logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिलासपुर में वैन सवार चोरों ने 1 किमी स्ट्रीट लाइट का तार काटा, 24 घंटे में 4 गिरफ्तार बिलासपुर के तिफरा सेक्टर-डी में वैन सवार चोरों ने करीब 1 किलोमीटर लंबी स्ट्रीट लाइट का तार काटकर चोरी कर लिया। घटना के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए तार के चार बंडल और वारदात में इस्तेमाल वैन जब्त की है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों पर पहले से कई अपराध दर्ज हैं।

3 hrs ago
user_द संक्षेप
द संक्षेप
Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
3 hrs ago

बिलासपुर में वैन सवार चोरों ने 1 किमी स्ट्रीट लाइट का तार काटा, 24 घंटे में 4 गिरफ्तार बिलासपुर के तिफरा सेक्टर-डी में वैन सवार चोरों ने करीब 1 किलोमीटर लंबी स्ट्रीट लाइट का तार काटकर चोरी कर लिया। घटना के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए तार के चार बंडल और वारदात में इस्तेमाल वैन जब्त की है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों पर पहले से कई अपराध दर्ज हैं।

More news from Bilaspur and nearby areas
  • हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बिल्हा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा विधायक धरमलाल हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बिल्हा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा विधायक धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में अटल उद्यान से हुआ शुभारंभ मंगलवार की रात 8:00 बजे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चलाए जा रहे "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत मंगलवार को नगर पंचायत बिल्हा में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम के उत्साह के साथ भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक जी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत बिल्हा स्थित अटल उद्यान में भारत रत्न, परम श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के उद्घोष के साथ तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई। माल्यार्पण के पश्चात सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया। देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ बिल्हा तिरंगा यात्रा अटल उद्यान से प्रारंभ होकर पीपल चौक होते हुए बिल्हा मोड़ पहुंची। बिल्हा मोड़ पर ग्राम पेंडरवा, निपनिया एवं हिर्री-हरदी के कार्यकर्ताओं ने यात्रा का आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद यात्रा भोजपुरी, पौसरी, दगोरी, करहीपार और मुरकुटा गांवों से गुजरी, जहां ग्रामीणों ने तिरंगे को नमन कर यात्रा में सहभागिता की। ढोल-नगाड़ों और देशभक्ति गीतों के बीच पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा। यात्रा का गरिमापूर्ण समापन ग्राम बरतोरी के बाजार चौक में हुआ। समापन पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई और राष्ट्रगान गाया गया। इस मौके पर श्री धरमलाल कौशिक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देशभक्ति को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है। अटल जी के आदर्शों पर चलते हुए हम विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने घरों पर गर्व के साथ तिरंगा फहराने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय कार्यकर्ताओं और नगर पंचायत प्रशासन का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर क्रेडा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी जी, श्री सोमेश तिवारी जी, डॉ. देवेन्द्र कौशिक जी, डॉ. रामकुमार कौशिक जी, डॉ. गोविंद यादव जी, श्री इंद्रजीत क्षत्री जी, श्री उमाशंकर कश्यप जी, श्रीमती वंदना जेंद्र जी एवं श्री सतीश शर्मा जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
    1
    हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बिल्हा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा विधायक धरमलाल
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बिल्हा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा विधायक धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में अटल उद्यान से हुआ शुभारंभ
मंगलवार की रात 8:00 बजे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चलाए जा रहे "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत मंगलवार को नगर पंचायत बिल्हा में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम के उत्साह के साथ भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक जी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत बिल्हा स्थित अटल उद्यान में भारत रत्न, परम श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के उद्घोष के साथ तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई। माल्यार्पण के पश्चात सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया। देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ बिल्हा तिरंगा यात्रा अटल उद्यान से प्रारंभ होकर पीपल चौक होते हुए बिल्हा मोड़ पहुंची। बिल्हा मोड़ पर ग्राम पेंडरवा, निपनिया एवं हिर्री-हरदी के कार्यकर्ताओं ने यात्रा का आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद यात्रा भोजपुरी, पौसरी, दगोरी, करहीपार और मुरकुटा गांवों से गुजरी, जहां ग्रामीणों ने तिरंगे को नमन कर यात्रा में सहभागिता की। ढोल-नगाड़ों और देशभक्ति गीतों के बीच पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा। यात्रा का गरिमापूर्ण समापन ग्राम बरतोरी के बाजार चौक में हुआ। समापन पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई और राष्ट्रगान गाया गया।
इस मौके पर  श्री धरमलाल कौशिक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  कहा कि हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देशभक्ति को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है। अटल जी के आदर्शों पर चलते हुए हम विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने घरों पर गर्व के साथ तिरंगा फहराने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय कार्यकर्ताओं और नगर पंचायत प्रशासन का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर क्रेडा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी जी, श्री सोमेश तिवारी जी, डॉ. देवेन्द्र कौशिक जी, डॉ. रामकुमार कौशिक जी, डॉ. गोविंद यादव जी, श्री इंद्रजीत क्षत्री जी, श्री उमाशंकर कश्यप जी, श्रीमती वंदना जेंद्र जी एवं श्री सतीश शर्मा जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    13 hrs ago
  • नागपंचमी मेले की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, ASP यूलैंडन यार्क ने पोड़ीदहला पहाड़ का लिया जायजा जांजगीर-चांपा। अकलतरा क्षेत्र के ग्राम पोड़ीदहला में 17 अगस्त को होने वाले नागपंचमी मेले को लेकर जांजगीर-चांपा पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने मेला स्थल और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में नवपदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क बुधवार को स्वयं पोड़ीदहला पहाड़ पहुंचीं। उन्होंने मेला स्थल, पहुंच मार्ग और आसपास के संभावित भीड़ वाले स्थानों का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली गई। ASP ने मेला आयोजन समितियों और क्षेत्र में सक्रिय पहाड़ी मित्रों से भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तथा मेला समिति के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। युवाओं से चूड़ा पहनकर मेले में नहीं आने की अपील पुलिस ने मेले में आने वाले युवाओं से विशेष अपील की है कि वे हाथ में चूड़ा या कड़ा पहनकर भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में न आएं। पुलिस का कहना है कि भीड़ के बीच ऐसी वस्तुओं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका को कम करने के लिए यह समझाइश दी जा रही है। बच्चों को अकेले मेले में न भेजें पुलिस ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे नाबालिग बच्चों को भीड़भाड़ वाले मेले में अकेले न भेजें। बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और उन्हें अपने साथ रखें, ताकि किसी तरह की अनहोनी या गुम होने की स्थिति से बचा जा सके। पुलिस ने श्रद्धालुओं से शांति और अनुशासन बनाए रखने, मेला समिति एवं पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस प्रशासन का लक्ष्य नागपंचमी पर्व को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराना है। मेले में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी।
    1
    नागपंचमी मेले की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, ASP यूलैंडन यार्क ने पोड़ीदहला पहाड़ का लिया जायजा
जांजगीर-चांपा। अकलतरा क्षेत्र के ग्राम पोड़ीदहला में 17 अगस्त को होने वाले नागपंचमी मेले को लेकर जांजगीर-चांपा पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने मेला स्थल और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण शुरू कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में नवपदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क बुधवार को स्वयं पोड़ीदहला पहाड़ पहुंचीं। उन्होंने मेला स्थल, पहुंच मार्ग और आसपास के संभावित भीड़ वाले स्थानों का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली गई।
ASP ने मेला आयोजन समितियों और क्षेत्र में सक्रिय पहाड़ी मित्रों से भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तथा मेला समिति के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है।
युवाओं से चूड़ा पहनकर मेले में नहीं आने की अपील
पुलिस ने मेले में आने वाले युवाओं से विशेष अपील की है कि वे हाथ में चूड़ा या कड़ा पहनकर भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में न आएं। पुलिस का कहना है कि भीड़ के बीच ऐसी वस्तुओं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका को कम करने के लिए यह समझाइश दी जा रही है।
बच्चों को अकेले मेले में न भेजें
पुलिस ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे नाबालिग बच्चों को भीड़भाड़ वाले मेले में अकेले न भेजें। बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और उन्हें अपने साथ रखें, ताकि किसी तरह की अनहोनी या गुम होने की स्थिति से बचा जा सके।
पुलिस ने श्रद्धालुओं से शांति और अनुशासन बनाए रखने, मेला समिति एवं पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
पुलिस प्रशासन का लक्ष्य नागपंचमी पर्व को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराना है। मेले में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी।
    user_Manish Kumar
    Manish Kumar
    जांजगीर, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • पोंडी से मिनीमाता बांगो की जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, 10 पंचायतों ने घेरा एरीगेशन विभाग; 7 दिन का अल्टीमेटम
    1
    पोंडी से मिनीमाता बांगो की जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, 10 पंचायतों ने घेरा एरीगेशन विभाग; 7 दिन का अल्टीमेटम
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • बिल्हा पुलिस द्वारा किया गया शिकायत शिविर का आयोजन,फरियादियो की समस्याओ को सुनकर बिल्हा पुलिस द्वारा किया गया शिकायत शिविर का आयोजन,फरियादियो की समस्याओ को सुनकर किया गया निराकरण मंगलवार की रात 8:00 बजे बिल्हा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की मंगलवार दिनांक 11.08.2026 को थाना बिल्हा जिला बिलासपुर द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री राजेश जोशी के उपस्थिति मे थाना बिल्हा प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग व थाना स्टाफ के उपस्थित मे थाना परिसर प्रांगण मे शिकायत शिविर आयोजन किया गया जिसमे थाना मे दिये गये आवेदनो एव वरिष्ठ कार्यालयो से प्राप्त शिकायतो के आवेदको के समस्याओ को सुनकर जमीन संबंधी मामलो मे फैना दिया गया है एवं पैसो के लेन देन मे आपसी समझौता होने पर 14 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया है।
    1
    बिल्हा पुलिस द्वारा किया गया शिकायत शिविर का आयोजन,फरियादियो की समस्याओ को सुनकर
बिल्हा पुलिस द्वारा किया गया शिकायत शिविर का आयोजन,फरियादियो की समस्याओ को सुनकर किया गया निराकरण
मंगलवार की रात 8:00 बजे बिल्हा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार 
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की मंगलवार दिनांक 11.08.2026 को थाना बिल्हा जिला बिलासपुर द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री राजेश जोशी के उपस्थिति मे थाना बिल्हा प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग व थाना स्टाफ के उपस्थित मे थाना परिसर प्रांगण मे शिकायत शिविर आयोजन किया गया जिसमे थाना मे दिये गये आवेदनो एव वरिष्ठ कार्यालयो से प्राप्त शिकायतो के आवेदको के समस्याओ को सुनकर जमीन संबंधी मामलो मे फैना दिया गया है एवं पैसो के लेन देन मे आपसी समझौता होने पर 14 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया है।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    23 hrs ago
  • रथ मेले में पुरानी रंजिश का खूनी हिसाब! 17 वर्षीय किशोर पर लात-घूंसों से हमला, स्टील के कड़े से सिर फोड़ा—3 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए रायगढ़। रथ मेले की भीड़ के बीच पुरानी रंजिश को लेकर 17 वर्षीय किशोर पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने किशोर के साथ पहले गाली-गलौज की और फिर लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। इसी दौरान एक आरोपी ने स्टील के कड़े से किशोर के सिर पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाई। घटना में बीच-बचाव करने पहुंचे किशोर के भाई और दोस्तों के साथ भी मारपीट की गई। मामला थाना धरमजयगढ़ अंतर्गत पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक 27 जुलाई की रात ग्राम धौराभाठा बरपाली में रथ मेला लगा था। 17 वर्षीय किशोर अपने भाई और दोस्तों के साथ मेला देखने पहुंचा था। रात करीब 9 बजे नंद कुमार राठिया की दुकान के पास उसकी मुलाकात सुनिल, पिन्टु, मदन समेत अन्य लोगों से हुई। बताया गया कि आरोपियों की किशोर से पहले शादी समारोह के दौरान विवाद हुआ था। इसी पुरानी रंजिश को लेकर मेले में आरोपियों ने किशोर को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान सुनिल मांझी ने स्टील के कड़े से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे किशोर के सिर में गंभीर चोट आई। घटना की रिपोर्ट पर चौकी रैरूमाखुर्द में अपराध क्रमांक 209/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। चिकित्सकीय परीक्षण में सिर पर चोट पाए जाने के बाद पुलिस ने प्रकरण में आवश्यक धाराएं जोड़ीं। चौकी प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपियों के गांव में दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी सुनिल मांझी ने घटना में इस्तेमाल किया गया स्टील का कड़ा पुलिस के समक्ष पेश किया, जिसे विधिवत जब्त कर लिया गया। पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद सुनिल मांझी (21), पिन्टु उर्फ राहुल राठिया (21) और मदन राठिया (20) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पिन्टु उर्फ राहुल राठिया का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। सीजी क्राइम रिपोर्टर प्रधान संपादक
    1
    रथ मेले में पुरानी रंजिश का खूनी हिसाब! 17 वर्षीय किशोर पर लात-घूंसों से हमला, स्टील के कड़े से सिर फोड़ा—3 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
रायगढ़। रथ मेले की भीड़ के बीच पुरानी रंजिश को लेकर 17 वर्षीय किशोर पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने किशोर के साथ पहले गाली-गलौज की और फिर लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। इसी दौरान एक आरोपी ने स्टील के कड़े से किशोर के सिर पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाई। घटना में बीच-बचाव करने पहुंचे किशोर के भाई और दोस्तों के साथ भी मारपीट की गई।
मामला थाना धरमजयगढ़ अंतर्गत पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक 27 जुलाई की रात ग्राम धौराभाठा बरपाली में रथ मेला लगा था। 17 वर्षीय किशोर अपने भाई और दोस्तों के साथ मेला देखने पहुंचा था। रात करीब 9 बजे नंद कुमार राठिया की दुकान के पास उसकी मुलाकात सुनिल, पिन्टु, मदन समेत अन्य लोगों से हुई।
बताया गया कि आरोपियों की किशोर से पहले शादी समारोह के दौरान विवाद हुआ था। इसी पुरानी रंजिश को लेकर मेले में आरोपियों ने किशोर को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान सुनिल मांझी ने स्टील के कड़े से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे किशोर के सिर में गंभीर चोट आई।
घटना की रिपोर्ट पर चौकी रैरूमाखुर्द में अपराध क्रमांक 209/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। चिकित्सकीय परीक्षण में सिर पर चोट पाए जाने के बाद पुलिस ने प्रकरण में आवश्यक धाराएं जोड़ीं।
चौकी प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपियों के गांव में दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी सुनिल मांझी ने घटना में इस्तेमाल किया गया स्टील का कड़ा पुलिस के समक्ष पेश किया, जिसे विधिवत जब्त कर लिया गया।
पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद सुनिल मांझी (21), पिन्टु उर्फ राहुल राठिया (21) और मदन राठिया (20) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पिन्टु उर्फ राहुल राठिया का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है।
सीजी क्राइम रिपोर्टर प्रधान संपादक
    user_Kumar Poptani National Crime
    Kumar Poptani National Crime
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.