logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खोजाफूल गांव में बकरा-बकरी चोरी का प्रयास नाकाम, ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचा, दो साथी फरार, पुलिस जांच में जुटी खोजाफूल गांव में शनिवार शाम बकरा-बकरी चोरी की कोशिश उस समय नाकाम हो गई, जब ग्रामीणों की सतर्कता से एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची सिकंदरा थाना पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम तीन युवक गांव निवासी गीता देवी का एक बकरा और एक बकरी चोरी कर ले जा रहे थे। इसी दौरान आसपास के दुकानदारों की नजर उन पर पड़ गई। दुकानदारों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और चोरों की घेराबंदी कर दी। इस दौरान दो आरोपी भागने में सफल रहे, जबकि एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसकी पहचान पिंडार्थू निवासी जुबैर के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना सिकंदरा थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी आमिर को हिरासत में लेकर थाने ले गई। वहीं, पीड़िता गीता देवी ने सिकंदरा थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़िता का आरोप है कि करीब दो माह पहले भी उसका एक बकरा चोरी हो गया था। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने रविवार शाम करीब 4 बजे बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। तहरीर प्राप्त हो गई है और उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार दोनों आरोपियों की भी तलाश कर रही है।

17 hrs ago
user_Journalist Sonu singh
Journalist Sonu singh
Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

खोजाफूल गांव में बकरा-बकरी चोरी का प्रयास नाकाम, ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचा, दो साथी फरार, पुलिस जांच में जुटी खोजाफूल गांव में शनिवार शाम बकरा-बकरी चोरी की कोशिश उस समय नाकाम हो गई, जब ग्रामीणों की सतर्कता से एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची सिकंदरा थाना पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम तीन युवक गांव निवासी गीता देवी का एक बकरा और एक बकरी चोरी कर ले जा रहे थे। इसी दौरान आसपास के दुकानदारों की नजर उन पर पड़ गई। दुकानदारों ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और चोरों की घेराबंदी कर दी। इस दौरान दो आरोपी भागने में सफल रहे, जबकि एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसकी पहचान पिंडार्थू निवासी जुबैर के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना सिकंदरा थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी आमिर को हिरासत में लेकर थाने ले गई। वहीं, पीड़िता गीता देवी ने सिकंदरा थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़िता का आरोप है कि करीब दो माह पहले भी उसका एक बकरा चोरी हो गया था। सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने रविवार शाम करीब 4 बजे बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। तहरीर प्राप्त हो गई है और उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार दोनों आरोपियों की भी तलाश कर रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • संदलपुर ब्लॉक के कई गांवों में शिव भक्तों ने निकाली भव्य कावड़ यात्रा कानपुर देहात,सावन माह के पावन अवसर पर रविवार को संदलपुर ब्लॉक के विभिन्न गांवों में शिव भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य कावड़ यात्राएं निकालीं। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से गूंज उठा। कावड़ यात्राओं में बड़ी संख्या में युवक, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। शिव भक्त गंगाजल से भरी कावड़ लेकर निर्धारित मार्गों से होते हुए शिव मंदिरों तक पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन, डीजे और धार्मिक झांकियों के साथ यात्रा निकाली, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। यात्रा मार्ग पर ग्रामीणों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह शिव भक्तों के लिए जलपान, शीतल पेय और प्रसाद की व्यवस्था की गई। लोगों ने पुष्पवर्षा कर कावड़ियों का स्वागत किया। यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन भी सतर्क रहा और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए। संदलपुर ब्लॉक के विभिन्न गांवों में निकली कावड़ यात्राओं ने श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
    4
    संदलपुर ब्लॉक के कई गांवों में शिव भक्तों ने निकाली भव्य कावड़ यात्रा
कानपुर देहात,सावन माह के पावन अवसर पर रविवार को संदलपुर ब्लॉक के विभिन्न गांवों में शिव भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य कावड़ यात्राएं निकालीं। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से गूंज उठा।
कावड़ यात्राओं में बड़ी संख्या में युवक, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। शिव भक्त गंगाजल से भरी कावड़ लेकर निर्धारित मार्गों से होते हुए शिव मंदिरों तक पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन, डीजे और धार्मिक झांकियों के साथ यात्रा निकाली, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
यात्रा मार्ग पर ग्रामीणों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह शिव भक्तों के लिए जलपान, शीतल पेय और प्रसाद की व्यवस्था की गई। लोगों ने पुष्पवर्षा कर कावड़ियों का स्वागत किया। यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन भी सतर्क रहा और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए।
संदलपुर ब्लॉक के विभिन्न गांवों में निकली कावड़ यात्राओं ने श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकता का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • महिला ने पड़ोसियों पर लगाया हमला और तोड़फोड़ का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा . महिला ने पड़ोसियों पर लगाया हमला और तोड़फोड़ का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मंगलपुर थाना क्षेत्र के चिता का पुरवा गांव की निवासी रामश्री ने पड़ोसियों पर रंजिशन गाली-गलौज, मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रामश्री ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पड़ोसी वीरेंद्र पाल, उसकी पत्नी पप्पी देवी और पुत्री पारुल पुरानी रंजिश के चलते आए दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। आरोप है कि 27 जून को दोपहर करीब 1 बजे तीनों आरोपियों ने उसके घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा घर का स्टील का गेट, जंगला तथा अन्य सामान भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। पीड़िता का कहना है कि उसने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई। आरोपियों द्वारा लगातार जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल फिलहाल कंचौसी पुलिस चौकी में खड़ी है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने रविवार शाम करीब 6 बजे बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    महिला ने पड़ोसियों पर लगाया हमला और तोड़फोड़ का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
. महिला ने पड़ोसियों पर लगाया हमला और तोड़फोड़ का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
मंगलपुर थाना क्षेत्र के चिता का पुरवा गांव की निवासी रामश्री ने पड़ोसियों पर रंजिशन गाली-गलौज, मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रामश्री ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पड़ोसी वीरेंद्र पाल, उसकी पत्नी पप्पी देवी और पुत्री पारुल पुरानी रंजिश के चलते आए दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। आरोप है कि 27 जून को दोपहर करीब 1 बजे तीनों आरोपियों ने उसके घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा घर का स्टील का गेट, जंगला तथा अन्य सामान भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया।
पीड़िता का कहना है कि उसने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई। आरोपियों द्वारा लगातार जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल फिलहाल कंचौसी पुलिस चौकी में खड़ी है।
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने रविवार शाम करीब 6 बजे बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • दिल्ली लक्ष्मी योजना ₹2500 | 1 अगस्त से फॉर्म शुरू | breaking news दिल्ली लक्ष्मी योजना ₹2500 | 1 अगस्त से आवेदन शुरू | Online Apply 2026 दिल्ली सरकार ने दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए 1 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस वीडियो में जानिए कौन आवेदन कर सकता है, पात्रता, जरूरी दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, आवेदन की अंतिम जानकारी और पहली किस्त कब मिल सकती है। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। 👉 इस वीडियो में जानें: ✔️ कौन-कौन आवेदन कर सकता है? ✔️ ₹2500 प्रति माह किसे मिलेगा? ✔️ जरूरी दस्तावेज ✔️ ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? ✔️ आवेदन शुरू होने की तारीख ✔️ पहली किस्त से जुड़ी जानकारी 🌐 Official Website: Delhi Lakshmi Yojana Portal 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और Job News Tips चैनल को Subscribe करना न भूलें। #DelhiLakshmiYojana #DelhiYojana #2500Rupees #DelhiNews #WomenScheme #OnlineApply #GovernmentScheme #DelhiGovernment #Yojana2026 #JobNewsTips
    1
    दिल्ली लक्ष्मी योजना ₹2500 | 1 अगस्त से फॉर्म शुरू | breaking news 
दिल्ली लक्ष्मी योजना ₹2500 | 1 अगस्त से आवेदन शुरू | Online Apply 2026
दिल्ली सरकार ने दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए 1 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस वीडियो में जानिए कौन आवेदन कर सकता है, पात्रता, जरूरी दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, आवेदन की अंतिम जानकारी और पहली किस्त कब मिल सकती है। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
👉 इस वीडियो में जानें: ✔️ कौन-कौन आवेदन कर सकता है? ✔️ ₹2500 प्रति माह किसे मिलेगा? ✔️ जरूरी दस्तावेज ✔️ ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? ✔️ आवेदन शुरू होने की तारीख ✔️ पहली किस्त से जुड़ी जानकारी
🌐 Official Website: Delhi Lakshmi Yojana Portal
👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें और Job News Tips चैनल को Subscribe करना न भूलें।
#DelhiLakshmiYojana #DelhiYojana #2500Rupees #DelhiNews #WomenScheme #OnlineApply #GovernmentScheme #DelhiGovernment #Yojana2026 #JobNewsTips
    user_Maneesh Kumar
    Maneesh Kumar
    Content Creator (YouTuber) औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • औरैया,सावन के पहले सोमवार पर देवकली धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के गूंजा मंदिर परिसर औरैया सावन के पहले सोमवार पर शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर बीहड़ों के बीच स्थित प्राचीन देवकली धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और दर्शन के लिए मंदिर पहुंचने लगे। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से देर शाम तक गूंजता रहा।
    2
    औरैया,सावन के पहले सोमवार पर देवकली धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के गूंजा मंदिर परिसर
औरैया सावन के पहले सोमवार पर शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर बीहड़ों के बीच स्थित प्राचीन देवकली धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और दर्शन के लिए मंदिर पहुंचने लगे। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से देर शाम तक गूंजता रहा।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सावन के पहले सोमवार पर महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक को सुबह से जुटे हजारों श्रद्धालु, सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस सिकंदरा कस्बे स्थित महाकालेश्वर मंदिर में सावन माह के पहले सोमवार को भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और जल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र दिनभर "बम-बम भोले" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से भक्तिमय बना रहा। सुबह से शुरू हुआ श्रद्धालुओं का आगमन करीब 11 बजे तक लगातार जारी रहा। इसके बाद भीड़ में कुछ कमी आई, जिससे प्रशासन को राहत मिली। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिकंदरा थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। मंदिर परिसर और आसपास के संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई तथा आने-जाने वाले श्रद्धालुओं पर लगातार नजर रखी गई। सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे, जिसके चलते दर्शन और पूजा-अर्चना शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
    1
    सावन के पहले सोमवार पर महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक को सुबह से जुटे हजारों श्रद्धालु, सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस
सिकंदरा कस्बे स्थित महाकालेश्वर मंदिर में सावन माह के पहले सोमवार को भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और जल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की।
मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र दिनभर "बम-बम भोले" और "हर-हर महादेव" के जयघोष से भक्तिमय बना रहा। सुबह से शुरू हुआ श्रद्धालुओं का आगमन करीब 11 बजे तक लगातार जारी रहा। इसके बाद भीड़ में कुछ कमी आई, जिससे प्रशासन को राहत मिली।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिकंदरा थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। मंदिर परिसर और आसपास के संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई तथा आने-जाने वाले श्रद्धालुओं पर लगातार नजर रखी गई। सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे, जिसके चलते दर्शन और पूजा-अर्चना शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जैनपुर के पास छात्रों से भरी स्कूली वैन पलटी, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल, चालक की लापरवाही की आशंका राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव के पास सोमवार सुबह करीब 7 बजे छात्रों से भरी एक निजी स्कूली वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए पीएचसी राजपुर भेजा। वहीं घायल छात्र कन्हैया पाल को उसके परिजन बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, राजपुर कस्बे में स्थित न्यू लाइट एजुकेशन सेंटर की निजी वैन जैनपुर गांव से मुगलमार्ग होते हुए बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे वैन सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीरों ने तत्काल पुलिस की मदद से वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को पीएचसी राजपुर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना पर थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वैन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया
    1
    जैनपुर के पास छात्रों से भरी स्कूली वैन पलटी, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल, चालक की लापरवाही की आशंका
राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव के पास सोमवार सुबह करीब 7 बजे छात्रों से भरी एक निजी स्कूली वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए पीएचसी राजपुर भेजा। वहीं घायल छात्र कन्हैया पाल को उसके परिजन बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए।
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, राजपुर कस्बे में स्थित न्यू लाइट एजुकेशन सेंटर की निजी वैन जैनपुर गांव से मुगलमार्ग होते हुए बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे वैन सड़क पर पलट गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीरों ने तत्काल पुलिस की मदद से वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को पीएचसी राजपुर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया।
दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना पर थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वैन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    35 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.