logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्रावणी कर्म में वैदिक मंत्रों के साथ हुआ दस विधि स्नान सारसोप। कस्बे में श्रावणी कर्म धार्मिक परंपरा एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। यह कर्म वर्ष में एक बार ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा किया जाता है। इस दौरान विभिन्न धार्मिक विधियों के तहत दस प्रकार से स्नान किया गया। इसमें गोबर, गोरज, हल्दी, भस्म सहित अन्य सामग्री का प्रयोग कर शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूरी की गई। इस बार श्रावणी कर्म खेड़ा पति बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान पंडित भगवान शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान पूर्वक कर्म संपन्न कराया। धार्मिक अनुष्ठान में ब्राह्मण समाज के लोगों ने श्रद्धापूर्वक भाग लेकर परंपरा का निर्वहन किया। इस अवसर पर वातावरण भक्तिमय बना रहा।

22 hrs ago
user_Ravi  Rajasthan Patrika
Ravi Rajasthan Patrika
Photographer चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
22 hrs ago
28084451-48e3-42ec-b5ef-bb0744b07b76
90835e75-cc8b-499e-9e74-464126a43e5f

श्रावणी कर्म में वैदिक मंत्रों के साथ हुआ दस विधि स्नान सारसोप। कस्बे में श्रावणी कर्म धार्मिक परंपरा एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। यह कर्म वर्ष में एक बार ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा किया जाता है। इस दौरान विभिन्न धार्मिक विधियों के तहत दस प्रकार से स्नान किया गया। इसमें गोबर, गोरज, हल्दी, भस्म सहित अन्य सामग्री का प्रयोग कर शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूरी की गई। इस बार श्रावणी कर्म खेड़ा पति बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान पंडित भगवान शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान पूर्वक कर्म संपन्न कराया। धार्मिक अनुष्ठान में ब्राह्मण समाज के लोगों ने श्रद्धापूर्वक भाग लेकर परंपरा का निर्वहन किया। इस अवसर पर वातावरण भक्तिमय बना रहा।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • डीएपी खाद की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा बंद करने को लेकर संयुक्त निदेशक को सौंपा ज्ञापन सवाई माधोपुर। ग्राम तारनपुर के ग्रामीणों ने डीएपी खाद की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था बंद करने की मांग को लेकर कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था के चलते स्थानीय किसानों को खाद प्राप्त करने में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांवों में अधिकांश किसान ऑनलाइन पोर्टल एवं स्मार्टफोन का उपयोग करने में सक्षम नहीं हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या भी बनी रहती है, जिसके कारण किसान समय पर ऑनलाइन बुकिंग नहीं कर पाते। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि ऑनलाइन स्लॉट कम समय में भर जाने के कारण वास्तविक एवं छोटे किसान डीएपी खाद प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में किसानों को खाद के लिए परेशान होना पड़ता है। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने मांग की कि किसानों की समस्याओं को देखते हुए डीएपी खाद की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था को बंद कर पूर्व की तरह सरल एवं सुलभ व्यवस्था लागू की जाए, ताकि सभी किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो सके। इस दौरान राजेश मीणा, धन सिंह मीणा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    डीएपी खाद की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा बंद करने को लेकर संयुक्त निदेशक को सौंपा ज्ञापन
सवाई माधोपुर। ग्राम तारनपुर के ग्रामीणों ने डीएपी खाद की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था बंद करने की मांग को लेकर कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था के चलते स्थानीय किसानों को खाद प्राप्त करने में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांवों में अधिकांश किसान ऑनलाइन पोर्टल एवं स्मार्टफोन का उपयोग करने में सक्षम नहीं हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या भी बनी रहती है, जिसके कारण किसान समय पर ऑनलाइन बुकिंग नहीं कर पाते।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि ऑनलाइन स्लॉट कम समय में भर जाने के कारण वास्तविक एवं छोटे किसान डीएपी खाद प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में किसानों को खाद के लिए परेशान होना पड़ता है।
ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने मांग की कि किसानों की समस्याओं को देखते हुए डीएपी खाद की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था को बंद कर पूर्व की तरह सरल एवं सुलभ व्यवस्था लागू की जाए, ताकि सभी किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो सके।
इस दौरान राजेश मीणा, धन सिंह मीणा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • चौथ का बरवाड़ा के बिजारी में मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया चौथ का बरवाड़ा के बिजारी में मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांसडा में किया गया। साथ ही यहाँ "एक पेड़ मां के नाम" थीम पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6-8 वर्ग में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गिरधरपुरा की बालिका पायल मीणा ने प्रथम स्थान तथा कक्षा 1-5 में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांसडा की बालिका तनुजा गुर्जर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । पी ई ई ओ एवं प्रधानाचार्य ओम प्रकाश साहू द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। उक्त प्रतियोगिता में श्री राजमल मीना रा उ मा वि बिंजारी, श्रीमती अनिता सैनी प्रधानाध्यापिका, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गिरधरपुरा, श्री राजेंद्र मीणा प्रधानाध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नाहरी कला, श्री धर्मेंद्र सिंह गुर्जर प्रधानाध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय आन्धोली श्री जितेश वसवाल प्रधानाध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठेकड़ा श्रीमती रविता मीना प्रधानाध्यापिका, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांसड़ा एवं बुलबुल तथा मनीषा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था।
    1
    चौथ का बरवाड़ा के बिजारी में मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया 
चौथ का बरवाड़ा के बिजारी में मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांसडा में किया गया। साथ ही यहाँ "एक पेड़ मां के नाम" थीम पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  जिसमें कक्षा 6-8 वर्ग में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गिरधरपुरा की बालिका पायल मीणा ने प्रथम स्थान तथा कक्षा 1-5 में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांसडा की बालिका तनुजा गुर्जर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।  पी ई ई ओ एवं प्रधानाचार्य  ओम प्रकाश साहू द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। उक्त प्रतियोगिता में श्री राजमल मीना रा उ मा वि बिंजारी, श्रीमती अनिता सैनी प्रधानाध्यापिका, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गिरधरपुरा, श्री राजेंद्र मीणा प्रधानाध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नाहरी कला, श्री धर्मेंद्र सिंह गुर्जर प्रधानाध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय आन्धोली श्री जितेश वसवाल  प्रधानाध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठेकड़ा श्रीमती रविता मीना प्रधानाध्यापिका, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांसड़ा एवं बुलबुल तथा मनीषा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था।
    user_Irfan Rajasthan patrika
    Irfan Rajasthan patrika
    Local News Reporter चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • नगर परिषद सवाई माधोपुर नगर परिषद सभापति पद के लिए कांग्रेस के शैलेंद्र चौधरी ने रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया
    1
    नगर परिषद सवाई माधोपुर नगर परिषद सभापति पद
के लिए कांग्रेस के शैलेंद्र चौधरी ने रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया
    user_राजमल सैनी
    राजमल सैनी
    Local News Reporter सवाई माधोपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • 5वें भव्य गणेश महोत्सव में गजानन की आरती में उमड़ रहे श्रद्धालु,मानव सेवा प्रकृति प्रेमी ग्रुप की ओर से चल रहा भव्य आयोजन सवाई माधोपुर। मानव सेवा प्रकृति प्रेमी ग्रुप सवाई माधोपुर के तत्वावधान में अध्यक्ष रामबाबू कुमावत की अध्यक्षता में चल रहे 5वें भव्य श्री गणेश महोत्सव में प्रतिदिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। गणेश महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन कर रहे हैं और आरती में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। मीडिया प्रभारी राजमल सैनी ने बताया कि तीसरे दिवस अतिथि दिलीप कुलोथिया पत्नी कुसुम सैनी अध्यापिका परिवार के द्वारा गजानन महाराज पूजा अर्चना व आरती के दौरान पंडाल में श्रद्धालु उमड़ रहे है। श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ भगवान गणेश की आरती में शामिल होकर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे लगा रहे हैं। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जा रहा है। ग्रुप की ओर से अतिथियों एवं इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले यजमानों का दूपट्टा उडाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गणेश महोत्सव में शामिल होने की अपील की गई है। महोत्सव के चलते आयोजन स्थल पर प्रतिदिन भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। वही टीम की और से दिन में अतिथीयो को निमंत्रण देकर आमंत्रित किया जा रहा है। इस अवसर पर अध्यक्ष रामबाबू कुमावत, पूर्व संरक्षक आर्टिस्ट विनोद कुमावत, उपाध्यक्ष प्रमोद साहू, सचिव राजेश सैनी, संरक्षक रोहित गुप्ता पत्रकार, रूपेन्द्र सिंह सोलंकी, रामसहाय साहू, कृष्ण गोविन्द सहित कई पर्यावरण प्रेमी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
    1
    5वें भव्य गणेश महोत्सव में गजानन की आरती में उमड़ रहे श्रद्धालु,मानव सेवा प्रकृति प्रेमी ग्रुप की ओर से चल रहा भव्य आयोजन
सवाई माधोपुर। मानव सेवा प्रकृति प्रेमी ग्रुप सवाई माधोपुर के तत्वावधान में अध्यक्ष रामबाबू कुमावत की अध्यक्षता में चल रहे 5वें भव्य श्री गणेश महोत्सव में प्रतिदिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। गणेश महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन कर रहे हैं और आरती में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।
मीडिया प्रभारी राजमल सैनी ने बताया कि तीसरे दिवस अतिथि दिलीप कुलोथिया पत्नी कुसुम सैनी अध्यापिका परिवार के द्वारा गजानन महाराज पूजा अर्चना व आरती के दौरान पंडाल में श्रद्धालु उमड़ रहे है। श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ भगवान गणेश की आरती में शामिल होकर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे लगा रहे हैं। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जा रहा है।
ग्रुप की ओर से अतिथियों एवं इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले यजमानों का दूपट्टा उडाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत अभिनन्दन किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गणेश महोत्सव में शामिल होने की अपील की गई है। महोत्सव के चलते आयोजन स्थल पर प्रतिदिन भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। वही टीम की और से दिन में अतिथीयो को निमंत्रण देकर आमंत्रित किया जा रहा है। इस अवसर पर अध्यक्ष रामबाबू कुमावत, पूर्व संरक्षक आर्टिस्ट विनोद कुमावत, उपाध्यक्ष प्रमोद साहू, सचिव राजेश सैनी, संरक्षक रोहित गुप्ता पत्रकार, रूपेन्द्र सिंह सोलंकी, रामसहाय साहू, कृष्ण गोविन्द सहित कई पर्यावरण प्रेमी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
    user_नरेन्द्र शर्मा
    नरेन्द्र शर्मा
    Local News Reporter सवाई माधोपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • सारसोप में गूंजी भजनों की स्वर लहरियां, श्रद्धालु हुए भावविभोर सारसोप। सारसोप स्थित श्री इच्छापूर्ण गणेश जी महाराज मंदिर परिसर में सोमवार रात मध्यप्रदेश से आए पैदल यात्रियों के स्वागत में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। ये श्रद्धालु भगवान श्री देवनारायण जी के दर्शन के लिए जोधपुरिया (टोंक) की ओर पैदल यात्रा कर रहे हैं। मंदिर परिसर में आयोजित भजन संध्या में राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों से आए गायकों और लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। मंदिर समिति और ग्रामीणों की ओर से यात्रियों के लिए भोजन-पानी एवं ठहरने की व्यवस्था भी की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी से मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने यात्रियों की सेवा-सत्कार में उत्साह से भाग लिया। जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।
    1
    सारसोप में गूंजी भजनों की स्वर लहरियां, श्रद्धालु हुए भावविभोर

सारसोप। सारसोप स्थित श्री इच्छापूर्ण गणेश जी महाराज मंदिर परिसर में सोमवार रात मध्यप्रदेश से आए पैदल यात्रियों के स्वागत में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। ये श्रद्धालु भगवान श्री देवनारायण जी के दर्शन के लिए जोधपुरिया (टोंक) की ओर पैदल यात्रा कर रहे हैं। मंदिर परिसर में आयोजित भजन संध्या में राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों से आए गायकों और लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। मंदिर समिति और ग्रामीणों की ओर से यात्रियों के लिए भोजन-पानी एवं ठहरने की व्यवस्था भी की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी से मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने यात्रियों की सेवा-सत्कार में उत्साह से भाग लिया। जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।
    user_Ravi  Rajasthan Patrika
    Ravi Rajasthan Patrika
    Photographer चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • भाजपा ने किया बोर्ड बनाने का अपत्याक्षित दावा कर बड़ाई राजनैतिक हलचल. उनियारा. भाजपा के नगर निकाय चुनाव प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बोर्ड बनाने का दावा किया है.
    2
    भाजपा ने किया बोर्ड बनाने का अपत्याक्षित दावा कर बड़ाई राजनैतिक हलचल.
उनियारा. भाजपा के नगर निकाय चुनाव प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बोर्ड बनाने का दावा किया है.
    user_Anand Sharma
    Anand Sharma
    Uniara, Tonk•
    56 min ago
  • बनेठा ईसरदा डेम रोड पर मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना समाप्त : बनेठा ईसरदा डेम रोड पर मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना समाप्त सुबह से धरने पर बैठे ग्रामीणों से प्रशासन की करीब 6 घंटे तक समझाइश, पुनर्वास ADM भूपेंद्र यादव और तहसीलदार प्रभुदयाल मीणा मौके पर पहुंचे, अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनकर स्थिति का जायजा लिया, ग्रामीणों ने मकानों के लंबित मुआवजे का जल्द भुगतान करने की मांग रखी, ADM व तहसीलदार के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना खत्म किया, मुआवजा दिलाने की कार्रवाई के आश्वासन पर धरना समाप्त, मौके पर शांति
    1
    बनेठा ईसरदा डेम रोड पर मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना समाप्त
: बनेठा ईसरदा डेम रोड पर मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना समाप्त
सुबह से धरने पर बैठे ग्रामीणों से प्रशासन की करीब 6 घंटे तक समझाइश, पुनर्वास ADM भूपेंद्र यादव और तहसीलदार प्रभुदयाल मीणा मौके पर पहुंचे, अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनकर स्थिति का जायजा लिया, ग्रामीणों ने मकानों के लंबित मुआवजे का जल्द भुगतान करने की मांग रखी, ADM व तहसीलदार के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना खत्म किया, मुआवजा दिलाने की कार्रवाई के आश्वासन पर धरना समाप्त, मौके पर शांति
    user_Rajesh Kumar SAIN
    Rajesh Kumar SAIN
    उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में सभापति पद के लिए दावेदार। भाजपा से वार्ड नंबर 56 मेवा चौधरी और कांग्रेस से शैलेंद्र चौधरी वार्ड नंबर 6 से सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया। बाइट रिटर्निंग अधिकारी नगर परिषद सवाई माधोपुर मांगीलाल ने दी जानकारी। सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में सभापति पद के लिए दावेदार। भाजपा से वार्ड नंबर 56 मेवा चौधरी और कांग्रेस से शैलेंद्र चौधरी वार्ड नंबर 6 से सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया। बाइट रिटर्निंग अधिकारी नगर परिषद सवाई माधोपुर मांगीलाल ने दी जानकारी।
    1
    सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में सभापति पद के लिए दावेदार।
भाजपा से वार्ड नंबर 56 मेवा चौधरी और कांग्रेस से शैलेंद्र चौधरी वार्ड नंबर 6 से सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया।
बाइट रिटर्निंग अधिकारी नगर परिषद सवाई माधोपुर मांगीलाल ने दी जानकारी।
सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में सभापति पद के लिए दावेदार।
भाजपा से वार्ड नंबर 56 मेवा चौधरी और कांग्रेस से शैलेंद्र चौधरी वार्ड नंबर 6 से सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया।
बाइट रिटर्निंग अधिकारी नगर परिषद सवाई माधोपुर मांगीलाल ने दी जानकारी।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.