गरियाबंद पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को किया सम्मानित 🚨 समय पूर्व केस सुलझाने, ई-साक्ष्य और सीसीटीएनएस एंट्री में बेहतर प्रदर्शन पर मिले प्रशस्ति पत्र। गरियाबंद- जिला पुलिस कार्यालय गरियाबंद में आज पुलिस अधीक्षक गरियाबंद वेदव्रत सिरमौर द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर जिले के थानों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किये। पुलिस अधीक्षक ने थाना स्तर पर लंबित मामलों का त्वरित निपटारा करने, डिजिटल साक्ष्य (ई-साक्ष्य) प्रबंधन और सीसीटीएनएस डेटा एंट्री में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले विवेचकों व पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया। त्वरित न्याय और डिजिटल पुलिसिंग पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आम जनता को समय पर न्याय दिलाना और पुलिसिंग को पूरी तरह डिजिटल व पारदर्शी बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिन अधिकारी-कर्मचारियों ने गंभीर और सामान्य आपराधिक प्रकरणों का समय से पहले (समय पूर्व) वैधानिक निराकरण किया है, वे अन्य पुलिसकर्मियों के लिए रोल माॅडल हैं। ई-साक्ष्य और सीसीटीएनएस में गरियाबंद पुलिस अग्रणी आज के आधुनिक दौर में वैज्ञानिक अनुसंधान और डिजिटल रिकार्ड का महत्व बताते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थानों में ई-साक्ष्य को सही तरीके से संकलित करना और सीसीटीएनएस केस पोर्टल पर रियल-टाइम डेटा एंट्री करना बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य है। इस कार्य में जिन पुलिस कर्मियों ने दिन-रात लगन से काम कर जिले का ग्राफ ऊंचा किया है, वे इस सम्मान के असली हकदार हैं। अधीक्षक ने सभी पुरस्कृत अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि इस सम्मान से न केवल उनका मनोबल बढ़ेगा, बल्कि अन्य कर्मचारियों में भी बेहतर काम करने की प्रतिस्पर्धा पैदा होगी। उन्होंने आगे भी इसी ऊर्जा और निष्पक्षता के साथ आम जनता की सेवा करने का आह्वान किया। इस सम्मान समारोह में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, समस्त थाना प्रभारी और कार्यालयीन स्टाफ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

- aaj ki nai taji khabar Jakhar Gonda ke bich mein padta hai aur bataya ja raha hai ki tractor chalane wala hai vah Nashe mein tha aur ismein char log maujud the char log Sahi Shravan Bach Gaye dhanyvad bhi milte Hain nai khabar mein2
- मकान के दरवाजे के सामने दीवार खड़ी कर रास्ता बंद करने का आरोप, पुराने विवाद के बीच मौके पर चल रहा था निर्माण मकान के दरवाजे के सामने दीवार खड़ी कर रास्ता बंद करने का आरोप, पुराने विवाद के बीच मौके पर चल रहा था निर्माण बलौदाबाजार। गायत्री मंदिर के पास लवन रोड स्थित एक मकान के दरवाजे के सामने दीवार खड़ी कर रास्ता बंद किए जाने को लेकर पुराना विवाद एक बार फिर सामने आया है। मकान मालिक राकेश साहू ने सिटी कोतवाली बलौदाबाजार में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी जावेद खान एवं उनकी पत्नी जुली बेगम द्वारा उनके मकान के दरवाजे के ठीक सामने ईंट की दीवार खड़ी की जा रही है। राकेश साहू का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पिछले दस वर्षों से अधिक समय से विवाद चला आ रहा है तथा पूर्व में कई बार रिपोर्ट और समझौते हो चुके हैं। मामला सिविल कोर्ट बलौदाबाजार में भी लंबित बताया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे संवाददाता ने देखा निर्माण कार्य मामले की सूचना मिलने पर जब संवाददाता मौके पर पहुंचे तो वहां ईंट की दीवार खड़ी करने का निर्माण कार्य चल रहा था। मौके पर बाहरी मजदूर एवं श्रमिकों को लगाकर राकेश साहू के मकान के दरवाजे के ठीक सामने दीवार खड़ी की जा रही थी। निर्माण की स्थिति ऐसी थी कि मकान के दरवाजे से बाहर निकलने के बाद आगे जाने वाले रास्ते के सामने दीवार खड़ी हो रही थी, जिससे आवागमन बाधित होने की स्थिति दिखाई दे रही थी। राकेश साहू का आरोप है कि जिस स्थान पर दीवार खड़ी की जा रही है, वह उनके मकान के दरवाजे के सामने है और इससे घर से बाहर निकलकर रास्ते तक पहुंचने में परेशानी होगी। उनका कहना है कि विवादित भूमि को लेकर सिविल न्यायालय में मामला पहले से लंबित है। ऐसी स्थिति में न्यायालय के निर्णय से पहले निर्माण कर मौके की स्थिति बदलने से नया विवाद उत्पन्न हो सकता है। राकेश साहू ने अपने आवेदन में पुलिस से कहा है कि वह किसी प्रकार का विवाद नहीं करना चाहते और शांति बनाए रखना चाहते हैं। उन्होंने न्यायालय में प्रकरण के अंतिम निराकरण तक संबंधित स्थान पर दीवार निर्माण रोकने तथा दोनों पक्षों के बीच पुनः विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए उचित कार्रवाई की मांग की है। मामला पहले से न्यायालय में लंबित होने और मौके पर निर्माण कार्य किए जाने के आरोप के बीच अब पुलिस एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।1
- बिजली कटौती से किसान परेशान, 2 दिन में समाधान नहीं तो घेराव की चेतावनी उदयपुर। किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने और स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों के समाधान की मांग को लेकर विद्युत वितरण केंद्र उदयपुर के कनिष्ठ अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में लगातार हो रही बिजली कटौती से सिंचाई प्रभावित होने का मुद्दा उठाया गया। किसानों ने कृषि कार्य के लिए नियमित बिजली आपूर्ति, अनावश्यक कटौती बंद करने और स्मार्ट मीटर से अधिक बिल आने की शिकायतों की जांच की मांग की है। साथ ही इच्छुक उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर नियमानुसार बदलने की मांग रखी गई। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि 2 दिवस के भीतर समस्या का समाधान नहीं होने पर सैकड़ों किसानों के साथ विद्युत वितरण केंद्र का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा।2
- केसीजी जिले के पुलिस ने किया जिले में बाहरी राज्यों के श्रमिकों का सत्यापन, केसीजी जिले के पुलिस ने किया जिले में बाहरी राज्यों के श्रमिकों का सत्यापन, 12 अगस्त बुधवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी अनुसार जिले में बाहरी राज्यों से आए श्रमिकों के दस्तावेजों के सत्यापन का अभियान जारी है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने बीबीसी राइस मिल पहुंचकर वहां कार्यरत बाहरी राज्यों के कर्मचारियों एवं श्रमिकों की जांच की। पुलिस ने उनके आधार कार्ड व अन्य पहचान दस्तावेजों के साथ स्थायी एवं वर्तमान पते की जानकारी का सत्यापन किया। साथ ही राइस मिल प्रबंधन को श्रमिकों से संबंधित आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस ने कहा कि वैध दस्तावेज वाले श्रमिकों को परेशान नहीं किया जाएगा, जबकि संदिग्ध या अधूरे दस्तावेज मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- बाढ़ पीडितों को भोजन वितरण सेवा लगातार जारी संत रामपाल जी महाराज जी की से1
- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बस्तर तिरंगा यात्रा की शुरुआत आज नारायणपुर से बस्तर तिरंगा यात्रा की शुरुआत आज नारायणपुर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बस्तर अंचल में राष्ट्रभक्ति, शांति और विकास का संदेश लेकर ‘बस्तर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 12 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाली इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत डिप्टी सीएम विजय शर्मा नारायणपुर से करेंगे, विजय शर्मा बाइक चलाकर इस यात्रा का नेतृत्व करेंगे,साथ मौजूद रहेंगे केबिनेट मंत्री केदार कश्यप, बाईक के माध्यम से आयोजित होने वाली यह यात्रा बस्तर के उन क्षेत्रों और ग्रामों तक पहुंचेगी, जो कभी नक्सल हिंसा से प्रभावित थे, ,तिरंगा यात्रा के नारायणपुर के हाई स्कूल मैदान से शुरू होगी जो नारायणपुर के ग्राम मुंजमेटा, झारागांव, धौड़ाई और कन्हारगांव होते हुए उन स्थानों पर, जहां बड़े नक्सली हमले हुए थे , इस यात्रा की एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में शहीदों की शहादत वाले स्थानों की मिट्टी को श्रद्धापूर्वक संग्रहित करना , ‘2
- कोतवाली पुलिस ने बारदेवरी भट्टीपारा से 15 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार 12अगस्त दोपहर साढ़े 3 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार,कांकेर कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से देशी महुआ शराब बेचने के मामले में ग्राम बारदेवरी भट्टीपारा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब और बिक्री की 200 रूपये नगद,कुल ₹1,700 की सामग्री जब्त की है। पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सायकल स्टोर के पास एक व्यक्ति शराब बिक्री के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर हृदय राम मण्डावी (40) को पकड़ा। तलाशी में दो जरकिन से 15 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ वर्ष 2019 में भी आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज हो चुका है।1