27 अगस्त से शुरू होगी नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 27 अगस्त से शुरू होगी नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया दौसा, 26 अगस्त। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए 27 अगस्त, गुरुवार को लोक सूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थी संबंधित नगरीय निकाय मुख्यालय पर निर्धारित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने बताया कि नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, सोमवार निर्धारित है। इनकी संवीक्षा 1 सितंबर, मंगलवार को होगी, जबकि अभ्यर्थी 3 सितंबर, गुरुवार को अपराह्न 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 4 सितंबर को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान दो चरणों में 9 सितंबर एवं 11 सितंबर को होगा। मतदान का समय प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा। मतगणना 14 सितंबर, सोमवार को होगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से निर्वाचन कार्यक्रम एवं नामांकन प्रक्रिया से संबंधित निर्धारित नियमों एवं निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने की अपील की है।

- 27 अगस्त से शुरू होगी नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 27 अगस्त से शुरू होगी नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया दौसा, 26 अगस्त। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए 27 अगस्त, गुरुवार को लोक सूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थी संबंधित नगरीय निकाय मुख्यालय पर निर्धारित रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने बताया कि नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, सोमवार निर्धारित है। इनकी संवीक्षा 1 सितंबर, मंगलवार को होगी, जबकि अभ्यर्थी 3 सितंबर, गुरुवार को अपराह्न 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 4 सितंबर को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान दो चरणों में 9 सितंबर एवं 11 सितंबर को होगा। मतदान का समय प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा। मतगणना 14 सितंबर, सोमवार को होगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से निर्वाचन कार्यक्रम एवं नामांकन प्रक्रिया से संबंधित निर्धारित नियमों एवं निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने की अपील की है।1
- खटवा देवली में अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ पुलिस की दबिश एक हजार लीटर कच्चा वॉश नष्ट किया, शराब बनाने की भट्ठियां तोड़ी लालसोट । अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालसोट थाना पुलिस ने खटवा देवली गांव में कार्रवाई की। वृत्ताधिकारी लालसोट सत्यनारायण यादव के नेतृत्व में थानाधिकारी लालसोट हरलाल मीणा एवं थानाधिकारी झांपड़ा सतीश कुमार मय जाप्ते के साथ चौकीदारों की ढाणी में दबिश दी। पुलिस टीम ने गांव के बाहर खेतों में अवैध हथकढ़ शराब बनाने के लिए तैयार किए जा रहे कच्चे वॉश को नष्ट किया। कार्रवाई के दौरान करीब 1000 लीटर कच्चा वॉश नष्ट किया गया तथा शराब बनाने के लिए बनाई गई भट्ठियों को तोड़ा गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध हथकढ़ शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही।1
- अवैध हथकड़ शराब के खिलाफ लालसोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई , 1000 लीटर वाश किया नष्ट अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1000 लीटर कच्चा वॉश नष्ट लालसोट। अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालसोट पुलिस ने बुधवार को ग्राम खटवा देवली स्थित चौकीदारों की ढाणी में दबिश देकर अवैध शराब बनाने के ठिकानों पर कार्रवाई की। वृताधिकारी लालसोट सत्यनारायण यादव के नेतृत्व में थानाधिकारी लालसोट हरलाल मीणा एवं थानाधिकारी झांपड़ा सतीश कुमार मय जाप्ता ने गांव में दबिश दी। पुलिस टीम ने गांव के बाहर खेतों में अवैध हथकढ़ शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 1000 लीटर कच्चा वॉश नष्ट किया। पुलिस टीम ने मौके पर लगी अवैध शराब की भट्टियों को भी तोड़कर नष्ट किया। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री को मौके पर ही नष्ट किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।4
- गोल गांव के शिवालय में गूंजा हर-हर महादेव, भक्तों ने किया सहस्त्र घटाभिषेक गोल के शिवालय में गूंजा हर-हर महादेव लालसोट। ग्राम पंचायत गोल स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने सहस्त्र घटाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। मंदिर ‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। पूर्व सरपंच जगराम मीणा, भरत लाल मीणा सहित अन्य भक्तों ने दूध, दही, बेलपत्र, आक व धतूरा अर्पित कर परिवार की सुख-शांति एवं खुशहाली की मंगल कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1
- मेहंदीपुर बालाजी के तीन पहाड़ आम रास्ते पर बंदरों का आतंक, यात्रियों की बढ़ी परेशानी मेहंदीपुर बालाजी। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी मेहंदीपुर बालाजी में तीन पहाड़ के आम रास्ते पर बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु और यात्री आवागमन करते हैं, लेकिन बंदरों के झुंड के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों एवं यात्रियों के अनुसार, बंदर कई बार राह चलते यात्रियों को पकड़ लेते हैं और हमला करने का प्रयास करते हैं। कुछ मामलों में बंदरों द्वारा लोगों को काटने की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे श्रद्धालुओं में भय का माहौल बना रहता है। यात्रियों के हाथ में पानी की बोतल, प्रसाद अथवा खाने-पीने का कोई सामान दिखाई देते ही बंदर उसे छीनने के लिए झपट पड़ते हैं। कई बार अचानक हमला होने से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग विशेष रूप से परेशान हो जाते हैं। स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि तीन पहाड़ के इस व्यस्त आम रास्ते पर बंदरों के बढ़ते आतंक को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई की जाए, ताकि श्रद्धालु और आमजन सुरक्षित रूप से आवागमन कर सकें।1
- जयपुर में आयोजित दैनिक भास्कर के हाइपर लोकल एडिटोरियल ट्रेनिंग प्रोग्राम में दैनिक भास्कर के पत्रकार सुमित शर्मा टोडाभीम को बेस्ट स्टोरी अवार्ड से डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने किया सम्मानित, सिंघनिया में 85 साल की महिला ने ज्वेलरी बेच स्कूल को दिया दान, "बोली मैं बूढी हो गई अब क्या गहने पहनूंगी, अच्छे कमरे बनेंगे तो बच्चे पढ़ेंगे" स्टोरी के लिए किया सम्मानित।1
- बांसखोह कस्बा स्थित चौपड़ में चल रहा सर्कस में कलाकारों द्वारा अपनी जान की परवाह किए बिना दिखाई करतब1
- नेपाल में आई बाढ़ का एक और डरावना वीडियो। यह तस्वीर चीन अधिकृत तिब्बत के इमिग्रेशन सेंटर की है। बाढ़ की वेव करीब 5 मंजिला ऊंची इमारत को पार कर गईं। यहां पर शायद ही कोई जिंदा बच पाया होगा। बाढ़ की शुरुआत इसी एरिया से हुई, जो बाद में नेपाल में एंटर हुई।1