धोखाधड़ी से खरीदी गई 50 लाख की जमीन कुर्क, मुबारकपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई आजमगढ़। अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में जनपद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना मुबारकपुर पुलिस ने धोखाधड़ी से अर्जित धनराशि से खरीदी गई लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की भूमि को न्यायालय के आदेश पर कुर्क कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर वादी मैनुद्दीन पुत्र स्व. अब्दुल गफ्फार की तहरीर के आधार पर थाना मुबारकपुर में मु0अ0सं0-324/25 धारा 406, 506 भादवि के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान सम्पत्ति कुर्की हेतु मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय, आजमगढ़ को रिपोर्ट प्रेषित की गई। जांच में सामने आया कि अभियुक्त अमान अहमद पुत्र शहवान एवं फरहाना बानो पत्नी अमान अहमद, निवासी ग्राम करमैनी, थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ द्वारा पीड़ित से धोखाधड़ी कर कुल 36 लाख रुपये प्राप्त किए गए। इसमें 16 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से तथा शेष धनराशि नगद ली गई थी। उक्त धनराशि से अभियुक्तों ने दिनांक 04 फरवरी 2022 को ग्राम चांदपट्टी, परगना व तहसील सगड़ी, थाना रौनापार क्षेत्र में स्थित गाटा संख्या 595 (0.0568 हे.), 593 (0.0692 हे.), 637 (0.0020 हे.) एवं 660 (0.0081 हे.) कुल 0.1361 हेक्टेयर भूमि क्रय की थी, जो फरहाना बानो के नाम दर्ज है। न्यायालय ने बैनामा, बैंक अभिलेख, लेखपाल रिपोर्ट एवं अभियोजन पक्ष के तर्कों का परीक्षण करते हुए पाया कि उक्त संपत्ति आपराधिक कृत्य से अर्जित धन से खरीदी गई है, जिस पर अभियुक्त का कोई वैध अधिकार नहीं है। इसके बाद धारा 107 बीएनएसएस के तहत 13 जनवरी 2026 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा आदेश पारित किया गया। उक्त आदेश के अनुपालन में 14 फरवरी 2026 को जिला मजिस्ट्रेट रविन्द्र कुमार द्वारा निर्गत कुर्की आदेश के क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल, प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर शशिमौलि पाण्डेय, नायब तहसीलदार सगड़ी तथा राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम की उपस्थिति में नियमानुसार संपत्ति कुर्क कर ली गई।

- मऊ । आगामी त्यौहार/महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जनपद शान्ति/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सायंकाल सुनील कुमार सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़, परिक्षेत्र आजमगढ़ व पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी, अपर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ग्रामीण चिराग जैन, क्षेत्राधिकार नगर कृष राजपूत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, थानाध्यक्ष दक्षिण टोला व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मऊ के शीतला माता मन्दिर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया साथ साथ त्यौहार को लेकर मन्दिर के पुजारियों से बात-चीत कर स्थितियों के बारे जानकारी ली गयी तथा मन्दिर में आने वाली महिलाओ/लड़कियों कि सुरक्षा आदि के संबंध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।4
- लोकार्पण के दौरान मऊ महादेव घाट से पारसमणि सिंह उर्फ दीपू जी...!1
- Post by रिपोर्टरआलापुर अंबेडकरनगर1
- राजस्थान | दूल्हा–दुल्हन स्टेज पर जब मेहमानों से मिल रहे थे, तभी एक शख्स दुल्हन का बैग चुराकर ले गया। उसमें 3 लाख रुपए कैश और ज्वेलरी रखी हुई थी। मामला जयपुर के "द ओएसिस रिसॉर्ट" का है।1
- पुलवामा में शहीद हुए 40 जवानों की याद में 7 साल की भाति इस साल भी पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढरसी से मां करवल देवी मंदिर तक कैंडल मार्च यात्रा संपन्न हुई हमारे सहयोगियों के द्वारा किशन विश्वकर्मा रवि शंकर विश्वकर्मा अनिल यादव सूरज तिवारी अखिल विश्वकर्मा धनंजय यादव सूरज पासवान हरिओम मिश्रा अन्य सहयोगियोंके द्वारा पूर्ण की गई4
- पंचायत भवन बना अय्याशी का अड्डा... सेक्रेटरी द्वारा महिला संग अश्लीलता - सोशल मीडिया पर सीसीटीवी वीडियो हुआ वायरल - सेक्रेटरी पर गंभीर आरोप - डीएम से शिकायत1
- आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ के थाना महराजगंज आजमगढ़ क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो गो-तस्कर गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक अन्य आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार 13/14 फरवरी की रात लगभग 2:40 बजे ग्राम अहरिगांव नहर पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना पर घेराबंदी की गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मौके से दो अवैध तमंचे, कारतूस, चाकू, चापड़, चार मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने गो-तस्करी और अवैध वध में संलिप्त होने की बात स्वीकार की है। बताया गया कि आरोपी सुनसान स्थानों पर गोवंश का वध कर मांस की अवैध बिक्री करते थे तथा साक्ष्य नष्ट करने का प्रयास करते थे। तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगेगा।1
- मऊ । आगामी त्यौहारो /यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को सकुशल सम्पन्न कराये जाने एवं शांति/सुरक्षा व्यवस्था दृष्टिगत पुलिस लाईन मऊ के सभागार कक्ष में सुनील कुमार सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़, परिक्षेत्र आजमगढ़ की अध्यक्षता में कानून-व्यवस्था/अपराध समीक्षा, हेतु गोष्ठी का आयोजन किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी, अपर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ग्रामीण चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनुप कुमार, समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। इस दौरान अपराध एवं कानून व्यवस्था के विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा की गयी तथा शांति/कानून व्यवस्था के विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुये निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिये गये - 1 . छोटी-छोटी घटनाओं पर भी विशेष नजर बनायें रखें तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाय। 2 . गंभीर घटना कारित होने पर तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया जाय एवं उच्चाधिकारियों को ब्रीफ किया जाय। 3 . जनशिकायतों/आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का निस्तारण अतिशीघ्र गुणवत्तापूर्ण किया जाय तथा मौके का भ्रमण अवश्य किया जाय। 4 . अपराधों को रोकने हेतु पैदल गस्त एवं पिकेट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। 5 . बीट व्यवस्था प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ किया जाय। 6 . पूर्व में संलिप्त रहे अपराधियों का अभियान चलाकर सत्यापन किया जाय तथा उनके विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की जाय। 7 . आगामी त्यौहारों के अवसर पर मंदिरों/मस्जिदों भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गस्त/पिकेट की व्यवस्था की जाय। 8 . सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि बनायें रखें तथा अफवाहों का खंडन अतिशीघ्र करें। 9 . सभी थाने पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन कर आवश्यक दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत करा दिया जाय। 10 . आगानमी त्यौहार के अवसर के आने-जाने वाले रुट एवं मंदिरो/मस्जिदों का भौतिक निरीक्षण कर शांति/सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित कर लिये जाय 11. मिशन शक्ति केन्द्र के अन्तर्गत महिला हेल्प डेस्क, एन्टीरोमियो टीम एवं महिला बीट पुलिस कार्य करेगी। केन्द्र पर किसी भी महिला/पीड़िता के साथ विनम्र व्यवहार किया जाय। 12. छेड़खानी, यौन उत्पीड़न, साइबर अपराध आदि पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश। 13. यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर तैयारी रखे 14. परीक्षा के समय विभिन्न केन्द्रों/क्षेत्रो में भ्रमणशील रहे तथा अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश के साथ ड्यूटी लगाई जाये ।4
- बाराबंकी.. मुख्तार के करीबी अधिवक्ता पर अंधाधुंध फायरिंग, दिनदहाड़े हत्याकांड से दहला जिला, बाराबंकी में आज दिनदहाड़े हुई दुस्साहसिक वारदात, सरेराह हुई फायरिंग से पूरे इलाके में फैली सनसनी, लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर स्थित असेनी मोड़ के पास अज्ञात हमलावरों ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम, बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबी अधिवक्ता और 'शार्प शूटर' के रूप में चर्चित शोएब किडवाई उर्फ बॉबी को गोलियों से भूना, लखनऊ की तरफ से आ रही बलिनो कार को शूटरों ने घेरकर बनाया निशाना, ताबड़तोड़ फायरिंग से हिला हाईवे, सूत्रों के मुताबिक करीब 15 राउंड गोलियां चलने से दहल उठा इलाका, मौके पर मिलीं मौत और तबाही की निशानियां, हमलावरों ने सरेआम बरसाईं गोलियां, घटनास्थल से पुलिस ने अब तक बरामद किए पांच से अधिक खोखे, अंधाधुंध फायरिंग में अधिवक्ता शोएब किदवई बॉबी की मौके पर ही दर्दनाक मौत, खून से लथपथ मिली लाश, वारदात के बाद पूरे जिले में मचा हड़कंप, पुलिस महकमे के आला अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद, नगर कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर कर रही बारीकी से जांच-पड़ताल, हाईवे पर व्यस्त ट्रैफिक के बीच हुई इस हत्या ने कानून व्यवस्था पर खड़े किए बड़े सवाल, पुरानी रंजिश या गैंगवार? पुलिस हर पहलू पर कर रही तफ्तीश,1