Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुजफ्फरनगर में प्रेम प्रसंग बना खूनी संघर्ष का कारण दो पक्षों में जमकर भिड़ंत, चली गोली और चले धारदार हथियार हमले में दो लोग घायल, अस्पताल में भर्ती सूचना पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू मुजफ्फरनगर। जनपद में प्रेम प्रसंग को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते मामला खूनी संघर्ष में बदल गया, जहां दोनों ओर से गोलीबारी और धारदार हथियारों से हमला किया गया। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
M News National digital
मुजफ्फरनगर में प्रेम प्रसंग बना खूनी संघर्ष का कारण दो पक्षों में जमकर भिड़ंत, चली गोली और चले धारदार हथियार हमले में दो लोग घायल, अस्पताल में भर्ती सूचना पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू मुजफ्फरनगर। जनपद में प्रेम प्रसंग को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते मामला खूनी संघर्ष में बदल गया, जहां दोनों ओर से गोलीबारी और धारदार हथियारों से हमला किया गया। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मुजफ्फरनगर- नगर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना गांव में एक युवक चाकू लगने से घायल! घायल युवक ने बताया कि गांव के ही कुछ लोग सड़क पर पड़े कुत्ते पर वाहन चढ़ा रहे थे, उसने मना किया तो गाली गलौज करते हुए चिकन की छुरी उठाकर उसे मार दी! घायल ने हमलावरों पर कार्रवाई की मांग की है!! वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल1
- मुजफ्फरनगर में थानाक्षेत्र बुढाना के अन्तर्गत ग्राम कुतुबपुर दताना में झगडे व फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना बुढाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा फायरिंग में घायल 02 युवकों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वह उपचाराधीन है। प्रारम्भिक जांच में ज्ञात हुआ कि प्रथम पक्ष के पारूल पुत्र ईश्वर व द्वितीय पक्ष के मोनू पुत्र घसीटू निवासीगण ग्राम कुतुबपुर दताना के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसमें दोनों पक्षों के मध्य फायरिंग व झगडा हुआ था जिसमें प्रथम पक्ष के पारूल व द्वितीय पक्ष के मोनू घायल हो गये। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा प्रकरण में जांच व आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- *जग्गाहेड़ी टोल पर लंबा जाम, ग्रामीणों का जीवन हुआ प्रभावित* शामली–पानीपत–खटीमा मार्ग पर स्थित जग्गाहेड़ी टोल प्लाजा के पास शुक्रवार को लगभग दो घंटे से भी अधिक समय तक लंबा जाम लगा रहा, जिससे राहगीरों के साथ-साथ आसपास के गांवों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिसके चलते ट्रैफिक धीरे-धीरे रेंगता रहा। हालात ऐसे हो गए कि हाईवे से बचने के लिए कई वाहन गांव के अंदरूनी रास्तों से गुजरने लगे। इससे गांवों में भी जाम की स्थिति बन गई और स्थानीय लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार गांव के रास्तों पर भारी वाहनों के आने से सड़कों पर जाम लग गया है। बच्चों और बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। कई जगहों पर गलियां तक जाम की चपेट में आ गईं, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि टोल प्लाजा पर ट्रैफिक व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त किया जाए और गांव के रास्तों पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाए, ताकि आम जनजीवन सामान्य हो सके।2
- hamare gove samsho m bhout hi bura hal hor sab pasa khane vale adhikari h bar bar bole ne par bhi gove ki nali or light line bacho ka school ki condition bhout khrab h please sir aap solution kra do1
- मुज़फ्फरनगर में थानाक्षेत्र बुढाना के अन्तर्गत ग्राम कुतुबपुर दताना में झगडे व फायरिंग की सूचना पर थाना बुढाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा फायरिंग में घायल 02 युवकों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। प्रारम्भिक जांच में ज्ञात हुआ कि प्रथम पक्ष के पारूल पुत्र ईश्वर व द्वितीय पक्ष के मोनू पुत्र घसीटू निवासीगण ग्राम कुतुबपुर दताना के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसमें दोनों पक्षों के मध्य फायरिंग व झगडा हुआ था जिसमें प्रथम पक्ष के पारूल व द्वितीय पक्ष के मोनू घायल हो गये। उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। थाना बुढाना पुलिस द्वारा प्रकरण में जांच व आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- जबलपुर बरगी डैम हादसा: मां डूब गई… पर ममता नहीं बरगी डैम में हुए दर्दनाक हादसे ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। पानी में डूबती एक मां ने आखिरी सांस तक अपने बच्चे को बचाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि तेज बहाव में फंसने के बावजूद मां ने बच्चे को अपनी बाहों में कसकर थामे रखा, ताकि उसकी जान बच सके। घटना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन मां की जान नहीं बच सकी। यह मंजर देखने वालों के दिल दहला गया।1
- मुजफ्फरनगर जनपद में एक महिला ने अपने परिवार पर कथित जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि 30 अप्रैल 2026 की रात करीब 9 बजे उसके पति घर के बाहर दवाई ले रहे थे, तभी गांव का एक युवक ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंचा और पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने फोन कर अपने अन्य परिजनों को भी मौके पर बुला लिया, जिसके बाद सभी ने मिलकर लाठी-डंडों से परिवार पर हमला कर दिया। हमले में परिवार के कई सदस्यों को चोटें आईं और जान से मारने की धमकी भी दी गई।1
- प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका, टॉवर पर चढ़ी घोसी थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनी मुबारक पुर गांव में प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी युवती शनिवार की अलसुबह मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई टहलने निकले ग्रामीणों ने युवती को मोबाइल टॉवर पर चढ़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी करीब डेढ़ घंटे के बाद युवक के शादी के आश्वासन पर युवती टॉवर से नीचे उतरी कोतवाली अंतर्गत मानिकपुर गांव निवासिनी एक युवती का प्रेम प्रसंग लखनी मुबारक पुर गांव निवासी एक युवक से लंबे समय से चल रहा था दोनों के परिजन शादी कराने के लिए राजी नहीं थे इस बात से सुब्ध होकर युवती शनिवार की सुबह घर से निकल गई और लखनी मुबारक पुर स्थित छोटी नहर के पास लगे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने युवती को मोबाइल टॉवर पर बैठा देखा तो डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी , सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 और कोतवाली पुलिस ने काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन युवती नहीं मानी और प्रेमी को बुलाने की मांग पर अड़ी रही कोतवाली पुलिस ने युवती के प्रेमी को मौके पर बुलाया जिसके बाद प्रेमी के शादी करने के आश्वासन पर करीब डेढ़ घंटे बाद युवती टॉवर से नीचे उतरी जिसे कोतवाली पुलिस लेकर कोतवाली चली गई1
- जनवाणी संवाददाता मुज़फ्फरनगर- जनपद भागवत धरा एवं प्रमुख तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में मुरारी बापू पधारे.....* कथा व्यास मोरारी बापू तीर्थ नगरी में बने हेलीपैड पर उतरे और सीधे पहुंचे श्री शुकदेव आश्रम... जहां उन्होंने संत विभूति एवं शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याणदेव जी महाराज को अर्पित की श्रद्धाजंलि... कथा व्यास ने सिद्ध अक्षय वट की परिक्रमा कर श्री शुकदेव मंदिर में की पूजा , पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द जी महाराज से हुई स्नेहिल भेंट.. स्वामी ओमानंद महाराज जी ने मानस मर्मज्ञ को शॉल, शहद, शुकतीर्थ साहित्य देकर किया स्वागत... मुरारी बापू इससे पहले वर्ष 1988, 1991, 1999 , 2007 और 2020 में यहाँ रामकथा कर चुके है , तीर्थ के मुख्य ट्रस्टी ओमदत्त आर्य ने हेलीपेड पर किया स्वागत !!1