Shuru
Apke Nagar Ki App…
लोकार्पण के दौरान मऊ महादेव घाट से पारसमणि सिंह उर्फ दीपू जी...! लोकार्पण के दौरान मऊ महादेव घाट से पारसमणि सिंह उर्फ दीपू जी...!
दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
लोकार्पण के दौरान मऊ महादेव घाट से पारसमणि सिंह उर्फ दीपू जी...! लोकार्पण के दौरान मऊ महादेव घाट से पारसमणि सिंह उर्फ दीपू जी...!
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मऊ । आगामी त्यौहार/महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जनपद शान्ति/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सायंकाल सुनील कुमार सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़, परिक्षेत्र आजमगढ़ व पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी, अपर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ग्रामीण चिराग जैन, क्षेत्राधिकार नगर कृष राजपूत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, थानाध्यक्ष दक्षिण टोला व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मऊ के शीतला माता मन्दिर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया साथ साथ त्यौहार को लेकर मन्दिर के पुजारियों से बात-चीत कर स्थितियों के बारे जानकारी ली गयी तथा मन्दिर में आने वाली महिलाओ/लड़कियों कि सुरक्षा आदि के संबंध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।4
- देशी शराब के ठेके के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा आपसी विवाद को लेकर चाकू मारकर दिया गया हत्या। बलिया: रसड़ा थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम संवरा के रहने वाले सत्यप्रकाश राम घर जा रहे थे कि रास्ते में देशी शराब के ठेके के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा वाद–विवाद करते हुए चाकू से मार दिया गया जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी है । इस सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु मोर्चरी हाउस बलिया भेज दिया गया है। तहरीर प्राप्त कर उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। कुछ लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ➡️ पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह की वीडियो बाइट👇2
- आजमगढ़। अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में जनपद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना मुबारकपुर पुलिस ने धोखाधड़ी से अर्जित धनराशि से खरीदी गई लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की भूमि को न्यायालय के आदेश पर कुर्क कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर वादी मैनुद्दीन पुत्र स्व. अब्दुल गफ्फार की तहरीर के आधार पर थाना मुबारकपुर में मु0अ0सं0-324/25 धारा 406, 506 भादवि के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान सम्पत्ति कुर्की हेतु मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय, आजमगढ़ को रिपोर्ट प्रेषित की गई। जांच में सामने आया कि अभियुक्त अमान अहमद पुत्र शहवान एवं फरहाना बानो पत्नी अमान अहमद, निवासी ग्राम करमैनी, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ द्वारा पीड़ित से धोखाधड़ी कर कुल 36 लाख रुपये प्राप्त किए गए। इसमें 16 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से तथा शेष धनराशि नगद ली गई थी। उक्त धनराशि से अभियुक्तों ने दिनांक 04 फरवरी 2022 को ग्राम चांदपट्टी, परगना व तहसील सगड़ी, थाना रौनापार क्षेत्र में स्थित गाटा संख्या 595 (0.0568 हे.), 593 (0.0692 हे.), 637 (0.0020 हे.) एवं 660 (0.0081 हे.) कुल 0.1361 हेक्टेयर भूमि क्रय की थी, जो फरहाना बानो के नाम दर्ज है। न्यायालय ने बैनामा, बैंक अभिलेख, लेखपाल रिपोर्ट एवं अभियोजन पक्ष के तर्कों का परीक्षण करते हुए पाया कि उक्त संपत्ति आपराधिक कृत्य से अर्जित धन से खरीदी गई है, जिस पर अभियुक्त का कोई वैध अधिकार नहीं है। इसके बाद धारा 107 बीएनएसएस के तहत 13 जनवरी 2026 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा आदेश पारित किया गया। उक्त आदेश के अनुपालन में 14 फरवरी 2026 को जिला मजिस्ट्रेट रविन्द्र कुमार द्वारा निर्गत कुर्की आदेश के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल, प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर शशिमौलि पाण्डेय, नायब तहसीलदार सगड़ी तथा राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम की उपस्थिति में नियमानुसार संपत्ति कुर्क कर ली गई।1
- Ballia : पारिवारिक कलह में कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, आरोपी हिरासत में बलिया: यूपी के बलिया जनपद के थाना दोकटी क्षेत्र के भगवानपुर गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार (13 फरवरी 2026) को भगवानपुर निवासी मुकेश यादव का अपने पिता लालजी यादव के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मुकेश ने आवेश में आकर अपने पिता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लहुलुहान हालत में लालजी यादव को तत्काल अस्पताल भिजवाया. हालांकि, अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकेश यादव को हिरासत में ले लिया है. पुलिस टीम उससे पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के पीछे की असल वजह का पता लगाया जा सके. अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि “पारिवारिक विवाद के चलते पुत्र ने पिता पर चाकू से हमला किया था, जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है. तहरीर प्राप्त कर उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है. फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस बल तैनात है। जनपद बलिया में थाना दोकटी अन्तर्गत भगवानपुर गांव के रहने वाले मुकेश यादव ने पारिवारिक विवाद में अपने पिता लालजी यादव तथा दो भाईयों को चाकू मार दिया था, तत्काल उन्हें अस्पताल भेजवाया गया, जहां डाक्टरों के द्वारा अभियुक्त के पिता को मृत घोषित कर दिया गया व घायल दोनों भाईयों का ईलाज जिला अस्पताल बलिया में चल रहा है। इस संबंध में अभियुक्त मुकेश यादव को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर प्राप्त कर उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद है तथा कानून व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह की वीडियो बाइट👇🏽1
- Post by Namrata Shukla1
- Post by यूपी बिहार के ख़बरें1
- मऊ । आगामी त्यौहारो /यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को सकुशल सम्पन्न कराये जाने एवं शांति/सुरक्षा व्यवस्था दृष्टिगत पुलिस लाईन मऊ के सभागार कक्ष में सुनील कुमार सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़, परिक्षेत्र आजमगढ़ की अध्यक्षता में कानून-व्यवस्था/अपराध समीक्षा, हेतु गोष्ठी का आयोजन किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी, अपर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ग्रामीण चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनुप कुमार, समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। इस दौरान अपराध एवं कानून व्यवस्था के विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा की गयी तथा शांति/कानून व्यवस्था के विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुये निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिये गये - 1 . छोटी-छोटी घटनाओं पर भी विशेष नजर बनायें रखें तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाय। 2 . गंभीर घटना कारित होने पर तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया जाय एवं उच्चाधिकारियों को ब्रीफ किया जाय। 3 . जनशिकायतों/आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का निस्तारण अतिशीघ्र गुणवत्तापूर्ण किया जाय तथा मौके का भ्रमण अवश्य किया जाय। 4 . अपराधों को रोकने हेतु पैदल गस्त एवं पिकेट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। 5 . बीट व्यवस्था प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ किया जाय। 6 . पूर्व में संलिप्त रहे अपराधियों का अभियान चलाकर सत्यापन किया जाय तथा उनके विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की जाय। 7 . आगामी त्यौहारों के अवसर पर मंदिरों/मस्जिदों भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गस्त/पिकेट की व्यवस्था की जाय। 8 . सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि बनायें रखें तथा अफवाहों का खंडन अतिशीघ्र करें। 9 . सभी थाने पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन कर आवश्यक दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत करा दिया जाय। 10 . आगानमी त्यौहार के अवसर के आने-जाने वाले रुट एवं मंदिरो/मस्जिदों का भौतिक निरीक्षण कर शांति/सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित कर लिये जाय 11. मिशन शक्ति केन्द्र के अन्तर्गत महिला हेल्प डेस्क, एन्टीरोमियो टीम एवं महिला बीट पुलिस कार्य करेगी। केन्द्र पर किसी भी महिला/पीड़िता के साथ विनम्र व्यवहार किया जाय। 12. छेड़खानी, यौन उत्पीड़न, साइबर अपराध आदि पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश। 13. यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर तैयारी रखे 14. परीक्षा के समय विभिन्न केन्द्रों/क्षेत्रो में भ्रमणशील रहे तथा अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश के साथ ड्यूटी लगाई जाये ।4
- बेल्थरा रोड स्टेशन पर लिफ्ट फुटओवर ब्रिज निर्माण तेज। रविवार को गार्डर लांचिंग, यात्रियों को मिलेगी सुविधा1
- राष्ट्रीय महिला दिवस पर गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज में हुआ भव्य सम्मान समारोह महिलाओं को माता, बहन और बेटी के रूप में बताया आदरणीय नारी उपलब्धियों के जश्न का बना विशेष अवसर खबर जनपद बलिया के सिकंदरपुर से, गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ. नरेन्द्र प्रसाद गुप्ता एवं प्रधानाचार्य राजेश कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से भारत की महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ‘भारत कोकिला’ सरोजिनी नायडू के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए किया। इस अवसर पर विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं को पुष्पगुच्छ, डायरी-पेन, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने करतल ध्वनि के साथ सभी महिला शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को महिला दिवस की शुभकामनाएँ दीं। प्रबंधक डॉ. नरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने अपने संबोधन में महिलाओं को माता, बहन एवं बेटी के रूप में समाज का आदरणीय स्तंभ बताया। विद्यालय की छात्राओं ने अपने गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नारी के त्याग, तपस्या, समर्पण और कर्मठता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रबंधक डॉ. नरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने अपने संबोधन में महिलाओं को माता, बहन एवं बेटी के रूप में समाज का आदरणीय स्तंभ बताया। उन्होंने शिक्षिकाओं को परिवार से दूर रहकर शिक्षा की अलख जगाने वाली ज्योति-पुंज की संज्ञा दी और कहा कि आज महिलाएँ पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। प्रधानाचार्य राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि महिला दिवस महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों का उत्सव है। यह दिन नारी सम्मान, उनके योगदान और लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता का प्रतीक है। दुनिया भर में यह दिवस महिलाओं के अधिकारों एवं सशक्तिकरण के संदेश के साथ उत्सव की भावना से मनाया जाता है। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हीरालाल वर्मा ने की तथा सफल संचालन अरविंद वर्मा जी द्वारा किया गया।1