उत्तरकाशी. गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में कपाट खुलने की तैयारी, फूलों से सजे मंदिर परिसर. मां गंगा की उत्सव डोली के भव्य स्वागत के लिए श्री गंगोत्री धाम को आकर्षक रूप से सजाने का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है और कुछ ही समय में पूरी सजावट पूर्ण हो जाएगी। मंदिर परिसर, मुख्य मार्गों और आसपास के क्षेत्रों को रंग-बिरंगे फूलों, आकर्षक रोशनी और पारंपरिक सजावट से सुसज्जित किया जा रहा है, जिससे पूरे धाम में उत्सव और आस्था का विशेष माहौल बन गया है। मंदिर को फूलों से दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है, जहां हर कोना भक्ति और श्रद्धा की झलक प्रस्तुत कर रहा है। जिला प्रशासन उत्तरकाशी और श्री गंगोत्री धाम मंदिर समिति संयुक्त रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं और श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए सभी व्यवस्थाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है, स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है तथा पेयजल और प्रकाश व्यवस्था को सुचारू बनाया गया है। श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित रखने के लिए मार्गों को चिन्हित किया गया है और आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए गए हैं, ताकि मां गंगा की डोली के आगमन पर श्रद्धालुओं को भव्य, दिव्य और सुरक्षित वातावरण में दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो सके। पूरे धाम में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिल रहा है।
उत्तरकाशी. गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में कपाट खुलने की तैयारी, फूलों से सजे मंदिर परिसर. मां गंगा की उत्सव डोली के भव्य स्वागत के लिए श्री गंगोत्री धाम को आकर्षक रूप से सजाने का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है और कुछ ही समय में पूरी सजावट पूर्ण हो जाएगी। मंदिर परिसर, मुख्य मार्गों और आसपास के क्षेत्रों
को रंग-बिरंगे फूलों, आकर्षक रोशनी और पारंपरिक सजावट से सुसज्जित किया जा रहा है, जिससे पूरे धाम में उत्सव और आस्था का विशेष माहौल बन गया है। मंदिर को फूलों से दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है, जहां हर कोना भक्ति और श्रद्धा की झलक प्रस्तुत कर रहा है। जिला प्रशासन उत्तरकाशी और श्री
गंगोत्री धाम मंदिर समिति संयुक्त रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं और श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए सभी व्यवस्थाएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है, स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है तथा पेयजल और प्रकाश व्यवस्था को सुचारू बनाया गया है। श्रद्धालुओं की आवाजाही
को व्यवस्थित रखने के लिए मार्गों को चिन्हित किया गया है और आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए गए हैं, ताकि मां गंगा की डोली के आगमन पर श्रद्धालुओं को भव्य, दिव्य और सुरक्षित वातावरण में दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो सके। पूरे धाम में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिल रहा है।
- Post by Parvat Paigaam1
- नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मंदिर के बाहर कथित तौर पर कंडोम में पेशाब भरकर लटकाया गया, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया और लोगों ने कड़ी नाराज़गी जताई।1
- The Aman Times 🚨 सड़क हादसे में महिला की मौत, 8 घायल 📍 लालकुआं/हल्द्वानी शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग पर आईओसी डिपो के सामने बने अव्यवस्थित कट पर बड़ा हादसा हो गया। हल्द्वानी से लालकुआं जा रहे एक ऑटो की नेक्सॉन कार से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। 💔 हादसे में रोजी (28 वर्ष) पत्नी शाहरुख, निवासी गफूर बस्ती, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक ही परिवार के चार मासूम बच्चों समेत 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 🚑 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत हल्द्वानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। ⚠️ स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर बने बेतरतीब कट लगातार हादसों की वजह बन रहे हैं। प्रशासन से इन्हें व्यवस्थित करने की मांग उठ रही है। 🙏 ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति दें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।1
- *कोतवाली ज्वालापुर* *SSP नवनीत सिंह की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस का लगातार अपराध पर वार* *चोरी की कुल 05 मोटर साइकिल के साथ पुलिस ने 02 संदिग्ध दबोचे* *बरामद 02 मोटर साइकिलो के सम्बन्ध में कोतवाली ज्वालापुर में दर्ज हैं मुकदमें* *अन्य बरामद 03 मोटर साइकिलों के सम्बन्ध में अन्य थानों/जनपद से की जा रही है जानकारी* वादी आनन्द कुमार पुत्र हरमन सिंह निवासी सुभाष नगर व वादिया रानी पत्नी जावेद निवासी ग्राम सराय ज्वालापुर हरिद्वार की लिखित तहरीर पर मोटर साइकिल चोरी के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया। चोरी वाहनों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए तथा मुखवीर तंत्र को एक्टिव किया। सतत प्रयासों के पश्चात पुलिस टीम ने दिनांक 17/04/2026 को 02 संदिग्ध को चोरी की मोटर साइकिल के साथ नहर पटरी निकट रेगुलेटर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की निशांदेही पर बहादराबाद नहर पटरी को जाने वाले मार्ग की झाड़ियां से चार अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। बरामद वाहनों में से 02 वाहनों के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमें दर्ज हैं जबकी अन्य तीन वाहनों के बारे में अन्य थानों से मालुमात की जा रही है। आरोपी नशे के खर्चे पुरा करने के लिए वाहन चोरी को अंजाम देते थे। दर्ज मुकदमों में धारा 317(2) 3 (5) BNS की बढ़ोतरी की गई । *पकड़े गए आरोपित-* 1-सोनू राठी पुत्र जय भगवान सिंह निवासी ग्राम खातला खटला जिला जींद हरियाणा 2-प्रवीण कश्यप पुत्र सतपाल कश्यप निवासी सुखी नदी इंदिरा विकास कॉलोनी खड़खड़ी जनपद हरिद्वार *बरामदगी-* 1-मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस (ज्वालापुर से संबंधित) 2-मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस (ज्वालापुर से संबंधित) 3-बजाज CT 100 चेसिस नंबर MD2B37AY7KRA80339 4- हीरो स्प्लेंडर रंग काला नीला इंजन नंबर-HA10EJDHK56046 5- हीरो स्प्लेंडर रंग नीला काला रजिस्ट्रेशन नंबर UK08M7097 *पुलिस टीम-* 1-उप निरीक्षक मनीष भंडारी 2-अपर अप निरीक्षक प्रताप शर्मा 3-हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह 4-कांस्टेबल आलोक नेगी 5-कांस्टेबल कपिल कुमार 6-कांस्टेबल मनोज डोभाल1
- “जय मां गंगे! कपाटोद्घाटन के साथ शुरू होगी मोक्ष की महायात्रा” — 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा का शुभारंभ “गंगा की डोली के साथ उमड़ा आस्था का सागर” — भक्ति, परंपरा और श्रद्धा का अद्भुत संगम “यमुनोत्री धाम तैयार, प्रशासन अलर्ट” — श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पर विशेष फोकस ✍️ स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ की कलम से उत्तराखंड। देवभूमि उत्तराखंड एक बार फिर आस्था, भक्ति और मोक्ष की दिव्य यात्रा के लिए तैयार है। 19 अप्रैल को गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाटोद्घाटन के साथ ही चारधाम यात्रा का भव्य शुभारंभ होगा। इस पावन अवसर से पहले ही पूरे क्षेत्र में भक्ति की लहर दौड़ पड़ी है और हर ओर “हर-हर गंगे” और “जय मां यमुना” के जयघोष गूंजने लगे हैं। “मां गंगा की महिमा — हर बूंद में मोक्ष का वास” सनातन धर्म में मां गंगा को केवल नदी नहीं, बल्कि मोक्षदायिनी, पाप-नाशिनी और जीवनदायिनी शक्ति माना गया है। 👉 गंगा स्नान से पापों का नाश होता है 👉 गंगा जल से आत्मा शुद्ध होती है 👉 गंगा तट पर किया गया हर पुण्य कई गुना फल देता है मान्यता है कि गंगा की एक डुबकी जन्मों-जन्मों के बंधन तोड़ देती है। “गंगा डोली यात्रा — भक्ति और परंपरा का दिव्य दृश्य” मां गंगा की पवित्र डोली 👉 मुखीमठ (मुखवा) से प्रस्थान कर 👉 कोपांग पहुंची 👉 और अब भैरोघाटी की ओर अग्रसर है डोली यात्रा के दौरान 👉 वैदिक मंत्रोच्चार 👉 पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज 👉 श्रद्धालुओं की पुष्प वर्षा ने पूरे वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। हर कदम पर गूंजते जयकारों ने यह संदेश दिया— “मां गंगा स्वयं अपने भक्तों को दर्शन देने निकल पड़ी हैं।” “यमुनोत्री धाम में तैयारियां पूरी — हर श्रद्धालु के स्वागत को तैयार देवभूमि” कपाटोद्घाटन से एक दिन पूर्व जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने 👉 यमुनोत्री धाम के 5 किमी पैदल मार्ग का निरीक्षण 👉 रेलिंग, रेन शेल्टर, बिजली-पानी, चिकित्सा सुविधा 👉 शौचालय, साइन बोर्ड और सफाई व्यवस्था का गहन जायजा लिया। प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि 👉 यात्रा सुगम हो 👉 यात्रा सुरक्षित हो 👉 यात्रा सुविधाजनक हो “हर कदम पर सुरक्षा — हर श्रद्धालु का ध्यान” जिलाधिकारी ने 👉 वैकल्पिक पैदल मार्ग 👉 भीड़ नियंत्रण योजना 👉 चिकित्सा सुविधाओं 👉 चेंजिंग रूम का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। “जानकीचट्टी में व्यवस्थाएं दुरुस्त” — घोड़ा-खच्चर सेवा पर विशेष ध्यान 👉 घोड़ा पड़ाव की व्यवस्था 👉 गर्म पानी की उपलब्धता 👉 डंडी-कंडी और प्रीपेड काउंटर सभी व्यवस्थाओं को संतुलित और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। “स्वच्छ यात्रा — पवित्र यात्रा” 👉 सुलभ इंटरनेशनल 👉 जिला पंचायत को निर्देश दिए गए कि 👉 मार्ग पर निरंतर सफाई 👉 कूड़ा निस्तारण 👉 डस्टबिन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालु स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में यात्रा कर सकें। “आस्था का महापर्व — देशभर से उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब” चारधाम यात्रा केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश और दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए 👉 आस्था का केंद्र 👉 आत्मिक शांति का माध्यम 👉 मोक्ष की राह है। “हर कदम पर ईश्वर, हर श्वास में भक्ति” चारधाम की यह यात्रा केवल पहाड़ों की यात्रा नहीं, बल्कि 👉 आत्मा की यात्रा 👉 भक्ति की परीक्षा 👉 मोक्ष की ओर बढ़ता हर कदम है “जब गंगा की डोली चलती है, तो केवल रास्ते नहीं सजते…बल्कि हर श्रद्धालु का हृदय भक्ति से भर उठता है…और हर कदम मोक्ष की ओर बढ़ जाता है।” — रामेश्वर गौड़, स्वतंत्र पत्रकार4
- पंजाब के फरीदकोट से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला, जो खुद सब-इंस्पेक्टर है, उसने अपनी ही 6 साल की मासूम बेटी को घर के बाहर गेट से बांध दिया। बताया जा रहा है कि इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पड़ोसियों की सतर्कता के चलते मामला सामने आया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।1
- 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाटोद्घाटन के साथ ही चारधाम यात्रा की शुरुवात होगी। यात्रा के लिए यमुनोत्री धाम क्षेत्र में सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई हैं। शनिवार को यमुनोत्री धाम कपाटोद्धन से एक दिन पहले जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने यमुनोत्री धाम पहुंचकर यात्रा मार्ग और धाम में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यात्रा की तैयारियों से जुड़े कार्यों को पूर्ण करने के लिए प्रशासन और यात्रा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विभागों द्वारा युद्धस्तर पर कार्य किया गया हैं। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाओं की सुनिश्चिता हेतु कहा है कि चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित व सुविधाजनक बनाने लिए यात्रा व्यवस्था से जुड़े विभाग व संगठन तत्परता से अपना दायित्व निभाए। जिलाधिकारी ने यमुनोत्री धाम के 5 किलोमीटर लंबे पैदल मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर पूर्ण हो चुके कार्यों को परखा। इस दौरान रेलिंग की मरम्मत, रेन शेल्टर निर्माण, बिजली ,पानी , चिकित्सा, साइन बोर्ड, सफाई व्यवस्था तथा शौचालय आदि से संबंधित कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने यात्रा के दौरान सभी व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान वैकल्पिक पैदल मार्ग का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने आकस्मिकता अथवा श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने की स्थिति में इस मार्ग के उपयोगिता को भी परखा। यमुनोत्री धाम तक के मार्ग पर सुरक्षा, बिजली, पानी व सफाई व्यवस्था और शौचालयों के निर्माण कार्यों को जांचा तथा मंदिर के समीप चेंजिंग रूम सहित अन्य कार्यों को भी देखा। यात्रा के दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त बनाये रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने धाम के पैदल मार्ग पर मिलने वाले श्रद्धालुओं से भी बात की और यात्रा व्यवस्थाओं संबंधित फीडबैक लिया। जानकीचट्टी में यात्रा व्यवस्थाओं व तैयारियों का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने जिला पंचायत के अधिकारियों को घोड़ा पड़ाव की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने तथा घोड़े खच्चरों के लिए पैदल मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर बनाई गई चरी में गर्म पानी की निरंतर पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यात्रा के सुव्यवस्थित संचालन तथा भीड़ नियंत्रण के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने और डंडी-कंडी व घोड़ा-खच्चरों हेतु प्रीपेड काउंटर तथा रोटेशन की उचित व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने यमुनोत्री धाम तथा जानकीचट्टी व खरसाली सहित सभी पड़ावों पर सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिए जाने पर जोर देते हुए सुलभ इंटरनेशनल व जिला पंचायत के अधिकारियों को सफाई इंतजामों की नियमित निगरानी करने को कहा। रास्ते में कूड़ा व घोड़े खच्चरों की लीद के निस्तारण हेतु प्रतिदिन निरन्तर सफाई व्यवस्था तथा पैदल मार्ग पर जगह-जगह उचित स्थानों एवं ढाबों पर डस्टबिन की व्यवस्था को भी परखा। जानकीचट्टी सहित यमुनोत्री यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर अपने निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यात्रियों की सुविधा के लिए किए गए इंतजामों, चिकित्सा सुविधाओं, पेयजल, विद्युत, पार्किंग, सफाई एवं टॉयलेट्स व्यवस्था का निरीक्षण कर यात्रा को लेकर की गई तैयारियों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को सभी कार्यों को यात्रा के दौरान सुचारू और नियमित बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिशासी अभियंता लोनिवि तरुण कंबोज, सीवीओ एचएस बिष्ट, जल संस्थान, सिंचाई, सुलभ इंटरनेशनल, जिला पंचायत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे. Byte - प्रशांत आर्य. डीएम उत्तरकाशी.4
- देहरादून देहरादून के मोहब्बेवाला आईएसबीटी क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, ट्रक में फंसा युवक SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला घायल को एंबुलेंस से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया कार सवार घायलों को पहले ही पुलिस ने भेजा अस्पताल SDRF की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टला1
- को दुकान पर पहुंचे भी भेल कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि ऑफिस में पार्टी के लिए कोल्ड ड्रिंक और नाश्ता मंगाया गया था। लेकिन कोल्ड ड्रिंक की जो बोतल उन्हें दी गई वह जनवरी में ही एक्सपायर हो चुकी है। ताज्जुब की बात ये है कि बिल में बाकी सभी सामानों का नाम लिखा गया लेकिन कोल्ड ड्रिंक की जगह रश का बिल बनाया गया। हंगामा के बाद दुकानदार ने अपनी गलती स्वीकार की।1