logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जैनपुर के पास छात्रों से भरी स्कूली वैन पलटी, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल, चालक की लापरवाही की आशंका राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव के पास सोमवार सुबह करीब 7 बजे छात्रों से भरी एक निजी स्कूली वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए पीएचसी राजपुर भेजा। वहीं घायल छात्र कन्हैया पाल को उसके परिजन बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, राजपुर कस्बे में स्थित न्यू लाइट एजुकेशन सेंटर की निजी वैन जैनपुर गांव से मुगलमार्ग होते हुए बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे वैन सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीरों ने तत्काल पुलिस की मदद से वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को पीएचसी राजपुर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना पर थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वैन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया

1 day ago
user_Journalist Sonu singh
Journalist Sonu singh
Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

जैनपुर के पास छात्रों से भरी स्कूली वैन पलटी, आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल, चालक की लापरवाही की आशंका राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव के पास सोमवार सुबह करीब 7 बजे छात्रों से भरी एक निजी स्कूली वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए पीएचसी राजपुर भेजा। वहीं घायल छात्र कन्हैया पाल को उसके परिजन बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, राजपुर कस्बे में स्थित न्यू लाइट एजुकेशन सेंटर की निजी वैन जैनपुर गांव से मुगलमार्ग होते हुए बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे वैन सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीरों ने तत्काल पुलिस की मदद से वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को पीएचसी राजपुर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना पर थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वैन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • झींझक में पीएसी जवान के सूने घरों में लाखों की चोरी, CCTV फुटेज में दिखा संदिग्ध; मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस झींझक में पीएसी जवान के सूने घरों में लाखों की चोरी, CCTV फुटेज में दिखा संदिग्ध; मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे के वार्ड नंबर-20 स्थित इंद्रा नगर में बंद पड़े दो मकानों को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और कीमती घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, इंद्रा नगर निवासी रामरानी पत्नी प्रेम नारायण अपनी बहू रंजना दुबे के साथ दो दिन पहले इटावा स्थित 28वीं वाहिनी पीएसी में तैनात अपने पुत्र यतेंद्र दुबे से मिलने गई थीं। इस दौरान दोनों मकान बंद पड़े थे। इसी का फायदा उठाकर रात में चोरों ने दोनों घरों के ताले तोड़ दिए और अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। पीड़िता रंजना दुबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोरी की वारदात के बाद आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से सामान ले जाता दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर झींझक कस्बा निवासी प्रदुम्न दुबे की पहचान होने का दावा किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संदिग्ध की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है और CCTV फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने मंगलवार शाम करीब 5 बजे बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    झींझक में पीएसी जवान के सूने घरों में लाखों की चोरी, CCTV फुटेज में दिखा संदिग्ध; मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

झींझक में पीएसी जवान के सूने घरों में लाखों की चोरी, CCTV फुटेज में दिखा संदिग्ध; मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस
मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे के वार्ड नंबर-20 स्थित इंद्रा नगर में बंद पड़े दो मकानों को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और कीमती घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, इंद्रा नगर निवासी रामरानी पत्नी प्रेम नारायण अपनी बहू रंजना दुबे के साथ दो दिन पहले इटावा स्थित 28वीं वाहिनी पीएसी में तैनात अपने पुत्र यतेंद्र दुबे से मिलने गई थीं। इस दौरान दोनों मकान बंद पड़े थे। इसी का फायदा उठाकर रात में चोरों ने दोनों घरों के ताले तोड़ दिए और अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।
पीड़िता रंजना दुबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चोरी की वारदात के बाद आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से सामान ले जाता दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर झींझक कस्बा निवासी प्रदुम्न दुबे की पहचान होने का दावा किया गया है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संदिग्ध की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है और CCTV फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
थाना प्रभारी अनिल कुमार ने मंगलवार शाम करीब 5 बजे बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सिकंदरा में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ शिवशक्ति अखाड़ा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन सिकंदरा कस्बे में स्थित रैन बसेरा के पास मंगलवार को करीब एक बजे शिवशक्ति अखाड़ा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और सांसद पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सांसद पप्पू यादव ने साधु का वेश धारण कर कथित रूप से चंदा मांगने और चोरी से संबंधित टिप्पणी/प्रस्तुति की, जिससे साधु-संत समाज की भावनाएं आहत हुई हैं तथा उनके सम्मान का अपमान हुआ है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने "पप्पू यादव मुर्दाबाद", "धर्म विरोधियों होश में आओ", "संत समाज का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान" और "साधु-संतों के सम्मान में शिवशक्ति अखाड़ा मैदान में" जैसे नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार अनिरुद्ध सिंह को महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए मामले में निष्पक्ष जांच कर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस अवसर पर शिवम बाजपेई, प्रियम शुक्ला, पिंटू सिंह, सर्वेश कुशवाहा, सुमित यादव, प्रबल श्रीवास्तव सहित शिवशक्ति अखाड़ा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    सिकंदरा में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ शिवशक्ति अखाड़ा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
सिकंदरा कस्बे में स्थित रैन बसेरा के पास मंगलवार को करीब एक बजे शिवशक्ति अखाड़ा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और सांसद पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सांसद पप्पू यादव ने साधु का वेश धारण कर कथित रूप से चंदा मांगने और चोरी से संबंधित टिप्पणी/प्रस्तुति की, जिससे साधु-संत समाज की भावनाएं आहत हुई हैं तथा उनके सम्मान का अपमान हुआ है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने "पप्पू यादव मुर्दाबाद", "धर्म विरोधियों होश में आओ", "संत समाज का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान" और "साधु-संतों के सम्मान में शिवशक्ति अखाड़ा मैदान में" जैसे नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार अनिरुद्ध सिंह को महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए मामले में निष्पक्ष जांच कर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
इस अवसर पर शिवम बाजपेई, प्रियम शुक्ला, पिंटू सिंह, सर्वेश कुशवाहा, सुमित यादव, प्रबल श्रीवास्तव सहित शिवशक्ति अखाड़ा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 10वीं पास सीधी भर्ती 2026 | No Exam ✅ All India Vacancy | आज ही Form भरें 🔥 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस वीडियो में जानिए No Exam Direct Recruitment 2026, All India Vacancy, आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा, योग्यता, सैलरी, चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियों की पूरी जानकारी। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं या बिना परीक्षा भर्ती की तलाश में हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ✅ 10वीं पास भर्ती 2026 ✅ No Exam Direct Bharti ✅ All India Vacancy ✅ Age Limit: 18–50 Years ✅ Salary: ₹29,200 – ₹92,300 (पोस्ट के अनुसार) ✅ Online Apply Process ✅ Latest Government Jobs 2026 ⚠️ महत्वपूर्ण सूचना: भर्ती से जुड़ी अंतिम जानकारी के लिए संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य देखें। आवेदन करने से पहले पात्रता, तिथियां और अन्य शर्तों की पुष्टि जरूर करें। 🌐 Official Website: 👍 वीडियो पसंद आए तो Like, Share, Comment और Job News Tips चैनल को Subscribe करना न भूलें। Keywords: 10th Pass Vacancy 2026, No Exam Bharti 2026, Direct Recruitment 2026, All India Vacancy, Government Jobs 2026, Latest Sarkari Job, 10th Pass Job, Online Form 2026, Sarkari Naukri, New Vacancy 2026, Apply Online, Job News Tips #Hashtags: #10thPassJobs #NoExam #DirectRecruitment #SarkariNaukri #GovernmentJobs #AllIndiaJobs #LatestJobs #Vacancy2026 #JobNewsTips #OnlineForm
    1
    10वीं पास सीधी भर्ती 2026 | No Exam ✅ All India Vacancy | आज ही Form भरें
🔥 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस वीडियो में जानिए No Exam Direct Recruitment 2026, All India Vacancy, आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा, योग्यता, सैलरी, चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियों की पूरी जानकारी। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं या बिना परीक्षा भर्ती की तलाश में हैं, तो यह वीडियो आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
✅ 10वीं पास भर्ती 2026
✅ No Exam Direct Bharti
✅ All India Vacancy
✅ Age Limit: 18–50 Years
✅ Salary: ₹29,200 – ₹92,300 (पोस्ट के अनुसार)
✅ Online Apply Process
✅ Latest Government Jobs 2026
⚠️ महत्वपूर्ण सूचना: भर्ती से जुड़ी अंतिम जानकारी के लिए संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवश्य देखें। आवेदन करने से पहले पात्रता, तिथियां और अन्य शर्तों की पुष्टि जरूर करें।
🌐 Official Website:
👍 वीडियो पसंद आए तो Like, Share, Comment और Job News Tips चैनल को Subscribe करना न भूलें।
Keywords:
10th Pass Vacancy 2026, No Exam Bharti 2026, Direct Recruitment 2026, All India Vacancy, Government Jobs 2026, Latest Sarkari Job, 10th Pass Job, Online Form 2026, Sarkari Naukri, New Vacancy 2026, Apply Online, Job News Tips
#Hashtags:
#10thPassJobs #NoExam #DirectRecruitment #SarkariNaukri #GovernmentJobs #AllIndiaJobs #LatestJobs #Vacancy2026 #JobNewsTips #OnlineForm
    user_Maneesh Kumar
    Maneesh Kumar
    Content Creator (YouTuber) औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आवास सूची में नाम, फिर भी नहीं मिला प्रधानमंत्री आवास; टिसौली की महिला झोपड़ी में रहने को मजबूर आवास सूची में नाम, फिर भी नहीं मिला प्रधानमंत्री आवास; टिसौली की महिला झोपड़ी में रहने को मजबूर विकास खंड संदलपुर की ग्राम पंचायत भंदेमऊ के मजरा टिसौली की निवासी माला देवी पत्नी कुंवरपाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पात्रता सूची में नाम दर्ज होने के बावजूद आज तक उन्हें आवास स्वीकृत नहीं किया गया, जिससे उनका परिवार आज भी पन्नी और तिरपाल से बनी झोपड़ी में रहने को विवश है। माला देवी का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर अपनी समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बरसात के दिनों में झोपड़ी की छत टपकने लगती है, जिससे घर में पानी भर जाता है और परिवार को रातें जागकर गुजारनी पड़ती हैं। उनका कहना है कि सुरक्षित आवास के अभाव में परिवार का जीवन लगातार कठिनाइयों के बीच गुजर रहा है। ग्रामीणों का भी कहना है कि सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचना चाहिए। यदि पात्रता सूची में नाम होने के बावजूद किसी लाभार्थी को आवास नहीं मिला है, तो मामले की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि वास्तविक जरूरतमंदों को योजना का लाभ मिल सके। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार ने मंगलवार करीब तीन बजे बताया कि यदि महिला का नाम पात्रता सूची में दर्ज है, तो निर्धारित प्रक्रिया एवं वरीयता क्रम के अनुसार उन्हें शीघ्र ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल माला देवी और उनका परिवार प्रशासन से जल्द सकारात्मक कार्रवाई की उम्मीद लगाए हुए है। उनका कहना है कि यदि उन्हें योजना का लाभ मिल जाता है, तो वर्षों से पक्के घर का सपना पूरा हो सकेगा और उनका परिवार सुरक्षित जीवन जी सकेगा।
    1
    आवास सूची में नाम, फिर भी नहीं मिला प्रधानमंत्री आवास; टिसौली की महिला झोपड़ी में रहने को मजबूर
आवास सूची में नाम, फिर भी नहीं मिला प्रधानमंत्री आवास; टिसौली की महिला झोपड़ी में रहने को मजबूर
विकास खंड संदलपुर की ग्राम पंचायत भंदेमऊ के मजरा टिसौली की निवासी माला देवी पत्नी कुंवरपाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पात्रता सूची में नाम दर्ज होने के बावजूद आज तक उन्हें आवास स्वीकृत नहीं किया गया, जिससे उनका परिवार आज भी पन्नी और तिरपाल से बनी झोपड़ी में रहने को विवश है।
माला देवी का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर अपनी समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बरसात के दिनों में झोपड़ी की छत टपकने लगती है, जिससे घर में पानी भर जाता है और परिवार को रातें जागकर गुजारनी पड़ती हैं। उनका कहना है कि सुरक्षित आवास के अभाव में परिवार का जीवन लगातार कठिनाइयों के बीच गुजर रहा है।
ग्रामीणों का भी कहना है कि सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचना चाहिए। यदि पात्रता सूची में नाम होने के बावजूद किसी लाभार्थी को आवास नहीं मिला है, तो मामले की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि वास्तविक जरूरतमंदों को योजना का लाभ मिल सके।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार ने मंगलवार करीब तीन बजे बताया कि यदि महिला का नाम पात्रता सूची में दर्ज है, तो निर्धारित प्रक्रिया एवं वरीयता क्रम के अनुसार उन्हें शीघ्र ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
फिलहाल माला देवी और उनका परिवार प्रशासन से जल्द सकारात्मक कार्रवाई की उम्मीद लगाए हुए है। उनका कहना है कि यदि उन्हें योजना का लाभ मिल जाता है, तो वर्षों से पक्के घर का सपना पूरा हो सकेगा और उनका परिवार सुरक्षित जीवन जी सकेगा।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्रशासनिक सुस्ती या हत्या? रसूलाबाद में खुले नाले में गिरकर मासूम रियांश की दर्दनाक मौत! 🚨प्रशासनिक सुस्ती या हत्या? रसूलाबाद में खुले नाले में गिरकर मासूम रियांश की दर्दनाक मौत!🚨 ➡️ #kanpurdehat के रसूलाबाद (विकास नगर) से अत्यंत दुखद खबर।रविवार देर रात घर के बाहर खेल रहा 3 वर्षीय मासूम रियांश सड़क किनारे बने एक गहरे और खुले नाले में गिर गया।जब तक परिजनों को पता चलता, मासूम की तड़प-तड़प कर दर्दनाक मौत हो चुकी थी। 🚨यह कोई पहला हादसा नहीं है!ग्रामीणों का आरोप है कि इस 'मौत के कुएं' को ढकने के लिए नगर पंचायत प्रशासन से कई बार गुहार लगाई गई थी।कुछ दिन पहले इसमें एक मवेशी भी गिरा था और कई बच्चे बाल-बाल बचे थे,लेकिन प्रशासन कान में तेल डालकर सोया रहा। ➡️बदहवास माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और जनता में भारी आक्रोश है।रसूलाबाद नगर पंचायत के लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो और कस्बे के सभी खुले नालों को तुरंत ढका जाए!
    4
    प्रशासनिक सुस्ती या हत्या? रसूलाबाद में खुले नाले में गिरकर मासूम रियांश की दर्दनाक मौत!
🚨प्रशासनिक सुस्ती या हत्या? रसूलाबाद में खुले नाले में गिरकर मासूम रियांश की दर्दनाक मौत!🚨
➡️ #kanpurdehat के रसूलाबाद (विकास नगर) से अत्यंत दुखद खबर।रविवार देर रात घर के बाहर खेल रहा 3 वर्षीय मासूम रियांश सड़क किनारे बने एक गहरे और खुले नाले में गिर गया।जब तक परिजनों को पता चलता, मासूम की तड़प-तड़प कर दर्दनाक मौत हो चुकी थी।
🚨यह कोई पहला हादसा नहीं है!ग्रामीणों का आरोप है कि इस 'मौत के कुएं' को ढकने के लिए नगर पंचायत प्रशासन से कई बार गुहार लगाई गई थी।कुछ दिन पहले इसमें एक मवेशी भी गिरा था और कई बच्चे बाल-बाल बचे थे,लेकिन प्रशासन कान में तेल डालकर सोया रहा।
➡️बदहवास माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और जनता में भारी आक्रोश है।रसूलाबाद नगर पंचायत के लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो और कस्बे के सभी खुले नालों को तुरंत ढका जाए!
    user_शिवम् पत्रकार
    शिवम् पत्रकार
    Credit reporting agency Sikandra, Kanpur Dehat•
    20 hrs ago
  • कानपुर देहात निजी वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिसमें स्कूली बच्चे सवार थे। इस हादसे में 18 छात्र घायल हो गए, पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात निजी वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिसमें स्कूली बच्चे सवार थे। इस हादसे में 18 छात्र घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्यवाही करते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी राजपुर में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दुर्घटना चालक की लापरवाही और क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने के कारण हुई। वैन न्यू लाइट एजुकेशन सेंटर की बताई जा रही है, जिस पर मानक विहीन संचालन के आरोप लग रहे हैं। यह हादसा राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव के पास है
    1
    कानपुर देहात निजी वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिसमें स्कूली बच्चे सवार थे। इस हादसे में 18 छात्र घायल हो गए,
पत्रकार आशू श्रीवास्तव 
कानपुर देहात निजी वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिसमें स्कूली बच्चे सवार थे। इस हादसे में 18 छात्र घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्यवाही करते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी राजपुर में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दुर्घटना चालक की लापरवाही और क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने के कारण हुई। वैन न्यू लाइट एजुकेशन सेंटर की बताई जा रही है, जिस पर मानक विहीन संचालन के आरोप लग रहे हैं। यह हादसा राजपुर थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव के पास है
    user_Ashu Sriwastva
    Ashu Sriwastva
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.