सघन जागरूकता अभियान का जिला चिकित्सालय बालाघाट से हुआ शुभारंभ सघन जागरूकता अभियान का जिला चिकित्सालय बालाघाट से हुआ शुभारंभ एचआईवी/एड्स एवं यौन जनित संक्रमणों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक सघन जागरूकता अभियान का शुभारंभ 12 अगस्त को जिला चिकित्सालय, बालाघाट से किया गया। अभियान के अंतर्गत युवाओं एवं आमजन को एचआईवी/एड्स से बचाव, सुरक्षित व्यवहार, समय पर जांच एवं उपचार तथा संक्रमण से जुड़े भ्रम और भेदभाव को दूर करने के लिए जागरूक किया गया। अभियान के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. परेश, डॉ. प्रियव्रत सोनकर (RMO), डॉ. सुषमा गोयल (Medical Officer), ART की डॉ. मीनल नागपुरे सहित NACO एवं NACP के समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही। इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों एवं NACP स्टाफ द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से युवाओं को विशेष रूप से एचआईवी की रोकथाम, यौन जनित रोगों के प्रति सतर्कता, समय पर HIV/STI screening एवं testing कराने तथा आवश्यकता होने पर उचित उपचार एवं परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही युवाओं से एचआईवी/एड्स संबंधी सही जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया। रैली जिला चिकित्सालय परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः जिला चिकित्सालय परिसर में संपन्न हुई। रैली के दौरान विद्यार्थियों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा जागरूकता संदेशों के माध्यम से आमजन को एचआईवी/एड्स एवं यौन जनित संक्रमणों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य “जागरूकता, जांच, उपचार और भेदभाव-मुक्त समाज” की दिशा में सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना है।

- सघन जागरूकता अभियान का जिला चिकित्सालय बालाघाट से हुआ शुभारंभ सघन जागरूकता अभियान का जिला चिकित्सालय बालाघाट से हुआ शुभारंभ एचआईवी/एड्स एवं यौन जनित संक्रमणों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक सघन जागरूकता अभियान का शुभारंभ 12 अगस्त को जिला चिकित्सालय, बालाघाट से किया गया। अभियान के अंतर्गत युवाओं एवं आमजन को एचआईवी/एड्स से बचाव, सुरक्षित व्यवहार, समय पर जांच एवं उपचार तथा संक्रमण से जुड़े भ्रम और भेदभाव को दूर करने के लिए जागरूक किया गया। अभियान के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. परेश, डॉ. प्रियव्रत सोनकर (RMO), डॉ. सुषमा गोयल (Medical Officer), ART की डॉ. मीनल नागपुरे सहित NACO एवं NACP के समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही। इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों एवं NACP स्टाफ द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से युवाओं को विशेष रूप से एचआईवी की रोकथाम, यौन जनित रोगों के प्रति सतर्कता, समय पर HIV/STI screening एवं testing कराने तथा आवश्यकता होने पर उचित उपचार एवं परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही युवाओं से एचआईवी/एड्स संबंधी सही जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया। रैली जिला चिकित्सालय परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः जिला चिकित्सालय परिसर में संपन्न हुई। रैली के दौरान विद्यार्थियों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा जागरूकता संदेशों के माध्यम से आमजन को एचआईवी/एड्स एवं यौन जनित संक्रमणों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य “जागरूकता, जांच, उपचार और भेदभाव-मुक्त समाज” की दिशा में सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना है।1
- क्षेत्र से पहली बार निकली डाक कावड़ यात्रा, 19 शिवभक्तों ने 3 घंटे 50 मिनट में किया जलाभिषेक1
- बिजली कटौती से किसान परेशान, 2 दिन में समाधान नहीं तो घेराव की चेतावनी उदयपुर। किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने और स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों के समाधान की मांग को लेकर विद्युत वितरण केंद्र उदयपुर के कनिष्ठ अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में लगातार हो रही बिजली कटौती से सिंचाई प्रभावित होने का मुद्दा उठाया गया। किसानों ने कृषि कार्य के लिए नियमित बिजली आपूर्ति, अनावश्यक कटौती बंद करने और स्मार्ट मीटर से अधिक बिल आने की शिकायतों की जांच की मांग की है। साथ ही इच्छुक उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर नियमानुसार बदलने की मांग रखी गई। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि 2 दिवस के भीतर समस्या का समाधान नहीं होने पर सैकड़ों किसानों के साथ विद्युत वितरण केंद्र का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा।2
- केसीजी जिले के पुलिस ने किया जिले में बाहरी राज्यों के श्रमिकों का सत्यापन, केसीजी जिले के पुलिस ने किया जिले में बाहरी राज्यों के श्रमिकों का सत्यापन, 12 अगस्त बुधवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी अनुसार जिले में बाहरी राज्यों से आए श्रमिकों के दस्तावेजों के सत्यापन का अभियान जारी है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने बीबीसी राइस मिल पहुंचकर वहां कार्यरत बाहरी राज्यों के कर्मचारियों एवं श्रमिकों की जांच की। पुलिस ने उनके आधार कार्ड व अन्य पहचान दस्तावेजों के साथ स्थायी एवं वर्तमान पते की जानकारी का सत्यापन किया। साथ ही राइस मिल प्रबंधन को श्रमिकों से संबंधित आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस ने कहा कि वैध दस्तावेज वाले श्रमिकों को परेशान नहीं किया जाएगा, जबकि संदिग्ध या अधूरे दस्तावेज मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- *खनिज विभाग ने अवैध रेत उत्खनन करते कुरई बादल पार क्षेत्र में 6 ट्रैक्टर मची हड़कंप* खनिज इंस्पेक्टर रंजीत डेहरिया ने बताया कि जिला सिवनी के कुरई तहसील क्षेत्र में नदी एवं नालों से रेत के अवैध उत्खनन की रोकथाम हेतु खनिज विभाग द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 12.08.2026 को खनिज विभाग द्वारा ग्राम जोगीवाड़ा नेवरी नदी में 2 ट्रैक्टर ट्रॉली एमपी 22 zA 4301 गुन्ठू राठौर चक्की खमरिया , विजयराम पाल ग्राम जोगीवाडा ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 22 AB 7279 रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में जप्त कर नियमानुसार प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। इसी प्रकार दिनांक 05.08.2026 को ग्राम ग्वारी में 2 हॉलैंड ट्रैक्टर ट्रॉली बिना नंबर के कृष्ण पाल सागर निवासी खनिज रेत के अवैध उत्खनन में जप्त कर नियमानुसार प्रकरण पंजीबद्ध कर अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। विगत माह जुलाई में भी कुरई क्षेत्र में निलेश डेहरवाल बावली पिंडरई एवं सुरेंद्र मोरे चिखली टोला बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर में खनिज रेत के अवैध भंडारण एवं अवैध उत्खनन के प्रकरण पंजीबद्ध कर अर्थदंड अधिरोपित कर कार्यवाही की गई है।1
- घोषणाओं के बावजूद धनौरा में कॉलेज का इंतजार, छात्रों ने खोला मोर्चा सिवनी। जिले के धनौरा विकासखंड में शासकीय महाविद्यालय खोलने की मांग को लेकर छात्रों और युवाओं ने आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। बैठक में कॉलेज की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बनाई गई। धनौरा तहसील में करीब 150 गांव हैं, लेकिन आज तक यहां एक भी महाविद्यालय नहीं है। 12वीं के बाद विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे कई छात्र आर्थिक परेशानी के चलते पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं। छात्रों की मांग है कि धनौरा में शासकीय महाविद्यालय के साथ युवाओं के लिए आधुनिक खेल मैदान भी उपलब्ध कराया जाए। सबसे बड़ा सवाल यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सार्वजनिक मंचों से धनौरा में कॉलेज खोलने की कई बार घोषणा की जा चुकी है। कैबिनेट से स्वीकृति मिलने की बात भी सामने आई, लेकिन इसके बावजूद अब तक कॉलेज खोलने की प्रक्रिया अटकी हुई है। बैठक में तय किया गया कि 20 अगस्त को अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र आंदोलन को और व्यापक रूप देंगे। अब छात्रों का सवाल सीधा है—जब घोषणा और स्वीकृति हो चुकी है, तो धनौरा में कॉलेज आखिर कब खुलेगा?1
- Vidhisa News: "विधायक जी, हमारा किराया कम करो" और "बच्चों को लूटना बंद करो"1
- अवैध रेत उत्खन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, हरदोली से 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त1