Shuru
Apke Nagar Ki App…
मधुपुर ट्रैफिक व्यवस्था पर क्या बोले देवघर डीसी
Jhhar Khabar D9
मधुपुर ट्रैफिक व्यवस्था पर क्या बोले देवघर डीसी
More news from Jharkhand and nearby areas
- Post by Jhhar Khabar D93
- Post by Objectionnews1
- Post by P.M Mishra PM mish1
- सेवा में, माननीय सड़क सुरक्षा एवं परिवहन मंत्री महोदय, बिहार सरकार, पटना। विषय: कोरिया पंचायत (चांदन, बांका) के अंतर्गत घोंघा डाबर, सलोनीया, लोहारी और बिहारो सड़क पर अधूरे पुलिया निर्माण को पूर्ण कराने हेतु आवेदन। महोदय, सविनय निवेदन है कि हम कोरिया पंचायत (प्रखंड- चांदन, जिला- बांका, पिन- 814131) के निवासी एक गंभीर समस्या की ओर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। हमारे क्षेत्र के मुख्य सरकारी मार्ग पर घोंघा डाबर, सलोनीया, लोहारी और बिहारो को जोड़ने वाली पुलिया का निर्माण कार्य पिछले 7 महीनों से अधूरा पड़ा हुआ है। इस अधूरे निर्माण के कारण क्षेत्र की जनता को निम्नलिखित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है: लगातार दुर्घटनाएं: सड़क के बीच में काम अधूरा छोड़ दिए जाने के कारण आए दिन राहगीर और वाहन चालक बड़ी दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। आवागमन में भारी बाधा: यह मार्ग कई गांवों की मुख्य जीवनरेखा है। निर्माण कार्य रुकने से एम्बुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं को पहुँचने में भारी कठिनाई होती है। जनता में भारी असंतोष: लंबे समय से काम बंद रहने के कारण स्थानीय ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है। अतः आपसे विनम्र प्रार्थना है कि: जनहित को देखते हुए इस मामले का त्वरित संज्ञान लें और संबंधित विभाग व ठेकेदार को निर्देशित करें कि पुलिया का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि जनता को इन दुर्घटनाओं और परेशानियों से मुक्ति मिल सके। भवदीय, समस्त ग्रामवासी (कोरिया पंचायत) वार्ड नंबर 08 चांदन, बांका, बिहार - 814131 दिनांक: 13 मार्च, 20261
- Post by SONI JHA MANTU YADAV1
- चांदन (बांका): प्रखंड अंतर्गत प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय भैरोगंज को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किए जाने के आलोक में शनिवार 14 मार्च को विद्यालय परिसर में प्रार्थना एवं संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा नवम वर्ग की छात्राओं ने भाग लिया।प्रार्थना कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संगीत शिक्षक संजय कुमार ने हारमोनियम की धुन पर बच्चों से प्रार्थना कराई। प्रार्थना के पश्चात छात्राओं ने राष्ट्रगान गाया तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अनुशासन बनाए रखने के लिए विभिन्न स्लोगन के माध्यम से संकल्प लिया।विद्यालय को मॉडल स्कूल बनाए जाने के उपलक्ष्य में विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने खुशी व्यक्त की। शिक्षकों ने बताया कि मॉडल स्कूल का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना, आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों को विकसित करना तथा अनुशासित शैक्षणिक वातावरण तैयार करना है। इसके अंतर्गत योग्य शिक्षकों की व्यवस्था, बेहतर आधारभूत सुविधाएं, पुस्तकालय, प्रयोगशाला और छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है, ताकि विद्यालय अन्य स्कूलों के लिए एक आदर्श बन सके। इसी क्रम में विद्यालय की शैक्षणिक एवं विधि व्यवस्था के अंकेक्षण के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी के आगमन की संभावना को देखते हुए विद्यालय परिवार द्वारा आवश्यक तैयारी भी की गई थी। हालांकि अपरिहार्य कार्य में व्यस्त रहने के कारण जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यालय नहीं पहुंच सके।विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार यादव ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी किसी आवश्यक कार्य में व्यस्त रहने के कारण विद्यालय नहीं आ सके। उन्होंने फोन के माध्यम से मॉडल स्कूल के आलोक में बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन एवं शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा अगले अवसर पर विद्यालय आने का आश्वासन दिया। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार1
- Post by Lal Mohammad1
- मधुपुर ट्रैफिक व्यवस्था पर क्या बोले देवघर डीसी1