logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मकान के दरवाजे के सामने दीवार खड़ी कर रास्ता बंद करने का आरोप, पुराने विवाद के बीच मौके पर चल रहा था निर्माण मकान के दरवाजे के सामने दीवार खड़ी कर रास्ता बंद करने का आरोप, पुराने विवाद के बीच मौके पर चल रहा था निर्माण बलौदाबाजार। गायत्री मंदिर के पास लवन रोड स्थित एक मकान के दरवाजे के सामने दीवार खड़ी कर रास्ता बंद किए जाने को लेकर पुराना विवाद एक बार फिर सामने आया है। मकान मालिक राकेश साहू ने सिटी कोतवाली बलौदाबाजार में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी जावेद खान एवं उनकी पत्नी जुली बेगम द्वारा उनके मकान के दरवाजे के ठीक सामने ईंट की दीवार खड़ी की जा रही है। राकेश साहू का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पिछले दस वर्षों से अधिक समय से विवाद चला आ रहा है तथा पूर्व में कई बार रिपोर्ट और समझौते हो चुके हैं। मामला सिविल कोर्ट बलौदाबाजार में भी लंबित बताया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे संवाददाता ने देखा निर्माण कार्य मामले की सूचना मिलने पर जब संवाददाता मौके पर पहुंचे तो वहां ईंट की दीवार खड़ी करने का निर्माण कार्य चल रहा था। मौके पर बाहरी मजदूर एवं श्रमिकों को लगाकर राकेश साहू के मकान के दरवाजे के ठीक सामने दीवार खड़ी की जा रही थी। निर्माण की स्थिति ऐसी थी कि मकान के दरवाजे से बाहर निकलने के बाद आगे जाने वाले रास्ते के सामने दीवार खड़ी हो रही थी, जिससे आवागमन बाधित होने की स्थिति दिखाई दे रही थी। राकेश साहू का आरोप है कि जिस स्थान पर दीवार खड़ी की जा रही है, वह उनके मकान के दरवाजे के सामने है और इससे घर से बाहर निकलकर रास्ते तक पहुंचने में परेशानी होगी। उनका कहना है कि विवादित भूमि को लेकर सिविल न्यायालय में मामला पहले से लंबित है। ऐसी स्थिति में न्यायालय के निर्णय से पहले निर्माण कर मौके की स्थिति बदलने से नया विवाद उत्पन्न हो सकता है। राकेश साहू ने अपने आवेदन में पुलिस से कहा है कि वह किसी प्रकार का विवाद नहीं करना चाहते और शांति बनाए रखना चाहते हैं। उन्होंने न्यायालय में प्रकरण के अंतिम निराकरण तक संबंधित स्थान पर दीवार निर्माण रोकने तथा दोनों पक्षों के बीच पुनः विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए उचित कार्रवाई की मांग की है। मामला पहले से न्यायालय में लंबित होने और मौके पर निर्माण कार्य किए जाने के आरोप के बीच अब पुलिस एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

7 hrs ago
user_Rajesh mishra
Rajesh mishra
Local News Reporter बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
7 hrs ago

मकान के दरवाजे के सामने दीवार खड़ी कर रास्ता बंद करने का आरोप, पुराने विवाद के बीच मौके पर चल रहा था निर्माण मकान के दरवाजे के सामने दीवार खड़ी कर रास्ता बंद करने का आरोप, पुराने विवाद के बीच मौके पर चल रहा था निर्माण बलौदाबाजार। गायत्री मंदिर के पास लवन रोड स्थित एक मकान के दरवाजे के सामने दीवार खड़ी कर रास्ता बंद किए जाने को लेकर पुराना विवाद एक बार फिर सामने आया है। मकान मालिक राकेश साहू ने सिटी कोतवाली बलौदाबाजार में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी जावेद खान एवं उनकी पत्नी जुली बेगम द्वारा उनके मकान के दरवाजे के ठीक सामने ईंट की दीवार खड़ी की जा रही है। राकेश साहू का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पिछले दस वर्षों से अधिक समय से विवाद चला आ रहा है तथा पूर्व में कई बार रिपोर्ट और समझौते हो चुके हैं। मामला सिविल कोर्ट बलौदाबाजार में भी लंबित बताया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे संवाददाता ने देखा निर्माण कार्य मामले की सूचना मिलने पर जब संवाददाता मौके पर पहुंचे तो वहां ईंट की दीवार खड़ी करने का निर्माण कार्य चल रहा था। मौके पर बाहरी मजदूर एवं श्रमिकों को लगाकर राकेश साहू के मकान के दरवाजे के ठीक सामने दीवार खड़ी की जा रही थी। निर्माण की स्थिति ऐसी थी कि मकान के दरवाजे से बाहर निकलने के बाद आगे जाने वाले रास्ते के सामने दीवार खड़ी हो रही थी, जिससे आवागमन बाधित होने की स्थिति दिखाई दे रही थी। राकेश साहू का आरोप है कि जिस स्थान पर दीवार खड़ी की जा रही है, वह उनके मकान के दरवाजे के सामने है और इससे घर से बाहर निकलकर रास्ते तक पहुंचने में परेशानी होगी। उनका कहना है कि विवादित भूमि को लेकर सिविल न्यायालय में मामला पहले से लंबित है। ऐसी स्थिति में न्यायालय के निर्णय से पहले निर्माण कर मौके की स्थिति बदलने से नया विवाद उत्पन्न हो सकता है। राकेश साहू ने अपने आवेदन में पुलिस से कहा है कि वह किसी प्रकार का विवाद नहीं करना चाहते और शांति बनाए रखना चाहते हैं। उन्होंने न्यायालय में प्रकरण के अंतिम निराकरण तक संबंधित स्थान पर दीवार निर्माण रोकने तथा दोनों पक्षों के बीच पुनः विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए उचित कार्रवाई की मांग की है। मामला पहले से न्यायालय में लंबित होने और मौके पर निर्माण कार्य किए जाने के आरोप के बीच अब पुलिस एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

  • user_aashik
    aashik
    बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़
    sir ji paihle rasta o nahi tha Naya rasta khol raha h uske liye apne jamin me dusre ke liye rasta koi nahi dega sir ji
    3 hrs ago
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • FCI गोदाम से उठ रही सड़ी बदबू! आखिर क्या छिपाया जा रहा? Bilaspur के FCI गोदाम से उठ रही सड़ी बदबू! व्यापारी परेशान, जिम्मेदार बेखबर? शहर के व्यापार विहार स्थित एफसीआई (FCI) गोदाम से उठ रही तेज दुर्गंध ने आसपास के व्यापारियों की परेशानी बढ़ा दी है। स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि गोदाम में रखा बड़ी मात्रा में चावल लगातार बारिश के कारण सड़ गया है, जिससे पूरे इलाके में असहनीय बदबू फैल रही है। व्यापारियों का कहना है कि बदबू के कारण दुकानों में बैठना मुश्किल हो गया है और ग्राहकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    FCI गोदाम से उठ रही सड़ी बदबू! 
आखिर क्या छिपाया जा रहा?
Bilaspur के FCI गोदाम से उठ रही सड़ी बदबू! व्यापारी परेशान, जिम्मेदार बेखबर?
शहर के व्यापार विहार स्थित एफसीआई (FCI) गोदाम से उठ रही तेज दुर्गंध ने आसपास के व्यापारियों की परेशानी बढ़ा दी है। स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि गोदाम में रखा बड़ी मात्रा में चावल लगातार बारिश के कारण सड़ गया है, जिससे पूरे इलाके में असहनीय बदबू फैल रही है। व्यापारियों का कहना है कि बदबू के कारण दुकानों में बैठना मुश्किल हो गया है और ग्राहकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • अवैध महुआ शराब के ठिकानों पर राहौद पुलिस का छापा, 12 लीटर शराब जब्त; 5 क्विंटल लाहन नष्ट,एक आरोपी गिरफ्तार, शराब बनाने के बर्तन भी जब्त जांजगीर-चांपा। अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ राहौद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर 12 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की और एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लावारिस हालत में मिला करीब 5 क्विंटल महुआ लाहन भी नष्ट किया गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में पुलिस सहायता केंद्र राहौद प्रभारी राजेंद्र सिंह क्षत्रिय के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार राहौद क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाने और बेचने की सूचना पर पुलिस टीम ने संबंधित ठिकानों पर दबिश दी। मौके पर शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे बर्तन और अन्य सामग्री भी मिली, जिसे पुलिस ने जब्त किया। इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने माया शंकर गोड, निवासी राहौद के कब्जे से 12 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। 5 क्विंटल महुआ लाहन किया नष्ट कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानों पर लावारिस हालत में करीब 5 क्विंटल महुआ लाहन मिला। पुलिस ने मौके पर ही इसे नष्ट कर दिया, ताकि इसका इस्तेमाल अवैध शराब बनाने में न किया जा सके। राहौद पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    1
    अवैध महुआ शराब के ठिकानों पर राहौद पुलिस का छापा, 12 लीटर शराब जब्त; 5 क्विंटल लाहन नष्ट,एक आरोपी गिरफ्तार, शराब बनाने के बर्तन भी जब्त

जांजगीर-चांपा। अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ राहौद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर 12 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की और एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लावारिस हालत में मिला करीब 5 क्विंटल महुआ लाहन भी नष्ट किया गया।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में पुलिस सहायता केंद्र राहौद प्रभारी राजेंद्र सिंह क्षत्रिय के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार राहौद क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाने और बेचने की सूचना पर पुलिस टीम ने संबंधित ठिकानों पर दबिश दी। मौके पर शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे बर्तन और अन्य सामग्री भी मिली, जिसे पुलिस ने जब्त किया।
इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने माया शंकर गोड, निवासी राहौद के कब्जे से 12 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
5 क्विंटल महुआ लाहन किया नष्ट
कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानों पर लावारिस हालत में करीब 5 क्विंटल महुआ लाहन मिला। पुलिस ने मौके पर ही इसे नष्ट कर दिया, ताकि इसका इस्तेमाल अवैध शराब बनाने में न किया जा सके।
राहौद पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    user_Manish Kumar
    Manish Kumar
    जांजगीर, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ में अब कुंवारी लड़कियों को भी मिलेगा महतारी वंदन योजना का पैसा! इस नए बदलाव से जुड़ी मुख्य बातें नीचे दी गई हैं:उम्र की सीमा: इस योजना का लाभ केवल उन्हीं अविवाहित महिलाओं को मिलेगा जिनकी उम्र 40 वर्ष या उससे अधिक है। कम उम्र की कुंवारी लड़कियों के लिए यह नियम नहीं है। पंजीकरण प्रक्रिया: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के अनुसार, इस विस्तार को लागू करने के लिए जल्द ही महतारी वंदन योजना का आधिकारिक पोर्टल दोबारा खोला जाएगा, जहाँ पात्र महिलाएं अपना आवेदन कर सकेंगी। वर्तमान स्थिति: अब तक इस योजना का लाभ केवल विवाहित, विधवा, अनाथ और तलाकशुदा महिलाओं को ही मिल रहा था। वित्तीय लाभ: योजना में शामिल होने के बाद पात्र अविवाहित महिलाओं के बैंक खाते में भी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से प्रति माह ₹1000 (सालाना ₹12,000) भेजे जाएंगे।
    1
    छत्तीसगढ़ में अब कुंवारी लड़कियों को भी मिलेगा महतारी वंदन योजना का पैसा!
इस नए बदलाव से जुड़ी मुख्य बातें नीचे दी गई हैं:उम्र की सीमा: इस योजना का लाभ केवल उन्हीं अविवाहित महिलाओं को मिलेगा जिनकी उम्र 40 वर्ष या उससे अधिक है। कम उम्र की कुंवारी लड़कियों के लिए यह नियम नहीं है।
पंजीकरण प्रक्रिया: 
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के अनुसार, इस विस्तार को लागू करने के लिए जल्द ही महतारी वंदन योजना का आधिकारिक पोर्टल दोबारा खोला जाएगा, जहाँ पात्र महिलाएं अपना आवेदन कर सकेंगी।
वर्तमान स्थिति: अब तक इस योजना का लाभ केवल विवाहित, विधवा, अनाथ और तलाकशुदा महिलाओं को ही मिल रहा था।
वित्तीय लाभ: योजना में शामिल होने के बाद पात्र अविवाहित महिलाओं के बैंक खाते में भी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से प्रति माह ₹1000 (सालाना ₹12,000) भेजे जाएंगे।
    user_POLICE DOST NEWS
    POLICE DOST NEWS
    Media company Raipur, Chhattisgarh•
    8 hrs ago
  • नागपंचमी मेले की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, ASP यूलैंडन यार्क ने पोड़ीदहला पहाड़ का लिया जायजा जांजगीर-चांपा। अकलतरा क्षेत्र के ग्राम पोड़ीदहला में 17 अगस्त को होने वाले नागपंचमी मेले को लेकर जांजगीर-चांपा पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने मेला स्थल और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में नवपदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क बुधवार को स्वयं पोड़ीदहला पहाड़ पहुंचीं। उन्होंने मेला स्थल, पहुंच मार्ग और आसपास के संभावित भीड़ वाले स्थानों का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली गई। ASP ने मेला आयोजन समितियों और क्षेत्र में सक्रिय पहाड़ी मित्रों से भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तथा मेला समिति के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। युवाओं से चूड़ा पहनकर मेले में नहीं आने की अपील पुलिस ने मेले में आने वाले युवाओं से विशेष अपील की है कि वे हाथ में चूड़ा या कड़ा पहनकर भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में न आएं। पुलिस का कहना है कि भीड़ के बीच ऐसी वस्तुओं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका को कम करने के लिए यह समझाइश दी जा रही है। बच्चों को अकेले मेले में न भेजें पुलिस ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे नाबालिग बच्चों को भीड़भाड़ वाले मेले में अकेले न भेजें। बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और उन्हें अपने साथ रखें, ताकि किसी तरह की अनहोनी या गुम होने की स्थिति से बचा जा सके। पुलिस ने श्रद्धालुओं से शांति और अनुशासन बनाए रखने, मेला समिति एवं पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस प्रशासन का लक्ष्य नागपंचमी पर्व को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराना है। मेले में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी।
    1
    नागपंचमी मेले की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, ASP यूलैंडन यार्क ने पोड़ीदहला पहाड़ का लिया जायजा
जांजगीर-चांपा। अकलतरा क्षेत्र के ग्राम पोड़ीदहला में 17 अगस्त को होने वाले नागपंचमी मेले को लेकर जांजगीर-चांपा पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने मेला स्थल और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण शुरू कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में नवपदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क बुधवार को स्वयं पोड़ीदहला पहाड़ पहुंचीं। उन्होंने मेला स्थल, पहुंच मार्ग और आसपास के संभावित भीड़ वाले स्थानों का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली गई।
ASP ने मेला आयोजन समितियों और क्षेत्र में सक्रिय पहाड़ी मित्रों से भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तथा मेला समिति के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है।
युवाओं से चूड़ा पहनकर मेले में नहीं आने की अपील
पुलिस ने मेले में आने वाले युवाओं से विशेष अपील की है कि वे हाथ में चूड़ा या कड़ा पहनकर भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में न आएं। पुलिस का कहना है कि भीड़ के बीच ऐसी वस्तुओं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका को कम करने के लिए यह समझाइश दी जा रही है।
बच्चों को अकेले मेले में न भेजें
पुलिस ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे नाबालिग बच्चों को भीड़भाड़ वाले मेले में अकेले न भेजें। बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और उन्हें अपने साथ रखें, ताकि किसी तरह की अनहोनी या गुम होने की स्थिति से बचा जा सके।
पुलिस ने श्रद्धालुओं से शांति और अनुशासन बनाए रखने, मेला समिति एवं पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
पुलिस प्रशासन का लक्ष्य नागपंचमी पर्व को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराना है। मेले में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी।
    user_Manish Kumar
    Manish Kumar
    जांजगीर, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस पर जनपद अध्यक्ष धरसीवां जी का खास संदेश
    1
    स्वतंत्रता दिवस पर जनपद अध्यक्ष धरसीवां जी का खास संदेश
    user_सत्य के अंजोर न्यूज
    सत्य के अंजोर न्यूज
    TV News Anchor औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • रथ मेले में पुरानी रंजिश का खूनी हिसाब! 17 वर्षीय किशोर पर लात-घूंसों से हमला, स्टील के कड़े से सिर फोड़ा—3 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए रायगढ़। रथ मेले की भीड़ के बीच पुरानी रंजिश को लेकर 17 वर्षीय किशोर पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने किशोर के साथ पहले गाली-गलौज की और फिर लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। इसी दौरान एक आरोपी ने स्टील के कड़े से किशोर के सिर पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाई। घटना में बीच-बचाव करने पहुंचे किशोर के भाई और दोस्तों के साथ भी मारपीट की गई। मामला थाना धरमजयगढ़ अंतर्गत पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक 27 जुलाई की रात ग्राम धौराभाठा बरपाली में रथ मेला लगा था। 17 वर्षीय किशोर अपने भाई और दोस्तों के साथ मेला देखने पहुंचा था। रात करीब 9 बजे नंद कुमार राठिया की दुकान के पास उसकी मुलाकात सुनिल, पिन्टु, मदन समेत अन्य लोगों से हुई। बताया गया कि आरोपियों की किशोर से पहले शादी समारोह के दौरान विवाद हुआ था। इसी पुरानी रंजिश को लेकर मेले में आरोपियों ने किशोर को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान सुनिल मांझी ने स्टील के कड़े से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे किशोर के सिर में गंभीर चोट आई। घटना की रिपोर्ट पर चौकी रैरूमाखुर्द में अपराध क्रमांक 209/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। चिकित्सकीय परीक्षण में सिर पर चोट पाए जाने के बाद पुलिस ने प्रकरण में आवश्यक धाराएं जोड़ीं। चौकी प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपियों के गांव में दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी सुनिल मांझी ने घटना में इस्तेमाल किया गया स्टील का कड़ा पुलिस के समक्ष पेश किया, जिसे विधिवत जब्त कर लिया गया। पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद सुनिल मांझी (21), पिन्टु उर्फ राहुल राठिया (21) और मदन राठिया (20) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पिन्टु उर्फ राहुल राठिया का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। सीजी क्राइम रिपोर्टर प्रधान संपादक
    1
    रथ मेले में पुरानी रंजिश का खूनी हिसाब! 17 वर्षीय किशोर पर लात-घूंसों से हमला, स्टील के कड़े से सिर फोड़ा—3 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
रायगढ़। रथ मेले की भीड़ के बीच पुरानी रंजिश को लेकर 17 वर्षीय किशोर पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने किशोर के साथ पहले गाली-गलौज की और फिर लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। इसी दौरान एक आरोपी ने स्टील के कड़े से किशोर के सिर पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाई। घटना में बीच-बचाव करने पहुंचे किशोर के भाई और दोस्तों के साथ भी मारपीट की गई।
मामला थाना धरमजयगढ़ अंतर्गत पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक 27 जुलाई की रात ग्राम धौराभाठा बरपाली में रथ मेला लगा था। 17 वर्षीय किशोर अपने भाई और दोस्तों के साथ मेला देखने पहुंचा था। रात करीब 9 बजे नंद कुमार राठिया की दुकान के पास उसकी मुलाकात सुनिल, पिन्टु, मदन समेत अन्य लोगों से हुई।
बताया गया कि आरोपियों की किशोर से पहले शादी समारोह के दौरान विवाद हुआ था। इसी पुरानी रंजिश को लेकर मेले में आरोपियों ने किशोर को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान सुनिल मांझी ने स्टील के कड़े से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे किशोर के सिर में गंभीर चोट आई।
घटना की रिपोर्ट पर चौकी रैरूमाखुर्द में अपराध क्रमांक 209/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। चिकित्सकीय परीक्षण में सिर पर चोट पाए जाने के बाद पुलिस ने प्रकरण में आवश्यक धाराएं जोड़ीं।
चौकी प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपियों के गांव में दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी सुनिल मांझी ने घटना में इस्तेमाल किया गया स्टील का कड़ा पुलिस के समक्ष पेश किया, जिसे विधिवत जब्त कर लिया गया।
पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद सुनिल मांझी (21), पिन्टु उर्फ राहुल राठिया (21) और मदन राठिया (20) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पिन्टु उर्फ राहुल राठिया का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है।
सीजी क्राइम रिपोर्टर प्रधान संपादक
    user_Kumar Poptani National Crime
    Kumar Poptani National Crime
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.