Shuru
Apke Nagar Ki App…
Mai kya kroo mujhe kisi ka spot nhi mil rha hai aur meri ptni aur SAS sasur aur sale mujhe 11 sal se pratandit kr rhe hai aur mujhe jan se marwane ki dhamki de Rahe Hai aap logo se Mera nivedan hai ki isko itna share kro ki meri bat manneey cm aur pm tk pahuch jaye anyatha mujhe majboor hokar apni haryana Karni padegi. prarthi Deepak Kumar baberoo (banda)
User8147
Mai kya kroo mujhe kisi ka spot nhi mil rha hai aur meri ptni aur SAS sasur aur sale mujhe 11 sal se pratandit kr rhe hai aur mujhe jan se marwane ki dhamki de Rahe Hai aap logo se Mera nivedan hai ki isko itna share kro ki meri bat manneey cm aur pm tk pahuch jaye anyatha mujhe majboor hokar apni haryana Karni padegi. prarthi Deepak Kumar baberoo (banda)
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Thakur dharmendra singh1
- फतेहपुर। कोतवाली नगर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा (.315 बोर) और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, दिनांक 20 अप्रैल को प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम द्वारा भिटौरा बाईपास से लखनऊ बाईपास चौराहा जाने वाली सर्विस लेन के किनारे स्थित मंडी के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर बाकरगंज निवासी मो. हम्माद (24) पुत्र समसाद अली को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तारी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 151/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विनीत कुमार उपाध्याय, अनीश कुमार शुक्ल, गिरीशधर दुबे, हेड कांस्टेबल पंकज कुमार पाण्डेय व कांस्टेबल प्रवेंद्र कुमार शामिल रहे।2
- चित्रकूट बाल्मीक आश्रम के महंत भरत दास के गिरफ्तारी की मांग तेज, पूर्व भाजपा सांसद बैठे धरने पर चित्रकूट जनपद वाल्मीकि आश्रम में माहौल उस समय तनावपूर्ण बन गया जब पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र महंत भरत दास की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए हैं। मामला जनपद चित्रकूट के लालापुर बाल्मीकि आश्रम का है जहां महंत द्वारा पूर्व सांसद की मां पर अपमानजनक टिप्पणी और आश्रम माता मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट से जुड़ा है, जिसकी एफआईआर पहले ही कोतवाली कर्वी में दर्ज हो चुकी है। पूर्व सांसद ने साफ कहा है कि जब तक महंत की गिरफ्तारी नहीं होती, उनका धरना प्रदर्शन समाप्त नहीं होगा। मौके पर भारी संख्या में समर्थक मौजूद हैं और पुलिस मौके की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।1
- खागा फतेहपुर ::- फतेहपुर जनपद के नगर पंचायत स्थिति सुजान सिंह पार्क मे आज दिनांक 19 अप्रैल 2026 दिन रविवार को सुबह 5:30 बजे से 7:30 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला खागा द्वारा अभ्यास वर्ग और परशुराम जयंती मनाई गई।अभ्यास वर्ग में समता, नियुद्ध ,पद विन्यास, दंड प्रहार, का अभ्यास कराया गया। जिला प्रचारक खागा मोहित नारायण जी का बौद्धिक रहा। तत्पश्चात सह विभाग संघ चालक कृष्ण स्वरूप जी द्वारा भगवान परशुराम जी के चित्र पर पुष्पर्चन किया गया। मोहित नारायण जी जिला प्रचारक ने बताया की परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है, जो वैशाख शुक्ल तृतीया (अक्षय तृतीया) को आती है। वे साहस, ज्ञान और शक्ति के प्रतीक हैं, जिन्होंने अन्यायपूर्ण और अत्याचारी शासकों का अंत कर धर्म की स्थापना की थी। उन्हें आठ चिरंजीवियों में से एक माना जाता है, जो आज भी अदृश्य रूप में मौजूद हैं। परशुराम जयंती मनाने के मुख्य कारण: भगवान विष्णु के अवतार: परशुराम जी का जन्म धरती पर पाप और अधर्म का नाश करने के लिए हुआ था। अन्याय के विरुद्ध संघर्ष: उन्होंने अपनी वीरता से अत्याचारी क्षत्रियों का संहार किया और समाज में धर्म व न्याय की पुनर्स्थापना की। शास्त्र और शस्त्र के ज्ञानी: वे एक आदर्श ब्राह्मण, गुरु और तपस्वी थे, जो ज्ञान और युद्ध दोनों में निपुण थे। शिव भक्त: महादेव की कठोर तपस्या से उन्होंने अपना दिव्य अस्त्र 'परशु' (फरसा) प्राप्त किया था, जिसके बाद वे परशुराम कहलाए। प्रेरणा और साहस: यह दिन हमें अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने, अनुशासन और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में नगर संघ चालक उदयपाल जी, जिला सेवा प्रमुख डॉ धर्मेंद्र जी,नगर कार्यवाह उमेश जी, सह नगर कार्यवाह रितेश जी के साथ कृष्ण कुमार मिश्रा जी अरविंद सोनी जी राजेश सिंह जी आलोक केशरवानी जी आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे। Crime24hours/समाचार संपादक आलोक कुमार केशरवानी4
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- फतेहपुर के आईटीआई रोड में स्कूल से घर जा रही छात्राओं से मनचले बाइक सवार युवकों ने सरेराह छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया। और छींटाकशी करते हुए उनका हाथ पकड़ने की कोशिश की। किसी जिम्मेदार नागरिक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया। फिर क्या था जिले के कप्तान के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने छेड़छाड़ की घटना को संज्ञान में लेकर मनचले युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवकों को पकड़कर जमकर कुटाई करते हुए कार्यवाही किया। इसके बाद आरोपियों का गलती और अपने किए की माफी मांगने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।1
- Post by JSB NEWS UP1
- Post by Thakur dharmendra singh1
- चित्रकूट कर्वी कोतवाली क्षेत्र के कप सेठी में खड़ी स्कूटी में अचानक लगी आग धू धू कर जली स्कूटी मामला चित्रकूट जनपद के कर्वी कोतवाली अंतर्गत कपसेठी आज रविवार की दोपहर लगभग 12:00 का है जहां खड़ी स्कूटी में अचानक आग लग गई जिससे लोगों में अफरा तफ़रा मच गई बताया जा रहा है कि एक युवक स्कूटी में खाली सिलेंडर लादकर कर्वी के कपसेठी स्थित गैस एजेंसी गैस गैस सिलेंडर लेने गया था और एजेंसी से कुछ दूर स्कूटी खड़ी करने के बाद एजेंसी सिलेंडर लेने चला गया और जब लौटा तो खड़ी स्कूटी में आग लगी हुई थी और स्कूटी धू धू कर जल रही थी वहीं स्कूटी में लगी आग देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद स्कूटी में लगी आग को बुझाया है गरीमत रही की स्कूटी में भरा सिलेंडर नहीं लदा था नहीं तो एक बड़ी घटना हो सकती थी2