Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनवाणी संवाददाता मुज़फ्फरनगर- जनपद भागवत धरा एवं प्रमुख तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में मुरारी बापू पधारे.....* कथा व्यास मोरारी बापू तीर्थ नगरी में बने हेलीपैड पर उतरे और सीधे पहुंचे श्री शुकदेव आश्रम... जहां उन्होंने संत विभूति एवं शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याणदेव जी महाराज को अर्पित की श्रद्धाजंलि... कथा व्यास ने सिद्ध अक्षय वट की परिक्रमा कर श्री शुकदेव मंदिर में की पूजा , पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द जी महाराज से हुई स्नेहिल भेंट.. स्वामी ओमानंद महाराज जी ने मानस मर्मज्ञ को शॉल, शहद, शुकतीर्थ साहित्य देकर किया स्वागत... मुरारी बापू इससे पहले वर्ष 1988, 1991, 1999 , 2007 और 2020 में यहाँ रामकथा कर चुके है , तीर्थ के मुख्य ट्रस्टी ओमदत्त आर्य ने हेलीपेड पर किया स्वागत !!
Anand News
जनवाणी संवाददाता मुज़फ्फरनगर- जनपद भागवत धरा एवं प्रमुख तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में मुरारी बापू पधारे.....* कथा व्यास मोरारी बापू तीर्थ नगरी में बने हेलीपैड पर उतरे और सीधे पहुंचे श्री शुकदेव आश्रम... जहां उन्होंने संत विभूति एवं शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याणदेव जी महाराज को अर्पित की श्रद्धाजंलि... कथा व्यास ने सिद्ध अक्षय वट की परिक्रमा कर श्री शुकदेव मंदिर में की पूजा , पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द जी महाराज से हुई स्नेहिल भेंट.. स्वामी ओमानंद महाराज जी ने मानस मर्मज्ञ को शॉल, शहद, शुकतीर्थ साहित्य देकर किया स्वागत... मुरारी बापू इससे पहले वर्ष 1988, 1991, 1999 , 2007 और 2020 में यहाँ रामकथा कर चुके है , तीर्थ के मुख्य ट्रस्टी ओमदत्त आर्य ने हेलीपेड पर किया स्वागत !!
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Kuldeep Babra Abc news2
- मासिक बैठक में सपा नेताओं के मृतक परिजनों को मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुजफ्फरनगर, संवाददाता समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट की अध्यक्षता व जिला महासचिव सोमपाल सिंह कोरी के संचालन एवं वरिष्ठ सपा नेताओं, पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर 24 घंटे में बकाया गन्ना भुगतान हेतु 15 हजार करोड़ फंड बनाने,किसानों का लोन माफ करने,महिलाओं को प्रत्येक वर्ष 40 हजार देने,बिजली 300 यूनिट फ्री करने व स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता खत्म करने सहित 30 लाख तक की कारों पर टोल टैक्स फ्री करने सहित अनेक जनहितकारी घोषणाओं का स्वागत व आभार व्यक्त करने के साथ,इन घोषणाओं को नगर व ब्लॉक स्तर पर सभाओं के माध्यम से जन जन तक पहुंचाएंगे। समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर व समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर पर 993 रु व 5 किलो सिलेंडर पर 261रु बढ़ाने व अन्य जन उपयोगी वस्तुओं पर लगातार बढ़ौतरी तथा स्मार्ट मीटर से जनता के उत्पीड़न की निंदा करते हुए इस मुद्दे पर आंदोलन किए जाने का प्रस्ताव रखा। सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन व सपा कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नीटू ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस प्रशासन के अनेक कर्मचारी खुलकर जनता का उत्पीड़न करते भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी के बिना जनता का काम नहीं कर रहे हैं इसलिए भ्रष्टाचार व रिश्वतखोरी के खिलाफ भी आंदोलन किया जाए। मासिक बैठक में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी के फ़ुफ़िजात भाई श्री आरिफ चौधरी,सपा नेता पवन बंसल के बड़े भाई श्री पदम बंसल, समाजवादी पार्टी महिला सभा प्रदेश सचिव अनिता कश्यप की बड़ी बहन श्रीमती कुंती,खतौली विधान सभा सपा बीएलए ठाकुर गजेंद्र सोम की माता व सपा नेता रिजवान खामपुर के पिता समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता मुजफ्फर अली मुन्ना के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की गई। मासिक बैठक को मुख्यरूप से सपा सांसद हरेंद्र मलिक के पुत्र निशांत मलिक,सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी,जिला उपाध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह,रमेशचंद शर्मा,अतहर हसन,रविकांत त्यागी,सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नीटू, सपा विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा,संजीव आर्य, याकूब चौधरी,सपा युवजन सभा जिलाध्यक्ष कपिल मलिक, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष पूजा अनिल अंबेडकर,सपा अल्पसंख्यक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना मौहम्मद नज़र,सपा युवजन सभा राष्ट्रीय सचिव सचिन पाल, सपा युवजन सभा प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर शोएब राणा, सपा अल्पसंख्यक सभा राष्ट्रीय सचिव नवाब इम्तियाज़ कुरैशी,सपा नेता आमिर कासिम एडवोकेट, शमशेर मलिक,पंकज सैनी, रामपाल सिंह पाल आदि ने संबोधित किया। मासिक बैठक में सपा नेता ठाकुर राजेंद्र सिंह चौहान, सलीम मलिक,सरदार प्रेम पाल सिंह,सतबीर त्यागी, पवन बंसल,सपा सभासद शहजाद चीकू,सपा सभासद अब्दुल सत्तार मंसूरी,सुंदर सिंह,हसीब राणा, ऐश मोहम्मद मेवाती,डॉ इसरार अल्वी, इमलाक प्रधान,बालेंद्र मौर्य, युधिष्ठिर पहलवान, डॉ शाहनवाज कुरैशी,लोकेंद्र कुमार सिमरथी,अरशद मलिक,अनेश उपाध्याय,सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष आयुष चौधरी,अनुज कुमार गुर्जर, जितेंद्र कश्यप,समुद्र सेन, सतीश चंद जैन,इकबाल कुरैशी,रॉबी त्यागी,शिवकुमार शर्मा,नरेश पाल,हनीफ इदरीसी,राशिद जैदी,वसीम राणा,सैयद मौहम्मद मेंहदी, मुनीर प्रधान,आकिल राणा, रविंद गुर्जर,रवि कुमार,इमरान खान एडवोकेट,राव नफीस, घनश्याम सिंह प्रजापति,हाजी गुफरान, रिजवान मुजफ्फरनगर,जॉनी कुमार सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- पीड़ितों से मिलने पर गिरफ्तारी भाजपा सरकार की तानाशाही :ज़िया चौधरी ककरौली के पीड़ित व्यापारी से मुलाकात रोकते हुए सपा नेताओं को किया गिरफ्तार मुजफ्फरनगर विगत दिनों मीरापुर विधानसभा के ग्राम ककरौली में व्यापारी नरेश अग्रवाल के घर में घुसकर हमला करने वाले भाजपा नेता पर सख्त कानूनी कार्यवाही न होने व पीड़ित व्यापारी से समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मुलाकात करने जा रहे समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी व उनके साथ मौजूद सपा पदाधिकारियों को पीड़ित व्यापारी व उनके परिजनों से मिलने से रोकते हुए ककरौली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर थाने लाने पर सपा नेताओं ने विरोध जताते हुए नारेबाजी की। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने पीड़ित व्यापारी से मिलने से रोकने व गिरफ्तारी करने पर आक्रोश जताते हुए कहा कि पीड़ित व्यापारी को न्याय न देकर हमलावर भाजपा नेता को बचाने का प्रयास निंदनीय है।आज प्रदेश में पीड़ितों से मिलने पर समाजवादी पार्टी नेताओं की गिरफ्तारी भाजपा सरकार की तानाशाही व पुलिस का दुरुपयोग पीड़ितों को दबाने व हमलावरों को संरक्षण देने में किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने कहा कि पीड़ितों की आवाज़ उठाने से समाजवादी पार्टी किसी भी दमन से नहीं रुकेगी,उन्होंने गुंडागर्दी करने वाले हमलावर भाजपा नेता की तत्काल गिरफ्तारी व भयभीत पीड़ित व्यापारी व उसके परिजनों को न्याय न देने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी के साथ सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर,सपा जिला महासचिव सोमपाल सिंह कोरी,सपा नेता पवन बंसल, विधानसभा अध्यक्ष सादिक चौहान,रजनीश यादव,जिला पंचायत सदस्य हाजी मूसा,अरशद मलिक, शाहनवाज मलिक,अनुज गुर्जर,लोकेंद्र कुमार जिलाध्यक्ष सपा बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी,राशिद मलिक भोपा,अंकित राणा आदि को गिरफ्तार कर थाना ककरौली पर लाया गया। समाजवादी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि यह गिरफ्तारी पूरे जिले में आंदोलन का बिगुल बजाएगी।4
- मुजफ्फरनगर में प्रेम प्रसंग बना खूनी संघर्ष का कारण दो पक्षों में जमकर भिड़ंत, चली गोली और चले धारदार हथियार हमले में दो लोग घायल, अस्पताल में भर्ती सूचना पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू मुजफ्फरनगर। जनपद में प्रेम प्रसंग को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते मामला खूनी संघर्ष में बदल गया, जहां दोनों ओर से गोलीबारी और धारदार हथियारों से हमला किया गया। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- मुजफ्फरनगर: परिवार पर जानलेवा हमले का आरोप, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार मुजफ्फरनगर जनपद में एक महिला ने अपने परिवार पर कथित जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि 30 अप्रैल 2026 की रात करीब 9 बजे उसके पति घर के बाहर दवाई ले रहे थे, तभी गांव का एक युवक ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंचा और पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने फोन कर अपने अन्य परिजनों को भी मौके पर बुला लिया, जिसके बाद सभी ने मिलकर लाठी-डंडों से परिवार पर हमला कर दिया। हमले में परिवार के कई सदस्यों को चोटें आईं और जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।1
- मुजफ्फरनगर: कुटेसरा में पुलिस-युवक हाथापाई का वीडियो वायरल, जांच शुरू चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कुटेसरा में पुलिस और एक युवक के बीच हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना रात के समय की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ करनी चाही, लेकिन युवक के भागने पर दोनों के बीच खींचतान और हाथापाई हो गई। वीडियो में युवक पुलिस पर मारपीट और अभद्रता के आरोप लगाता दिख रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक ने वर्दी फाड़ने की कोशिश की। मामले का वीडियो सामने आने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।1
- मुजफ्फरनगर में थाना मंसूरपूर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 01 घायल सहित 02 पशु चोरों को गिरफ्तार कर चोरों के कब्जे से 01 अवैध तमंचा ,01 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा 315 बोर ,01 पिकअप ट्रक, और चोरी की गई 03 गाय बरामद की । बाइट : क्षेत्राधिकार खतौली रूपाली रॉय चौधरी ।1
- पीड़िता का आरोप है कि युवक ने फोन कर अपने अन्य परिजनों को भी मौके पर बुला लिया, जिसके बाद सभी ने मिलकर लाठी-डंडों से परिवार पर हमला कर दिया। हमले में परिवार के कई सदस्यों को चोटें आईं और जान से मारने की धमकी भी दी गई।1