logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घोषणाओं के बावजूद धनौरा में कॉलेज का इंतजार, छात्रों ने खोला मोर्चा सिवनी। जिले के धनौरा विकासखंड में शासकीय महाविद्यालय खोलने की मांग को लेकर छात्रों और युवाओं ने आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। बैठक में कॉलेज की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बनाई गई। धनौरा तहसील में करीब 150 गांव हैं, लेकिन आज तक यहां एक भी महाविद्यालय नहीं है। 12वीं के बाद विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे कई छात्र आर्थिक परेशानी के चलते पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं। छात्रों की मांग है कि धनौरा में शासकीय महाविद्यालय के साथ युवाओं के लिए आधुनिक खेल मैदान भी उपलब्ध कराया जाए। सबसे बड़ा सवाल यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सार्वजनिक मंचों से धनौरा में कॉलेज खोलने की कई बार घोषणा की जा चुकी है। कैबिनेट से स्वीकृति मिलने की बात भी सामने आई, लेकिन इसके बावजूद अब तक कॉलेज खोलने की प्रक्रिया अटकी हुई है। बैठक में तय किया गया कि 20 अगस्त को अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र आंदोलन को और व्यापक रूप देंगे। अब छात्रों का सवाल सीधा है—जब घोषणा और स्वीकृति हो चुकी है, तो धनौरा में कॉलेज आखिर कब खुलेगा?

2 hrs ago
user_Devendra thakur
Devendra thakur
Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

घोषणाओं के बावजूद धनौरा में कॉलेज का इंतजार, छात्रों ने खोला मोर्चा सिवनी। जिले के धनौरा विकासखंड में शासकीय महाविद्यालय खोलने की मांग को लेकर छात्रों और युवाओं ने आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। बैठक में कॉलेज की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बनाई गई। धनौरा तहसील में करीब 150 गांव हैं, लेकिन आज तक यहां एक भी महाविद्यालय नहीं है। 12वीं के बाद विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे कई छात्र आर्थिक परेशानी के चलते पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं। छात्रों की मांग है कि धनौरा में शासकीय महाविद्यालय के साथ युवाओं के लिए आधुनिक खेल मैदान भी उपलब्ध कराया जाए। सबसे बड़ा सवाल यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सार्वजनिक मंचों से धनौरा में कॉलेज खोलने की कई बार घोषणा की जा चुकी है। कैबिनेट से स्वीकृति मिलने की बात भी सामने आई, लेकिन इसके बावजूद अब तक कॉलेज खोलने की प्रक्रिया अटकी हुई है। बैठक में तय किया गया कि 20 अगस्त को अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र आंदोलन को और व्यापक रूप देंगे। अब छात्रों का सवाल सीधा है—जब घोषणा और स्वीकृति हो चुकी है, तो धनौरा में कॉलेज आखिर कब खुलेगा?

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • घोषणाओं के बावजूद धनौरा में कॉलेज का इंतजार, छात्रों ने खोला मोर्चा सिवनी। जिले के धनौरा विकासखंड में शासकीय महाविद्यालय खोलने की मांग को लेकर छात्रों और युवाओं ने आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। बैठक में कॉलेज की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बनाई गई। धनौरा तहसील में करीब 150 गांव हैं, लेकिन आज तक यहां एक भी महाविद्यालय नहीं है। 12वीं के बाद विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे कई छात्र आर्थिक परेशानी के चलते पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं। छात्रों की मांग है कि धनौरा में शासकीय महाविद्यालय के साथ युवाओं के लिए आधुनिक खेल मैदान भी उपलब्ध कराया जाए। सबसे बड़ा सवाल यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सार्वजनिक मंचों से धनौरा में कॉलेज खोलने की कई बार घोषणा की जा चुकी है। कैबिनेट से स्वीकृति मिलने की बात भी सामने आई, लेकिन इसके बावजूद अब तक कॉलेज खोलने की प्रक्रिया अटकी हुई है। बैठक में तय किया गया कि 20 अगस्त को अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र आंदोलन को और व्यापक रूप देंगे। अब छात्रों का सवाल सीधा है—जब घोषणा और स्वीकृति हो चुकी है, तो धनौरा में कॉलेज आखिर कब खुलेगा?
    1
    घोषणाओं के बावजूद धनौरा में कॉलेज का इंतजार, छात्रों ने खोला मोर्चा
सिवनी। जिले के धनौरा विकासखंड में शासकीय महाविद्यालय खोलने की मांग को लेकर छात्रों और युवाओं ने आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। बैठक में कॉलेज की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बनाई गई।
धनौरा तहसील में करीब 150 गांव हैं, लेकिन आज तक यहां एक भी महाविद्यालय नहीं है। 12वीं के बाद विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे कई छात्र आर्थिक परेशानी के चलते पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं।
छात्रों की मांग है कि धनौरा में शासकीय महाविद्यालय के साथ युवाओं के लिए आधुनिक खेल मैदान भी उपलब्ध कराया जाए।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सार्वजनिक मंचों से धनौरा में कॉलेज खोलने की कई बार घोषणा की जा चुकी है। कैबिनेट से स्वीकृति मिलने की बात भी सामने आई, लेकिन इसके बावजूद अब तक कॉलेज खोलने की प्रक्रिया अटकी हुई है।
बैठक में तय किया गया कि 20 अगस्त को अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र आंदोलन को और व्यापक रूप देंगे।
अब छात्रों का सवाल सीधा है—जब घोषणा और स्वीकृति हो चुकी है, तो धनौरा में कॉलेज आखिर कब खुलेगा?
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Vidhisa News: "विधायक जी, हमारा किराया कम करो" और "बच्चों को लूटना बंद करो"
    1
    Vidhisa News: "विधायक जी, हमारा किराया कम करो" और "बच्चों को लूटना बंद करो"
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *खनिज विभाग ने अवैध रेत उत्खनन करते कुरई बादल पार क्षेत्र में 6 ट्रैक्टर मची हड़कंप* खनिज इंस्पेक्टर रंजीत डेहरिया ने बताया कि जिला सिवनी के कुरई तहसील क्षेत्र में नदी एवं नालों से रेत के अवैध उत्खनन की रोकथाम हेतु खनिज विभाग द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 12.08.2026 को खनिज विभाग द्वारा ग्राम जोगीवाड़ा नेवरी नदी में 2 ट्रैक्टर ट्रॉली एमपी 22 zA 4301 गुन्ठू राठौर चक्की खमरिया , विजयराम पाल ग्राम जोगीवाडा ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 22 AB 7279 रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में जप्त कर नियमानुसार प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। इसी प्रकार दिनांक 05.08.2026 को ग्राम ग्वारी में 2 हॉलैंड ट्रैक्टर ट्रॉली बिना नंबर के कृष्ण पाल सागर निवासी खनिज रेत के अवैध उत्खनन में जप्त कर नियमानुसार प्रकरण पंजीबद्ध कर अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। विगत माह जुलाई में भी कुरई क्षेत्र में निलेश डेहरवाल बावली पिंडरई एवं सुरेंद्र मोरे चिखली टोला बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर में खनिज रेत के अवैध भंडारण एवं अवैध उत्खनन के प्रकरण पंजीबद्ध कर अर्थदंड अधिरोपित कर कार्यवाही की गई है।
    1
    *खनिज विभाग ने अवैध रेत उत्खनन करते कुरई बादल पार क्षेत्र में 6 ट्रैक्टर मची हड़कंप*
खनिज इंस्पेक्टर रंजीत डेहरिया ने बताया कि जिला सिवनी के कुरई तहसील क्षेत्र में नदी एवं नालों से रेत के अवैध उत्खनन की रोकथाम हेतु खनिज विभाग द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 12.08.2026 को खनिज विभाग द्वारा ग्राम जोगीवाड़ा नेवरी नदी में 2 ट्रैक्टर ट्रॉली एमपी 22 zA 4301 गुन्ठू राठौर चक्की खमरिया , विजयराम पाल ग्राम जोगीवाडा ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 22 AB 7279  रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में जप्त कर नियमानुसार प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। इसी प्रकार दिनांक 05.08.2026 को ग्राम ग्वारी में 2 हॉलैंड ट्रैक्टर ट्रॉली बिना नंबर के कृष्ण पाल सागर निवासी खनिज रेत के अवैध उत्खनन में जप्त कर नियमानुसार प्रकरण पंजीबद्ध कर अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। विगत माह जुलाई में भी कुरई क्षेत्र में निलेश डेहरवाल बावली
पिंडरई एवं सुरेंद्र मोरे चिखली टोला बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर में खनिज रेत के अवैध भंडारण एवं अवैध उत्खनन के प्रकरण पंजीबद्ध कर अर्थदंड अधिरोपित कर कार्यवाही की गई है।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • क्षेत्र से पहली बार निकली डाक कावड़ यात्रा, 19 शिवभक्तों ने 3 घंटे 50 मिनट में किया जलाभिषेक
    1
    क्षेत्र से पहली बार निकली डाक कावड़ यात्रा, 19 शिवभक्तों ने 3 घंटे 50 मिनट में किया जलाभिषेक
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • तलाक केस करने का सही समय कब होता है | तलाक का केस पति को कब फाइल करना सही रहेगा तलाक केस करने का सही समय कब होता है
    1
    तलाक केस करने का सही समय कब होता है | तलाक का केस पति को कब फाइल करना सही रहेगा 
तलाक केस करने का सही समय कब होता है
    user_Girgit TV India
    Girgit TV India
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी समाज ने किया पौधारोपण ओर प्रतिभाओ का सम्मान किया सर्व आदिवासी समाज के तत्वाधान में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया, सर्वप्रथम रावनवाड़ा बस्ती में बड़ा देव पूजन कर साज का पौधा लगाकर रैली प्रारंभ हुई जो भीमसेन ,न्यूटन,रमपुरी,इकलहरा, बड़कुई,चांदामेटा, होते परासिया अम्बेडकर चौक पहुँची चौक पर अम्बेडकर जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महादेवपुरी चौक होते ख़िरसाडोह बायपास हिरासुखा पेन ठाना कार्यक्रम स्थल पहुँची ,जगर जगर रैली का भव्य स्वागत हुआ,बरसात में भी आदिवासी युवा रैली में आदिवासी वेशभूषा में शामिल थे,कार्यक्रम स्थल पर प्रकृति शक्ति बड़ा देव पूजन सुमरनी कर साज ओर परसा का पौधा लगाकर संस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ हुआ,जिसमे आदिवासी संस्कृतिक नृत्य ,आदिवासी धर्मगुरु ओर जिला पदाधिकारीयो का समाजसुधार पर उद्बोधन हुआ,जिसमे शिक्षा, रोजगार, नशामुक्ति,धर्मांतरण रोकने ,व्यापार सहित अन्य विषयों पर भी विस्तृत चिंतन किया गया ,आदिवासी प्रतिभाओ को प्रशंसनीय पत्र देकर सम्मानित किया गया, इसके पश्चात भोजन प्रसाद वितरण किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेश सराठी जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद, सोहनलाल बाल्मीक विधायक, माया धुर्वे जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, राजेंद्र मरकाम रिटायर्ड इंजीनियरिंग ,भुनेश परानी जिला कार्यवाहक अध्यक्ष,संजय सराठी जिलाउपाध्यक्ष, कार्यक्रम अध्यक्ष दुर्गाप्रसाद भलावी,संरक्षक भादू सिंग कुमरे,ब्रजकुमारी सरयाम, यसवंत भलावी,राकेश सरयाम, सुभाष नर्रे,राहुल सराठी,पंडा योगेंद्र तेकाम,दुर्गा उईके, अंजू उईके, योगेश सिरसाम, रूपेश इरपाची,विजय बरकड़े,सत्यवान उईके ,इंद्रपाल कुमरे, नीलेश मर्सकोले,हरीश उईके, राखी उईके, दीना मरकाम,गीता मरकाम,मनीषा कोवाची,सुदेश भलावी,संजय कुमरे, सावन उईके,मोहित नर्रे,नवल सल्लाम,युवराज परतेती,अमन धुर्वे, यशपाल कुमरे,अतीस उईके,सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज इस कार्यक्रम में शामिल रहे
    1
    विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी समाज ने किया पौधारोपण ओर प्रतिभाओ का सम्मान किया
सर्व आदिवासी समाज के तत्वाधान में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया, सर्वप्रथम रावनवाड़ा बस्ती में बड़ा देव पूजन कर साज का पौधा लगाकर रैली प्रारंभ हुई जो भीमसेन ,न्यूटन,रमपुरी,इकलहरा, बड़कुई,चांदामेटा, होते परासिया अम्बेडकर चौक पहुँची चौक पर अम्बेडकर जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महादेवपुरी चौक होते ख़िरसाडोह बायपास हिरासुखा पेन ठाना
कार्यक्रम स्थल पहुँची ,जगर जगर रैली का भव्य स्वागत हुआ,बरसात में भी आदिवासी युवा रैली में आदिवासी वेशभूषा में शामिल थे,कार्यक्रम स्थल पर प्रकृति शक्ति बड़ा देव पूजन सुमरनी कर साज ओर परसा का पौधा लगाकर संस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ हुआ,जिसमे आदिवासी संस्कृतिक नृत्य ,आदिवासी धर्मगुरु ओर जिला पदाधिकारीयो का समाजसुधार पर उद्बोधन हुआ,जिसमे शिक्षा, रोजगार, नशामुक्ति,धर्मांतरण रोकने ,व्यापार सहित अन्य विषयों पर भी विस्तृत चिंतन किया गया ,आदिवासी प्रतिभाओ को प्रशंसनीय पत्र देकर सम्मानित किया गया, इसके पश्चात भोजन प्रसाद वितरण किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेश सराठी जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद, सोहनलाल बाल्मीक विधायक, माया धुर्वे जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, राजेंद्र मरकाम रिटायर्ड इंजीनियरिंग ,भुनेश परानी जिला कार्यवाहक अध्यक्ष,संजय सराठी जिलाउपाध्यक्ष, कार्यक्रम अध्यक्ष दुर्गाप्रसाद भलावी,संरक्षक भादू सिंग कुमरे,ब्रजकुमारी सरयाम, यसवंत भलावी,राकेश सरयाम, सुभाष नर्रे,राहुल सराठी,पंडा योगेंद्र तेकाम,दुर्गा उईके, अंजू उईके, योगेश सिरसाम, रूपेश इरपाची,विजय बरकड़े,सत्यवान उईके ,इंद्रपाल कुमरे, नीलेश मर्सकोले,हरीश उईके, राखी उईके, दीना मरकाम,गीता मरकाम,मनीषा कोवाची,सुदेश भलावी,संजय कुमरे, सावन उईके,मोहित नर्रे,नवल सल्लाम,युवराज परतेती,अमन धुर्वे, यशपाल कुमरे,अतीस उईके,सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज इस कार्यक्रम में शामिल रहे
    user_Arjun Marrapeपत्रकार
    Arjun Marrapeपत्रकार
    Photographer छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • द्धाश्रम सिवनी में उल्लासपूर्वक आयोजित हुआ देशभक्ति कार्यक्रम कलेक्टर के निर्देश पर 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत बुजुर्गों के बीच गूंजे राष्ट्रप्रेम के गीत सिवनी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के निर्देशानुसार 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत वृद्धाश्रम में एक विशेष देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कलाकार श्री रोमन सिंह मेरावी ने देशभक्ति गीतों की सुमधुर प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा परिसर राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग गया। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठजनों को राष्ट्रीय पर्व के उल्लास से जोड़ते हुए सामाजिक सरोकार और आत्मीयता का संदेश देना था।
    1
    द्धाश्रम सिवनी में उल्लासपूर्वक आयोजित हुआ देशभक्ति कार्यक्रम
कलेक्टर के निर्देश पर 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत बुजुर्गों के बीच गूंजे राष्ट्रप्रेम के गीत
सिवनी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के निर्देशानुसार 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत वृद्धाश्रम में एक विशेष देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कलाकार श्री रोमन सिंह मेरावी ने देशभक्ति गीतों की सुमधुर प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा परिसर राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग गया। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठजनों को राष्ट्रीय पर्व के उल्लास से जोड़ते हुए सामाजिक सरोकार और आत्मीयता का संदेश देना था।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सिवनी भीमगढ़ बांध के 2 गेट खोले गए .. लगातार बारिश के कारण संजय सरोवर परियोजना (भीमगढ़ बांध) का जलस्तर निर्धारित स्तर तक पहुंचने के बाद आज निर्णय लिया गया... एंकर -सिवनी जिले में लगातार बारिश के कारण संजय सरोवर परियोजना (भीमगढ़ बांध) का जलस्तर निर्धारित स्तर तक पहुंचने के बाद आज निर्णय लिया गया..आज भीमगढ़ बांध के 2 गेट खोले गए..बांध के गेट खुलते ही पानी का तेज बहाव देखने को मिला। प्रशासन ने पहले ही सिवनी, बालाघाट, गोंदिया और भंडारा जिलों के संबंधित अधिकारियों को सूचना जारी कर दी थी।प्रशासन की अपील है कि बैनगंगा नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले नागरिक, मछुआरे एवं पशुपालक नदी के किनारे जाने से बचें तथा सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।
    1
    सिवनी 

भीमगढ़ बांध के 2 गेट खोले गए .. लगातार बारिश के कारण संजय सरोवर परियोजना (भीमगढ़ बांध) का जलस्तर निर्धारित स्तर तक पहुंचने के बाद आज निर्णय लिया गया...

एंकर -सिवनी जिले में लगातार बारिश के कारण संजय सरोवर परियोजना (भीमगढ़ बांध) का जलस्तर निर्धारित स्तर तक पहुंचने के बाद आज निर्णय लिया गया..आज भीमगढ़ बांध के 2 गेट खोले गए..बांध के गेट खुलते ही पानी का तेज बहाव देखने को मिला। प्रशासन ने पहले ही सिवनी, बालाघाट, गोंदिया और भंडारा जिलों के संबंधित अधिकारियों को सूचना जारी कर दी थी।प्रशासन की अपील है कि बैनगंगा नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले नागरिक, मछुआरे एवं पशुपालक नदी के किनारे जाने से बचें तथा सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।
    user_उत्तम सेन
    उत्तम सेन
    Photographer लखनादौन, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.