logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बंटवारे को लेकर उपजे विवाद में बेटे ने पिता को मौत के घाट उतारा बंटवारे को लेकर उपजे विवाद में बेटे ने पिता को मौत के घाट उतारा, पत्नी गिरफ्तार, बीच बचाव में दो भाई घायल, पुलिस की घेराबंदी में दोनों आरोपी गिरफ्तार आला कत्ल बरामद। बलिया: दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में पारिवारिक कलह ने ऐसा खौफनाक रूप ले लिया कि एक बेटे ने अपनी ही जिंदगी देने वाले पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे दोनों सगे भाइयों पर भी ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया वही हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।देर रात हुआ खूनी संघर्ष जानकारी के मुताबिक भगवानपुर निवासी लालजी यादव के परिवार में काफी समय से जमीन-जायदाद के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे इसी बात को लेकर घर में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते उग्र हो गई। आरोप है कि बेटे मुकेश यादव (25 वर्ष) ने पत्नी पुष्पा देवी (22 वर्ष) के उकसावे में आकर आपा खो दिया और घर में रखे चाकू से पिता लालजी यादव पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। पिता की चीख-पुकार सुनकर भाई राकेश यादव और गोविन्द यादव बचाने दौड़े तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। कुछ ही पलों में घर का आंगन खून से लाल हो गया और तीनों गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। अस्पताल में पिता ने जिंदगी मौत के बीच दम तोड़ दिया। परिजन आनन-फानन में तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद लालजी यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायल भाइयों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।पिता की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।मां की तहरीर पर दर्ज मुकदमें के क्रम मृतक की पत्नी चिन्ता देवी ने थाने पहुंचकर अपने बेटे और बहू के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने हत्या व अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि लंबे समय से चल रहा पारिवारिक बंटवारा विवाद ही इस जघन्य वारदात की मुख्य वजह बना। आरोपी भागने की फिराक में थे, जो पकड़े गए शनिवार सुबह पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी सोनिया मोड़ स्थित शिव मंदिर के पास कहीं भागने की तैयारी में खड़े हैं। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मुकेश यादव व पुष्पा देवी बताया। तलाशी में हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया।न्यायालय भेजे गए आरोपी पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है। वहीं घायल भाइयों का इलाज जारी है।गांव में मातम, रिश्तों पर उठे सवालघटना के बाद पूरे भगवानपुर गांव में शोक और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पारिवारिक विवाद में बेटे द्वारा पिता की हत्या बेहद दु:खद और समाज के लिए चिंताजनक है। लोग आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।यह वारदात एक बार फिर बता गई कि जायदाद का विवाद जब रिश्तों पर हावी हो जाता है तो परिवार ही सबसे असुरक्षित जगह बन जाता है।घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने बताया कि 13 फरवरी की रात करीब 9 बजे सूचना मिली थी कि दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव मेंपारिवारिक विवाद के दौरान मुकेश यादव ने अपने पिता लालजी यादव तथा दो भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया है।सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने पिता लालजी यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायल भाइयों का इलाज जिला अस्पताल बलिया में चल रहा है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तथा तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गांव में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

4 hrs ago
user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
Food Manufacturing Company बेल्थरा रोड, बलिया, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

बंटवारे को लेकर उपजे विवाद में बेटे ने पिता को मौत के घाट उतारा बंटवारे को लेकर उपजे विवाद में बेटे ने पिता को मौत के घाट उतारा, पत्नी गिरफ्तार, बीच बचाव में दो भाई घायल, पुलिस की घेराबंदी में दोनों आरोपी गिरफ्तार आला कत्ल बरामद। बलिया: दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में पारिवारिक कलह ने ऐसा खौफनाक रूप ले लिया कि एक बेटे ने अपनी ही जिंदगी देने वाले पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे दोनों सगे भाइयों पर भी ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया वही हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।देर रात हुआ खूनी संघर्ष जानकारी के मुताबिक भगवानपुर निवासी लालजी यादव के परिवार में काफी समय से जमीन-जायदाद के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे इसी बात को लेकर घर में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते उग्र हो गई। आरोप है कि बेटे मुकेश यादव (25 वर्ष) ने पत्नी पुष्पा देवी (22 वर्ष) के उकसावे में आकर आपा खो दिया और घर में रखे चाकू से पिता लालजी यादव पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। पिता की चीख-पुकार सुनकर भाई राकेश यादव और गोविन्द यादव बचाने दौड़े तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। कुछ ही

पलों में घर का आंगन खून से लाल हो गया और तीनों गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। अस्पताल में पिता ने जिंदगी मौत के बीच दम तोड़ दिया। परिजन आनन-फानन में तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद लालजी यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायल भाइयों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।पिता की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।मां की तहरीर पर दर्ज मुकदमें के क्रम मृतक की पत्नी चिन्ता देवी ने थाने पहुंचकर अपने बेटे और बहू के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने हत्या व अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि लंबे समय से चल रहा पारिवारिक बंटवारा विवाद ही इस जघन्य वारदात की मुख्य वजह बना। आरोपी भागने की फिराक में थे, जो पकड़े गए शनिवार सुबह पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी सोनिया मोड़ स्थित शिव मंदिर के पास कहीं भागने की तैयारी में खड़े हैं। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मुकेश यादव व पुष्पा देवी बताया। तलाशी में हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया

321af874-f025-4da8-afa9-76780316151e

गया।न्यायालय भेजे गए आरोपी पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है। वहीं घायल भाइयों का इलाज जारी है।गांव में मातम, रिश्तों पर उठे सवालघटना के बाद पूरे भगवानपुर गांव में शोक और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पारिवारिक विवाद में बेटे द्वारा पिता की हत्या बेहद दु:खद और समाज के लिए चिंताजनक है। लोग आरोपियों के लिए कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।यह वारदात एक बार फिर बता गई कि जायदाद का विवाद जब रिश्तों पर हावी हो जाता है तो परिवार ही सबसे असुरक्षित जगह बन जाता है।घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने बताया कि 13 फरवरी की रात करीब 9 बजे सूचना मिली थी कि दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव मेंपारिवारिक विवाद के दौरान मुकेश यादव ने अपने पिता लालजी यादव तथा दो भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया है।सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने पिता लालजी यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायल भाइयों का इलाज जिला अस्पताल बलिया में चल रहा है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तथा तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गांव में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

More news from Ballia and nearby areas
  • Ballia : पारिवारिक कलह में कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, आरोपी हिरासत में बलिया: यूपी के बलिया जनपद के थाना दोकटी क्षेत्र के भगवानपुर गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। ​जानकारी के अनुसार, शुक्रवार (13 फरवरी 2026) को भगवानपुर निवासी मुकेश यादव का अपने पिता लालजी यादव के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मुकेश ने आवेश में आकर अपने पिता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. ​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लहुलुहान हालत में लालजी यादव को तत्काल अस्पताल भिजवाया. हालांकि, अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ​पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकेश यादव को हिरासत में ले लिया है. पुलिस टीम उससे पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के पीछे की असल वजह का पता लगाया जा सके. ​अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि “पारिवारिक विवाद के चलते पुत्र ने पिता पर चाकू से हमला किया था, जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है. तहरीर प्राप्त कर उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है. फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस बल तैनात है। ​ जनपद बलिया में थाना दोकटी अन्तर्गत भगवानपुर गांव के रहने वाले मुकेश यादव ने पारिवारिक विवाद में अपने पिता लालजी यादव तथा दो भाईयों को चाकू मार दिया था, तत्काल उन्हें अस्पताल भेजवाया गया, जहां डाक्टरों के द्वारा अभियुक्त के पिता को मृत घोषित कर दिया गया व घायल दोनों भाईयों का ईलाज जिला अस्पताल बलिया में चल रहा है। इस संबंध में अभियुक्त मुकेश यादव को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर प्राप्त कर उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद है तथा कानून व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह की वीडियो बाइट👇🏽
    1
    Ballia : पारिवारिक कलह में कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, आरोपी हिरासत में
बलिया: यूपी के बलिया जनपद के थाना दोकटी क्षेत्र के भगवानपुर गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है।
​जानकारी के अनुसार, शुक्रवार (13 फरवरी 2026) को भगवानपुर निवासी मुकेश यादव का अपने पिता लालजी यादव के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मुकेश ने आवेश में आकर अपने पिता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. ​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लहुलुहान हालत में लालजी यादव को तत्काल अस्पताल भिजवाया. हालांकि, अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
​पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकेश यादव को हिरासत में ले लिया है. पुलिस टीम उससे पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के पीछे की असल वजह का पता लगाया जा सके. ​अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि “पारिवारिक विवाद के चलते पुत्र ने पिता पर चाकू से हमला किया था, जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है. तहरीर प्राप्त कर उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है. फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस बल तैनात है।
​ जनपद बलिया में थाना दोकटी अन्तर्गत भगवानपुर गांव के रहने वाले मुकेश यादव ने पारिवारिक विवाद में अपने पिता लालजी यादव तथा दो भाईयों को चाकू मार दिया था, तत्काल उन्हें अस्पताल भेजवाया गया, जहां डाक्टरों के द्वारा अभियुक्त के पिता को मृत घोषित कर दिया गया व घायल दोनों भाईयों का ईलाज जिला अस्पताल बलिया में चल रहा है। इस संबंध में अभियुक्त मुकेश यादव को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर प्राप्त कर उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद है तथा कानून व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बलिया  ओमवीर सिंह की वीडियो बाइट👇🏽
    user_गंगा 24 ख़बर
    गंगा 24 ख़बर
    पत्रकार Sikanderpur, Ballia•
    11 hrs ago
  • लोकार्पण के दौरान मऊ महादेव घाट से पारसमणि सिंह उर्फ दीपू जी...!
    1
    लोकार्पण के दौरान मऊ महादेव घाट से पारसमणि सिंह उर्फ दीपू जी...!
    user_दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    Local News Reporter मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मऊ । आगामी त्यौहार/महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जनपद शान्ति/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सायंकाल सुनील कुमार सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़, परिक्षेत्र आजमगढ़ व पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी, अपर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ग्रामीण चिराग जैन, क्षेत्राधिकार नगर कृष राजपूत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, थानाध्यक्ष दक्षिण टोला व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मऊ के शीतला माता मन्दिर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया साथ साथ त्यौहार को लेकर मन्दिर के पुजारियों से बात-चीत कर स्थितियों के बारे जानकारी ली गयी तथा मन्दिर में आने वाली महिलाओ/लड़कियों कि सुरक्षा आदि के संबंध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
    4
    मऊ । आगामी त्यौहार/महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जनपद शान्ति/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सायंकाल  सुनील कुमार सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़, परिक्षेत्र आजमगढ़ व पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी, अपर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ग्रामीण चिराग जैन, क्षेत्राधिकार नगर  कृष राजपूत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, थानाध्यक्ष दक्षिण टोला व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मऊ के शीतला माता मन्दिर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया साथ साथ त्यौहार को लेकर मन्दिर के पुजारियों से बात-चीत कर स्थितियों के बारे जानकारी ली गयी तथा मन्दिर में आने वाली  महिलाओ/लड़कियों कि सुरक्षा आदि के संबंध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    पत्रकार घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • देवरिया । *यातायात पुलिस द्वारा दुर्घनाओं की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की गयी व नियमों का पालन न करने वालों का एमवी एक्ट में चालान किया गया।* यातायात प्रभारी गुलाब सिंह मय यातायात पुलिस देवरिया द्वारा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु शहर क्षेत्र में अभियान चलाकर कोतवाली क्षेत्र के ई-रिक्शा वाहनों की चेकिंग की गयी, वैध कागजात वाले ई-रिक्शा वाहनों पर नंबरिंग की गयी एवं गोरखपुर ओवरब्रिज, कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड एवं बस स्टैंड पर सड़क पर गाड़ी खड़ा कर सवारी भरने वाले अनुबंधित बस, ऑटो एवं ई-रिक्शा वाहनों के विरुद्ध चालान एवं सीज की कार्यवाही की गयी। इसी क्रम में दीनानाथ पाण्डेय राजकीय महिला महाविद्यालय देवरिया में छात्राओं द्वारा यातायात जागरूकता के संबंध में नुक्कड़ नाटक किया गया, एवं यातायात पुलिस देवरिया द्वारा यातायात जागरूकता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी एवं पंपलेट्स वितरित किया गया। *इस प्रकार अभियान के दौरान यातायात पुलिस देवरिया द्वारा कुल 96 वाहनों का ई-चालान किया गया तथा 06 वाहनों को सीज किया गया।* *इस प्रकार की कार्रवाई के माध्यम सेः-* 1.यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाता है। 2.दुर्घटनाओं की रोकथाम में मदद मिलती है। 3.वाहन चालकों को यह संदेश दिया जाता है कि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।
    1
    देवरिया ।
*यातायात पुलिस  द्वारा दुर्घनाओं की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की गयी व नियमों का पालन न करने वालों का एमवी एक्ट में चालान किया गया।*
यातायात प्रभारी गुलाब सिंह मय यातायात पुलिस देवरिया द्वारा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु शहर क्षेत्र में अभियान चलाकर कोतवाली क्षेत्र के ई-रिक्शा वाहनों की चेकिंग की गयी, वैध कागजात वाले ई-रिक्शा वाहनों पर नंबरिंग की गयी एवं गोरखपुर ओवरब्रिज, कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड एवं बस स्टैंड पर सड़क पर गाड़ी खड़ा कर सवारी भरने वाले अनुबंधित बस, ऑटो एवं ई-रिक्शा वाहनों के विरुद्ध चालान एवं सीज की कार्यवाही की गयी। 
इसी क्रम में दीनानाथ पाण्डेय राजकीय महिला महाविद्यालय देवरिया में छात्राओं द्वारा यातायात जागरूकता के संबंध में नुक्कड़ नाटक किया गया, एवं यातायात पुलिस देवरिया द्वारा यातायात जागरूकता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी एवं पंपलेट्स वितरित किया गया।
*इस प्रकार अभियान के दौरान यातायात पुलिस देवरिया द्वारा कुल 96 वाहनों का ई-चालान किया गया तथा 06 वाहनों को सीज किया गया।* 
*इस प्रकार की कार्रवाई के माध्यम सेः-*
1.यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाता है।
2.दुर्घटनाओं की रोकथाम में मदद मिलती है।
3.वाहन चालकों को यह संदेश दिया जाता है कि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।
    user_Jyoti pathak
    Jyoti pathak
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • देवरिया जिले के रुद्रपुर रुद्रपुर थाना क्षेत्र में स्थित सुप्रसिद्ध दूधेश्वर नाथ मंदिर का निरीक्षण कर शिवरात्रि की तैयारियां को लेकर जायजा लिया।
    1
    देवरिया जिले के रुद्रपुर रुद्रपुर थाना क्षेत्र में स्थित सुप्रसिद्ध दूधेश्वर नाथ मंदिर का निरीक्षण कर शिवरात्रि की तैयारियां को लेकर जायजा लिया।
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by विजय कुमार
    1
    Post by विजय कुमार
    user_विजय कुमार
    विजय कुमार
    Deoria, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • बेल्थरा रोड स्टेशन पर लिफ्ट फुटओवर ब्रिज निर्माण तेज। रविवार को गार्डर लांचिंग, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
    1
    बेल्थरा रोड स्टेशन पर लिफ्ट फुटओवर ब्रिज निर्माण तेज।
रविवार को गार्डर लांचिंग, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company बेल्थरा रोड, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • राष्ट्रीय महिला दिवस पर गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज में हुआ भव्य सम्मान समारोह महिलाओं को माता, बहन और बेटी के रूप में बताया आदरणीय नारी उपलब्धियों के जश्न का बना विशेष अवसर खबर जनपद बलिया के सिकंदरपुर से, गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ. नरेन्द्र प्रसाद गुप्ता एवं प्रधानाचार्य राजेश कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से भारत की महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ‘भारत कोकिला’ सरोजिनी नायडू के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए किया। इस अवसर पर विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं को पुष्पगुच्छ, डायरी-पेन, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने करतल ध्वनि के साथ सभी महिला शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को महिला दिवस की शुभकामनाएँ दीं। प्रबंधक डॉ. नरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने अपने संबोधन में महिलाओं को माता, बहन एवं बेटी के रूप में समाज का आदरणीय स्तंभ बताया। विद्यालय की छात्राओं ने अपने गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नारी के त्याग, तपस्या, समर्पण और कर्मठता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रबंधक डॉ. नरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने अपने संबोधन में महिलाओं को माता, बहन एवं बेटी के रूप में समाज का आदरणीय स्तंभ बताया। उन्होंने शिक्षिकाओं को परिवार से दूर रहकर शिक्षा की अलख जगाने वाली ज्योति-पुंज की संज्ञा दी और कहा कि आज महिलाएँ पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। प्रधानाचार्य राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि महिला दिवस महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों का उत्सव है। यह दिन नारी सम्मान, उनके योगदान और लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता का प्रतीक है। दुनिया भर में यह दिवस महिलाओं के अधिकारों एवं सशक्तिकरण के संदेश के साथ उत्सव की भावना से मनाया जाता है। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हीरालाल वर्मा ने की तथा सफल संचालन अरविंद वर्मा जी द्वारा किया गया।
    1
    राष्ट्रीय महिला दिवस पर गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज में हुआ भव्य सम्मान समारोह
महिलाओं को माता, बहन और बेटी के रूप में बताया आदरणीय
नारी उपलब्धियों के जश्न का बना विशेष अवसर
खबर जनपद बलिया के सिकंदरपुर से, गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ. नरेन्द्र प्रसाद गुप्ता एवं प्रधानाचार्य राजेश कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से भारत की महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ‘भारत कोकिला’ सरोजिनी नायडू के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए किया।
इस अवसर पर विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं को पुष्पगुच्छ, डायरी-पेन, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने करतल ध्वनि के साथ सभी महिला शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को महिला दिवस की शुभकामनाएँ दीं। प्रबंधक डॉ. नरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने अपने संबोधन में महिलाओं को माता, बहन एवं बेटी के रूप में समाज का आदरणीय स्तंभ बताया।
विद्यालय की छात्राओं ने अपने गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नारी के त्याग, तपस्या, समर्पण और कर्मठता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
प्रबंधक डॉ. नरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने अपने संबोधन में महिलाओं को माता, बहन एवं बेटी के रूप में समाज का आदरणीय स्तंभ बताया। उन्होंने शिक्षिकाओं को परिवार से दूर रहकर शिक्षा की अलख जगाने वाली ज्योति-पुंज की संज्ञा दी और कहा कि आज महिलाएँ पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
प्रधानाचार्य राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि महिला दिवस महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों का उत्सव है। यह दिन नारी सम्मान, उनके योगदान और लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता का प्रतीक है। दुनिया भर में यह दिवस महिलाओं के अधिकारों एवं सशक्तिकरण के संदेश के साथ उत्सव की भावना से मनाया जाता है।
कार्यक्रम में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हीरालाल वर्मा ने की तथा सफल संचालन अरविंद वर्मा जी द्वारा किया गया।
    user_गंगा 24 ख़बर
    गंगा 24 ख़बर
    पत्रकार Sikanderpur, Ballia•
    14 hrs ago
  • मऊ । आगामी त्यौहारो /यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को सकुशल सम्पन्न कराये जाने एवं शांति/सुरक्षा व्यवस्था दृष्टिगत पुलिस लाईन मऊ के सभागार कक्ष में सुनील कुमार सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़, परिक्षेत्र आजमगढ़ की अध्यक्षता में कानून-व्यवस्था/अपराध समीक्षा, हेतु गोष्ठी का आयोजन किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी, अपर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ग्रामीण चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनुप कुमार, समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। इस दौरान अपराध एवं कानून व्यवस्था के विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा की गयी तथा शांति/कानून व्यवस्था के विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुये निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिये गये - 1 . छोटी-छोटी घटनाओं पर भी विशेष नजर बनायें रखें तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाय। 2 . गंभीर घटना कारित होने पर तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया जाय एवं उच्चाधिकारियों को ब्रीफ किया जाय। 3 . जनशिकायतों/आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का निस्तारण अतिशीघ्र गुणवत्तापूर्ण किया जाय तथा मौके का भ्रमण अवश्य किया जाय। 4 . अपराधों को रोकने हेतु पैदल गस्त एवं पिकेट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। 5 . बीट व्यवस्था प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ किया जाय। 6 . पूर्व में संलिप्त रहे अपराधियों का अभियान चलाकर सत्यापन किया जाय तथा उनके विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की जाय। 7 . आगामी त्यौहारों के अवसर पर मंदिरों/मस्जिदों भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गस्त/पिकेट की व्यवस्था की जाय। 8 . सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि बनायें रखें तथा अफवाहों का खंडन अतिशीघ्र करें। 9 . सभी थाने पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन कर आवश्यक दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत करा दिया जाय। 10 . आगानमी त्यौहार के अवसर के आने-जाने वाले रुट एवं मंदिरो/मस्जिदों का भौतिक निरीक्षण कर शांति/सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित कर लिये जाय 11. मिशन शक्ति केन्द्र के अन्तर्गत महिला हेल्प डेस्क, एन्टीरोमियो टीम एवं महिला बीट पुलिस कार्य करेगी। केन्द्र पर किसी भी महिला/पीड़िता के साथ विनम्र व्यवहार किया जाय। 12. छेड़खानी, यौन उत्पीड़न, साइबर अपराध आदि पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश। 13. यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर तैयारी रखे 14. परीक्षा के समय विभिन्न केन्द्रों/क्षेत्रो में भ्रमणशील रहे तथा अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश के साथ ड्यूटी लगाई जाये ।
    4
    मऊ । आगामी त्यौहारो /यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को सकुशल सम्पन्न कराये जाने एवं शांति/सुरक्षा व्यवस्था दृष्टिगत  पुलिस लाईन मऊ के सभागार कक्ष में  सुनील कुमार सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़, परिक्षेत्र आजमगढ़ की अध्यक्षता में कानून-व्यवस्था/अपराध समीक्षा, हेतु गोष्ठी का आयोजन किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक मऊ  इलामारन जी,  अपर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ग्रामीण  चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक मऊ  अनुप कुमार, समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। इस दौरान अपराध एवं कानून व्यवस्था के विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा की गयी तथा शांति/कानून व्यवस्था के विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुये निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिये गये -
1 .	छोटी-छोटी घटनाओं पर भी विशेष नजर बनायें रखें तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाय।
2 .	गंभीर घटना कारित होने पर तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया जाय एवं उच्चाधिकारियों को ब्रीफ किया जाय।
3 .	जनशिकायतों/आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का निस्तारण अतिशीघ्र गुणवत्तापूर्ण किया जाय तथा मौके का भ्रमण अवश्य किया जाय।
4 .	अपराधों को रोकने हेतु पैदल गस्त एवं पिकेट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।
5 .	बीट व्यवस्था प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ किया जाय।
6 .	पूर्व में संलिप्त रहे अपराधियों का अभियान चलाकर सत्यापन किया जाय तथा उनके विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की जाय।
7 .	आगामी त्यौहारों के अवसर पर मंदिरों/मस्जिदों भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गस्त/पिकेट की व्यवस्था की जाय।
8 .	सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि बनायें रखें तथा अफवाहों का खंडन अतिशीघ्र करें।
9 .	सभी थाने पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन कर आवश्यक दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत करा दिया जाय।
10 . आगानमी त्यौहार के अवसर 	के आने-जाने वाले रुट एवं मंदिरो/मस्जिदों का भौतिक निरीक्षण कर शांति/सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित कर लिये जाय
11. मिशन शक्ति केन्द्र के अन्तर्गत महिला हेल्प डेस्क, एन्टीरोमियो टीम एवं महिला बीट पुलिस कार्य करेगी। केन्द्र पर किसी भी महिला/पीड़िता के साथ विनम्र व्यवहार किया जाय।
12. छेड़खानी, यौन उत्पीड़न, साइबर अपराध आदि पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश।
13. यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर तैयारी रखे 
14. परीक्षा के समय विभिन्न केन्द्रों/क्षेत्रो में भ्रमणशील रहे तथा अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश के साथ ड्यूटी लगाई जाये ।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    पत्रकार घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.