Shuru
Apke Nagar Ki App…
राज्यसभा सांसद ने संसद में उठाये, अधिक फीस वृद्धि पर सवाल उत्तर प्रदेश में विद्यालयों द्वारा अधिक फीस वृद्धि किए जाने से आहत लोगों की आवाज आज संसद में राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह ने उठाएं
Murli Thakur Reporter
राज्यसभा सांसद ने संसद में उठाये, अधिक फीस वृद्धि पर सवाल उत्तर प्रदेश में विद्यालयों द्वारा अधिक फीस वृद्धि किए जाने से आहत लोगों की आवाज आज संसद में राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह ने उठाएं
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Subhash Chand1
- मथुरा। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बंधु मथुरा की बैठक का आयोजन अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) वेद प्रिया की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से प्राप्त पूर्व सैनिकों के प्रार्थना पत्रों एवं उन पर अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल ए.के. सिंह द्वारा प्रस्तुत की गई। बैठक के दौरान पूर्व सैनिक राकेश कुमार ने पवन विहार कॉलोनी में जल निकासी की समस्या को उठाया। वहीं जयवीर सिंह ने पूर्व सैनिकों को गंगाजल जैसी सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने की मांग रखी। सुरेंद्र कुमार ने पूर्व में न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशों के पालन को सुनिश्चित कराने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। कैप्टन हरिहर शर्मा द्वारा प्रस्तुत सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किए जाने की जानकारी भी बैठक में दी गई। अध्यक्षता कर रहे अपर जिलाधिकारी ने सभी सैनिक बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि बैठक में केवल व्यक्तिगत समस्याएं ही रखें, ताकि उनका समयबद्ध और नियमपूर्वक समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूर्व सैनिकों से संबंधित सभी मामलों में शीघ्र कार्रवाई कर समाधान कराया जाएगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश इंडियन एक्स सर्विसेज लीग के कोऑर्डिनेटर खेमचंद शर्मा नागेश ने पूर्व सैनिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याएं बैठक से पूर्व ही जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में प्रस्तुत करें, जिससे उन पर समय रहते विचार कर आवश्यक निर्देश जारी किए जा सकें। बैठक में कैप्टन भंवर सिंह, कैप्टन जवाहरलाल, मनोज कुलश्रेष्ठ, उदयभान सिंह, हरिओम तिवारी, विजय शर्मा, सूबेदार मेजर जवाहर सिंह, कैप्टन हरिहर शर्मा, बृज सिंह पांडव, प्रेम सिंह, आर.बी. सिंह यादव, सूबेदार बी.के.डी., हवलदार सी.पी. शिंदे एवं वीर नारी सीमा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।3
- हाथरस में एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के खिलाफ डीएम अतुल वत्स के निर्देश पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। सदर एसडीएम ने छापामार कार्रवाई करते हुए दो स्थानों से कुल 81 गैस सिलेंडर बरामद किए। हाथरस गेट क्षेत्र के सोखना गांव स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से 69 सिलेंडर मिले, जबकि मुरसान गेट इलाके के एक मकान से 9 बड़े और 3 छोटे सिलेंडर बरामद किए गए। इस कार्रवाई के बाद गैस जमाखोरी करने वालों में हड़कंप मच गया है।1
- अलीगढ़ जिले के इगलास के गांव कजरोठ में दुकान पर सामान लेने गयी नावालिग़ के साथ की गयी मारपीट..... जल्द दिखाएंगे पूरी खबर1
- अलीगढ़ (गौण्डा): जनपद के ब्लॉक गौण्डा अंतर्गत ग्राम बसौली में आस्था और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। यहाँ स्थित शनिदेव मंदिर पर राजस्थान से आए श्रद्धालुओं द्वारा एक विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ दूर-दराज से आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। राष्ट्रीय हनुमान दल की गरिमामयी उपस्थिति इस विशेष अवसर पर राष्ट्रीय हनुमान दल (हरिगढ़) के तमाम मुख्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। संगठन के पदाधिकारियों ने मंदिर में दर्शन-पूजन किया और सेवा कार्य में हाथ बंटाया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि व पदाधिकारी: प्रमोद सारस्वत (जिलाध्यक्ष) हरीशंकर गौतम (जिला संरक्षक) अशोक सारस्वत (जिला उपाध्यक्ष) वीरेन्द्र सिंह (जिला कोषाध्यक्ष) नकुल सिंह (जिला उपाध्यक्ष) भक्तिमय रहा माहौल राजस्थान से आए भक्तों के इस अनूठे प्रयास की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। भंडारे के दौरान अनुशासन और सेवा भाव का विशेष ध्यान रखा गया। राष्ट्रीय हनुमान दल के कार्यकर्ताओं ने इसे समाज में एकता और धार्मिक चेतना का प्रतीक बताया। इस मौके पर भारी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे, जिससे पूरा गांव भक्तिमय जयकारों से गूंज उठा। "ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में समरसता और सेवा की भावना को बल देते हैं।" > — प्रमोद सारस्वत, जिलाध्यक्ष (राष्ट्रीय हनुमान दल)1
- इगलास के गांव कजरोठ में दुकान पर सामान लेने गयी नावालिग़ के साथ की गयी मारपीट..... जल्द दिखाएंगे पूरी खबर1
- Post by Subhash Chand1
- अयोध्या के राजघाट में हो रहे महायज्ञ में आग1
- *मथुरा में उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के जनपदीय कार्यालय द्वारा सरकार के 9 सफल वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक बलदेव पूरन प्रकाश ने लाभार्थियों को 'निःशुल्क माटीकला टूल-किट वितरण योजना' के अंतर्गत 25 विद्युत चालित चाक, पगमिल मशीनें और 8 दोना मेकिंग मशीनों का वितरण किया गया। साथ ही, खादी प्रोत्साहन नीति के तहत ग्रामीण विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाले ग्राम प्रधानों को सम्मानित भी किया गया। जनपद के कुम्हार भाइयों और शिल्पकारों को स्वावलंबी बनाने हेतु आधुनिक विद्युत चालित चाक, पगमिल और दोना मेकिंग मशीनें प्रदान की गईं। खादी प्रोत्साहन नीति के अंतर्गत जनपद के 10 विकास खंडों के 20 चयनित ग्राम प्रधानों को अंगवस्त्र एवं निर्धारित पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। संबोधन में सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि इन टूल-किट्स से न केवल स्थानीय कारीगरों की कार्यक्षमता बढ़ेगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।* कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मनीषा पराशर, जिला सहकारी बैंक राया के निदेशक श्री अनिल रावत एवं मुख्य विकास अधिकारी (CDO) डॉ. पूजा गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।3