स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बस्तर तिरंगा यात्रा की शुरुआत आज नारायणपुर से बस्तर तिरंगा यात्रा की शुरुआत आज नारायणपुर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बस्तर अंचल में राष्ट्रभक्ति, शांति और विकास का संदेश लेकर ‘बस्तर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 12 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाली इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत डिप्टी सीएम विजय शर्मा नारायणपुर से करेंगे, विजय शर्मा बाइक चलाकर इस यात्रा का नेतृत्व करेंगे,साथ मौजूद रहेंगे केबिनेट मंत्री केदार कश्यप, बाईक के माध्यम से आयोजित होने वाली यह यात्रा बस्तर के उन क्षेत्रों और ग्रामों तक पहुंचेगी, जो कभी नक्सल हिंसा से प्रभावित थे, ,तिरंगा यात्रा के नारायणपुर के हाई स्कूल मैदान से शुरू होगी जो नारायणपुर के ग्राम मुंजमेटा, झारागांव, धौड़ाई और कन्हारगांव होते हुए उन स्थानों पर, जहां बड़े नक्सली हमले हुए थे , इस यात्रा की एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में शहीदों की शहादत वाले स्थानों की मिट्टी को श्रद्धापूर्वक संग्रहित करना , ‘
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बस्तर तिरंगा यात्रा की शुरुआत आज नारायणपुर से बस्तर तिरंगा यात्रा की शुरुआत आज नारायणपुर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बस्तर अंचल में राष्ट्रभक्ति, शांति और विकास का संदेश लेकर ‘बस्तर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 12 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाली इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत डिप्टी सीएम विजय शर्मा नारायणपुर से करेंगे, विजय शर्मा बाइक चलाकर इस यात्रा का नेतृत्व करेंगे,साथ मौजूद रहेंगे केबिनेट मंत्री केदार कश्यप,
बाईक के माध्यम से आयोजित होने वाली यह यात्रा बस्तर के उन क्षेत्रों और ग्रामों तक पहुंचेगी, जो कभी नक्सल हिंसा से प्रभावित थे, ,तिरंगा यात्रा के नारायणपुर के हाई स्कूल मैदान से शुरू होगी जो नारायणपुर के ग्राम मुंजमेटा, झारागांव, धौड़ाई और कन्हारगांव होते हुए उन स्थानों पर, जहां बड़े नक्सली हमले हुए थे , इस यात्रा की एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में शहीदों की शहादत वाले स्थानों की मिट्टी को श्रद्धापूर्वक संग्रहित करना , ‘
- कोंडागांव: रामलला दर्शन योजना के तहत 51 श्रद्धालु अयोध्या धाम रवाना कोंडागांव जिले से रामभक्तों का एक दल मंगलवार रात अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। रामलला दर्शन योजना के तहत जिले के 51 श्रद्धालु भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या की धार्मिक यात्रा पर निकले। कोण्डागांव नगर के अंबेडकर चौक से स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं के दल को रवाना किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के चेहरे पर उत्साह और मन में भगवान श्रीराम के दर्शन की आस्था नजर आई। जनप्रतिनिधियों ने सभी श्रद्धालुओं को सुखद, मंगलमय और सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं। रामलला दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेशवासियों को अयोध्या धाम की धार्मिक एवं आध्यात्मिक यात्रा का अवसर मिल रहा है। अयोध्या धाम की ओर बढ़े कदम, मन में श्रीराम के दर्शन की आस्था और जुबां पर जय श्रीराम के जयकारे के साथ कोण्डागांव के श्रद्धालु अपनी यात्रा पर रवाना हुए।1
- गरियाबंद पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को किया सम्मानित 🚨 समय पूर्व केस सुलझाने, ई-साक्ष्य और सीसीटीएनएस एंट्री में बेहतर प्रदर्शन पर मिले प्रशस्ति पत्र। गरियाबंद- जिला पुलिस कार्यालय गरियाबंद में आज पुलिस अधीक्षक गरियाबंद वेदव्रत सिरमौर द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर जिले के थानों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किये। पुलिस अधीक्षक ने थाना स्तर पर लंबित मामलों का त्वरित निपटारा करने, डिजिटल साक्ष्य (ई-साक्ष्य) प्रबंधन और सीसीटीएनएस डेटा एंट्री में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले विवेचकों व पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया। त्वरित न्याय और डिजिटल पुलिसिंग पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आम जनता को समय पर न्याय दिलाना और पुलिसिंग को पूरी तरह डिजिटल व पारदर्शी बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिन अधिकारी-कर्मचारियों ने गंभीर और सामान्य आपराधिक प्रकरणों का समय से पहले (समय पूर्व) वैधानिक निराकरण किया है, वे अन्य पुलिसकर्मियों के लिए रोल माॅडल हैं। ई-साक्ष्य और सीसीटीएनएस में गरियाबंद पुलिस अग्रणी आज के आधुनिक दौर में वैज्ञानिक अनुसंधान और डिजिटल रिकार्ड का महत्व बताते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थानों में ई-साक्ष्य को सही तरीके से संकलित करना और सीसीटीएनएस केस पोर्टल पर रियल-टाइम डेटा एंट्री करना बेहद चुनौतीपूर्ण कार्य है। इस कार्य में जिन पुलिस कर्मियों ने दिन-रात लगन से काम कर जिले का ग्राफ ऊंचा किया है, वे इस सम्मान के असली हकदार हैं। अधीक्षक ने सभी पुरस्कृत अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि इस सम्मान से न केवल उनका मनोबल बढ़ेगा, बल्कि अन्य कर्मचारियों में भी बेहतर काम करने की प्रतिस्पर्धा पैदा होगी। उन्होंने आगे भी इसी ऊर्जा और निष्पक्षता के साथ आम जनता की सेवा करने का आह्वान किया। इस सम्मान समारोह में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, समस्त थाना प्रभारी और कार्यालयीन स्टाफ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।1
- बिजली कटौती से किसान परेशान, 2 दिन में समाधान नहीं तो घेराव की चेतावनी उदयपुर। किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने और स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों के समाधान की मांग को लेकर विद्युत वितरण केंद्र उदयपुर के कनिष्ठ अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में लगातार हो रही बिजली कटौती से सिंचाई प्रभावित होने का मुद्दा उठाया गया। किसानों ने कृषि कार्य के लिए नियमित बिजली आपूर्ति, अनावश्यक कटौती बंद करने और स्मार्ट मीटर से अधिक बिल आने की शिकायतों की जांच की मांग की है। साथ ही इच्छुक उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर नियमानुसार बदलने की मांग रखी गई। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि 2 दिवस के भीतर समस्या का समाधान नहीं होने पर सैकड़ों किसानों के साथ विद्युत वितरण केंद्र का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा।2
- केसीजी जिले के पुलिस ने किया जिले में बाहरी राज्यों के श्रमिकों का सत्यापन, केसीजी जिले के पुलिस ने किया जिले में बाहरी राज्यों के श्रमिकों का सत्यापन, 12 अगस्त बुधवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी अनुसार जिले में बाहरी राज्यों से आए श्रमिकों के दस्तावेजों के सत्यापन का अभियान जारी है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने बीबीसी राइस मिल पहुंचकर वहां कार्यरत बाहरी राज्यों के कर्मचारियों एवं श्रमिकों की जांच की। पुलिस ने उनके आधार कार्ड व अन्य पहचान दस्तावेजों के साथ स्थायी एवं वर्तमान पते की जानकारी का सत्यापन किया। साथ ही राइस मिल प्रबंधन को श्रमिकों से संबंधित आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस ने कहा कि वैध दस्तावेज वाले श्रमिकों को परेशान नहीं किया जाएगा, जबकि संदिग्ध या अधूरे दस्तावेज मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- छत्तीसगढ़ में अब कुंवारी लड़कियों को भी मिलेगा महतारी वंदन योजना का पैसा! इस नए बदलाव से जुड़ी मुख्य बातें नीचे दी गई हैं:उम्र की सीमा: इस योजना का लाभ केवल उन्हीं अविवाहित महिलाओं को मिलेगा जिनकी उम्र 40 वर्ष या उससे अधिक है। कम उम्र की कुंवारी लड़कियों के लिए यह नियम नहीं है। पंजीकरण प्रक्रिया: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के अनुसार, इस विस्तार को लागू करने के लिए जल्द ही महतारी वंदन योजना का आधिकारिक पोर्टल दोबारा खोला जाएगा, जहाँ पात्र महिलाएं अपना आवेदन कर सकेंगी। वर्तमान स्थिति: अब तक इस योजना का लाभ केवल विवाहित, विधवा, अनाथ और तलाकशुदा महिलाओं को ही मिल रहा था। वित्तीय लाभ: योजना में शामिल होने के बाद पात्र अविवाहित महिलाओं के बैंक खाते में भी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से प्रति माह ₹1000 (सालाना ₹12,000) भेजे जाएंगे।1
- कोंडागांव: कोंडागांव में रेडक्रॉस की गतिविधियों और वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन श्री तोमन साहू की अध्यक्षता में कोण्डागांव जिला कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। बैठक में रेडक्रॉस की गतिविधियों, वार्षिक कार्ययोजना, रक्तदान, अंगदान-देहदान जागरूकता और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई।1
- गरियाबंद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेन्द्र पटेल को दी गई ससम्मान विदाई, सारंगढ़-बिलाईगढ़ के नए एएसपी के रूप में संभालेंगे कमान। गरियाबंद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेन्द्र पटेल को दी गई ससम्मान विदाई, सारंगढ़-बिलाईगढ़ के नए एएसपी के रूप में संभालेंगे कमान। श्री धीरेन्द्र पटेल के कुशल नेतृत्व में गरियाबंद पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियानों में अभूतपूर्व सफलताएं हासिल की है। गरियाबंद- जिला पुलिस कार्यालय गरियाबंद में आज एक गरिमामय विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेन्द्र पटेल को उनके नवीन पदस्थापना जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के लिए ससम्मान विदाई दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर सहित जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों और समस्त थाना प्रभारी के साथ पुलिस परिवार ने उनके उत्कृष्ट कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं गई। *नक्सल मोर्चे पर रहा ऐतिहासिक कार्यकाल* - विदाई समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने कहा कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेन्द्र पटेल का गरियाबंद में कार्यकाल अत्यंत सराहनीय और ऐतिहासिक रहा है। उनके कुशल रणनीतिक नेतृत्व में जिला पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियानों में अभूतपूर्व सफलताएं हासिल कीं। श्री पटेल के मार्गदर्शन में गरियाबंद पुलिस ने क्षेत्र के टाॅप काडर के कंट्री कमेटी मेम्बर (सीसी मेम्बर) समेत कई ईनामी नक्सलियों को मार गिराने में सफलता प्राप्त किये है। *आत्मसमर्पण और क्षेत्र में शांति बहाली को मिला बढ़ावा* - न केवल आक्रामक अभियानों बल्कि श्री पटेल की जन-हितैषी नीतियों और बेहतर पुनर्वास नीतियों के प्रचार-प्रसार के कारण बड़ी संख्या में सक्रिय नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किया। उनके इस समर्पण और कड़े परिश्रम के फलस्वरूप गरियाबंद जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई और विकास कार्यों को गति मिल रही है। *पुलिस परिवार ने जताया आभार* - विदाई के इस भावुक क्षण में गरियाबंद पुलिस परिवार के सदस्यों ने श्री धीरेन्द्र पटेल के सरल स्वभाव, अनुशासित कार्यशैली और अधिनस्थों को हमेशा प्रेरित करने वाले नेतृत्व की सराहना की। पुलिस अधीक्षक ने उनके नए जिले सारंगढ़-बिलाईगढ़ में नवीन पदस्थापना पर बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे वहां भी अपनी कर्तव्यनिष्ठा से सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।1
- स्वतंत्रता दिवस पर जनपद अध्यक्ष धरसीवां जी का खास संदेश1
- hariyali Tihar ke sabosamvari man lagada badhai happy hareli happy haveli1