हिंडौन में ब्रह्माकुमारीज़ का रक्तदान महाअभियान, मानवता की सेवा के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान हिंडौन सिटी। ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से मंगलवार को आयोजित विशाल रक्तदान महाअभियान में मानव सेवा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। जीवन बचाने के संकल्प के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया और इस पुनीत सेवा में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम का संपूर्ण प्रबंधन बी.के. प्रिया दीदी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया गया। उन्होंने पूरे अभियान की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से संभालते हुए रक्तदाताओं, चिकित्सा टीमों एवं सहयोगी कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया। रक्त संग्रह के लिए राजकीय अस्पताल करौली तथा सुमन ब्लड बैंक हिंडौन से टीम पहुंची। दोनों टीमों ने तत्परता एवं सेवाभाव से रक्तदाताओं से रक्त संग्रह किया। इस अवसर पर बी.के. हेतल दीदी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि रक्तदान केवल रक्त देने का कार्य नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को जीवन का अनमोल उपहार देने वाली महान सेवा है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं के सेवाभाव की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। अभियान की सफलता में जीवन ज्योति फाउंडेशन का विशेष एवं महत्वपूर्ण सहयोग रहा। रक्तदाताओं के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें प्रमाण-पत्र एवं विशेष गॉडली गिफ्ट प्रदान की गई। साथ ही उत्कृष्ट सेवा भावना एवं प्रेरणादायी योगदान के लिए रक्तदाताओं को “रक्तवीर” सम्मान से सम्मानित किया गया। शिविर में युवाओं, महिलाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। पूरा वातावरण सेवा, करुणा और मानवता के भाव से ओत-प्रोत रहा। ब्रह्माकुमारीज़ एवं जीवन ज्योति फाउंडेशन ने सभी रक्तदाताओं,चिकित्सा टीमों, सहयोगियों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।
हिंडौन में ब्रह्माकुमारीज़ का रक्तदान महाअभियान, मानवता की सेवा के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान हिंडौन सिटी। ब्रह्माकुमारीज़ की ओर से मंगलवार को आयोजित विशाल रक्तदान महाअभियान में मानव सेवा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। जीवन बचाने के संकल्प के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया और इस पुनीत सेवा में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम का संपूर्ण प्रबंधन बी.के. प्रिया दीदी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया गया। उन्होंने पूरे अभियान की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से संभालते हुए रक्तदाताओं, चिकित्सा टीमों एवं सहयोगी कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया। रक्त संग्रह के लिए राजकीय अस्पताल करौली तथा सुमन ब्लड बैंक हिंडौन से टीम पहुंची। दोनों टीमों ने तत्परता एवं सेवाभाव से रक्तदाताओं से रक्त संग्रह किया। इस अवसर पर बी.के.
हेतल दीदी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि रक्तदान केवल रक्त देने का कार्य नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को जीवन का अनमोल उपहार देने वाली महान सेवा है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं के सेवाभाव की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। अभियान की सफलता में जीवन ज्योति फाउंडेशन का विशेष एवं महत्वपूर्ण सहयोग रहा। रक्तदाताओं के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें प्रमाण-पत्र एवं विशेष गॉडली गिफ्ट प्रदान की गई। साथ ही उत्कृष्ट सेवा भावना एवं प्रेरणादायी योगदान के लिए रक्तदाताओं को “रक्तवीर” सम्मान से सम्मानित किया गया। शिविर में युवाओं, महिलाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। पूरा वातावरण सेवा, करुणा और मानवता के भाव से ओत-प्रोत रहा। ब्रह्माकुमारीज़ एवं जीवन ज्योति फाउंडेशन ने सभी रक्तदाताओं,चिकित्सा टीमों, सहयोगियों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।
- करौली पुलिस का रक्षाबंधन कार्यक्रम, महिलाओं की सुरक्षा का दिया भरोसा1
- नगर निकाय चुनाव को लेकर टोडाभीम भाजपा ने बाइक रैली निकाली नगर निकाय चुनाव को लेकर टोडाभीम नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशाल मोटरसाइकिल जनसमर्थन रैली निकाली गई। सौ से अधिक मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ निकली इस ऐतिहासिक रैली का जगह-जगह आमजन, युवाओं एवं मातृशक्ति द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत-सत्कार किया गया। भारत माता की जय, भाजपा जिंदाबाद" के नारों से पूरा टोडाभीम शहर गुंजायमान हो उठा। इस भव्य बाइक रैली को भाजपा की कर्मठ, मेहनती, ईमानदार वक्ता नगर निकाय चुनाव प्रभारी डॉ. श्रीमती निमिषा गौड़ भाजपा के प्रत्याशी एवं भामाशाह रामनिवास मीणा भाजपा विस्तारक रामू शर्मा शहर मंडल अध्यक्ष रविना प्रेमराज जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री एडवोकेट राजकुमार सिंह राजावत जी, श्री भीम सिंह राजावत जी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली की अपार सफलता ने स्पष्ट कर दिया है कि टोडाभीम की देवतुल्य जनता ने भाजपा के विकासवाद पर अपनी मोहर लगा दी है और नगर पालिका में इस बार प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा का बोर्ड बनना तय है। इस कार्यक्रम में एस.टी. मोर्चा जिलाध्यक्ष जलसिंह सरसैना ग्रामीण अध्यक्ष धारा सादपुरा नीरज पारासर दयाराम सैनी विष्णु जोशी लोकेश बागौरिया रमेश सैनी मनोज सोनी विजय लाल मीणा राजेन्द्र सोनी विवेक शर्मा बबली हीरो विनोद शांडिल्य अनंत पारीक, अशोक सैन,सहित समस्त पार्षद प्रत्याशीगण, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं सैकड़ों सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आमजन की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।_ निकाय चुनाव प्रभारी डॉ. निमिषा गौड़ भामाशाह रामनिवास मीणा विस्तारक रामू शर्मा मंडल अध्यक्ष रविना प्रेमराज वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार सिंह भीम सिंह राजावत ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।2
- नगरीय निकाय चुनाव: पहले दिन 14 उम्मीदवारों ने दाखिल किए 19 नामांकन नगरीय निकाय चुनाव: पहले दिन 14 उम्मीदवारों ने दाखिल किए 19 नामांकन करौली। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन जिले में 14 उम्मीदवारों ने कुल 19 नामांकन पत्र दाखिल किए। नगर परिषद हिण्डौन में सर्वाधिक 8 उम्मीदवारों ने 12 नामांकन पत्र भरे। करौली नगर परिषद में 4 उम्मीदवारों ने 5 तथा टोडाभीम नगरपालिका में 2 उम्मीदवारों ने 2 नामांकन पत्र दाखिल किए। मंडरायल, सपोटरा और सूरौठ में पहले दिन कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ चुनावी गतिविधियां तेज हो गईं। कलेक्ट्रेट परिसर में करीब 277 लोगों ने नामांकन पत्र प्राप्त किए, वहीं न्यायालय परिसर में स्टाम्प विक्रेताओं के यहां भी भीड़ रही।1
- जिले में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा का वादा, जिला पुलिस के अधिकारियों व जवानों ने रक्षा सूत्र बंधवाकर किया पूर्ण करौली पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रक्षाबंधन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।गुरुवार दोपहर 3:00 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार कस्वा की अध्यक्षता में आयोजित रक्षाबंधन एवं जागरूकता कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद की महिला सदस्यों ने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जवानों को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर पुलिस एवं आमजन के बीच विश्वास, सहयोग, सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द की भावना को और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया गया।इस मौके पर पुलिस के कई जवान मौजूद रहे।1
- डिग्गी में पहुंची पदयात्रा तो हुआ जोरदार स्वागत पदयात्रियों ने लगाई ढोक दौसा जिले के दर्जनों गांव सहित सिकराय विधानसभा क्षेत्र के कई गांव से पदयात्रा विशाल पदयात्रा में शामिल होकर डिग्गी में कल्याण जी महाराज के दरबार में पहुंचे जहां उन्होंने कल्याण महाराज के और अमन जैन और खुशहाली की कामना की। इस यात्रा में हजारों पदयात्रा शामिल हुए थे1
- नगर निकाय चुनाव को लेकर टोडाभीम भाजपा ने बाइक रैली निकाली नगर निकाय चुनाव को लेकर टोडाभीम नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशाल मोटरसाइकिल जनसमर्थन रैली निकाली गई। सौ से अधिक मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ निकली इस ऐतिहासिक रैली का जगह-जगह आमजन, युवाओं एवं मातृशक्ति द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत-सत्कार किया गया। भारत माता की जय, भाजपा जिंदाबाद" के नारों से पूरा टोडाभीम शहर गुंजायमान हो उठा। इस भव्य बाइक रैली को भाजपा की कर्मठ, मेहनती, ईमानदार वक्ता नगर निकाय चुनाव प्रभारी डॉ. श्रीमती निमिषा गौड़ भाजपा के प्रत्याशी एवं भामाशाह रामनिवास मीणा भाजपा विस्तारक रामू शर्मा शहर मंडल अध्यक्ष रविना प्रेमराज जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री एडवोकेट राजकुमार सिंह राजावत जी, श्री भीम सिंह राजावत जी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली की अपार सफलता ने स्पष्ट कर दिया है कि टोडाभीम की देवतुल्य जनता ने भाजपा के विकासवाद पर अपनी मोहर लगा दी है और नगर पालिका में इस बार प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा का बोर्ड बनना तय है। इस कार्यक्रम में एस.टी. मोर्चा जिलाध्यक्ष जलसिंह सरसैना ग्रामीण अध्यक्ष धारा सादपुरा नीरज पारासर दयाराम सैनी विष्णु जोशी लोकेश बागौरिया रमेश सैनी मनोज सोनी विजय लाल मीणा राजेन्द्र सोनी विवेक शर्मा बबली हीरो विनोद शांडिल्य अनंत पारीक, अशोक सैन,सहित समस्त पार्षद प्रत्याशीगण, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं सैकड़ों सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आमजन की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।_ नगर निकाय चुनाव प्रभारी डॉ. श्रीमती निमिषा गौड़ भाजपा के भामाशाह रामनिवास मीणा विस्तारक रामू शर्मा मंडल अध्यक्ष रविना प्रेमराज वरिष्ठ नेता राजकुमार सिंह राजावत भीम सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।2
- @नेपाल में बरसात से हा हा कार मचा हुआ है घर मकान सारी भूमि को @नेपाल में बरसात से हा हा कार मचा हुआ है घर मकान सारी भूमि का सापड़ा सूप कर दिया है सारी भूमि जहां पर पानी का कहर है बहा पानी ने कुछ भी नहीं छोड़ा है1
- नेपाल में बाढ़- 133 भारतीय लापता, 160 मौतें; कर्नाटक में नहीं गाया जाएगा पूरा वंदेमातरम; शाह बोले- देश धर्मशाला नहीं नमस्कार, तिब्बत से आई बाढ़ ने नेपाल में भारी तबाही मचाई। सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। हजार से ज्यादा लोग लापता हैं। भारतीय टूरिस्ट भी लापता हैं। कर्नाटक CM डीके शिवकुमार ने राष्ट्रियगीत वंदेमातरम को लेकर बयान दिया। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने घुसपैठियों को लेकर क्या बयान दिया।1