Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिजली कटौती से किसान परेशान, 2 दिन में समाधान नहीं तो घेराव की चेतावनी उदयपुर। किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने और स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों के समाधान की मांग को लेकर विद्युत वितरण केंद्र उदयपुर के कनिष्ठ अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में लगातार हो रही बिजली कटौती से सिंचाई प्रभावित होने का मुद्दा उठाया गया। किसानों ने कृषि कार्य के लिए नियमित बिजली आपूर्ति, अनावश्यक कटौती बंद करने और स्मार्ट मीटर से अधिक बिल आने की शिकायतों की जांच की मांग की है। साथ ही इच्छुक उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर नियमानुसार बदलने की मांग रखी गई। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि 2 दिवस के भीतर समस्या का समाधान नहीं होने पर सैकड़ों किसानों के साथ विद्युत वितरण केंद्र का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा।
Kailash chaturvedi
बिजली कटौती से किसान परेशान, 2 दिन में समाधान नहीं तो घेराव की चेतावनी उदयपुर। किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने और स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों के समाधान की मांग को लेकर विद्युत वितरण केंद्र उदयपुर के कनिष्ठ अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में लगातार हो रही बिजली कटौती से सिंचाई प्रभावित होने का मुद्दा उठाया गया। किसानों ने कृषि कार्य के लिए नियमित बिजली आपूर्ति, अनावश्यक कटौती बंद करने और स्मार्ट मीटर से अधिक बिल आने की शिकायतों की जांच की मांग की है। साथ ही इच्छुक उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर नियमानुसार बदलने की मांग रखी गई। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि 2 दिवस के भीतर समस्या का समाधान नहीं होने पर सैकड़ों किसानों के साथ विद्युत वितरण केंद्र का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- विधायक की कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 17 किलोमीटर तक गूंजते रहे हर-हर महादेव के जयकारे ढोल-नगाड़ों के बीच पैदल चले विधायक रोहित साहू, रास्तेभर फूलों की बारिश और आरती से हुआ स्वागत पंचकोशी धाम के फणिकेश्वर महादेव से कुलेश्वरनाथ तक पहुंचकर किया जलाभिषेक राजिम । श्रावण मास के दूसरे सोमवार को राजिम क्षेत्र में आस्था, भक्ति और उत्साह का अदभुत संगम देखने को मिला। विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में निकली कांवड़ यात्रा में हजारों की संख्या में शिवभक्त, श्रद्धालु, ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि और मातृशक्तियां व भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। पंचकोशी धाम के फिंगेश्वर से प्रारंभ हुई यह कांवड़ यात्रा करीब 17 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए राजिम के त्रिवेणी संगम स्थित प्रसिद्ध श्री कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। ढोल-नगाड़ों की धुन पर शिवभक्त उत्साह के साथ चलते रहे। विधायक रोहित साहू ने फिंगेश्वर स्थित फणिकेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने कांवड़ यात्रा का शुभारंभ किया और स्वयं पैदल चलकर राजिम की ओर रवाना हुए। विधायक के साथ चल रहे हजारों श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ती गई, कारवां बढ़ता गया और रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों ने कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया। कांवड़ यात्रा के मार्ग में ग्रामीणों ने विधायक रोहित साहू का फूल-मालाओं से स्वागत किया। कई स्थानों पर महिलाओं ने थाल सजाकर विधायक की आरती उतारी और फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा कर अभिनंदन किया। महिलाओं और युवाओं ने गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कई जगह ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ कांवड़ यात्रा का स्वागत किया। रास्तेभर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह दिखाई दिया। कांवड़ यात्रा दोपहर करीब डेढ़ बजे बोरसी गांव पहुंची। यहां कुछ देर विश्राम करने के बाद विधायक अपने काफिले के साथ किरवई के लिए रवाना हुए। किरवई पहुंचते ही यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यहां बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौजूद रहीं। महिलाओं और युवाओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य कर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद कांवड़ यात्रा आगे कोमा की ओर रवाना हुई। राजिम में ऐतिहासिक स्वागत कोमा से आगे बढ़ते हुए कांवड़ यात्रा देर शाम राजिम शहर पहुंची। शहर में प्रवेश करते ही शिवभक्तों और आम नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिवाजी चौक और पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक पर विधायक रोहित साहू और कांवड़ यात्रियों का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। आतिशबाजी के बीच विधायक का अभिनंदन किया गया। फूल-मालाओं से स्वागत और जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। राजिम शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कांवड़ यात्रा लक्ष्मण झूला की ओर बढ़ी। यहां से श्रद्धालु त्रिवेणी संगम स्थित श्री कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचने के बाद विधायक रोहित साहू ने पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच भगवान कुलेश्वरनाथ महादेव का विधि-विधान से पूजन किया और कांवड़ के पवित्र जल से जलाभिषेक किया। इसी के साथ करीब 17 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक कांवड़ पदयात्रा का समापन हुआ। 17 किलोमीटर तक नजर आया आस्था का कारवां फिंगेश्वर से राजिम तक निकली इस कांवड़ यात्रा की खास बात यह रही कि विधायक रोहित साहू अपनी धर्म पत्नी भुनेश्वरी देवी के साथ पूरे मार्ग में पैदल ही चलते रहे। उनके साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु कदम से कदम मिलाकर चलते रहे। फिंगेश्वर से निकला कांवड़ यात्रियों का यह विशाल कारवां करीब 17 किलोमीटर तक नजर आया। यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों के स्वागत ने इसे और भी भव्य बना दिया। कहीं महिलाएं आरती की थाल लेकर खड़ी थीं तो कहीं ग्रामीण फूल-मालाओं के साथ स्वागत के लिए इंतजार कर रहे थे। कांवड़ यात्रा में राजिम नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव, जिला भाजपा महामंत्री चंद्रशेखर साहू, सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष हरीश साहू, राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू सहित क्षेत्र के अनेक सरपंच, जनपद सदस्य, पंच, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इनके अलावा बड़ी संख्या में शिवभक्त और श्रद्धालु भी यात्रा में शामिल रहे। कांवड़ यात्रा के समापन के बाद विधायक रोहित साहू ने चर्चा करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से कांवड़ यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई है। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव का जलाभिषेक कर राजिम क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की मंगल कामना को लेकर यह पदयात्रा निकाली गई थी। उन्होंने कहा कि यात्रा में जिस तरह से हजारों की संख्या में श्रद्धालु, शिवभक्त, ग्रामवासी और पार्टी कार्यकर्ता उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चले, वह उनके लिए अत्यंत भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है। रास्तेभर ग्रामीणों और मातृशक्तियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत ने इस यात्रा को यादगार बना दिया। विधायक ने कांवड़ यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं, ग्रामीणों, महिलाओं, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और शिवभक्तों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह यात्रा किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की आस्था और श्रद्धा की यात्रा थी। भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे और राजिम क्षेत्र निरंतर सुख, समृद्धि और विकास के पथ पर आगे बढ़े, यही उनकी कामना है।2
- 🇮🇳 बस्तर तिरंगा यात्रा का आगाज, पहले दिन दंतेवाड़ा पहुंची 🇮🇳 बस्तर तिरंगा यात्रा का आगाज, पहले दिन दंतेवाड़ा पहुंची नारायणपुर से शुरू हुई ‘बस्तर तिरंगा यात्रा 2026’ का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने नेतृत्व किया। बाइक पर तिरंगा लेकर निकली यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान मंत्री द्वय ने शहीद स्थलों पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीदों की स्मृति में वृक्षारोपण किया और पवित्र मिट्टी एकत्र की। ग्रामीणों और महिला स्व-सहायता समूहों से मुलाकात कर बस्तर के विकास पर चर्चा की। विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर में अब शांति और विकास की नई कहानी लिखी जा रही है। वहीं केदार कश्यप ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से तिरंगा यात्रा निकलना शांति और समृद्धि का संदेश है। पहले दिन नारायणपुर से मुंजमेटा, धौड़ाई, कड़ेनार, बारसुर होते हुए यात्रा दंतेवाड़ा पहुंची। दूसरे दिन यात्रा दंतेवाड़ा से सुकमा और बीजापुर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से गुजरेगी।4
- सघन जागरूकता अभियान का जिला चिकित्सालय बालाघाट से हुआ शुभारंभ सघन जागरूकता अभियान का जिला चिकित्सालय बालाघाट से हुआ शुभारंभ एचआईवी/एड्स एवं यौन जनित संक्रमणों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 12 अगस्त से 12 अक्टूबर तक सघन जागरूकता अभियान का शुभारंभ 12 अगस्त को जिला चिकित्सालय, बालाघाट से किया गया। अभियान के अंतर्गत युवाओं एवं आमजन को एचआईवी/एड्स से बचाव, सुरक्षित व्यवहार, समय पर जांच एवं उपचार तथा संक्रमण से जुड़े भ्रम और भेदभाव को दूर करने के लिए जागरूक किया गया। अभियान के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. परेश, डॉ. प्रियव्रत सोनकर (RMO), डॉ. सुषमा गोयल (Medical Officer), ART की डॉ. मीनल नागपुरे सहित NACO एवं NACP के समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही। इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों एवं NACP स्टाफ द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से युवाओं को विशेष रूप से एचआईवी की रोकथाम, यौन जनित रोगों के प्रति सतर्कता, समय पर HIV/STI screening एवं testing कराने तथा आवश्यकता होने पर उचित उपचार एवं परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही युवाओं से एचआईवी/एड्स संबंधी सही जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया। रैली जिला चिकित्सालय परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः जिला चिकित्सालय परिसर में संपन्न हुई। रैली के दौरान विद्यार्थियों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा जागरूकता संदेशों के माध्यम से आमजन को एचआईवी/एड्स एवं यौन जनित संक्रमणों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य “जागरूकता, जांच, उपचार और भेदभाव-मुक्त समाज” की दिशा में सामूहिक प्रयासों को बढ़ावा देना है।1
- सुदूर वनांचल क्षेत्र के रेंगाखार सुदूर वनांचल क्षेत्र अंतर्गत 100 सीटर आदिवासी छात्रावास में अभी भी बजरी एवं मिट्टी युक्त पत्थर युक्त रेत का उपयोग आरसी ढलाई में अभी भी किया जा रहा है सुदूर वनांचल क्षेत्र के रेंगाखार सुदूर वनांचल क्षेत्र अंतर्गत 100 सीटर आदिवासी छात्रावास में अभी भी बजरी एवं मिट्टी युक्त पत्थर युक्त रेत का उपयोग आरसी ढलाई में अभी भी किया जा रहा है जिम्मेदार अधिकारी बचते हुए नजर आ रहे हैं लापरवाह ठेकेदार और लापरवाही बरत रहे है इस छात्रावास का भूमि पूजन प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा के द्वारा भूमि पूजन किया गया था लगता है कि विजय शर्मा का नाम अब ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारी डूबाने में तुले हुए है। #रेंगाखार #आदिवासीछात्रावास #निर्माणकार्य #निर्माणकीगुणवत्ता #आरसीसी ठेकेदार जांचकीमांग विजयशर्मा छत्तीसगढ़ सुदूरवनांचल1
- खरोरा के सतनामी कर्मचारियों ने मिनीमाता की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि रिपोर्टर रोहित वर्मा लोकेशन खरोरा *खरोरा के सतनामी कर्मचारियों ने मिनीमाता की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि* खरोरा छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सुधारक मिनिमाता की पुण्यतिथि सतनामी कर्मचारियों की गुरु छाया सेवा समिति के तत्वाधान में वेदराम मनहरे उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग के मुख्य आतिथ्य में तैलचित्र में दीप प्रज्वलित पूजा अर्चनाकर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर इस मौके पर उनके योगदान को आदरपूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वेदराम मनहरे ने मिनीमाता को स्मरण करते हुए समाज के बेटा बेटियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मिनीमाता की जीवन संघर्ष और सेवा को अद्वितीय बताया तथा उनके विचार और आदर्श को प्रासंगिक बताया और चांद सूरज के रहते तक मिनीमाता को स्मरण करते रहने की बातें कही। मनहरे ने आगे कहा कि समाज में महिलाओं और कमजोर वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने और भावी पीढ़ियों को प्रेरित करते रहने की बातें कही। शिक्षा को अपनाकर भावी पीढ़ियों को शिक्षित संस्कारित बनाने नशामुक्त समाज की बातें कही और समाज में निस्वार्थ भाव से सेवा करने एवं कर्मचारियों की हर तरह से मदद करने की भरोसा दिलाया। कार्यक्रम को समिति के अध्यक्ष श्यामसुंदर बांधे ने मिनीमाता के योगदान को जीवन में प्रेरणा लेने की बातें कही। वहीं हेमकुमारी गिलहरे ने मिनीमाता की जीवनी पर प्रकाश डाली। इस अवसर पर खरोरा परिक्षेत्र के कक्षा 10 वीं 12वीं के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को मोमेंटो,प्रशस्ति पत्र भेंटकर मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र बारले एवं आभार मनविश्राम गिलहरे ने किया। इस अवसर पर समाज के कर्मचारी अधिकारी, वरिष्ठगण ,मातृत्व शक्ति महिलाएं एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।4
- कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्रों में विकास कार्यों के नाम पर जनता के टैक्स के पैसे की बंदरबांट...! कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्रों में विकास कार्यों के नाम पर जनता के टैक्स के पैसे की बंदरबांट...! पीएम जनमन योजना के तहत निर्मित सड़क कार्य हों या जिला खनिज न्यास मद (DMF) से स्वीकृत विकास कार्य—कई निर्माण कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ते नजर आ रहे हैं। वही जलसंसाधन विभाग द्वारा वनांचल क्षेत्र *रेंगाखार जंगल में 2 करोड़ 24 लाख 10 हजार रुपये की लागत से निर्मित रेंगाखार जलाशय शीर्ष एवं नहर जीर्णोद्धार तथा सीसी लाइनिंग निर्माण कार्य* महज तीन महीने में ही अपनी गुणवत्ता की परीक्षा में फेल हो गया। नहर की *सीसी लाइनिंग में जगह-जगह दरारें* निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। आखिर इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बाद इतनी जल्दी नहर में दरारें कैसे आ गईं?या फिर *“कमीशन की पोटली”* के आगे जनता के हित और सरकारी धन की कोई कीमत नहीं।1
- गरियाबंद पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को किया सम्मानित 🚨 समय पूर्व केस सुलझाने, ई-साक्ष्य और सीसीटीएनएस एंट्री में बेहतर प्रदर्शन पर मिले प्रशस्ति पत्र। गरियाबंद- जिला पुलिस कार्यालय गरियाबंद में आज पुलिस अधीक्षक गरियाबंद वेदव्रत सिरमौर द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर जिले के थानों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किये। पुलिस अधीक्षक ने थाना स्तर पर लंबित मामलों का त्वरित निपटारा करने, डिजिटल साक्ष्य (ई-साक्ष्य) प्रबंधन और सीसीटीएनएस डेटा एंट्री में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले विवेचकों व पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया। त्वरित न्याय और डिजिटल पुलिसिंग पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आम जनता को समय पर न्याय दिलाना और पुलिसिंग को पूरी तरह डिजिटल व पारदर्शी बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिन अधिकारी-कर्मचारियों ने गंभीर और सामान्य आपराधिक प्रकरणों का समय से पहले (समय पूर्व) वैधानिक निराकरण किया है, वे अन्य पुलिसकर्मियों के लिए रोल माॅडल हैं। ई-साक्ष्य और सीसीटीएनएस में गरियाबंद पुलिस अग्रणी आज के आधुनिक दौर में वैज्ञानिक अनुसंधान और डिजिटल रिकार्ड का महत्व बताते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थानों में ई-साक्ष्य को सही तरीके से संकलित करना और सीसीटीएनएस केस पोर्टल पर रियल-टाइम डेटा एंट्री करना बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य है। इस कार्य में जिन पुलिस कर्मियों ने दिन-रात लगन से काम कर जिले का ग्राफ ऊंचा किया है, वे इस सम्मान के असली हकदार हैं। अधीक्षक ने सभी पुरस्कृत अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि इस सम्मान से न केवल उनका मनोबल बढ़ेगा, बल्कि अन्य कर्मचारियों में भी बेहतर काम करने की प्रतिस्पर्धा पैदा होगी। उन्होंने आगे भी इसी ऊर्जा और निष्पक्षता के साथ आम जनता की सेवा करने का आह्वान किया। इस सम्मान समारोह में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, समस्त थाना प्रभारी और कार्यालयीन स्टाफ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।1
- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बस्तर तिरंगा यात्रा की शुरुआत आज नारायणपुर से बस्तर तिरंगा यात्रा की शुरुआत आज नारायणपुर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बस्तर अंचल में राष्ट्रभक्ति, शांति और विकास का संदेश लेकर ‘बस्तर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 12 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाली इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत डिप्टी सीएम विजय शर्मा नारायणपुर से करेंगे, विजय शर्मा बाइक चलाकर इस यात्रा का नेतृत्व करेंगे,साथ मौजूद रहेंगे केबिनेट मंत्री केदार कश्यप, बाईक के माध्यम से आयोजित होने वाली यह यात्रा बस्तर के उन क्षेत्रों और ग्रामों तक पहुंचेगी, जो कभी नक्सल हिंसा से प्रभावित थे, ,तिरंगा यात्रा के नारायणपुर के हाई स्कूल मैदान से शुरू होगी जो नारायणपुर के ग्राम मुंजमेटा, झारागांव, धौड़ाई और कन्हारगांव होते हुए उन स्थानों पर, जहां बड़े नक्सली हमले हुए थे , इस यात्रा की एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में शहीदों की शहादत वाले स्थानों की मिट्टी को श्रद्धापूर्वक संग्रहित करना , ‘2
- कुरूद में बड़ी चोरी से सनसनी, सूने मकान से लाखों का माल पार, CCTV की नजर से बचने DVR भी ले उड़े शातिर चोर धमतरी जिले के कुरूद में सूने मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। कैनाल रोड स्थित पूर्व प्राचार्य जेवियर खेस्स के मकान में घुसे चोर करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी और सोने के जेवरात समेत लगभग 1 लाख 30 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। इतना ही नहीं, शातिर चोर घर में लगे CCTV कैमरे का DVR भी अपने साथ ले गए, ताकि वारदात से जुड़े अहम सुराग मिटाए जा सकें। दरअसल, पूर्व प्राचार्य जेवियर खेस्स वर्तमान में अपने बेटे के पास कमल विहार, रायपुर में रहते हैं। वहीं कुरूद स्थित उनके मकान में परिवार का कभी-कभार ही आना-जाना होता है। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया और घर में दाखिल होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोर घर से करीब 1 लाख 5 हजार रुपये की नकदी और सोने के जेवरात समेत करीब 1 लाख 30 हजार रुपये कीमत का सामान लेकर फरार हुए हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर घर में लगे CCTV कैमरों का DVR भी उखाड़कर अपने साथ ले गए। वहीं चोरी की जानकारी मिलते ही कुरूद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में चोरों की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस CCTV और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। वहीं सूना मकान देखकर चोरों ने जिस तरह वारदात को अंजाम दिया और CCTV का DVR भी साथ ले गए, उससे साफ है कि आरोपी पुलिस की नजर से बचने की पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे। अब देखना होगा कि कुरूद पुलिस इस चोरी की गुत्थी को कितनी जल्दी सुलझा पाती है।4