Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनपद जालौन में दिवाली से पहले ही गांव गांव शहर शहर मे जुआ के फंड सजने लगे जो पुलिस को खुली चुनौती दे रहे #जालौन। त्योहार की दस्तक के साथ ही जालौन के ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में जुए के बड़े फड़ सजने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। सोशल मीडिया पर कथित तौर पर जुआ खेले जाने के कुछ वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस की मुस्तैदी और निगरानी पर सवाल उठने लगे हैं।
दैनिक विश्ववार्ता न्यूज जालौन
जनपद जालौन में दिवाली से पहले ही गांव गांव शहर शहर मे जुआ के फंड सजने लगे जो पुलिस को खुली चुनौती दे रहे #जालौन। त्योहार की दस्तक के साथ ही जालौन के ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में जुए के बड़े फड़ सजने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। सोशल मीडिया पर कथित तौर पर जुआ खेले जाने के कुछ वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस की मुस्तैदी और निगरानी पर सवाल उठने लगे हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 🎤1 नवंबर को राजकीय मेडिकल कॉलेज,उरई में लगेगा 'मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर'🖥️ 📌न्याय से जनकल्याण की तर्ज पर पात्र लाभार्थियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ 📌विभिन्न विभाग लगाएंगे स्टॉल,लाभ से वंचित लोगों का भी होगा फॉलोअप जनपद जालौन, आमजन को सुलभ न्यायिक सहायता उपलब्ध कराने और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही मंच पर दिलाने के उद्देश्य से 1 नवंबर 2026 को राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई परिसर में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी, पंजीकरण तथा लाभ वितरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जनपद न्यायाधीश विरजेन्द्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी समीर, अपर जिला जज प्रथम सतीश द्विवेदी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक खरे तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मनाली चंद्रा सहित संबंधित अधिकारियों ने आयोजन स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की समीक्षा कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर जिला जज प्रथम सतीश द्विवेदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक प्रभावी न्यायिक सहायता पहुंचाना और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ना है। शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, बैंकिंग सहित अन्य विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां पात्र व्यक्तियों को आवश्यक जानकारी देने के साथ पंजीकरण एवं लाभ वितरण की व्यवस्था की जाएगी।उन्होंने बताया कि यदि किसी पात्र लाभार्थी को किसी कारणवश शिविर के दिन लाभ नहीं मिल पाता है, तो उसका निरंतर फॉलोअप कर संबंधित योजना से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। जिला प्रशासन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर विधिक सहायता प्राप्त करें और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई1
- बारिश के दौरान छौंक चौराहे पर गाय से टकराकर पलटी कार, चालक सुरक्षित Ravindra Gautam ✍️ ➡️ कालपी से उरई जाते समय छौंक चौराहे के पास अचानक सड़क पर आई गाय से एक चार पहिया गाड़ी टकरा गई। ➡️ बारिश के कारण दृश्यता कम होने से हुई जोरदार टक्कर के बाद गाड़ी बीच सड़क पर पलट गई, गनीमत रही कि चालक सुरक्षित बच गया। ➡️ हादसे में गाय गंभीर रूप से घायल हो गई; सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। ➡️ लगातार हो रही बारिश के बीच सड़क पर आवारा पशुओं की मौजूदगी से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, अतः वाहन चालक विशेष सावधानी बरतें।1
- पीईटी-2026 की दूसरे दिन की परीक्षा भी शांतिपूर्ण संपन्न, दोनों पालियों में 7,007 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा!! डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परखी व्यवस्थाएं, सीसीटीवी कैमरों से रखी गई कड़ी निगरानी उरई। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को नकलविहीन, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। शुक्रवार को जनपद के 12 परीक्षा केंद्रों पर दूसरे दिन की परीक्षा दोनों पालियों में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। जिलाधिकारी समीर व पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हो रही निगरानी, कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली, परीक्षा कक्षों की व्यवस्था तथा पेयजल एवं शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनपद में परीक्षा के लिए कुल 12 केंद्र बनाए गए हैं। दूसरे दिन प्रत्येक पाली में 4,992 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। प्रथम पाली में 3,519 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1,473 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार प्रथम पाली में 70.49 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। वहीं द्वितीय पाली में 3,488 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए तथा 1,504 अनुपस्थित रहे। इस पाली में 69.87 प्रतिशत उपस्थिति रही। इस प्रकार दोनों पालियों को मिलाकर कुल 7,007 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों पर सतत निगरानी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और व्यवस्थाओं के नियमित निरीक्षण के चलते जनपद में PET-2026 के दूसरे दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुई।4
- लखनऊ पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बोले- योगी आदित्यनाथ ने यूपी से माफिया का सफाया कर दिया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन किया और पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की कानून-व्यवस्था को लेकर सराहना की। अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश से माफिया का सफाया कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है और माफिया नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई की गई है। उनके मुताबिक, बेहतर कानून-व्यवस्था के चलते प्रदेश में निवेश के लिए अनुकूल माहौल तैयार हुआ है। गृहमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और आपसी मतभेदों को किनारे रखकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को 2027 के विधानसभा चुनाव को अपनी लड़ाई मानकर पूरी मजबूती के साथ जुटना होगा। अमित शाह ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा और समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के विकास कार्यों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, दोनों उपमुख्यमंत्री और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।1
- जालौन जालौन में आतिशबाजी की दुकानों पर सुरक्षा नियमों की उड़ रही धज्जियां, आतिशबाजी मार्केट में पटाखों की दुकानों में दुकानदार ही पी रहे सिगरेट और बीड़ी, आतिशबाजी की दुकानों में सिगरेट-बीड़ी पीते दुकानदार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, ज्वलनशील पटाखों के बीच धूम्रपान से बड़े हादसे का खतरा, कुछ वर्ष पहले भीषण अग्निकांड में पूरा आतिशबाजी मार्केट जलकर हो गया था राख, पुराने हादसे के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल, वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस-प्रशासन और फायर सर्विस की व्यवस्था पर उठे सवाल, पटाखों की दुकानों पर सुरक्षा मानकों के पालन और निगरानी को लेकर सवाल, कोंच कोतवाली क्षेत्र के धनुतालाब मैदान स्तिथ आतिशबाजी मार्केट का मामला।2
- 🚨 गुलाब जल की आड़ में चल रहा था करोड़ों का ड्रग्स कारोबार! 😱 उत्तर प्रदेश के जालौन में DRI और ATS की संयुक्त छापेमारी में कथित ड्रग्स लैब का भंडाफोड़ हुआ। करीब 1102 किलो ड्रग्स और रसायन बरामद, अनुमानित कीमत लगभग ₹300 करोड़ बताई जा रही है। दो आरोपी गिरफ्तार! सबसे बड़ा सवाल – आखिर इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड कौन है? 🤔 पूरी खबर जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें! 🔥 ऐसी ही बड़ी खबरों के लिए Follow करें – @newstadka #NewsTadka #JalaunNews #UttarPradeshNews #DRI #UPATS #DrugBust #BreakingNews #CrimeNews #HindiNews #IndiaNews #NewsUpdate #ViralNews1
- जनपद जालौन में दिवाली से पहले ही गांव गांव शहर शहर मे जुआ के फंड सजने लगे जो पुलिस को खुली चुनौती दे रहे #जालौन। त्योहार की दस्तक के साथ ही जालौन के ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में जुए के बड़े फड़ सजने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। सोशल मीडिया पर कथित तौर पर जुआ खेले जाने के कुछ वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस की मुस्तैदी और निगरानी पर सवाल उठने लगे हैं। 1
- जालौन घर के बाहर जुआ खेलने से मना करना युवक को पड़ा भारी, दबंगो ने युवक संग की गाली गलौच,युवक को धमकाने के लिए घर मे घुसे दबंग, दी जान से मारने की धमकी,मामले का वीडियो बनाकर युवक ने किया वायरल, जालौन कोतवाली क्षेत्र के छिरिया सलेमपुर गांव का मामला।1