logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महर्षि गौतम जयंती मनाने को लेकर गौतम धाम खम्हार में बैठक का आयोजन दैनिक उजाला ब्यूरो चीफ बेगूसराय/नवीन कुमार मिश्रा/ धूमधाम से महर्षि गौतम की जयंती मनाने के लिए गौतम धाम खम्हार में संस्था के जिला कार्यसमिति की बैठक हुई।इसकी अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व  प्राचार्य प्रो राजेंद्र प्रसाद सिंह ने की।इस दौरान 19 मार्च को गौतम धाम में महर्षि गौतम सेवा संस्थान द्वारा जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। इसमें जिला के विभिन्न गांव के गौतम समाज के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।वहीं अन्य गोत्र के प्रमुख लोगों को भी आमंत्रित करने की बात कही गई है।इस महोत्सव में आने वाली खर्च की भरपाई कार्य समिति के लोगों द्वारा किया जाएगा।बैठक में महासचिव रामबाबू सिंह ने 2025 -26 तक आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।समिति के सदस्यों ने जांच पड़ताल के बाद करतल ध्वनि से इस एजेंडा को पारित कर दिया।गौतम धाम में निर्माण कार्य के लिए पैसे की जरूरत पर बल दिया गया।गौतम सेवा संस्थान में युवाओं को जोड़ने के लिए गांव -गांव में बैठक करने पर विचार विमर्श किया गया।बैठक में संरक्षक सह पूर्व मेयर उपेंद्र सिंह,जनार्दन सिंह, महेंद्र सिंह,प्रो हरे राम सिंह,रामचंद्र सिंह,डा ललन कुमार,सुरेंद्र सिंह,रामाज्ञा सिंह, महंत राम शंकर दास आदि उपस्थित थे।

2 hrs ago
user_Navin Kumar Mishra
Navin Kumar Mishra
पत्रकार नौकोठी, बेगूसराय, बिहार•
2 hrs ago
4f5e18e9-7176-49b9-97d2-dca77f98d073

महर्षि गौतम जयंती मनाने को लेकर गौतम धाम खम्हार में बैठक का आयोजन दैनिक उजाला ब्यूरो चीफ बेगूसराय/नवीन कुमार मिश्रा/ धूमधाम से महर्षि गौतम की जयंती मनाने के लिए गौतम धाम खम्हार में संस्था के जिला कार्यसमिति की बैठक हुई।इसकी अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व  प्राचार्य प्रो राजेंद्र प्रसाद सिंह ने की।इस दौरान 19 मार्च को गौतम धाम में महर्षि गौतम सेवा संस्थान द्वारा जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। इसमें जिला के विभिन्न गांव के गौतम समाज के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।वहीं अन्य गोत्र के प्रमुख लोगों को भी आमंत्रित करने की बात कही गई है।इस महोत्सव में आने वाली खर्च की भरपाई कार्य समिति के लोगों द्वारा किया जाएगा।बैठक में महासचिव रामबाबू सिंह ने 2025 -26 तक आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।समिति के सदस्यों ने जांच पड़ताल के बाद करतल ध्वनि से इस एजेंडा को पारित कर दिया।गौतम धाम में निर्माण कार्य के लिए पैसे की जरूरत पर बल दिया गया।गौतम सेवा संस्थान में युवाओं को जोड़ने के लिए गांव -गांव में बैठक करने पर विचार विमर्श किया गया।बैठक में संरक्षक सह पूर्व मेयर उपेंद्र सिंह,जनार्दन सिंह, महेंद्र सिंह,प्रो हरे राम सिंह,रामचंद्र सिंह,डा ललन कुमार,सुरेंद्र सिंह,रामाज्ञा सिंह, महंत राम शंकर दास आदि उपस्थित थे।

More news from Patna and nearby areas
  • Post by Focus Bihar News
    1
    Post by Focus Bihar News
    user_Focus Bihar News
    Focus Bihar News
    Local News Reporter Cheria Bariarpur, Patna•
    10 hrs ago
  • साहेबपुरकमाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में साहेेबपुुरकमाल प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए 11 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत डॉक्टर मीनू माया के द्वारा सफल परिवार नियोजन ऑपरेशन किया गया है
    1
    साहेबपुरकमाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में साहेेबपुुरकमाल प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आए 11 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत डॉक्टर मीनू माया के द्वारा सफल परिवार नियोजन ऑपरेशन किया गया है
    user_Update
    Update
    बलिया, बेगूसराय, बिहार•
    20 hrs ago
  • आज हम देखते हैं क्या बताता है जो कि हां जांच करने के बाद 🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾
    2
    आज हम देखते हैं क्या बताता है जो कि हां जांच करने के बाद 🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾🙏🏾
    user_Prem Kumar Kumar
    Prem Kumar Kumar
    खगड़िया, खगड़िया, बिहार•
    12 hrs ago
  • Post by Gaurav Kumar Mishra
    1
    Post by Gaurav Kumar Mishra
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Munger, Bihar•
    2 hrs ago
  • पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के सिरपतपुर गांव में बुधवार देर शाम पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। घायल अपराधी की पहचान सारण निवासी सुंदरम उर्फ भोला के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके से 1200 से अधिक जिंदा कारतूस और हथियार बरामद किए हैं। एसएसपी ने बताया कि अंतरराज्यीय गिरोह बड़ी वारदात की योजना बना रहा था। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ जारी है और अन्य की तलाश में छापेमारी चल रही है।
    1
    पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के सिरपतपुर गांव में बुधवार देर शाम पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
घायल अपराधी की पहचान सारण निवासी सुंदरम उर्फ भोला के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके से 1200 से अधिक जिंदा कारतूस और हथियार बरामद किए हैं। एसएसपी ने बताया कि अंतरराज्यीय गिरोह बड़ी वारदात की योजना बना रहा था। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ जारी है और अन्य की तलाश में छापेमारी चल रही है।
    user_Vikrant kumar
    Vikrant kumar
    Social worker मोकामा, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • गैस की किल्लत की अफवाह से मुंगेर में अफरा-तफरी,सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, जिलाधिकारी ने कहा – जिले में एलपीजी सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें। मुंगेर :अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव की खबरों के बीच मुंगेर जिले में घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत की अफवाह फैलने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। स्थिति यह है कि उपभोक्ता सुबह चार बजे से ही गैस सिलेंडर लेकर एजेंसियों के गोदामों पर पहुंचकर लाइन लगा रहे हैं और गैस मिलने का इंतजार कर रहे हैं। पिछले तीन-चार दिनों से जिले के कई गैस गोदामों पर ऐसी स्थिति देखी जा रही है। बुधवार को भी बड़ी संख्या में लोग गैस लेने के लिए पहुंचे, लेकिन कई स्थानों पर गैस खत्म हो जाने के कारण लोगों को घंटों इंतजार के बाद वापस लौटना पड़ा। मामले की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पीणीकर के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक और जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने शहर के विभिन्न गैस एजेंसियों के गोदामों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों से पूछताछ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एक टेम्पू में बड़ी और छोटी गैस सिलेंडर ले जाते हुए पाया गया, जिसे जब्त कर लिया गया। गैस लेने पहुंचे उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले कई दिनों से गैस की किल्लत की खबरें सुनने को मिल रही थीं, जिसके कारण वे अपने खाली सिलेंडर भरवाने के लिए गोदाम पहुंचे हैं। कई उपभोक्ताओं ने एजेंसियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे प्रतिदिन गैस लेने पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें यह कहकर लौटा दिया जाता है कि गैस का वाहन आने के बाद ही सिलेंडर मिलेगा। वहीं एक गैस एजेंसी के प्रोप्राइटर निखिल कुमार ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है। प्रतिदिन गैस का वाहन आ रहा है और उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 25 दिन के बुकिंग नियम के कारण लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
    1
    गैस की किल्लत की अफवाह से मुंगेर में अफरा-तफरी,सदर अनुमंडल पदाधिकारी  ने किया निरीक्षण, जिलाधिकारी ने कहा – जिले में एलपीजी सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें।
मुंगेर :अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव की खबरों के बीच मुंगेर जिले में घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत की अफवाह फैलने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। स्थिति यह है कि उपभोक्ता सुबह चार बजे से ही गैस सिलेंडर लेकर एजेंसियों के गोदामों पर पहुंचकर लाइन लगा रहे हैं और गैस मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
पिछले तीन-चार दिनों से जिले के कई गैस गोदामों पर ऐसी स्थिति देखी जा रही है। बुधवार को भी बड़ी संख्या में लोग गैस लेने के लिए पहुंचे, लेकिन कई स्थानों पर गैस खत्म हो जाने के कारण लोगों को घंटों इंतजार के बाद वापस लौटना पड़ा।
मामले की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पीणीकर के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक और जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने शहर के विभिन्न गैस एजेंसियों के गोदामों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों से पूछताछ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एक टेम्पू में बड़ी और छोटी गैस सिलेंडर ले जाते हुए पाया गया, जिसे जब्त कर लिया गया।
गैस लेने पहुंचे उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले कई दिनों से गैस की किल्लत की खबरें सुनने को मिल रही थीं, जिसके कारण वे अपने खाली सिलेंडर भरवाने के लिए गोदाम पहुंचे हैं। कई उपभोक्ताओं ने एजेंसियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे प्रतिदिन गैस लेने पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें यह कहकर लौटा दिया जाता है कि गैस का वाहन आने के बाद ही सिलेंडर मिलेगा।
वहीं एक गैस एजेंसी के प्रोप्राइटर निखिल कुमार ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है। प्रतिदिन गैस का वाहन आ रहा है और उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 25 दिन के बुकिंग नियम के कारण लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    2 hrs ago
  • जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृति योजना परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. इस बात की जानकारी बुधवार की शाम 05:00 बजे मिली. परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न हुई. प्रथम पाली में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक मानसिक योग्यता परीक्षा हुई. वहीं दूसरी पाली दोपहर 01:00 बजे से 02:30 बजे तक शैक्षणिक योग्यता परीक्षा सम्पन्न हुई. परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी सुबह आठ बजे से ही अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुँचना शुरू कर दिए थे. परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर एडमिट कार्ड एवं गहन जांच करके ही परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में प्रवेश दिया गया.
    1
    जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृति योजना परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. इस बात की जानकारी बुधवार की शाम 05:00 बजे मिली. परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न हुई. प्रथम पाली में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक मानसिक योग्यता परीक्षा हुई. वहीं दूसरी पाली दोपहर 01:00 बजे से 02:30 बजे तक शैक्षणिक योग्यता परीक्षा सम्पन्न हुई. परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी सुबह आठ बजे से ही अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुँचना शुरू कर दिए थे. परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर एडमिट कार्ड एवं गहन जांच करके ही परीक्षार्थियों को परीक्षा भवन में प्रवेश दिया गया.
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    पत्रकार बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    5 hrs ago
  • क्या 16 बरस में बहुत ताकत है जानेमन
    1
    क्या 16 बरस में बहुत ताकत है जानेमन
    user_Prem Kumar Kumar
    Prem Kumar Kumar
    खगड़िया, खगड़िया, बिहार•
    18 hrs ago
  • Post by Adv Pranav Kumar
    1
    Post by Adv Pranav Kumar
    user_Adv Pranav Kumar
    Adv Pranav Kumar
    Local News Reporter मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.