AI की दुनिया में गूंज रहा है भारत का नाम!🇮🇳✨ दुनिया की सबसे बड़ी टेक क्रांति (Tech Revolution) का नेतृत्व अब भारत कर रहा है। India AI Impact Summit 2026 इस बात का प्रमाण है कि भारत अब सिर्फ तकनीक का इस्तेमाल करने वाला देश नहीं, बल्कि उसे बनाने वाला 'ग्लोबल सुपरपावर' बन चुका है। AI For All: पीएम मोदी का विजन साफ है, AI सिर्फ बड़ी कंपनियों के लिए नहीं, बल्कि किसान से लेकर डॉक्टर और स्टार्टअप्स तक, सबके विकास का जरिया है। 🌾🩺 Talent Hub: भारत में आज 60 लाख से ज्यादा टेक प्रोफेशनल्स हैं और 500 से ज्यादा ग्लोबल सेंटर AI पर काम कर रहे हैं। 💻 बड़ा निवेश: सरकार AI इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए लगभग 70 बिलियन डॉलर का निवेश कर रही है और 90 बिलियन डॉलर का अतिरिक्त निवेश घोषित किया जा चुका है एवं बजट 2026-27 में डिजिटल क्रांति के लिए बड़े ऐलान किए गए हैं।💰 भारत अब 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की ओर AI की रफ्तार से बढ़ रहा है। आइए, इस डिजिटल सफर का हिस्सा बनें!
AI की दुनिया में गूंज रहा है भारत का नाम!🇮🇳✨ दुनिया की सबसे बड़ी टेक क्रांति (Tech Revolution) का नेतृत्व अब भारत कर रहा है। India AI Impact Summit 2026 इस बात का प्रमाण है कि भारत अब सिर्फ तकनीक का इस्तेमाल करने वाला देश नहीं, बल्कि उसे बनाने वाला 'ग्लोबल सुपरपावर' बन चुका है। AI For All: पीएम मोदी का विजन साफ है, AI सिर्फ बड़ी कंपनियों के लिए नहीं, बल्कि किसान से लेकर डॉक्टर और स्टार्टअप्स तक, सबके विकास का जरिया है। 🌾🩺 Talent Hub: भारत में आज 60 लाख से ज्यादा टेक प्रोफेशनल्स हैं और 500 से ज्यादा ग्लोबल सेंटर AI पर काम कर रहे हैं। 💻 बड़ा निवेश: सरकार AI इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए लगभग 70 बिलियन डॉलर का निवेश कर रही है और 90 बिलियन डॉलर का अतिरिक्त निवेश घोषित किया जा चुका है एवं बजट 2026-27 में डिजिटल क्रांति के लिए बड़े ऐलान किए गए हैं।💰 भारत अब 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की ओर AI की रफ्तार से बढ़ रहा है। आइए, इस डिजिटल सफर का हिस्सा बनें!
- अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर जिला अभिभाषक संघ का ज्ञापन, संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग मुरैना। अधिवक्ताओं पर लगातार हो रहे हमलों के विरोध में जिला अभिभाषक संघ ने कड़ा रुख अपनाया है। संघ ने माननीय प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने और अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग की है। ज्ञापन में हाल ही में अधिवक्ता श्री संजय कुमार सक्सेना की हत्या की घटना का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि इस तरह की वारदातों से अधिवक्ताओं में भय का माहौल है। संघ का कहना है कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का अहम स्तंभ हैं, यदि वे ही सुरक्षित नहीं रहेंगे तो न्याय प्रणाली प्रभावित होगी। संघ ने मांग की है कि अधिवक्ताओं के खिलाफ हिंसा, धमकी या उत्पीड़न करने वालों के विरुद्ध सख्त दंड का प्रावधान किया जाए। साथ ही अधिवक्ताओं को तत्काल पुलिस सुरक्षा, मामलों की त्वरित एवं समयबद्ध जांच, और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि अधिवक्ताओं पर जानलेवा हमले या हत्या की स्थिति में उनके आश्रित परिवारजनों को उचित आर्थिक सहायता और पुनर्वास उपलब्ध कराया जाए। संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आगे व्यापक आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।1
- बेनकाब हुई कांग्रेस की खतरनाक साजिश! किसान आंदोलन की आड़ में सत्ता की भूख का खेल बेझिझक जारी! चेहरा: किसान का ✅ स्क्रिप्ट: कांग्रेस की ✅ मकसद: देश को भटकाना और अस्थिरता फैलाना ✅ जब भारत विकास की रफ्तार पकड़ चुका है, तब कांग्रेस अफवाह, अराजकता और भ्रम की खेती कर रही है।1
- अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका बाड़ी की लगातार सख्त कार्रवाई, शहर को मिल रहा नया स्वरूप धौलपुर बाड़ी शहर को अतिक्रमण मुक्त, सुव्यवस्थित एवं स्वच्छ बनाने की दिशा में नगर पालिका बाड़ी द्वारा व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। जिला कलेक्टर नीधि बीटी के मार्गदर्शन तथा उपखंड अधिकारी एवं प्रशासक भगवत शरण त्यागी के निर्देशानुसार अधिशाषी अधिकारी अभिताभ बच्चन मीणा के नेतृत्व में यह कार्रवाई निरंतर प्रभावी ढंग से की जा रही है। अभियान के अंतर्गत शहर के मुख्य बाजारों, प्रमुख मार्गों, चौराहों, बस स्टैंड क्षेत्र, सार्वजनिक स्थलों एवं सरकारी भूमि पर किए गए अस्थायी एवं स्थायी अतिक्रमणों को चिन्हित कर हटाया जा रहा है। पूर्व में संबंधित दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को नोटिस जारी कर स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया गया था। निर्धारित समयावधि पूर्ण होने के बाद नगर पालिका की टीम ने नियमानुसार सख्त कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे रखे सामान, टीनशेड, अवैध चबूतरे, सीढ़ियां, लोहे के ढांचे एवं अन्य बाधाओं को हटाया। कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीनों एवं नगर पालिका अमले की मौजूदगी में कई स्थानों से अवरोध हटाए गए, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु हुई और आमजन को आवागमन में बड़ी राहत मिली। लंबे समय से संकरे हो चुके मार्ग अब पुनः चौड़े दिखाई देने लगे हैं, जिससे व्यापारिक गतिविधियों में भी सकारात्मक प्रभाव देखा जा रहा है। अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि शहर की सौंदर्यकरण योजना, यातायात सुगमता एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण करता पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे स्वयं आगे आकर अतिक्रमण हटाएं, स्वच्छ एवं व्यवस्थित शहर निर्माण में सहयोग करें तथा सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने में प्रशासन का साथ दें। यह अभियान केवल कार्रवाई नहीं, बल्कि बाड़ी को सुव्यवस्थित, सुंदर और सुरक्षित बनाने की एक सतत पहल है।4
- Sarpanch ke pass Kai bar RCC ka Paisa Aaya Hai per is Raste ki jagah Kahin dusre Raste per use kar leta hai1
- महाकाल थीम की 100 किलो की विशाल कावड़ 43 घंटे में 200 किमी तय कर पहुंची अंबाह महाशिवरात्रि पर पीएचई शिव मंदिर में हुआ जलाभिषेक, नगर में भव्य शोभायात्रा—हजारों श्रद्धालु हुए शामिल अंबाह। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर अंबाह में आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। बाबा महाकाल की थीम पर तैयार की गई लगभग एक क्विंटल (100 किलो) वजनी विशाल कावड़ को 50 युवाओं का जत्था 200 किलोमीटर दूर सोरों गंगा घाट से महज 43 घंटे में पैदल अंबाह लेकर पहुंचा। यह पूरी यात्रा ब्रह्मलीन संत दद्दाजी के आशीर्वाद एवं गृहस्थ संत डॉ. अनिल शास्त्री जी की प्रेरणा से संपन्न हुई। दद्दा एसटीएफ एवं भक्तमंडल अंबाह के तत्वावधान में 13 फरवरी की सुबह 9 बजे सोरों गंगा घाट से यात्रा प्रारंभ हुई। बाबा महाकाल थीम पर बनी यह आकर्षक कावड़ जिलेभर में विशेष आकर्षण का केंद्र रही।महाशिवरात्रि पर पीएचई परिसर स्थित शिव मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विशेष शृंगार किया, बिल्व पत्र अर्पित किए और पवित्र गंगाजल से विधि-विधानपूर्वक जलाभिषेक किया। पूरे परिसर में “हर-हर महादेव” "दद्दाजी की जय" और “बोल बम” के जयघोष गूंज उठे। जैन बगीची से निकली भव्य शोभायात्रा जलाभिषेक से पहले जैन बगीची परिसर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा परेड चौराहा, अटल पार्क, उसेद रोड, पोरसा चौराहा, डायवर्सन रोड, जय हिंद कॉलेज, जग्गा चौराहा, मुरैना तिराहा, नगर पालिका चौराहा, सदर बाजार गंज, पुरानी गली और पुरानी तहसील होते हुए पुनः पीएचई परिसर स्थित शिव मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में हजारों श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए। एक सैकड़ा से अधिक स्थानों पर सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कावड़ का स्वागत कर कावड़ियों का सम्मान किया। लगभग आधा सैकड़ा स्थानों पर फल, जलपान एवं प्रसाद वितरण कर सेवा की गई। रंग-बिरंगी आकर्षक लाइटिंग से सजी कावड़ का रात्रिकालीन दृश्य अत्यंत भव्य और मनमोहक दिखाई दिया। श्रद्धालु “बाबा नगरिया दूर है जाना जरूर है”, “बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है” जैसे भजनों पर झूमते और नृत्य करते नजर आए। युवाओं और बच्चों में कावड़ के साथ फोटो व सेल्फी लेने का विशेष उत्साह देखा गया। 40 हजार की लागत से बनी 8 फीट ऊंची कावड़ महाकाल मंदिर की प्रतिकृति स्वरूप इस कावड़ के भीतर शिवलिंग स्थापित किया गया था। लगभग 8 फीट ऊंची और 6 फीट चौड़ी इस कावड़ को थर्माकोल और बांस से तैयार किया गया। इसे बनाने में करीब 15 दिन का समय और लगभग 40 हजार रुपये की लागत आई। श्रद्धालुओं के अनुसार कावड़ का कुल वजन लगभग 100 किलो रहा, जिसे 50 युवाओं ने सामूहिक रूप से उठाकर 200 किमी की दूरी तय की। महाकाल लोक से मिली प्रेरणा दद्दा एसटीएफ एवं भक्तमंडल अंबाह के सदस्यों ने बताया कि इस थीम की प्रेरणा उज्जैन स्थित महाकाल लोक के निर्माण के बाद मिली। उन्होंने कहा कि कावड़ के माध्यम से महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दिव्य एवं वास्तविक स्वरूप को अंबाह की जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया। सोरों में कावड़ तैयार करने वाले कारीगर ने बताया कि उन्होंने स्वयं इन मंदिरों के दर्शन नहीं किए, लेकिन ईश्वरीय प्रेरणा से वे ऐसे भव्य स्वरूप तैयार करते हैं। उनकी बनाई इस महाकाल आकृति की कावड़ को नगरवासियों ने खूब सराहा।1
- फूलबाग रोड पर एक दर्जन से ज्यादा फॉर व्हीलर वाहनों पर स्टंट कर स्वयं की ओर साथ ही लोगों की जान की परवाह किए बगैर युवकों ने उड़ाई यातायात के नियमों की धज्जियां, एक वाहन पर पुलिस भी लिखा हुआ देखें वीडियो । अगर यातायात पुलिस इन सभी वाहनों पर कार्यवाही नहीं करती है तो समझलो ग्वालियर शहर की ट्रैफिक पुलिस निकम्मी साबित होगी। पब्लिक अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दे #BreakingNews #TRAFICRULES #TrafficPolice #GwaliorNews #NewsImpact #gwaliorpolice Gwalior Police1
- अम्बाह दोहरी रोड का हर साल का यही ड्रामा रोड पर भरा पानी1
- *कांग्रेस के नेता ही एक-दूसरे को टट्टू कह रहे हैं!* 😂 सुनिए...1