logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पोंडी से मिनीमाता बांगो की जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, 10 पंचायतों ने घेरा एरीगेशन विभाग; 7 दिन का अल्टीमेटम

12 hrs ago
user_Durgesh maravi
Durgesh maravi
कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
12 hrs ago

पोंडी से मिनीमाता बांगो की जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, 10 पंचायतों ने घेरा एरीगेशन विभाग; 7 दिन का अल्टीमेटम

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • पोंडी से मिनीमाता बांगो की जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, 10 पंचायतों ने घेरा एरीगेशन विभाग; 7 दिन का अल्टीमेटम
    1
    पोंडी से मिनीमाता बांगो की जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, 10 पंचायतों ने घेरा एरीगेशन विभाग; 7 दिन का अल्टीमेटम
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • कोरबा खपरैल में छिपा 10 फीट का किंग कोबरा, रात में रेस्क्यू से मचा हड़कंप!
    1
    कोरबा  खपरैल में छिपा 10 फीट का किंग कोबरा, रात में रेस्क्यू से मचा हड़कंप!
    user_Dhananajy jangde
    Dhananajy jangde
    Advertising agency करतला, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • अवैध महुआ शराब के ठिकानों पर राहौद पुलिस का छापा, 12 लीटर शराब जब्त; 5 क्विंटल लाहन नष्ट,एक आरोपी गिरफ्तार, शराब बनाने के बर्तन भी जब्त जांजगीर-चांपा। अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ राहौद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर 12 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की और एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लावारिस हालत में मिला करीब 5 क्विंटल महुआ लाहन भी नष्ट किया गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में पुलिस सहायता केंद्र राहौद प्रभारी राजेंद्र सिंह क्षत्रिय के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार राहौद क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाने और बेचने की सूचना पर पुलिस टीम ने संबंधित ठिकानों पर दबिश दी। मौके पर शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे बर्तन और अन्य सामग्री भी मिली, जिसे पुलिस ने जब्त किया। इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने माया शंकर गोड, निवासी राहौद के कब्जे से 12 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। 5 क्विंटल महुआ लाहन किया नष्ट कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानों पर लावारिस हालत में करीब 5 क्विंटल महुआ लाहन मिला। पुलिस ने मौके पर ही इसे नष्ट कर दिया, ताकि इसका इस्तेमाल अवैध शराब बनाने में न किया जा सके। राहौद पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    1
    अवैध महुआ शराब के ठिकानों पर राहौद पुलिस का छापा, 12 लीटर शराब जब्त; 5 क्विंटल लाहन नष्ट,एक आरोपी गिरफ्तार, शराब बनाने के बर्तन भी जब्त

जांजगीर-चांपा। अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ राहौद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर 12 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की और एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लावारिस हालत में मिला करीब 5 क्विंटल महुआ लाहन भी नष्ट किया गया।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में पुलिस सहायता केंद्र राहौद प्रभारी राजेंद्र सिंह क्षत्रिय के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार राहौद क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाने और बेचने की सूचना पर पुलिस टीम ने संबंधित ठिकानों पर दबिश दी। मौके पर शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे बर्तन और अन्य सामग्री भी मिली, जिसे पुलिस ने जब्त किया।
इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने माया शंकर गोड, निवासी राहौद के कब्जे से 12 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
5 क्विंटल महुआ लाहन किया नष्ट
कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानों पर लावारिस हालत में करीब 5 क्विंटल महुआ लाहन मिला। पुलिस ने मौके पर ही इसे नष्ट कर दिया, ताकि इसका इस्तेमाल अवैध शराब बनाने में न किया जा सके।
राहौद पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    user_Manish Kumar
    Manish Kumar
    जांजगीर, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही करने दिए निर्देश बिलासपुर/कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक शिकायत संबंधी आवेदन दिया। उन्होंने अधिकांश मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल एवं एडीएम श्री शिव कुमार बनर्जी ने भी लोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए विकासखंड कोटा के ग्राम रैनपुर कर्रा निवासी भरत लाल केवट ने आम निस्तारी के लिए रास्ते को अवैध कब्जे से मुक्त कराने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि मुख्य गली में बांस गाड़ने, गोबर का घूरवा रखने एवं अन्य अवरोधों के कारण मार्ग संकरा हो गया है, जिससे किसानों के ट्रैक्टर एवं अन्य वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने राजस्व मौके पर जांच कर अतिक्रमण हटाने की मांग की। नयापारा की गजबाई कुर्रे ने अपने श्रमिक कार्ड में संशोधन कराने के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि श्रमिक कार्ड में त्रुटि होने के कारण उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आवश्यक संशोधन कर लाभ दिलाने का अनुरोध किया। रमतला निवासी बलहीन बाई ने आर्थिक सहायता के लिए कलेक्टर के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि बिजली करंट की चपेट में आने से उन्हें उपचार कराना पड़ा, जिसमें काफी खर्च हुआ। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उन्होंने उपचार हेतु लिए गये कर्ज चुकाने के लिए प्रशासन से आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की। रतनपुर क्षेत्र की करैहापारा की देहुती बाई ने अपना बंद राशन कार्ड पुनः चालू कराने की मांग करते हुए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि राशन कार्ड बंद होने से परिवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने पात्रता के आधार पर राशन कार्ड पुनः सक्रिय करने का अनुरोध किया। वार्ड क्रमांक-18, तिलक नगर निवासी योगेश दीक्षित ने अपने घर परिसर में स्थित लगभग 30 वर्ष पुराने नारियल के पेड़ को हटाने की मांग की। उन्होंने बताया कि हाल ही में बिजली गिरने से पेड़ का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। मस्तूरी विकासखंड के ग्राम पंचायत दर्राभांठा निवासी देवसिंह सोनवानी ने आंगनबाड़ी भवन निर्माण में अनियमितता एवं शासकीय राशि के उपयोग की जांच की मांग की। आवेदन में उल्लेख किया गया कि भवन निर्माण के लिए राशि आहरित किए जाने के बावजूद निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ है तथा बच्चों को जर्जर भवन में संचालित आंगनबाड़ी में बैठना पड़ रहा है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। रतनपुर निवासी रामकुमार मण्डलोई ने स्टेट बैंक से संबंधित ऋण प्रकरण में शिकायत प्रस्तुत करते हुए बैंक द्वारा एनओसी जारी होने के बाद भी संपत्ति के मूल दस्तावेज वापस नहीं किए जाने की बात कही। उन्होंने दस्तावेज शीघ्र उपलब्ध कराने तथा आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया। तखतपुर तहसील के ग्राम केकती के पेखन राम यादव ने बताया कि खम्हरिया से दैजा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए उनकी भूमि के एक हिस्से का अधिग्रहण किया गया था। अधिग्रहित भूमि का मुआवजा अब तक नहीं मिला है। उन्होंने अधिग्रहित भूमि का शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है। रतनपुर तहसील के बांसाझाल निवासी भरत सिंह ने आवेदन देकर बताया कि उनकी कृषि भूमि नाले में डूब क्षेत्र में आने से प्रभावित हुई है। उनका कहना है कि भूमि का उपयोग नहीं हो पाने से आजीविका पर संकट उत्पन्न हो गया है और अब तक उन्हें मुआवजा राशि प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित भूमि का नियमानुसार सर्वे कराकर शीघ्र मुआवजा प्रदान करने की मांग की है। जनदर्शन में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने एवं समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।
    1
    कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही करने दिए निर्देश 
बिलासपुर/कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक शिकायत संबंधी आवेदन दिया। उन्होंने अधिकांश मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान  जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल एवं एडीएम श्री शिव कुमार बनर्जी ने भी लोगों की समस्याएं सुनी।    
जनदर्शन में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए विकासखंड कोटा के ग्राम रैनपुर कर्रा निवासी भरत लाल केवट ने आम निस्तारी के लिए रास्ते को अवैध कब्जे से मुक्त कराने आवेदन दिया।  उन्होंने बताया कि मुख्य गली में बांस गाड़ने, गोबर का घूरवा रखने एवं अन्य अवरोधों के कारण मार्ग संकरा हो गया है, जिससे किसानों के ट्रैक्टर एवं अन्य वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने राजस्व मौके पर जांच कर अतिक्रमण हटाने की मांग की। नयापारा की गजबाई कुर्रे ने अपने श्रमिक कार्ड में संशोधन कराने के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि श्रमिक कार्ड में त्रुटि होने के कारण उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आवश्यक संशोधन कर लाभ दिलाने का अनुरोध किया। रमतला निवासी बलहीन बाई ने आर्थिक सहायता के लिए कलेक्टर के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि बिजली करंट की चपेट में आने से उन्हें उपचार कराना पड़ा, जिसमें काफी खर्च हुआ। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उन्होंने उपचार हेतु लिए गये कर्ज चुकाने के लिए प्रशासन से आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की। रतनपुर क्षेत्र की करैहापारा की देहुती बाई ने अपना बंद राशन कार्ड पुनः चालू कराने की मांग करते हुए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि राशन कार्ड बंद होने से परिवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने पात्रता के आधार पर राशन कार्ड पुनः सक्रिय करने का अनुरोध किया। वार्ड क्रमांक-18, तिलक नगर निवासी योगेश दीक्षित ने अपने घर परिसर में स्थित लगभग 30 वर्ष पुराने नारियल के पेड़ को हटाने की मांग की। उन्होंने बताया कि हाल ही में बिजली गिरने से पेड़ का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। 
मस्तूरी विकासखंड के ग्राम पंचायत दर्राभांठा निवासी देवसिंह सोनवानी ने आंगनबाड़ी भवन निर्माण में अनियमितता एवं शासकीय राशि के उपयोग की जांच की मांग की। आवेदन में उल्लेख किया गया कि भवन निर्माण के लिए राशि आहरित किए जाने के बावजूद निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ है तथा बच्चों को जर्जर भवन में संचालित आंगनबाड़ी में बैठना पड़ रहा है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। रतनपुर निवासी रामकुमार मण्डलोई ने स्टेट बैंक से संबंधित ऋण प्रकरण में शिकायत प्रस्तुत करते हुए बैंक द्वारा एनओसी जारी होने के बाद भी संपत्ति के मूल दस्तावेज वापस नहीं किए जाने की बात कही। उन्होंने दस्तावेज शीघ्र उपलब्ध कराने तथा आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया। 
तखतपुर तहसील के ग्राम केकती के पेखन राम यादव ने बताया कि खम्हरिया से दैजा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए उनकी भूमि के एक हिस्से का अधिग्रहण किया गया था। अधिग्रहित भूमि का मुआवजा अब तक नहीं मिला है। उन्होंने अधिग्रहित भूमि का शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है। रतनपुर तहसील के बांसाझाल निवासी भरत सिंह ने आवेदन देकर बताया कि उनकी कृषि भूमि नाले में डूब क्षेत्र में आने से प्रभावित हुई है। उनका कहना है कि भूमि का उपयोग नहीं हो पाने से आजीविका पर संकट उत्पन्न हो गया है और अब तक उन्हें मुआवजा राशि प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित भूमि का नियमानुसार सर्वे कराकर शीघ्र मुआवजा प्रदान करने की मांग की है। जनदर्शन में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने एवं समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • मंदिर में चोरी करने वाले तीन आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    1
    मंदिर में चोरी करने वाले तीन आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.