कुरूद में बड़ी चोरी से सनसनी, सूने मकान से लाखों का माल पार, CCTV की नजर से बचने DVR भी ले उड़े शातिर चोर धमतरी जिले के कुरूद में सूने मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। कैनाल रोड स्थित पूर्व प्राचार्य जेवियर खेस्स के मकान में घुसे चोर करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी और सोने के जेवरात समेत लगभग 1 लाख 30 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। इतना ही नहीं, शातिर चोर घर में लगे CCTV कैमरे का DVR भी अपने साथ ले गए, ताकि वारदात से जुड़े अहम सुराग मिटाए जा सकें। दरअसल, पूर्व प्राचार्य जेवियर खेस्स वर्तमान में अपने बेटे के पास कमल विहार, रायपुर में रहते हैं। वहीं कुरूद स्थित उनके मकान में परिवार का कभी-कभार ही आना-जाना होता है। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया और घर में दाखिल होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोर घर से करीब 1 लाख 5 हजार रुपये की नकदी और सोने के जेवरात समेत करीब 1 लाख 30 हजार रुपये कीमत का सामान लेकर फरार हुए हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर घर में लगे CCTV कैमरों का DVR भी उखाड़कर अपने साथ ले गए। वहीं चोरी की जानकारी मिलते ही कुरूद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में चोरों की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस CCTV और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। वहीं सूना मकान देखकर चोरों ने जिस तरह वारदात को अंजाम दिया और CCTV का DVR भी साथ ले गए, उससे साफ है कि आरोपी पुलिस की नजर से बचने की पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे। अब देखना होगा कि कुरूद पुलिस इस चोरी की गुत्थी को कितनी जल्दी सुलझा पाती है।
कुरूद में बड़ी चोरी से सनसनी, सूने मकान से लाखों का माल पार, CCTV की नजर से बचने DVR भी ले उड़े शातिर चोर धमतरी जिले के कुरूद में सूने मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। कैनाल रोड स्थित पूर्व प्राचार्य जेवियर खेस्स के मकान में घुसे चोर करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी और सोने के जेवरात समेत लगभग 1 लाख 30 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। इतना ही
नहीं, शातिर चोर घर में लगे CCTV कैमरे का DVR भी अपने साथ ले गए, ताकि वारदात से जुड़े अहम सुराग मिटाए जा सकें। दरअसल, पूर्व प्राचार्य जेवियर खेस्स वर्तमान में अपने बेटे के पास कमल विहार, रायपुर में रहते हैं। वहीं कुरूद स्थित उनके मकान में परिवार का कभी-कभार ही आना-जाना होता है। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया और घर में दाखिल होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है
कि चोर घर से करीब 1 लाख 5 हजार रुपये की नकदी और सोने के जेवरात समेत करीब 1 लाख 30 हजार रुपये कीमत का सामान लेकर फरार हुए हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर घर में लगे CCTV कैमरों का DVR भी उखाड़कर अपने साथ ले गए। वहीं चोरी की जानकारी मिलते ही कुरूद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में
चोरों की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस CCTV और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। वहीं सूना मकान देखकर चोरों ने जिस तरह वारदात को अंजाम दिया और CCTV का DVR भी साथ ले गए, उससे साफ है कि आरोपी पुलिस की नजर से बचने की पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे। अब देखना होगा कि कुरूद पुलिस इस चोरी की गुत्थी को कितनी जल्दी सुलझा पाती है।
- खरोरा के सतनामी कर्मचारियों ने मिनीमाता की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि रिपोर्टर रोहित वर्मा लोकेशन खरोरा *खरोरा के सतनामी कर्मचारियों ने मिनीमाता की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि* खरोरा छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सुधारक मिनिमाता की पुण्यतिथि सतनामी कर्मचारियों की गुरु छाया सेवा समिति के तत्वाधान में वेदराम मनहरे उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति आयोग के मुख्य आतिथ्य में तैलचित्र में दीप प्रज्वलित पूजा अर्चनाकर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर इस मौके पर उनके योगदान को आदरपूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वेदराम मनहरे ने मिनीमाता को स्मरण करते हुए समाज के बेटा बेटियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मिनीमाता की जीवन संघर्ष और सेवा को अद्वितीय बताया तथा उनके विचार और आदर्श को प्रासंगिक बताया और चांद सूरज के रहते तक मिनीमाता को स्मरण करते रहने की बातें कही। मनहरे ने आगे कहा कि समाज में महिलाओं और कमजोर वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने और भावी पीढ़ियों को प्रेरित करते रहने की बातें कही। शिक्षा को अपनाकर भावी पीढ़ियों को शिक्षित संस्कारित बनाने नशामुक्त समाज की बातें कही और समाज में निस्वार्थ भाव से सेवा करने एवं कर्मचारियों की हर तरह से मदद करने की भरोसा दिलाया। कार्यक्रम को समिति के अध्यक्ष श्यामसुंदर बांधे ने मिनीमाता के योगदान को जीवन में प्रेरणा लेने की बातें कही। वहीं हेमकुमारी गिलहरे ने मिनीमाता की जीवनी पर प्रकाश डाली। इस अवसर पर खरोरा परिक्षेत्र के कक्षा 10 वीं 12वीं के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को मोमेंटो,प्रशस्ति पत्र भेंटकर मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र बारले एवं आभार मनविश्राम गिलहरे ने किया। इस अवसर पर समाज के कर्मचारी अधिकारी, वरिष्ठगण ,मातृत्व शक्ति महिलाएं एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।4
- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बस्तर तिरंगा यात्रा की शुरुआत आज नारायणपुर से बस्तर तिरंगा यात्रा की शुरुआत आज नारायणपुर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बस्तर अंचल में राष्ट्रभक्ति, शांति और विकास का संदेश लेकर ‘बस्तर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 12 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाली इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत डिप्टी सीएम विजय शर्मा नारायणपुर से करेंगे, विजय शर्मा बाइक चलाकर इस यात्रा का नेतृत्व करेंगे,साथ मौजूद रहेंगे केबिनेट मंत्री केदार कश्यप, बाईक के माध्यम से आयोजित होने वाली यह यात्रा बस्तर के उन क्षेत्रों और ग्रामों तक पहुंचेगी, जो कभी नक्सल हिंसा से प्रभावित थे, ,तिरंगा यात्रा के नारायणपुर के हाई स्कूल मैदान से शुरू होगी जो नारायणपुर के ग्राम मुंजमेटा, झारागांव, धौड़ाई और कन्हारगांव होते हुए उन स्थानों पर, जहां बड़े नक्सली हमले हुए थे , इस यात्रा की एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में शहीदों की शहादत वाले स्थानों की मिट्टी को श्रद्धापूर्वक संग्रहित करना , ‘2
- बिजली कटौती से किसान परेशान, 2 दिन में समाधान नहीं तो घेराव की चेतावनी उदयपुर। किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने और स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों के समाधान की मांग को लेकर विद्युत वितरण केंद्र उदयपुर के कनिष्ठ अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में लगातार हो रही बिजली कटौती से सिंचाई प्रभावित होने का मुद्दा उठाया गया। किसानों ने कृषि कार्य के लिए नियमित बिजली आपूर्ति, अनावश्यक कटौती बंद करने और स्मार्ट मीटर से अधिक बिल आने की शिकायतों की जांच की मांग की है। साथ ही इच्छुक उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर नियमानुसार बदलने की मांग रखी गई। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि 2 दिवस के भीतर समस्या का समाधान नहीं होने पर सैकड़ों किसानों के साथ विद्युत वितरण केंद्र का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा।2
- केसीजी जिले के पुलिस ने किया जिले में बाहरी राज्यों के श्रमिकों का सत्यापन, केसीजी जिले के पुलिस ने किया जिले में बाहरी राज्यों के श्रमिकों का सत्यापन, 12 अगस्त बुधवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी अनुसार जिले में बाहरी राज्यों से आए श्रमिकों के दस्तावेजों के सत्यापन का अभियान जारी है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने बीबीसी राइस मिल पहुंचकर वहां कार्यरत बाहरी राज्यों के कर्मचारियों एवं श्रमिकों की जांच की। पुलिस ने उनके आधार कार्ड व अन्य पहचान दस्तावेजों के साथ स्थायी एवं वर्तमान पते की जानकारी का सत्यापन किया। साथ ही राइस मिल प्रबंधन को श्रमिकों से संबंधित आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस ने कहा कि वैध दस्तावेज वाले श्रमिकों को परेशान नहीं किया जाएगा, जबकि संदिग्ध या अधूरे दस्तावेज मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- कोंडागांव: कोंडागांव में बाजारों तक पहुंचा साइबर जागरूकता अभियान, पुलिस ने बताए ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय कोंडागांव पुलिस साइबर सेल ने 12 अगस्त 2026 को स्थानीय सुमित बाजार में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर कर्मचारियों और ग्राहकों को साइबर ठगी, फर्जी कॉल, लोन ऐप फ्रॉड, UPI/OTP धोखाधड़ी और सोशल मीडिया सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने अपील की कि संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और OTP किसी के साथ साझा न करें। साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime gov in पर शिकायत दर्ज करें।1
- कोंडागांव: रामलला दर्शन योजना के तहत 51 श्रद्धालु अयोध्या धाम रवाना कोंडागांव जिले से रामभक्तों का एक दल मंगलवार रात अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। रामलला दर्शन योजना के तहत जिले के 51 श्रद्धालु भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या की धार्मिक यात्रा पर निकले। कोण्डागांव नगर के अंबेडकर चौक से स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं के दल को रवाना किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के चेहरे पर उत्साह और मन में भगवान श्रीराम के दर्शन की आस्था नजर आई। जनप्रतिनिधियों ने सभी श्रद्धालुओं को सुखद, मंगलमय और सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं। रामलला दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेशवासियों को अयोध्या धाम की धार्मिक एवं आध्यात्मिक यात्रा का अवसर मिल रहा है। अयोध्या धाम की ओर बढ़े कदम, मन में श्रीराम के दर्शन की आस्था और जुबां पर जय श्रीराम के जयकारे के साथ कोण्डागांव के श्रद्धालु अपनी यात्रा पर रवाना हुए।1
- कोतवाली पुलिस ने बारदेवरी भट्टीपारा से 15 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार 12अगस्त दोपहर साढ़े 3 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार,कांकेर कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से देशी महुआ शराब बेचने के मामले में ग्राम बारदेवरी भट्टीपारा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब और बिक्री की 200 रूपये नगद,कुल ₹1,700 की सामग्री जब्त की है। पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सायकल स्टोर के पास एक व्यक्ति शराब बिक्री के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर हृदय राम मण्डावी (40) को पकड़ा। तलाशी में दो जरकिन से 15 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ वर्ष 2019 में भी आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज हो चुका है।1