logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्री सिद्धेश्वर धाम में हरियाली अमावस्या पर महायज्ञ कष्ट निवारण के लिए उमड़े श्रद्धालु, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा सुरंगदेवरी श्री सिद्धेश्वर धाम में हरियाली अमावस्या पर महायज्ञ कष्ट निवारण के लिए उमड़े श्रद्धालु, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा सुरंगदेवरी सुरंगदेवरी स्थित सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक केंद्र श्री सिद्धेश्वर धाम में सावन माह की हरियाली अमावस्या पर विशेष हवन-पूजन और आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंडित ललित नारायण मिश्रा के सानिध्य में हुए इस आयोजन में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ लिया। तड़के 5 बजे देव बप्पा आश्रम में संकटमोचन श्री हनुमान जी और माँ भगवती के दरबार में अनुष्ठान शुरू हुआ। क्षेत्र की सुख-समृद्धि और आमजन के शारीरिक व मानसिक कष्टों के निवारण के उद्देश्य से वृहद यज्ञ किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। सिद्धेश्वर धाम की यह विशेषता है कि यहां दुखी और पीडि़त लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान होता है। पंडित ललित नारायण मिश्रा द्वारा की जाने वाली सटीक भविष्यवाणियों से लोगों को संकट से उबरने का मार्ग मिलता है, जिसके चलते यहां श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। कष्ट निवारण अनुष्ठान के विधिवत समापन के बाद श्री हनुमान जी महाराज की भव्य महाआरती की गई। अंत में उपस्थित सभी भक्तों को महाप्रसाद वितरित किया गया, जिसे ग्रहण कर श्रद्धालुओं ने अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। 00000000000000000000000000000

1 day ago
user_Prahlad Kachhwaha
Prahlad Kachhwaha
Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
1 day ago

श्री सिद्धेश्वर धाम में हरियाली अमावस्या पर महायज्ञ कष्ट निवारण के लिए उमड़े श्रद्धालु, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा सुरंगदेवरी श्री सिद्धेश्वर धाम में हरियाली अमावस्या पर महायज्ञ कष्ट निवारण के लिए उमड़े श्रद्धालु, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा सुरंगदेवरी सुरंगदेवरी स्थित सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक केंद्र श्री सिद्धेश्वर धाम में सावन माह की हरियाली अमावस्या पर विशेष हवन-पूजन और आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंडित ललित नारायण मिश्रा के सानिध्य में हुए इस आयोजन में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ लिया। तड़के 5 बजे देव बप्पा आश्रम में संकटमोचन श्री हनुमान जी और माँ भगवती के दरबार में अनुष्ठान शुरू हुआ। क्षेत्र की सुख-समृद्धि और आमजन के शारीरिक व मानसिक कष्टों के निवारण के उद्देश्य से वृहद यज्ञ किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। सिद्धेश्वर धाम की यह विशेषता है कि यहां दुखी और पीडि़त लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान होता है। पंडित ललित नारायण मिश्रा द्वारा की जाने वाली सटीक भविष्यवाणियों से लोगों को संकट से उबरने का मार्ग मिलता है, जिसके चलते यहां श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। कष्ट निवारण अनुष्ठान के विधिवत समापन के बाद श्री हनुमान जी महाराज की भव्य महाआरती की गई। अंत में उपस्थित सभी भक्तों को महाप्रसाद वितरित किया गया, जिसे ग्रहण कर श्रद्धालुओं ने अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। 00000000000000000000000000000

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • 🔴 जबलपुर में पिता से ही जान का खतरा! बेटे ने पुलिस से मांगी सुरक्षा “मुझ पर कोई हमला हुआ तो पिता जिम्मेदार होंगे” — युवक का आरोप जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में आकाश पटेल ने अपने पिता, सौतेली मां और परिवार के कुछ लोगों से जान का खतरा बताते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा की मांग की है। आकाश का आरोप है कि 5 अगस्त को उनके खेत में करीब 40 से 50 लोग पहुंचे। इस दौरान CCTV कैमरे तोड़ने, फसल को नुकसान पहुंचाने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और अब अपने तथा परिवार की सुरक्षा की मांग की है। उसने आशंका जताई है कि भविष्य में उसके साथ कोई गंभीर अनहोनी होती है तो शिकायत में नामजद लोगों को जिम्मेदार माना जाए। ⚠️ ये आरोप शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए हैं। मामले की पूरी सच्चाई जांच और संबंधित पक्ष के बयान के बाद स्पष्ट होगी।
    1
    🔴 जबलपुर में पिता से ही जान का खतरा! बेटे ने पुलिस से मांगी सुरक्षा
“मुझ पर कोई हमला हुआ तो पिता जिम्मेदार होंगे” — युवक का आरोप
जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में आकाश पटेल ने अपने पिता, सौतेली मां और परिवार के कुछ लोगों से जान का खतरा बताते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा की मांग की है।
आकाश का आरोप है कि 5 अगस्त को उनके खेत में करीब 40 से 50 लोग पहुंचे। इस दौरान CCTV कैमरे तोड़ने, फसल को नुकसान पहुंचाने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।
घटना के बाद युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और अब अपने तथा परिवार की सुरक्षा की मांग की है। उसने आशंका जताई है कि भविष्य में उसके साथ कोई गंभीर अनहोनी होती है तो शिकायत में नामजद लोगों को जिम्मेदार माना जाए।
⚠️ ये आरोप शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए हैं। मामले की पूरी सच्चाई जांच और संबंधित पक्ष के बयान के बाद स्पष्ट होगी।
    user_Deepak Vishwakarma
    Deepak Vishwakarma
    Photographer जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बारिश में जान जोखिम में डालकर आवागमन, पुलिया और सड़क के लिए ग्रामीणों का जल सत्याग्रह बालाघाट। बालाघाट जनपद के ग्राम पंचायत गढ़दा के अंतर्गत आने वाले बूढ़ेना, पवारी टोला, कोड़पा टोला सहित ग्राम गढ़दा एवं नाहरवानी के ग्रामीण वर्षों से सड़क और पुलिया जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं। बारिश के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है। पुलिया टूटने तथा कई मार्गों के अब तक पक्के नहीं होने के कारण ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को अतिरिक्त दूरी तय कर आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पवारी टोला की पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से मार्ग बंद हो गया है। इसके चलते स्कूल जाने वाले बच्चों को करीब 5 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। वहीं बूढ़ेना के बच्चों को भी पुलिया की समस्या के कारण लगभग 2 किलोमीटर अधिक दूरी तय कर स्कूल पहुंचना पड़ता है। ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल निर्माण कार्य कराने की मांग की है। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर बब्बर सेना एवं समस्त ग्रामीणों द्वारा एक दिवसीय जल सत्याग्रह आंदोलन किया गया।  ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी कई गांवों को पक्की सड़क और सुरक्षित पुलिया जैसी बुनियादी सुविधा नहीं मिल पाई है। बारिश के दौरान नदियों और नालों में पानी बढ़ने से आवागमन और बच्चों को स्कूल तक पहुंचना भी मुश्किल हो जाती है। ग्रामीणों का सवाल—आखिर कब बनेगी सड़क और पुलिया? ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन से सवाल किया है कि जब सड़क और पुलिया लोगों की रोजमर्रा की जरूरत है तो वर्षों से लंबित इन समस्याओं का समाधान आखिर कब होगा? ग्रामीणों का कहना है कि वे किसी विशेष सुविधा की मांग नहीं कर रहे, बल्कि सुरक्षित आवागमन, बच्चों की शिक्षा और गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रहे हैं।
    4
    बारिश में जान जोखिम में डालकर आवागमन, पुलिया और सड़क के लिए ग्रामीणों का जल सत्याग्रह
बालाघाट। बालाघाट जनपद के ग्राम पंचायत गढ़दा के अंतर्गत आने वाले बूढ़ेना, पवारी टोला, कोड़पा टोला सहित ग्राम गढ़दा एवं नाहरवानी के ग्रामीण वर्षों से सड़क और पुलिया जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं। बारिश के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है। पुलिया टूटने तथा कई मार्गों के अब तक पक्के नहीं होने के कारण ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को अतिरिक्त दूरी तय कर आवागमन करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पवारी टोला की पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से मार्ग बंद हो गया है। इसके चलते स्कूल जाने वाले बच्चों को करीब 5 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। वहीं बूढ़ेना के बच्चों को भी पुलिया की समस्या के कारण लगभग 2 किलोमीटर अधिक दूरी तय कर स्कूल पहुंचना पड़ता है।
ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल निर्माण कार्य कराने की मांग की है। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर बब्बर सेना एवं समस्त ग्रामीणों द्वारा एक दिवसीय जल सत्याग्रह आंदोलन किया गया। 
ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी कई गांवों को पक्की सड़क और सुरक्षित पुलिया जैसी बुनियादी सुविधा नहीं मिल पाई है। बारिश के दौरान नदियों और नालों में पानी बढ़ने से आवागमन और बच्चों को स्कूल तक पहुंचना भी मुश्किल हो जाती है।
ग्रामीणों का सवाल—आखिर कब बनेगी सड़क और पुलिया?
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन से सवाल किया है कि जब सड़क और पुलिया लोगों की रोजमर्रा की जरूरत है तो वर्षों से लंबित इन समस्याओं का समाधान आखिर कब होगा? ग्रामीणों का कहना है कि वे किसी विशेष सुविधा की मांग नहीं कर रहे, बल्कि सुरक्षित आवागमन, बच्चों की शिक्षा और गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रहे हैं।
    user_ASHISH NEWARE Journalist
    ASHISH NEWARE Journalist
    बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • टूटी पुलिया और जर्जर रास्तों से परेशान ग्रामीणों का जल सत्याग्रह आंदोलन शुरू, कलेक्टर और मुख्यमंत्री से तत्काल समाधान की मांग
    1
    टूटी पुलिया और जर्जर रास्तों से परेशान ग्रामीणों का जल सत्याग्रह आंदोलन शुरू, कलेक्टर और मुख्यमंत्री से तत्काल समाधान की मांग
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मंडला - घाघा हाई स्कूल में विवाद....प्राचार्य पर शिक्षकों से अभद्रता और धक्का-मुक्की के गंभीर आरोप....BEO ने दिए जांच के आदेश....
    1
    मंडला - घाघा हाई स्कूल में विवाद....प्राचार्य पर शिक्षकों से अभद्रता और धक्का-मुक्की के गंभीर आरोप....BEO ने दिए जांच के आदेश....
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • गुजरी चौक का गड्ढा बना जानलेवा गड्ढे में समाई बाइक, दुकानदारों ने बताया शिकायत के बाद नहीं हुआ निराकरण
    1
    गुजरी चौक का गड्ढा बना जानलेवा
गड्ढे में समाई बाइक, दुकानदारों ने बताया शिकायत के बाद नहीं हुआ निराकरण
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बस से 11 किलो गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार ​बरगी पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त वाइस ओवर - टीम ने बालाघाट की ओर से आ रही एक बस को रोककर चेकिंग के दौरान दो आरोपियों (एक पुरुष और एक महिला) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 11 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 से 6 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मादक पदार्थ की जब्ती के बाद मामला दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है। ​प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि पकड़े गए आरोपी जबलपुर के गोरखपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह गांजा कहां से लाया गया था और इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी।
    4
    बस से 11 किलो गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
​बरगी पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त
वाइस ओवर - टीम ने बालाघाट की ओर से आ रही एक बस को रोककर चेकिंग के दौरान दो आरोपियों (एक पुरुष और एक महिला) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 11 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 से 6 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मादक पदार्थ की जब्ती के बाद मामला दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।
​प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि पकड़े गए आरोपी जबलपुर के गोरखपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।  पुलिस फिलहाल यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह गांजा कहां से लाया गया था और इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी।
    user_पवन तिवारी मीडिया पत्रकार
    पवन तिवारी मीडिया पत्रकार
    Reporter जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.