प्रदेश सरकार के 9 वर्ष उत्तम पूर्ण होने पर, खादी ग्राम उद्योग ने किया प्रोग्राम *मथुरा में उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के जनपदीय कार्यालय द्वारा सरकार के 9 सफल वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक बलदेव पूरन प्रकाश ने लाभार्थियों को 'निःशुल्क माटीकला टूल-किट वितरण योजना' के अंतर्गत 25 विद्युत चालित चाक, पगमिल मशीनें और 8 दोना मेकिंग मशीनों का वितरण किया गया। साथ ही, खादी प्रोत्साहन नीति के तहत ग्रामीण विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले ग्राम प्रधानों को सम्मानित भी किया गया। जनपद के कुम्हार भाइयों और शिल्पकारों को स्वावलंबी बनाने हेतु आधुनिक विद्युत चालित चाक, पगमिल और दोना मेकिंग मशीनें प्रदान की गईं। खादी प्रोत्साहन नीति के अंतर्गत जनपद के 10 विकास खंडों के 20 चयनित ग्राम प्रधानों को अंगवस्त्र एवं निर्धारित पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। संबोधन में सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि इन टूल-किट्स से न केवल स्थानीय कारीगरों की कार्यक्षमता बढ़ेगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।* कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मनीषा पराशर, जिला सहकारी बैंक राया के निदेशक श्री अनिल रावत एवं मुख्य विकास अधिकारी (CDO) डॉ. पूजा गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।
प्रदेश सरकार के 9 वर्ष उत्तम पूर्ण होने पर, खादी ग्राम उद्योग ने किया प्रोग्राम *मथुरा में उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के जनपदीय कार्यालय द्वारा सरकार के 9 सफल वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक बलदेव पूरन प्रकाश ने लाभार्थियों को 'निःशुल्क माटीकला टूल-किट वितरण योजना' के अंतर्गत 25 विद्युत चालित चाक, पगमिल मशीनें और 8 दोना मेकिंग मशीनों का वितरण किया गया।
साथ ही, खादी प्रोत्साहन नीति के तहत ग्रामीण विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले ग्राम प्रधानों को सम्मानित भी किया गया। जनपद के कुम्हार भाइयों और शिल्पकारों को स्वावलंबी बनाने हेतु आधुनिक विद्युत चालित चाक, पगमिल और दोना मेकिंग मशीनें प्रदान की गईं। खादी प्रोत्साहन नीति के अंतर्गत जनपद के 10 विकास खंडों के 20 चयनित ग्राम प्रधानों को अंगवस्त्र एवं निर्धारित पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी
योजनाओं और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। संबोधन में सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि इन टूल-किट्स से न केवल स्थानीय कारीगरों की कार्यक्षमता बढ़ेगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।* कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मनीषा पराशर, जिला सहकारी बैंक राया के निदेशक श्री अनिल रावत एवं मुख्य विकास अधिकारी (CDO) डॉ. पूजा गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।
- Post by Subhash Chand1
- नीम गांव में खूनी संग्राम: एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर बवाल, आधा दर्जन घायल1
- उत्तर प्रदेश में विद्यालयों द्वारा अधिक फीस वृद्धि किए जाने से आहत लोगों की आवाज आज संसद में राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह ने उठाएं1
- Post by Rakesh dixit1
- Main road ki halat bahut kharab hai. Yahan nikalne mein bahut dikkat ho rahi hai aur ye gandagi bimariyon ko nyota de rahi hai. Is par jald se jald dhyan dene ki zaroorat hai. #Mathura #LocalNews #SocialIssue1
- हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव जसराना में पूर्वजों के चबूतरे पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। दबंगों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। परिजन घायल को लेकर थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी सासनी भेजा। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।1
- इगलास तहसील क्षेत्र में काफी समय से खनन माफिया सक्रिय हो गए हैं. वहीं बीती रात्रि एसडीएम इगलास पारितोष मिश्रा ने बड़ी कार्यवाही करते हुए. अवैध खनन के दौरान मौके से तीन डंफर जब्त कर लिए है. वहीं जेसीबी जब्त करने जाते समय खनन माफियाओं द्वारा रास्ते में मिट्टी डालकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया. वहीं एसडीएम इगलास द्वारा जानकारी देते हुए बताया की बीती रात्रि को सीयूजी नंबर पर सूचना प्राप्त हुई की क्षेत्र में अवैध खनन किया जा रहा है. सूचना मिलते ही हाथरस रोड़ से एक डंफर और गाँव सतलापुर से अवैध खनन के दौरान दो डंफर जब्त किये है. एक डंफर मिट्टी से भरा हुआ है तीनों डंफरों पर कार्यवाही करते हुए कोतवाली इगलास ने खड़ा करा दिया गया है. वहीं अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी.1
- नौहझील के पास 62 km खंभे के बराबर चलती बस आग लगी है1