Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाढ़ पीडितों को भोजन वितरण सेवा लगातार जारी संत रामपाल जी महाराज जी की से
MANNU SIDAR ji
बाढ़ पीडितों को भोजन वितरण सेवा लगातार जारी संत रामपाल जी महाराज जी की से
More news from Sarangarh Bilaigarh and nearby areas
- #SantRampalJiMaharaj #HoodaKhap #ChanautVillage #HaryanaNews #TruthRevealed #SANewsChannel #RSNExpress #SocialService #ViralHaryana #TruthFirst संत रामपाल जी महाराज, हुड्डा खाप प्रधान, चानौत गांव, हरियाणा न्यूज़, सच आया सामने, जन सेवा, भाईचारा, सोशल मीडिया वायरल, SA News Channel, RSN Express1
- नागपंचमी मेले की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, ASP यूलैंडन यार्क ने पोड़ीदहला पहाड़ का लिया जायजा जांजगीर-चांपा। अकलतरा क्षेत्र के ग्राम पोड़ीदहला में 17 अगस्त को होने वाले नागपंचमी मेले को लेकर जांजगीर-चांपा पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने मेला स्थल और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में नवपदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क बुधवार को स्वयं पोड़ीदहला पहाड़ पहुंचीं। उन्होंने मेला स्थल, पहुंच मार्ग और आसपास के संभावित भीड़ वाले स्थानों का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली गई। ASP ने मेला आयोजन समितियों और क्षेत्र में सक्रिय पहाड़ी मित्रों से भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तथा मेला समिति के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। युवाओं से चूड़ा पहनकर मेले में नहीं आने की अपील पुलिस ने मेले में आने वाले युवाओं से विशेष अपील की है कि वे हाथ में चूड़ा या कड़ा पहनकर भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में न आएं। पुलिस का कहना है कि भीड़ के बीच ऐसी वस्तुओं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका को कम करने के लिए यह समझाइश दी जा रही है। बच्चों को अकेले मेले में न भेजें पुलिस ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे नाबालिग बच्चों को भीड़भाड़ वाले मेले में अकेले न भेजें। बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और उन्हें अपने साथ रखें, ताकि किसी तरह की अनहोनी या गुम होने की स्थिति से बचा जा सके। पुलिस ने श्रद्धालुओं से शांति और अनुशासन बनाए रखने, मेला समिति एवं पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस प्रशासन का लक्ष्य नागपंचमी पर्व को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराना है। मेले में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी।1
- धरमजयगढ़ वन मंडल में 18 किसानों के फसल को हाथियों ने रौंदा 3 कच्चे मकान भी ढहाए,रात में जंगल से निकलकर बस्ती तक पहुंच रहे विभाग आंकलन में जूटा।1
- खरोरा के सतनामी कर्मचारियों ने मिनीमाता की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि रिपोर्टर रोहित वर्मा लोकेशन खरोरा *खरोरा के सतनामी कर्मचारियों ने मिनीमाता की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि* खरोरा छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सुधारक मिनिमाता की पुण्यतिथि सतनामी कर्मचारियों की गुरु छाया सेवा समिति के तत्वाधान में वेदराम मनहरे उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग के मुख्य आतिथ्य में तैलचित्र में दीप प्रज्वलित पूजा अर्चनाकर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर इस मौके पर उनके योगदान को आदरपूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वेदराम मनहरे ने मिनीमाता को स्मरण करते हुए समाज के बेटा बेटियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मिनीमाता की जीवन संघर्ष और सेवा को अद्वितीय बताया तथा उनके विचार और आदर्श को प्रासंगिक बताया और चांद सूरज के रहते तक मिनीमाता को स्मरण करते रहने की बातें कही। मनहरे ने आगे कहा कि समाज में महिलाओं और कमजोर वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने और भावी पीढ़ियों को प्रेरित करते रहने की बातें कही। शिक्षा को अपनाकर भावी पीढ़ियों को शिक्षित संस्कारित बनाने नशामुक्त समाज की बातें कही और समाज में निस्वार्थ भाव से सेवा करने एवं कर्मचारियों की हर तरह से मदद करने की भरोसा दिलाया। कार्यक्रम को समिति के अध्यक्ष श्यामसुंदर बांधे ने मिनीमाता के योगदान को जीवन में प्रेरणा लेने की बातें कही। वहीं हेमकुमारी गिलहरे ने मिनीमाता की जीवनी पर प्रकाश डाली। इस अवसर पर खरोरा परिक्षेत्र के कक्षा 10 वीं 12वीं के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को मोमेंटो,प्रशस्ति पत्र भेंटकर मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र बारले एवं आभार मनविश्राम गिलहरे ने किया। इस अवसर पर समाज के कर्मचारी अधिकारी, वरिष्ठगण ,मातृत्व शक्ति महिलाएं एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।4
- गरियाबंद पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को किया सम्मानित 🚨 समय पूर्व केस सुलझाने, ई-साक्ष्य और सीसीटीएनएस एंट्री में बेहतर प्रदर्शन पर मिले प्रशस्ति पत्र। गरियाबंद- जिला पुलिस कार्यालय गरियाबंद में आज पुलिस अधीक्षक गरियाबंद वेदव्रत सिरमौर द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर जिले के थानों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किये। पुलिस अधीक्षक ने थाना स्तर पर लंबित मामलों का त्वरित निपटारा करने, डिजिटल साक्ष्य (ई-साक्ष्य) प्रबंधन और सीसीटीएनएस डेटा एंट्री में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले विवेचकों व पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया। त्वरित न्याय और डिजिटल पुलिसिंग पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आम जनता को समय पर न्याय दिलाना और पुलिसिंग को पूरी तरह डिजिटल व पारदर्शी बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिन अधिकारी-कर्मचारियों ने गंभीर और सामान्य आपराधिक प्रकरणों का समय से पहले (समय पूर्व) वैधानिक निराकरण किया है, वे अन्य पुलिसकर्मियों के लिए रोल माॅडल हैं। ई-साक्ष्य और सीसीटीएनएस में गरियाबंद पुलिस अग्रणी आज के आधुनिक दौर में वैज्ञानिक अनुसंधान और डिजिटल रिकार्ड का महत्व बताते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थानों में ई-साक्ष्य को सही तरीके से संकलित करना और सीसीटीएनएस केस पोर्टल पर रियल-टाइम डेटा एंट्री करना बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य है। इस कार्य में जिन पुलिस कर्मियों ने दिन-रात लगन से काम कर जिले का ग्राफ ऊंचा किया है, वे इस सम्मान के असली हकदार हैं। अधीक्षक ने सभी पुरस्कृत अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि इस सम्मान से न केवल उनका मनोबल बढ़ेगा, बल्कि अन्य कर्मचारियों में भी बेहतर काम करने की प्रतिस्पर्धा पैदा होगी। उन्होंने आगे भी इसी ऊर्जा और निष्पक्षता के साथ आम जनता की सेवा करने का आह्वान किया। इस सम्मान समारोह में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, समस्त थाना प्रभारी और कार्यालयीन स्टाफ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।1
- बाढ़ पीडितों को भोजन वितरण सेवा लगातार जारी संत रामपाल जी महाराज जी की से1
- संत रामपाल जी महाराज, हुड्डा खाप प्रधान, चानौत गांव, हरियाणा न्यूज़, सच आया सामने, जन सेवा, भाईचारा, सोशल मीडिया वायरल, SA News Channel, RSN Express Sant Rampal Ji Maharaj, Hooda Khap Pradhan, Chanaut Village, Haryana News, Truth Revealed, Social Service, Viral Video Haryana, Truth Of Haryana1
- आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का खुलासा थाना चांपा पुलिस ने पोस्ट ऑफिस एजेंट को किया गिरफ्तार 150 खाताधारकों से ठगी की बात कबूली जिले के थाना चांपा क्षेत्र का मामला पोस्ट ऑफिस में आरडी खाता खुलवाकर नियमित राशि जमा करने के नाम पर खाताधारकों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को SP विजय कुमार पाण्डेय आईपीएस के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के कुशल मार्गदर्शन में थाना चांपा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा करीब 150 खाताधारकों से 1 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खातों में जमा नहीं करने की बात पूछताछ में सामने आई है। आरोपी की निशानदेही पर 03 मोबाइल, बैंक पासबुक एवं चेकबुक जब्त किए गए हैं ₹3,000 की मासिक जमा राशि में किया गबन प्रार्थी हेमंत कुमार देवांगन निवासी चांपा ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई कृष्णकांत गुप्ता उर्फ कांतु एवं उसकी मां लक्ष्मी गुप्ता पोस्ट ऑफिस चांपा में एजेंट के रूप में कार्य करते हैं आरोपी द्वारा पोस्ट ऑफिस में पैसा जमा करने पर अधिक लाभ मिलने का विश्वास दिलाकर आरडी खाता खुलवाया गया प्रार्थी से आरोपी द्वारा 01.09.22 से 12.02.26 तक कुल ₹1,21,200 जमा करने के नाम पर लिए गए, जिसकी एंट्री डायरी में की जाती थी। बाद में पोस्ट ऑफिस से प्राप्त जानकारी में खाते में मात्र ₹21,000 जमा होना पाया गया। इस प्रकार ₹1,00,200 की राशि खाते में जमा नहीं कर गबन एवं धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया पूछताछ में खुला करोड़ों की धोखाधड़ी का राज रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 430/2026, धारा 316(5), 318(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी कृष्णकांत गुप्ता उर्फ कांतु पिता राजेश गुप्ता उम्र 39 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की पूछताछ में आरोपी ने प्रार्थी की राशि खाते में जमा न कर गबन करने की बात स्वीकार की साथ ही पोस्ट ऑफिस के लगभग 150 खाताधारकों की 1 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खातों में जमा नहीं करने की बात भी सामने आई शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने की बात आई सामने पूछताछ में आरोपी ने उक्त राशि को ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग ऐप के माध्यम से निवेश करने की बात बताई है पुलिस द्वारा आरोपी से 03 नग मोबाइल पासबुक एवं चेकबुक जब्त किए गए हैं मामले में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव उनि भवानी सिंह चौहान सउनि भुवनेश्वर राठौर प्रशिक्षु उनि रूकसाना बानो आरक्षक ईश्वरी राठौर मुद्रिका दुबे एवं थाना स्टाफ चांपा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।1