Shuru
Apke Nagar Ki App…
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश को गंगा एक्सप्रेसवे की सौगात दी है। मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई 594 किलोमीटर है और यह देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे बन गया है। यह एक्सप्रेस वे यूपी के 12 जिलों और 518 गांव को जोड़ेगा। प्रयागराज जिले में इस एक्सप्रेस-वे की लंबाई 16 किलोमीटर है। मेरठ के बिजौली से शुरू होकर प्रयागराज के सोरांव तहसील के जूड़ापुर दादू गांव में यह एक्सप्रेस-वे समाप्त हो रहा है।
Sanjay Lal
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश को गंगा एक्सप्रेसवे की सौगात दी है। मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई 594 किलोमीटर है और यह देश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे बन गया है। यह एक्सप्रेस वे यूपी के 12 जिलों और 518 गांव को जोड़ेगा। प्रयागराज जिले में इस एक्सप्रेस-वे की लंबाई 16 किलोमीटर है। मेरठ के बिजौली से शुरू होकर प्रयागराज के सोरांव तहसील के जूड़ापुर दादू गांव में यह एक्सप्रेस-वे समाप्त हो रहा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उन्नाव बिहार थाना के अंतर्गत बक्सर से आ रही बोलेरो और ट्रक में हुई भीषण भिड़ंत मौके पर तीन की मौत दुर्घटना की जानकारी देते पुलिस उपाधीक्षक बीघापुर मधुप नाथ मिश्रा1
- कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र के जमालमऊ गांव में एक दलित भूमिहीन परिवार का छप्पर जेसीबी से गिराने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने ग्राम प्रधान और हल्का लेखपाल पर 50 हजार रुपये मांगने और बिना नोटिस कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है। क्या है मामला: जमालमऊ निवासी दिलीप कुमार सरोज पुत्र हुबलाल सरोज ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह भूमिहीन है और अनुसूचित जाति पासी से है। उसके पास रहने के लिए मकान नहीं है। वह रोड के किनारे छप्पर डालकर परिवार का गुजारा कर रहा था। 50 हजार की मांग का आरोप: पीड़ित का आरोप है कि करीब एक माह पहले ग्राम प्रधान और हल्का लेखपाल ने उससे 50 हजार रुपये की मांग की। कहा गया कि अगर छप्पर बनाए रखना है तो पैसे दो, वरना गिरवा दें।1
- लखनऊ हुसैनगंज में बिजली विभाग के 1912 कार्यालय का घेराव सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया घेराव हाथों में बैनर-तख्ती लेकर स्मार्ट मीटर का विरोध बिजली बिल बढ़ने से लोगों को परेशानी हो रही है।1
- लखनऊ के मदेयगंज थाना क्षेत्र में गैर इरादतन हत्या के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि 26 अप्रैल को इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद मामला सामने आया। मृतका के भाई ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उसकी बहन राधा (27) के साथ मारपीट कर हत्या की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी महानगर अंकित कुमार और प्रभारी निरीक्षक मदेयगंज की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू रावत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।1
- अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर यह पोस्ट शेयर करते हुए जनता से सतर्क रहने का आह्वान किया। उत्तर प्रदेश में बढ़ती महंगाई पहले से ही एक बड़ा मुद्दा बनी हुई है, जहां पेट्रोल-डीजल, सब्जियों और रोजमर्रा की जरूरी चीजों के दामों में उछाल ने लोगों को परेशान कर रखा है। विपक्ष का दावा है कि चुनावी जुमलों के बाद अब 'असली चेहरा' सामने आ जाएगा।1
- उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई में 594 km लंबे एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। लगभग ₹36,230 करोड़ की कुल लागत से बने गंगा एक्सप्रेसवे से मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा का समय अभी के 10-12 घंटे से घटकर लगभग 6 घंटे होने की उम्मीद है !!1
- Post by Sanjay Lal1
- वाराणसी के लहुराबीर इलाके में तेज आंधी और बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज हवाओं के दबाव से सड़क पर लगा भारी दिशा सूचक बोर्ड अचानक गिर पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बोर्ड गिरने के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई भी व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया। यदि उस समय वहां भीड़ होती, तो बड़ा नुकसान हो सकता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, आंधी काफी तेज थी, जिससे कई जगहों पर नुकसान की आशंका बनी रही। घटना के बाद प्रशासन को सूचना दी गई और रास्ता जल्द ही साफ कराया गया।1