logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगरीय निकाय चुनाव: पहले दिन 14 उम्मीदवारों ने दाखिल किए 19 नामांकन नगरीय निकाय चुनाव: पहले दिन 14 उम्मीदवारों ने दाखिल किए 19 नामांकन करौली। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन जिले में 14 उम्मीदवारों ने कुल 19 नामांकन पत्र दाखिल किए। नगर परिषद हिण्डौन में सर्वाधिक 8 उम्मीदवारों ने 12 नामांकन पत्र भरे। करौली नगर परिषद में 4 उम्मीदवारों ने 5 तथा टोडाभीम नगरपालिका में 2 उम्मीदवारों ने 2 नामांकन पत्र दाखिल किए। मंडरायल, सपोटरा और सूरौठ में पहले दिन कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ चुनावी गतिविधियां तेज हो गईं। कलेक्ट्रेट परिसर में करीब 277 लोगों ने नामांकन पत्र प्राप्त किए, वहीं न्यायालय परिसर में स्टाम्प विक्रेताओं के यहां भी भीड़ रही।

1 hr ago
user_Kailash sattavan
Kailash sattavan
Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
1 hr ago

नगरीय निकाय चुनाव: पहले दिन 14 उम्मीदवारों ने दाखिल किए 19 नामांकन नगरीय निकाय चुनाव: पहले दिन 14 उम्मीदवारों ने दाखिल किए 19 नामांकन करौली। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन जिले में 14 उम्मीदवारों ने कुल 19 नामांकन पत्र दाखिल किए। नगर परिषद हिण्डौन में सर्वाधिक 8 उम्मीदवारों ने 12 नामांकन पत्र भरे। करौली नगर परिषद में 4 उम्मीदवारों ने 5 तथा टोडाभीम नगरपालिका में 2 उम्मीदवारों ने 2 नामांकन पत्र दाखिल किए। मंडरायल, सपोटरा और सूरौठ में पहले दिन कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ चुनावी गतिविधियां तेज हो गईं। कलेक्ट्रेट परिसर में करीब 277 लोगों ने नामांकन पत्र प्राप्त किए, वहीं न्यायालय परिसर में स्टाम्प विक्रेताओं के यहां भी भीड़ रही।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • नगर निकाय चुनाव को लेकर टोडाभीम भाजपा ने बाइक रैली निकाली नगर निकाय चुनाव को लेकर टोडाभीम नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशाल मोटरसाइकिल जनसमर्थन रैली निकाली गई। सौ से अधिक मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ निकली इस ऐतिहासिक रैली का जगह-जगह आमजन, युवाओं एवं मातृशक्ति द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत-सत्कार किया गया। भारत माता की जय, भाजपा जिंदाबाद" के नारों से पूरा टोडाभीम शहर गुंजायमान हो उठा। इस भव्य बाइक रैली को भाजपा की कर्मठ, मेहनती, ईमानदार वक्ता नगर निकाय चुनाव प्रभारी डॉ. श्रीमती निमिषा गौड़ भाजपा के प्रत्याशी एवं भामाशाह रामनिवास मीणा भाजपा विस्तारक रामू शर्मा शहर मंडल अध्यक्ष रविना प्रेमराज जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री एडवोकेट राजकुमार सिंह राजावत जी, श्री भीम सिंह राजावत जी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली की अपार सफलता ने स्पष्ट कर दिया है कि टोडाभीम की देवतुल्य जनता ने भाजपा के विकासवाद पर अपनी मोहर लगा दी है और नगर पालिका में इस बार प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा का बोर्ड बनना तय है। इस कार्यक्रम में एस.टी. मोर्चा जिलाध्यक्ष जलसिंह सरसैना ग्रामीण अध्यक्ष धारा सादपुरा नीरज पारासर दयाराम सैनी विष्णु जोशी लोकेश बागौरिया रमेश सैनी मनोज सोनी विजय लाल मीणा राजेन्द्र सोनी विवेक शर्मा बबली हीरो विनोद शांडिल्य अनंत पारीक, अशोक सैन,सहित समस्त पार्षद प्रत्याशीगण, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं सैकड़ों सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आमजन की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।_ नगर निकाय चुनाव प्रभारी डॉ. श्रीमती निमिषा गौड़ भाजपा के भामाशाह रामनिवास मीणा विस्तारक रामू शर्मा मंडल अध्यक्ष रविना प्रेमराज वरिष्ठ नेता राजकुमार सिंह राजावत भीम सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
    2
    नगर निकाय चुनाव को लेकर टोडाभीम भाजपा ने बाइक  रैली निकाली 

नगर निकाय चुनाव को लेकर 
टोडाभीम नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशाल मोटरसाइकिल जनसमर्थन रैली निकाली गई।

सौ से अधिक मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ निकली इस ऐतिहासिक रैली का जगह-जगह आमजन, युवाओं एवं मातृशक्ति द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत-सत्कार किया गया।
भारत माता की जय, भाजपा जिंदाबाद" के नारों से पूरा टोडाभीम शहर गुंजायमान हो उठा।

इस भव्य बाइक रैली को भाजपा की कर्मठ, मेहनती, ईमानदार  वक्ता नगर निकाय चुनाव प्रभारी डॉ. श्रीमती निमिषा गौड़ भाजपा के  प्रत्याशी एवं भामाशाह  रामनिवास मीणा भाजपा विस्तारक रामू शर्मा शहर मंडल अध्यक्ष  रविना प्रेमराज जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री एडवोकेट राजकुमार सिंह राजावत जी, श्री भीम सिंह राजावत जी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली की अपार सफलता ने स्पष्ट कर दिया है कि टोडाभीम की देवतुल्य जनता ने भाजपा के विकासवाद पर अपनी मोहर लगा दी है और नगर पालिका में इस बार प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा का बोर्ड बनना तय है।

इस  कार्यक्रम में एस.टी. मोर्चा जिलाध्यक्ष जलसिंह सरसैना ग्रामीण अध्यक्ष धारा सादपुरा  नीरज पारासर दयाराम सैनी विष्णु जोशी लोकेश बागौरिया रमेश सैनी मनोज सोनी विजय लाल मीणा राजेन्द्र सोनी विवेक शर्मा बबली हीरो विनोद शांडिल्य अनंत पारीक, अशोक सैन,सहित समस्त पार्षद प्रत्याशीगण, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं सैकड़ों  सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आमजन की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।_
नगर निकाय चुनाव प्रभारी डॉ. श्रीमती निमिषा गौड़ भाजपा के भामाशाह रामनिवास मीणा विस्तारक रामू शर्मा मंडल अध्यक्ष रविना प्रेमराज वरिष्ठ नेता राजकुमार सिंह राजावत भीम सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
    user_Shobha Tiwadi
    Shobha Tiwadi
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • नगरीय निकाय आम चुनाव-2026: मतदान दलों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न,367 पीठासीन अधिकारियों एवं 365 प्रथम मतदान अधिकारियों को दिया सैद्धांतिक एवं ईवीएम का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण सवाई माधोपुर, 27 अगस्त। आगामी 9 एवं 11 सितंबर 2026 को होने वाले नगरीय निकाय आम चुनाव के लिए गठित मतदान दलों का दो दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय के दक्षिण परिसर में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में कुल 367 पीठासीन अधिकारियों एवं 365 प्रथम मतदान अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया, ईवीएम संचालन एवं मतदान संबंधी आवश्यक प्रावधानों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 25 अगस्त को दो पारियों में कुल 250 पीठासीन अधिकारियों एवं 247 प्रथम मतदान अधिकारियों तथा द्वितीय दिवस 27 अगस्त को दो पारियों में 117 पीठासीन अधिकारियों एवं 118 प्रथम मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया। द्वितीय दिवस जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षण कक्षों में पहुंचकर पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों से संवाद किया तथा ईवीएम संचालन की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मतदान दलों को निर्वाचन प्रक्रिया एवं ईवीएम संचालन का गुणवत्तापूर्ण सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि मतदान दिवस पर प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से सम्पन्न हो। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया एवं ईवीएम संचालन की सैद्धांतिक जानकारी के साथ सभी प्रतिभागियों को हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण भी कराया गया। प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं कार्मिकों की समझ का आकलन करने के लिए प्रशिक्षण उपरांत टेस्ट भी आयोजित किया गया। सहायक प्रशिक्षण अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक दिनेश कुमार गुप्ता, एडीपीसी हरकेश लाल मीणा सहित प्रशिक्षण प्रकोष्ठ से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान सवाई माधोपुर, खण्डार, बौंली, वजीरपुर, बामनवास एवं गंगापुर सिटी से संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी भी मौजूद रहे।
    1
    नगरीय निकाय आम चुनाव-2026: मतदान दलों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न,367 पीठासीन अधिकारियों एवं 365 प्रथम मतदान अधिकारियों को दिया सैद्धांतिक एवं ईवीएम का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण
सवाई माधोपुर, 27 अगस्त। आगामी 9 एवं 11 सितंबर 2026 को होने वाले नगरीय निकाय आम चुनाव के लिए गठित मतदान दलों का दो दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय के दक्षिण परिसर में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में कुल 367 पीठासीन अधिकारियों एवं 365 प्रथम मतदान अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया, ईवीएम संचालन एवं मतदान संबंधी आवश्यक प्रावधानों का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 25 अगस्त को दो पारियों में कुल 250 पीठासीन अधिकारियों एवं 247 प्रथम मतदान अधिकारियों तथा द्वितीय दिवस 27 अगस्त को दो पारियों में 117 पीठासीन अधिकारियों एवं 118 प्रथम मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया।
द्वितीय दिवस जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर काना राम ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षण कक्षों में पहुंचकर पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों से संवाद किया तथा ईवीएम संचालन की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मतदान दलों को निर्वाचन प्रक्रिया एवं ईवीएम संचालन का गुणवत्तापूर्ण सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि मतदान दिवस पर प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से सम्पन्न हो।
प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया एवं ईवीएम संचालन की सैद्धांतिक जानकारी के साथ सभी प्रतिभागियों को हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण भी कराया गया। प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं कार्मिकों की समझ का आकलन करने के लिए प्रशिक्षण उपरांत टेस्ट भी आयोजित किया गया।
सहायक प्रशिक्षण अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक दिनेश कुमार गुप्ता, एडीपीसी हरकेश लाल मीणा सहित प्रशिक्षण प्रकोष्ठ से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान सवाई माधोपुर, खण्डार, बौंली, वजीरपुर, बामनवास एवं गंगापुर सिटी से संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी भी मौजूद रहे।
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • गंगापुर सिटी के वजीरपुर में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान वजीरपुर। लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत नगर पालिका वजीरपुर के वार्ड नंबर 15 एवं 23 में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका वजीरपुर श्री दीपक चौहान के निर्देशानुसार स्वीप सहप्रभारी एवं उपप्रधानाचार्य सोहन लाल गुप्ता तथा बीसीआई नरेंद्र गुप्ता ने बीएलओ शिव सिंह जाटव एवं रजत अकोदिया के साथ वार्डों में पहुंचकर नगर पालिका क्षेत्र के नागरिकों को 11 सितंबर 2026 को प्रातः 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मतदान करने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने नागरिकों को बताया कि मतदान केंद्रों पर महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने तथा लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने की अपील की। अभियान के दौरान बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति मतदाता को डराता या धमकाता है तो इसकी शिकायत तत्काल संबंधित कंट्रोल रूम में की जाए। मतदान स्थल के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं करने तथा शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की भी अपील की गई। स्वीप टीम ने कहा कि “राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए मतदान लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है।” सभी नागरिक बिना किसी लोभ-लालच या दबाव के अपने विवेक से सही उम्मीदवार का चयन करें और अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। अभियान के दौरान नागरिकों से लोकतंत्र की मजबूती के लिए अधिक से अधिक मतदान करने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।
    1
    गंगापुर सिटी के वजीरपुर में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान

वजीरपुर। लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत नगर पालिका वजीरपुर के वार्ड नंबर 15 एवं 23 में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका वजीरपुर श्री दीपक चौहान के निर्देशानुसार स्वीप सहप्रभारी एवं उपप्रधानाचार्य सोहन लाल गुप्ता तथा बीसीआई नरेंद्र गुप्ता ने बीएलओ शिव सिंह जाटव एवं रजत अकोदिया के साथ वार्डों में पहुंचकर नगर पालिका क्षेत्र के नागरिकों को 11 सितंबर 2026 को प्रातः 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

अधिकारियों ने नागरिकों को बताया कि मतदान केंद्रों पर महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने तथा लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने की अपील की।

अभियान के दौरान बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति मतदाता को डराता या धमकाता है तो इसकी शिकायत तत्काल संबंधित कंट्रोल रूम में की जाए। मतदान स्थल के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं करने तथा शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की भी अपील की गई।

स्वीप टीम ने कहा कि “राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए मतदान लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है।” सभी नागरिक बिना किसी लोभ-लालच या दबाव के अपने विवेक से सही उम्मीदवार का चयन करें और अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।

अभियान के दौरान नागरिकों से लोकतंत्र की मजबूती के लिए अधिक से अधिक मतदान करने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    4 hrs ago
  • 27 अगस्त से शुरू होगी नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 27 अगस्त से शुरू होगी नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया दौसा, 26 अगस्त। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए 27 अगस्त, गुरुवार को लोक सूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थी संबंधित नगरीय निकाय मुख्यालय पर निर्धारित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने बताया कि नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, सोमवार निर्धारित है। इनकी संवीक्षा 1 सितंबर, मंगलवार को होगी, जबकि अभ्यर्थी 3 सितंबर, गुरुवार को अपराह्न 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 4 सितंबर को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान दो चरणों में 9 सितंबर एवं 11 सितंबर को होगा। मतदान का समय प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा। मतगणना 14 सितंबर, सोमवार को होगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से निर्वाचन कार्यक्रम एवं नामांकन प्रक्रिया से संबंधित निर्धारित नियमों एवं निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने की अपील की है।
    1
    27 अगस्त से शुरू होगी नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026
27 अगस्त से शुरू होगी नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया
दौसा, 26 अगस्त। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए 27 अगस्त, गुरुवार को लोक सूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थी संबंधित नगरीय निकाय मुख्यालय पर निर्धारित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने बताया कि नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, सोमवार निर्धारित है। इनकी संवीक्षा 1 सितंबर, मंगलवार को होगी, जबकि अभ्यर्थी 3 सितंबर, गुरुवार को अपराह्न 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 4 सितंबर को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान दो चरणों में 9 सितंबर एवं 11 सितंबर को होगा। मतदान का समय प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा। मतगणना 14 सितंबर, सोमवार को होगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से निर्वाचन कार्यक्रम एवं नामांकन प्रक्रिया से संबंधित निर्धारित नियमों एवं निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने की अपील की है।
    user_पत्रकार दीपक सैनी
    पत्रकार दीपक सैनी
    Court reporter Dausa, Rajasthan•
    23 hrs ago
  • जिले में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा का वादा, जिला पुलिस के अधिकारियों व जवानों ने रक्षा सूत्र बंधवाकर किया पूर्ण करौली पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रक्षाबंधन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।गुरुवार दोपहर 3:00 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार कस्वा की अध्यक्षता में आयोजित रक्षाबंधन एवं जागरूकता कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद की महिला सदस्यों ने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जवानों को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर पुलिस एवं आमजन के बीच विश्वास, सहयोग, सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द की भावना को और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया गया।इस मौके पर पुलिस के कई जवान मौजूद रहे।
    1
    जिले में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा का वादा, जिला पुलिस के अधिकारियों व जवानों ने रक्षा सूत्र बंधवाकर किया पूर्ण

करौली पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रक्षाबंधन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।गुरुवार दोपहर 3:00 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार कस्वा की अध्यक्षता में आयोजित रक्षाबंधन एवं जागरूकता कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद की महिला सदस्यों ने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जवानों को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर पुलिस एवं आमजन के बीच विश्वास, सहयोग, सुरक्षा एवं सामाजिक सौहार्द की भावना को और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया गया।इस मौके पर पुलिस के कई जवान मौजूद रहे।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • कैबिनेट मंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना, ग्रामीणों की भैरवी माता की पूजा अर्चना। टोडाभीम।करौली। ग्राम पंचायत नांगल शेरपुर के प्रसिद्ध धर्मस्थल एवं सत्तावन गोत्र की कुलदेवी भैरवी माता का ग्रामीणों के द्वारा गुरुवार को सामूहिक रूप से पूजा अर्चना करके कैबिनेट मंत्री डॉ.किरोडीलाल मीणा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु की कामना की है। पूर्व जिला प्रमुख शिव दयाल मीणा पूर्व डीसीपी टीकाराम मीणा हरि सिंह ठेकेदार राम हरि सुरेश शर्मा लखन रघुवीर हरकेश मानसिंह सतीश शर्मा सूखा जावमंत रामेश्वर सहित ग्रामीणों ने बताया कि डॉ मीना सर्व समाज के बड़े लीडर हैं तथा गरीबों की सुनने वाले हैं। समाचार पत्रों के माध्यम से ग्रामीणों को डॉ. मीणा के स्वाइन फ्लू पॉजिटिव होने की सूचना मिली थी इसके बाद सभी ग्रामीण एकत्रित हुए भैरवी माता मंदिर पर पहुंचे जहां मंदिर महंत दयाराम मीना द्वारा माता की विशेष पूजा अर्चना की है।वही सामुहिक ग्रामीणों ने डॉ.मीणा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है गौरतलाप है कि राजस्थान के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए फिलहाल मीना जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है जहां उनका उपचार जारी है।
    1
    कैबिनेट मंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना, ग्रामीणों की भैरवी माता की पूजा अर्चना।
टोडाभीम।करौली।
ग्राम पंचायत नांगल शेरपुर के प्रसिद्ध धर्मस्थल एवं सत्तावन गोत्र की कुलदेवी भैरवी माता का ग्रामीणों के द्वारा गुरुवार को सामूहिक रूप से पूजा अर्चना करके कैबिनेट मंत्री डॉ.किरोडीलाल मीणा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु की कामना की है। पूर्व जिला प्रमुख शिव दयाल मीणा पूर्व डीसीपी टीकाराम मीणा हरि सिंह ठेकेदार राम हरि सुरेश शर्मा लखन रघुवीर हरकेश मानसिंह सतीश शर्मा सूखा जावमंत रामेश्वर सहित ग्रामीणों ने बताया कि डॉ मीना सर्व समाज के बड़े लीडर हैं तथा गरीबों की सुनने वाले हैं। समाचार पत्रों के माध्यम से ग्रामीणों को डॉ. मीणा के स्वाइन फ्लू पॉजिटिव होने की सूचना मिली थी इसके बाद सभी ग्रामीण एकत्रित हुए भैरवी माता मंदिर पर पहुंचे जहां मंदिर महंत दयाराम मीना द्वारा माता की विशेष पूजा अर्चना की है।वही सामुहिक ग्रामीणों ने डॉ.मीणा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है गौरतलाप है कि राजस्थान के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए फिलहाल मीना जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है जहां उनका उपचार जारी है।
    user_Kailash sattavan
    Kailash sattavan
    Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • गंगापुर सिटी इंदरगढ़ माता रानी के पवित्र सावन माह में श्रद्धालुओं ने 108 मी लंबा लहरिया भेंट कर मनाया लहरिया महोत्सव
    1
    गंगापुर सिटी इंदरगढ़ माता रानी के पवित्र सावन माह में श्रद्धालुओं ने 108 मी लंबा लहरिया भेंट कर मनाया लहरिया महोत्सव
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    10 hrs ago
  • नेपाल में बाढ़- 133 भारतीय लापता, 160 मौतें; कर्नाटक में नहीं गाया जाएगा पूरा वंदेमातरम; शाह बोले- देश धर्मशाला नहीं नमस्कार, तिब्बत से आई बाढ़ ने नेपाल में भारी तबाही मचाई। सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। हजार से ज्यादा लोग लापता हैं। भारतीय टूरिस्ट भी लापता हैं। कर्नाटक CM डीके शिवकुमार ने राष्ट्रियगीत वंदेमातरम को लेकर बयान दिया। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने घुसपैठियों को लेकर क्या बयान दिया।
    1
    नेपाल में बाढ़- 133 भारतीय लापता, 160 मौतें; कर्नाटक में नहीं गाया जाएगा पूरा वंदेमातरम; शाह बोले- देश धर्मशाला नहीं
नमस्कार,
तिब्बत से आई बाढ़ ने नेपाल में भारी तबाही मचाई। सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। हजार से ज्यादा लोग लापता हैं। भारतीय टूरिस्ट भी लापता हैं। कर्नाटक CM डीके शिवकुमार ने राष्ट्रियगीत वंदेमातरम को लेकर बयान दिया। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने घुसपैठियों को लेकर क्या बयान दिया।
    user_Rahul
    Rahul
    Adult entertainment store बयाना, भरतपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • *नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही लगभग 100 की मौत 133 भारतीय पर्यटक लापता* नेपाल में आई बाढ़ का एक और डरावना वीडियो। यह तस्वीर चीन अधिकृत तिब्बत के कस्टम ऑफिस की बताई जा रही है। यहां आई बाढ़ कितनी विकराल थी इसका अंदाजा इस वीडियो से लगाया जा सकता है। करीब 5 मंजिला ऊंची इमारत को पानी की लहरें पार कर गईं हैं। जान बचाने के लिए लोग इधर उधर भाग रहे हैं। कई लोग लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। *नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही लगभग 100 की मौत 133 भारतीय पर्यटक लापता* नेपाल में आई बाढ़ का एक और डरावना वीडियो। यह तस्वीर चीन अधिकृत तिब्बत के कस्टम ऑफिस की बताई जा रही है। यहां आई बाढ़ कितनी विकराल थी इसका अंदाजा इस वीडियो से लगाया जा सकता है। करीब 5 मंजिला ऊंची इमारत को पानी की लहरें पार कर गईं हैं। जान बचाने के लिए लोग इधर उधर भाग रहे हैं। कई लोग लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
    1
    *नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही लगभग 100 की मौत 133 भारतीय पर्यटक लापता* 

नेपाल में आई बाढ़ का एक और डरावना वीडियो। 
यह तस्वीर चीन अधिकृत तिब्बत के कस्टम ऑफिस की बताई जा रही है। यहां आई बाढ़ कितनी विकराल थी इसका अंदाजा इस वीडियो से लगाया जा सकता है। करीब 5 मंजिला ऊंची इमारत को पानी की लहरें पार कर गईं हैं। जान बचाने के लिए लोग इधर उधर भाग रहे हैं। कई लोग लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
*नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही लगभग 100 की मौत 133 भारतीय पर्यटक लापता* 
नेपाल में आई बाढ़ का एक और डरावना वीडियो। 
यह तस्वीर चीन अधिकृत तिब्बत के कस्टम ऑफिस की बताई जा रही है। यहां आई बाढ़ कितनी विकराल थी इसका अंदाजा इस वीडियो से लगाया जा सकता है। करीब 5 मंजिला ऊंची इमारत को पानी की लहरें पार कर गईं हैं। जान बचाने के लिए लोग इधर उधर भाग रहे हैं। कई लोग लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
    user_Shobha Tiwadi
    Shobha Tiwadi
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.