Shuru
Apke Nagar Ki App…
FCI गोदाम से उठ रही सड़ी बदबू! आखिर क्या छिपाया जा रहा? Bilaspur के FCI गोदाम से उठ रही सड़ी बदबू! व्यापारी परेशान, जिम्मेदार बेखबर? शहर के व्यापार विहार स्थित एफसीआई (FCI) गोदाम से उठ रही तेज दुर्गंध ने आसपास के व्यापारियों की परेशानी बढ़ा दी है। स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि गोदाम में रखा बड़ी मात्रा में चावल लगातार बारिश के कारण सड़ गया है, जिससे पूरे इलाके में असहनीय बदबू फैल रही है। व्यापारियों का कहना है कि बदबू के कारण दुकानों में बैठना मुश्किल हो गया है और ग्राहकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Ziya khan
FCI गोदाम से उठ रही सड़ी बदबू! आखिर क्या छिपाया जा रहा? Bilaspur के FCI गोदाम से उठ रही सड़ी बदबू! व्यापारी परेशान, जिम्मेदार बेखबर? शहर के व्यापार विहार स्थित एफसीआई (FCI) गोदाम से उठ रही तेज दुर्गंध ने आसपास के व्यापारियों की परेशानी बढ़ा दी है। स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि गोदाम में रखा बड़ी मात्रा में चावल लगातार बारिश के कारण सड़ गया है, जिससे पूरे इलाके में असहनीय बदबू फैल रही है। व्यापारियों का कहना है कि बदबू के कारण दुकानों में बैठना मुश्किल हो गया है और ग्राहकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- Bilaspur में करोड़ों के सर्पदंश घोटाले में बड़ा एक्शन! डीजीपी का बड़ा बयान प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बहुचर्चित सर्पदंश मुआवजा फर्जीवाड़ा मामले में बड़ा बयान देते हुए कहा कि अब इस पूरे मामले की जांच आर्थिक अपराध की जांच करने वाली एक्सपर्ट एजेंसी करेगी।1
- हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बिल्हा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा विधायक धरमलाल हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बिल्हा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा विधायक धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में अटल उद्यान से हुआ शुभारंभ मंगलवार की रात 8:00 बजे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चलाए जा रहे "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत मंगलवार को नगर पंचायत बिल्हा में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम के उत्साह के साथ भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक जी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत बिल्हा स्थित अटल उद्यान में भारत रत्न, परम श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के उद्घोष के साथ तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई। माल्यार्पण के पश्चात सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया। देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ बिल्हा तिरंगा यात्रा अटल उद्यान से प्रारंभ होकर पीपल चौक होते हुए बिल्हा मोड़ पहुंची। बिल्हा मोड़ पर ग्राम पेंडरवा, निपनिया एवं हिर्री-हरदी के कार्यकर्ताओं ने यात्रा का आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद यात्रा भोजपुरी, पौसरी, दगोरी, करहीपार और मुरकुटा गांवों से गुजरी, जहां ग्रामीणों ने तिरंगे को नमन कर यात्रा में सहभागिता की। ढोल-नगाड़ों और देशभक्ति गीतों के बीच पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा। यात्रा का गरिमापूर्ण समापन ग्राम बरतोरी के बाजार चौक में हुआ। समापन पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई और राष्ट्रगान गाया गया। इस मौके पर श्री धरमलाल कौशिक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देशभक्ति को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है। अटल जी के आदर्शों पर चलते हुए हम विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने घरों पर गर्व के साथ तिरंगा फहराने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय कार्यकर्ताओं और नगर पंचायत प्रशासन का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर क्रेडा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी जी, श्री सोमेश तिवारी जी, डॉ. देवेन्द्र कौशिक जी, डॉ. रामकुमार कौशिक जी, डॉ. गोविंद यादव जी, श्री इंद्रजीत क्षत्री जी, श्री उमाशंकर कश्यप जी, श्रीमती वंदना जेंद्र जी एवं श्री सतीश शर्मा जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।1
- अवैध महुआ शराब के ठिकानों पर राहौद पुलिस का छापा, 12 लीटर शराब जब्त; 5 क्विंटल लाहन नष्ट,एक आरोपी गिरफ्तार, शराब बनाने के बर्तन भी जब्त जांजगीर-चांपा। अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ राहौद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर 12 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की और एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लावारिस हालत में मिला करीब 5 क्विंटल महुआ लाहन भी नष्ट किया गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में पुलिस सहायता केंद्र राहौद प्रभारी राजेंद्र सिंह क्षत्रिय के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार राहौद क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाने और बेचने की सूचना पर पुलिस टीम ने संबंधित ठिकानों पर दबिश दी। मौके पर शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे बर्तन और अन्य सामग्री भी मिली, जिसे पुलिस ने जब्त किया। इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने माया शंकर गोड, निवासी राहौद के कब्जे से 12 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। 5 क्विंटल महुआ लाहन किया नष्ट कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानों पर लावारिस हालत में करीब 5 क्विंटल महुआ लाहन मिला। पुलिस ने मौके पर ही इसे नष्ट कर दिया, ताकि इसका इस्तेमाल अवैध शराब बनाने में न किया जा सके। राहौद पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।1
- मकान के दरवाजे के सामने दीवार खड़ी कर रास्ता बंद करने का आरोप, पुराने विवाद के बीच मौके पर चल रहा था निर्माण मकान के दरवाजे के सामने दीवार खड़ी कर रास्ता बंद करने का आरोप, पुराने विवाद के बीच मौके पर चल रहा था निर्माण बलौदाबाजार। गायत्री मंदिर के पास लवन रोड स्थित एक मकान के दरवाजे के सामने दीवार खड़ी कर रास्ता बंद किए जाने को लेकर पुराना विवाद एक बार फिर सामने आया है। मकान मालिक राकेश साहू ने सिटी कोतवाली बलौदाबाजार में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी जावेद खान एवं उनकी पत्नी जुली बेगम द्वारा उनके मकान के दरवाजे के ठीक सामने ईंट की दीवार खड़ी की जा रही है। राकेश साहू का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पिछले दस वर्षों से अधिक समय से विवाद चला आ रहा है तथा पूर्व में कई बार रिपोर्ट और समझौते हो चुके हैं। मामला सिविल कोर्ट बलौदाबाजार में भी लंबित बताया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे संवाददाता ने देखा निर्माण कार्य मामले की सूचना मिलने पर जब संवाददाता मौके पर पहुंचे तो वहां ईंट की दीवार खड़ी करने का निर्माण कार्य चल रहा था। मौके पर बाहरी मजदूर एवं श्रमिकों को लगाकर राकेश साहू के मकान के दरवाजे के ठीक सामने दीवार खड़ी की जा रही थी। निर्माण की स्थिति ऐसी थी कि मकान के दरवाजे से बाहर निकलने के बाद आगे जाने वाले रास्ते के सामने दीवार खड़ी हो रही थी, जिससे आवागमन बाधित होने की स्थिति दिखाई दे रही थी। राकेश साहू का आरोप है कि जिस स्थान पर दीवार खड़ी की जा रही है, वह उनके मकान के दरवाजे के सामने है और इससे घर से बाहर निकलकर रास्ते तक पहुंचने में परेशानी होगी। उनका कहना है कि विवादित भूमि को लेकर सिविल न्यायालय में मामला पहले से लंबित है। ऐसी स्थिति में न्यायालय के निर्णय से पहले निर्माण कर मौके की स्थिति बदलने से नया विवाद उत्पन्न हो सकता है। राकेश साहू ने अपने आवेदन में पुलिस से कहा है कि वह किसी प्रकार का विवाद नहीं करना चाहते और शांति बनाए रखना चाहते हैं। उन्होंने न्यायालय में प्रकरण के अंतिम निराकरण तक संबंधित स्थान पर दीवार निर्माण रोकने तथा दोनों पक्षों के बीच पुनः विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए उचित कार्रवाई की मांग की है। मामला पहले से न्यायालय में लंबित होने और मौके पर निर्माण कार्य किए जाने के आरोप के बीच अब पुलिस एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।1
- FCI गोदाम से उठ रही सड़ी बदबू! आखिर क्या छिपाया जा रहा? Bilaspur के FCI गोदाम से उठ रही सड़ी बदबू! व्यापारी परेशान, जिम्मेदार बेखबर? शहर के व्यापार विहार स्थित एफसीआई (FCI) गोदाम से उठ रही तेज दुर्गंध ने आसपास के व्यापारियों की परेशानी बढ़ा दी है। स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि गोदाम में रखा बड़ी मात्रा में चावल लगातार बारिश के कारण सड़ गया है, जिससे पूरे इलाके में असहनीय बदबू फैल रही है। व्यापारियों का कहना है कि बदबू के कारण दुकानों में बैठना मुश्किल हो गया है और ग्राहकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- बिलासपुर में वैन सवार चोरों ने 1 किमी स्ट्रीट लाइट का तार काटा, 24 घंटे में 4 गिरफ्तार बिलासपुर के तिफरा सेक्टर-डी में वैन सवार चोरों ने करीब 1 किलोमीटर लंबी स्ट्रीट लाइट का तार काटकर चोरी कर लिया। घटना के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए तार के चार बंडल और वारदात में इस्तेमाल वैन जब्त की है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों पर पहले से कई अपराध दर्ज हैं।1