Shuru
Apke Nagar Ki App…
टूटी पुलिया और जर्जर रास्तों से परेशान ग्रामीणों का जल सत्याग्रह आंदोलन शुरू, कलेक्टर और मुख्यमंत्री से तत्काल समाधान की मांग
Samarpit sahu
टूटी पुलिया और जर्जर रास्तों से परेशान ग्रामीणों का जल सत्याग्रह आंदोलन शुरू, कलेक्टर और मुख्यमंत्री से तत्काल समाधान की मांग
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बारिश में जान जोखिम में डालकर आवागमन, पुलिया और सड़क के लिए ग्रामीणों का जल सत्याग्रह बालाघाट। बालाघाट जनपद के ग्राम पंचायत गढ़दा के अंतर्गत आने वाले बूढ़ेना, पवारी टोला, कोड़पा टोला सहित ग्राम गढ़दा एवं नाहरवानी के ग्रामीण वर्षों से सड़क और पुलिया जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं। बारिश के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है। पुलिया टूटने तथा कई मार्गों के अब तक पक्के नहीं होने के कारण ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को अतिरिक्त दूरी तय कर आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पवारी टोला की पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से मार्ग बंद हो गया है। इसके चलते स्कूल जाने वाले बच्चों को करीब 5 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। वहीं बूढ़ेना के बच्चों को भी पुलिया की समस्या के कारण लगभग 2 किलोमीटर अधिक दूरी तय कर स्कूल पहुंचना पड़ता है। ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल निर्माण कार्य कराने की मांग की है। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर बब्बर सेना एवं समस्त ग्रामीणों द्वारा एक दिवसीय जल सत्याग्रह आंदोलन किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी कई गांवों को पक्की सड़क और सुरक्षित पुलिया जैसी बुनियादी सुविधा नहीं मिल पाई है। बारिश के दौरान नदियों और नालों में पानी बढ़ने से आवागमन और बच्चों को स्कूल तक पहुंचना भी मुश्किल हो जाती है। ग्रामीणों का सवाल—आखिर कब बनेगी सड़क और पुलिया? ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन से सवाल किया है कि जब सड़क और पुलिया लोगों की रोजमर्रा की जरूरत है तो वर्षों से लंबित इन समस्याओं का समाधान आखिर कब होगा? ग्रामीणों का कहना है कि वे किसी विशेष सुविधा की मांग नहीं कर रहे, बल्कि सुरक्षित आवागमन, बच्चों की शिक्षा और गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रहे हैं।4
- टूटी पुलिया और जर्जर रास्तों से परेशान ग्रामीणों का जल सत्याग्रह आंदोलन शुरू, कलेक्टर और मुख्यमंत्री से तत्काल समाधान की मांग1
- सघन जागरूकता अभियान का जिला चिकित्सालय बालाघाट से हुआ शुभारंभ सघन जागरूकता अभियान का जिला चिकित्सालय बालाघाट से हुआ शुभारंभ एचआईवी/एड्स एवं यौन जनित संक्रमणों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक सघन जागरूकता अभियान का शुभारंभ 12 अगस्त को जिला चिकित्सालय, बालाघाट से किया गया। अभियान के अंतर्गत युवाओं एवं आमजन को एचआईवी/एड्स से बचाव, सुरक्षित व्यवहार, समय पर जांच एवं उपचार तथा संक्रमण से जुड़े भ्रम और भेदभाव को दूर करने के लिए जागरूक किया गया। अभियान के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. परेश, डॉ. प्रियव्रत सोनकर (RMO), डॉ. सुषमा गोयल (Medical Officer), ART की डॉ. मीनल नागपुरे सहित NACO एवं NACP के समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही। इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों एवं NACP स्टाफ द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से युवाओं को विशेष रूप से एचआईवी की रोकथाम, यौन जनित रोगों के प्रति सतर्कता, समय पर HIV/STI screening एवं testing कराने तथा आवश्यकता होने पर उचित उपचार एवं परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही युवाओं से एचआईवी/एड्स संबंधी सही जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया। रैली जिला चिकित्सालय परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः जिला चिकित्सालय परिसर में संपन्न हुई। रैली के दौरान विद्यार्थियों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा जागरूकता संदेशों के माध्यम से आमजन को एचआईवी/एड्स एवं यौन जनित संक्रमणों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य “जागरूकता, जांच, उपचार और भेदभाव-मुक्त समाज” की दिशा में सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना है।1
- गुजरी चौक का गड्ढा बना जानलेवा गड्ढे में समाई बाइक, दुकानदारों ने बताया शिकायत के बाद नहीं हुआ निराकरण1
- भाजपा मंडल सुकतरा की भव्य तिरंगा यात्रा ने जगाया राष्ट्रभक्ति का जज्बा *भाजपा मंडल सुकतरा की भव्य तिरंगा यात्रा ने जगाया राष्ट्रभक्ति का जज्बा* _हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली यात्रा, हाथों में तिरंगा लेकर दिया एकता, अखंडता और राष्ट्र गौरव का संदेश_ सुकतरा- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल सुकतरा द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे मार्ग में राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला और भारत माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मां बैन गंगा उद्गम स्थल मुंडारा परतापुर से हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर निकले भाजपा कार्यकर्ता देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े। यात्रा मुंडारा परतापुर से प्रारंभ होकर छितापार, मोहगांव सड़क एवं सुकतरा होते हुए आनंद वर्धन श्रीराम मंदिर कलबोडी-बिहिरिया पहुंची, जहां तिरंगा यात्रा का समापन किया गया। यात्रा के दौरान मार्ग में लोगों ने उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। युवा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह नजर आया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से क्षेत्रवासियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सिवनी के पदाधिकारी, भाजपा मंडल सुकतरा के पदाधिकारीगण, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, युवा साथी तथा पार्टी के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। तिरंगा प्रत्येक भारतीय के गौरव और देश की एकता का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं तिरंगा यात्रा में सहभागिता के लिए भाजपा मंडल सुकतरा द्वारा सभी भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया गया। समापन अवसर पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।2
- * बादलपार के हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हर घर तिरंगा अभियान रैली निकाल दिया संदेश* आज 14 अगस्त बादलपार कंधों हर घर तिरंगा अभियान रैली निकाल शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक स्टाफ के द्वारा पैदल रैली निकालकर निकल संदेश दिया गया।1
- घोषणाओं के बावजूद धनौरा में कॉलेज का इंतजार, छात्रों ने खोला मोर्चा सिवनी। जिले के धनौरा विकासखंड में शासकीय महाविद्यालय खोलने की मांग को लेकर छात्रों और युवाओं ने आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। बैठक में कॉलेज की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बनाई गई। धनौरा तहसील में करीब 150 गांव हैं, लेकिन आज तक यहां एक भी महाविद्यालय नहीं है। 12वीं के बाद विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे कई छात्र आर्थिक परेशानी के चलते पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं। छात्रों की मांग है कि धनौरा में शासकीय महाविद्यालय के साथ युवाओं के लिए आधुनिक खेल मैदान भी उपलब्ध कराया जाए। सबसे बड़ा सवाल यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सार्वजनिक मंचों से धनौरा में कॉलेज खोलने की कई बार घोषणा की जा चुकी है। कैबिनेट से स्वीकृति मिलने की बात भी सामने आई, लेकिन इसके बावजूद अब तक कॉलेज खोलने की प्रक्रिया अटकी हुई है। बैठक में तय किया गया कि 20 अगस्त को अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र आंदोलन को और व्यापक रूप देंगे। अब छात्रों का सवाल सीधा है—जब घोषणा और स्वीकृति हो चुकी है, तो धनौरा में कॉलेज आखिर कब खुलेगा?1
- Seoni News: NH-44 पर चाकू लहराते निकले युवक, वायरल वीडियो ने पहुंचाया जेल!1