदस्य - श्री हरिशंकर गुर्जर, श्री हीरालाल गुर्जर, श्री सुरेश गुर्जर, श्री ओम गोचर, श्री ओम मेवाड़ा समिति के गठन पर नक्षी के गणेश जी मंदिर पर पूजा-अर्चना कर मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया। बैठक में सभी गांवों के सर्व समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।4
- 🐕❤️ कुत्ता हो या कुतिया, ये बहुत वफादार और इंसान के सच्चे साथी होते हैं। 🙏 भूखे पशु को रोटी खिलाना दया, करुणा और मानवता का सुंदर कार्य है। 🫓🐕❤️ बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश की तरफ से संदेश — जरूरतमंद पशु को भोजन और पानी जरूर दें, लेकिन साफ-सफाई और सुरक्षित जगह का ध्यान रखें। 🙏☕ सादा रोटी थोड़ी मात्रा में दी जा सकती है, लेकिन मसालेदार, प्याज-लहसुन वाली चीजें न दें। सेवा ही सच्ची मानवता है। ❤️🙏🐕 #BalluTeaStall #Sheopur #MadhyaPradesh #पशुसेवा #कुत्तासेवा #मानवता #सेवाहीसच्चीभक्ति1
- तीनधाम यात्रा पर निकला श्रद्धालुओं का जत्था, जयकारों से गूंजा लालसोट लालसोट। कौथून रोड जमात स्थित गणेश मंदिर से बुधवार को करीब चार दर्जन जोड़ों का श्रद्धालु जत्था तीनधाम यात्रा के लिए रवाना हुआ। यात्रा से पहले श्रद्धालुओं का फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया गया। श्रद्धालुओं ने बालाजी, वीर हनुमान, महाकाली और गोपालजी मंदिर में दर्शन कर यात्रा की शुरुआत की। करीब 45 दिन की यात्रा में मथुरा, वृंदावन, अयोध्या, हरिद्वार, चित्रकूट, काशी, जगन्नाथ धाम, तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम, द्वारका, नाथद्वारा सहित अनेक धार्मिक स्थलों के दर्शन किए जाएंगे। आचार्य राजेश खांडल ने बताया कि तीर्थ यात्रा से धर्म और आस्था के प्रति भाव मजबूत होता है। यात्रा के दौरान श्रद्धालु चार ज्योतिर्लिंग सहित विभिन्न धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करेंगे। रवाना होते समय श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।1
- उनियारा पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस का दांव, नरेश गुर्जर ने भरा नामांकन उनियारा पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस का दांव, नरेश गुर्जर ने भरा नामांकन नगरपालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का प्रत्याशी तय, नरेश गुर्जर ने दाखिल किया नामांकन उनियारा पालिका अध्यक्ष पद के लिए नरेश गुर्जर कांग्रेस प्रत्याशी, अंतिम दिन किया नामांकन1
- ब्रेकिंग सवाई माधोपुर नगर परिषद सभापति पद के नामाकंन भरने का आज अंतिम दिन कांग्रेस से शैलेंद्र चौधरी ने भरा नामांकन वार्ड नम्बर 06 से कांग्रेस के टिकिट पर चुनाव जीता है शैलेंद्र चोधरी नामांकन के दौरान कांग्रेस के नगर परिषद चुनाव प्रभारी राहुल भाकर सहित अन्य कांग्रेसी भी रहे मौजूद ब्रेकिंग सवाई माधोपुर नगर परिषद सभापति पद के नामाकंन भरने का आज अंतिम दिन कांग्रेस से शैलेंद्र चौधरी ने भरा नामांकन वार्ड नम्बर 06 से कांग्रेस के टिकिट पर चुनाव जीता है शैलेंद्र चोधरी नामांकन के दौरान कांग्रेस के नगर परिषद चुनाव प्रभारी राहुल भाकर सहित अन्य कांग्रेसी भी रहे मौजूद1
- श्रावणी कर्म में वैदिक मंत्रों के साथ हुआ दस विधि स्नान सारसोप। कस्बे में श्रावणी कर्म धार्मिक परंपरा एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। यह कर्म वर्ष में एक बार ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा किया जाता है। इस दौरान विभिन्न धार्मिक विधियों के तहत दस प्रकार से स्नान किया गया। इसमें गोबर, गोरज, हल्दी, भस्म सहित अन्य सामग्री का प्रयोग कर शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूरी की गई। इस बार श्रावणी कर्म खेड़ा पति बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान पंडित भगवान शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान पूर्वक कर्म संपन्न कराया। धार्मिक अनुष्ठान में ब्राह्मण समाज के लोगों ने श्रद्धापूर्वक भाग लेकर परंपरा का निर्वहन किया। इस अवसर पर वातावरण भक्तिमय बना रहा।3