logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रेलवे स्टेशन पर चोरी की साजिश नाकाम, रेलवे पुलिस की सतर्कता से टली वारदात, रैकी करते एक युवक को गिरफ्तार बालाघाट रेलवे स्टेशन परिसर में चोरी की रैकी कर रहे एक युवक को रेलवे पुलिस ने समय रहते गिरफ्तार कर बड़ी वारदात टाल दी। आरोपी की पहचान 23 वर्षीय रवि उर्फ छर्रा निवासी ग्राम कोसमी बंदरझिरिया के रूप में हुई है।

5 hrs ago
user_Samarpit sahu
Samarpit sahu
पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

रेलवे स्टेशन पर चोरी की साजिश नाकाम, रेलवे पुलिस की सतर्कता से टली वारदात, रैकी करते एक युवक को गिरफ्तार बालाघाट रेलवे स्टेशन परिसर में चोरी की रैकी कर रहे एक युवक को रेलवे पुलिस ने समय रहते गिरफ्तार कर बड़ी वारदात टाल दी। आरोपी की पहचान 23 वर्षीय रवि उर्फ छर्रा निवासी ग्राम कोसमी बंदरझिरिया के रूप में हुई है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बालाघाट रेलवे स्टेशन परिसर में चोरी की रैकी कर रहे एक युवक को रेलवे पुलिस ने समय रहते गिरफ्तार कर बड़ी वारदात टाल दी। आरोपी की पहचान 23 वर्षीय रवि उर्फ छर्रा निवासी ग्राम कोसमी बंदरझिरिया के रूप में हुई है।
    1
    बालाघाट रेलवे स्टेशन परिसर में चोरी की रैकी कर रहे एक युवक को रेलवे पुलिस ने समय रहते गिरफ्तार कर बड़ी वारदात टाल दी। आरोपी की पहचान 23 वर्षीय रवि उर्फ छर्रा निवासी ग्राम कोसमी बंदरझिरिया के रूप में हुई है।
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by INDRAJEET SINGH DASHMER
    1
    Post by INDRAJEET SINGH DASHMER
    user_INDRAJEET SINGH DASHMER
    INDRAJEET SINGH DASHMER
    पत्रकार Balaghat, Madhya Pradesh•
    18 hrs ago
  • वारासिवनी । बाइक की खरीदी--बिक्री व राशि के लेन देन में मध्यस्थ बनना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। सौदे की पूरी राशि का भुगतान करने में असफल होने पर एडवांस की राशि वापस मांगने को लेकर हुए विवाद में खरीददार ने पुलिसकर्मियों के सामने ही मध्यस्थ पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया और फरार हो गया। मामला जनपद पंचायत वारासिवनी की ग्राम पंचायत झाड़गांव के पंचायत भवन के सामने का है। घटना में घायल व्यक्ति को पुलिसकर्मियों ने 112 डायल से वारासिवनी चिकित्सालय लेकर आए, जहां चिकित्सक द्वारा उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उचित उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय बालाघाट भेज दिया है। बताया जाता हैं कि ग्राम झाडग़ॉव निवासी मनीष ऊके ने ग्राम के ही दिनेश नगपुरे की मध्यस्थता में पथिक माहुले से 9 हजार रूपए में बाइक का सौदा किया था और 1500 रुपए एडवांस दिया था। उसके बाद वह हैदराबाद कमाने चले गए। जब वह लौट कर वापस ग्राम आए, तो बाइक मालिक ने उनसे बाकी रकम मांगी। लेकिन उन्होंने बाइक नहीं लेने की बात कहते हुए एडवांस दी गई रकम वापस मांगी। जिसको लेकर उन के बीच विवाद की स्थिति बन गई। जिसे देख कर ग्रामीणों ने 112 डायल को बुला लिया। विवाद की जानकारी मिलने पर 112 डायल से पुलिसकर्मी तत्काल ग्राम झाड़गांव पहुंचे। जहां वह दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रहे थे, उसी समय अचानक मनीष ऊके ने दिनेश नगपुरे की पीठ पर चाकू से वार कर दिया और पुलिसकर्मियों की आंखों के सामने फरार हो गया। उसके भागने के बाद पुलिस कर्मियों ने मनीष के भाई आशीष को पकड़ लिया और घायल दिनेश नगपुरे को 112 डायल से लेकर वारासिवनी शासकीय चिकित्सालय आ गए थे। घटना की जानकारी मिलने पर वारासिवनी थाना प्रभारी पवन यादव, नायब तहसीलदार टी पी अक्षरिया भी चिकित्सालय पहुंचे। जहां घायल दिनेश का बयान लिया गया है और उपचार के लिए बालाघाट भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    1
    वारासिवनी । बाइक की खरीदी--बिक्री व राशि के लेन देन में मध्यस्थ बनना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। सौदे की पूरी राशि का भुगतान करने में असफल होने पर एडवांस की राशि वापस मांगने को लेकर हुए विवाद में खरीददार ने पुलिसकर्मियों के सामने ही मध्यस्थ पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया और फरार हो गया। मामला जनपद पंचायत वारासिवनी की ग्राम पंचायत झाड़गांव के पंचायत भवन के सामने का है। घटना में घायल व्यक्ति को पुलिसकर्मियों ने 112 डायल से वारासिवनी चिकित्सालय लेकर आए, जहां चिकित्सक द्वारा उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उचित उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय बालाघाट भेज दिया है।
बताया जाता हैं कि ग्राम झाडग़ॉव निवासी मनीष ऊके ने ग्राम के ही दिनेश नगपुरे  की मध्यस्थता में पथिक माहुले से 9 हजार रूपए में बाइक का सौदा किया था और 1500 रुपए एडवांस दिया था। उसके बाद वह हैदराबाद कमाने चले गए। जब वह लौट कर वापस ग्राम आए, तो बाइक मालिक ने उनसे बाकी रकम मांगी। लेकिन उन्होंने बाइक नहीं लेने की बात कहते हुए एडवांस दी गई रकम वापस मांगी। जिसको लेकर उन के बीच विवाद की स्थिति बन गई। जिसे देख कर ग्रामीणों ने 112 डायल को बुला लिया। विवाद की जानकारी मिलने पर 112 डायल से पुलिसकर्मी तत्काल ग्राम झाड़गांव पहुंचे। जहां वह दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रहे थे, उसी समय अचानक मनीष ऊके ने दिनेश नगपुरे की पीठ पर चाकू से वार कर दिया और पुलिसकर्मियों की आंखों के सामने फरार हो गया। उसके भागने के बाद पुलिस कर्मियों ने मनीष के भाई आशीष को पकड़ लिया और घायल दिनेश नगपुरे को 112 डायल से लेकर वारासिवनी शासकीय चिकित्सालय आ गए थे। घटना की जानकारी मिलने पर वारासिवनी थाना प्रभारी पवन यादव, नायब तहसीलदार टी पी अक्षरिया भी चिकित्सालय पहुंचे। जहां घायल दिनेश का बयान लिया गया है और उपचार के लिए बालाघाट भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    user_Aanand Verma
    Aanand Verma
    Waraseoni, Balaghat•
    7 hrs ago
  • 18 फरवरी को मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट में कटंगी-खैरलांजी विधानसभा क्षेत्र को आधारभूत संरचना के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सौगातें मिली हैं। विधायक गौरव सिंह पारधी के प्रयासों से कई विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिनमें सड़क और पुल निर्माण कार्य शामिल है। बुधवार को शाम 07 बजे भोपाल से विधायक ने दूरभाष पर चर्चा करते हुए जानकारी देते हुए बताया कि करीब 200 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को स्वीकृति मिल गई है। पांजरा से गजपुर के बीच चंदन नदी में 14 करोड़ की लागत से पुल, कटंगी से सिवनी सड़क मार्ग पर खिड़कीघाट में 17 करोड़ की लागत से पुल और नंदलेसरा से अतरी के बीच 10 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण को स्वीकृति मिली है। करीब 90 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली बोनकट्टा, महकेपार, कन्हड़गांव से पिपरवानी सड़क मार्ग को भी स्वीकृति मिली है। खमरिया से बिसापुर, कटेरा से कोसमी और इसके अलावा अन्य सड़क और पुल-पुलियाओं के निर्माण कार्य को बजट में स्वीकृति मिली है।
    1
    18 फरवरी को मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट में कटंगी-खैरलांजी विधानसभा क्षेत्र को आधारभूत संरचना के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सौगातें मिली हैं। विधायक गौरव सिंह पारधी के प्रयासों से कई विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिनमें सड़क और पुल निर्माण कार्य शामिल है। बुधवार को शाम 07 बजे भोपाल से विधायक ने दूरभाष पर चर्चा करते हुए जानकारी देते हुए बताया कि करीब 200 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को स्वीकृति मिल गई है। पांजरा से गजपुर के बीच चंदन नदी में 14 करोड़ की लागत से पुल, कटंगी से सिवनी सड़क मार्ग पर खिड़कीघाट में 17 करोड़ की लागत से पुल और नंदलेसरा से अतरी के बीच 10 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण को स्वीकृति मिली है। करीब 90 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली बोनकट्टा, महकेपार, कन्हड़गांव से पिपरवानी सड़क मार्ग को भी स्वीकृति मिली है। खमरिया से बिसापुर, कटेरा से कोसमी और इसके अलावा अन्य सड़क और पुल-पुलियाओं के निर्माण कार्य को बजट में स्वीकृति मिली है।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *बंडोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो सूदखोर गिरफ्तार, 27 लाख के वाहन व कृषि यंत्र मुक्त* सिवनी - जिले में अवैध सूदखोरी के खिलाफ सख्त अभियान के तहत थाना बंडोल पुलिस ने मारबोड़ी के दो कथित सूदखोरों को गिरफ्तार कर करीब 27 लाख रुपये कीमत के वाहन एवं कृषि यंत्र मुक्त कराए हैं। आरोपियों द्वारा अनाप-शनाप ब्याज वसूली, धमकी और जबरन संपत्ति कब्जाने का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील कुमार मेहता के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी सचिन परते के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधों और रसूखदार आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है। 40 लाख वसूले, फिर भी 60 लाख की मांग पीड़ित राजेश कुमार पाठक निवासी चौड़ा ने शिकायत दर्ज कराई कि मारबोड़ी निवासी ब्रजेश राजपूत एवं स्वदेश राजपूत से उसने आवश्यकता पड़ने पर 10-10 लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। आरोप है कि दोनों ने अत्यधिक ब्याज जोड़कर अब तक लगभग 40 लाख रुपये वसूल लिए, इसके बावजूद 60 लाख रुपये अतिरिक्त ब्याज व पेनाल्टी की मांग कर रहे थे। आरोपियों द्वारा गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देकर पीड़ित की स्कार्पियो, दो ट्रैक्टर, एक ट्रॉली, सीडड्रिल, रोटावेटर और एक वैगनआर कार जबरन अपने कब्जे में ले ली गई थी। शिकायत पर थाना बंडोल में अपराध क्रमांक 53/2026 धारा 308(4), 296, 3(5) बीएनएस तथा मध्यप्रदेश ऋणियों का संरक्षण अधिनियम 1937 की धारा 3, 4 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। 27 लाख का मशरूका जब्त पुलिस टीम ने ग्राम मारबोड़ी में दबिश देकर दोनों आरोपियों— ब्रजेश राजपूत (49 वर्ष) स्वदेश राजपूत (44 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से पीड़ित की स्कार्पियो, एक ट्रैक्टर, सीडड्रिल, रोटावेटर एवं वैगनआर कार कुल अनुमानित कीमत लगभग 27 लाख रुपये का मशरूका जब्त कर मुक्त कराया गया। अंतरराज्यीय अपराधी है मुख्य आरोपी पुलिस के अनुसार ब्रजेश राजपूत थाना क्षेत्र का सक्रिय गुंडा बदमाश एवं अंतरराज्यीय अपराधी है, जिसके विरुद्ध सिवनी सहित छिंदवाड़ा एवं महाराष्ट्र के विभिन्न थानों में कुल 15 अपराध दर्ज हैं। उस पर जिला बदर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। उसके भाई स्वदेश राजपूत के विरुद्ध भी थाना बंडोल में पूर्व से तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बंडोल उ.नि. मनोज जंघेला सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा। जनता से अपील पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी प्रकार की सूदखोरी, अवैध वसूली या धमकी का सामना करना पड़े तो तत्काल अपने नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    *बंडोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो सूदखोर गिरफ्तार, 27 लाख के वाहन व कृषि यंत्र मुक्त*
सिवनी - जिले में अवैध सूदखोरी के खिलाफ सख्त अभियान के तहत थाना बंडोल पुलिस ने मारबोड़ी के दो कथित सूदखोरों को गिरफ्तार कर करीब 27 लाख रुपये कीमत के वाहन एवं कृषि यंत्र मुक्त कराए हैं। आरोपियों द्वारा अनाप-शनाप ब्याज वसूली, धमकी और जबरन संपत्ति कब्जाने का मामला सामने आया है।
पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील कुमार मेहता के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी सचिन परते के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधों और रसूखदार आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है।
40 लाख वसूले, फिर भी 60 लाख की मांग
पीड़ित राजेश कुमार पाठक निवासी चौड़ा ने शिकायत दर्ज कराई कि मारबोड़ी निवासी ब्रजेश राजपूत एवं स्वदेश राजपूत से उसने आवश्यकता पड़ने पर 10-10 लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। आरोप है कि दोनों ने अत्यधिक ब्याज जोड़कर अब तक लगभग 40 लाख रुपये वसूल लिए, इसके बावजूद 60 लाख रुपये अतिरिक्त ब्याज व पेनाल्टी की मांग कर रहे थे।
आरोपियों द्वारा गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देकर पीड़ित की स्कार्पियो, दो ट्रैक्टर, एक ट्रॉली, सीडड्रिल, रोटावेटर और एक वैगनआर कार जबरन अपने कब्जे में ले ली गई थी।
शिकायत पर थाना बंडोल में अपराध क्रमांक 53/2026 धारा 308(4), 296, 3(5) बीएनएस तथा मध्यप्रदेश ऋणियों का संरक्षण अधिनियम 1937 की धारा 3, 4 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
27 लाख का मशरूका जब्त
पुलिस टीम ने ग्राम मारबोड़ी में दबिश देकर दोनों आरोपियों—
ब्रजेश राजपूत (49 वर्ष)
स्वदेश राजपूत (44 वर्ष)
को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से पीड़ित की स्कार्पियो, एक ट्रैक्टर, सीडड्रिल, रोटावेटर एवं वैगनआर कार कुल अनुमानित कीमत लगभग 27 लाख रुपये का मशरूका जब्त कर मुक्त कराया गया।
अंतरराज्यीय अपराधी है मुख्य आरोपी
पुलिस के अनुसार ब्रजेश राजपूत थाना क्षेत्र का सक्रिय गुंडा बदमाश एवं अंतरराज्यीय अपराधी है, जिसके विरुद्ध सिवनी सहित छिंदवाड़ा एवं महाराष्ट्र के विभिन्न थानों में कुल 15 अपराध दर्ज हैं। उस पर जिला बदर की कार्रवाई भी की जा चुकी है।
उसके भाई स्वदेश राजपूत के विरुद्ध भी थाना बंडोल में पूर्व से तीन मामले दर्ज हैं।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बंडोल उ.नि. मनोज जंघेला सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।
जनता से अपील
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी प्रकार की सूदखोरी, अवैध वसूली या धमकी का सामना करना पड़े तो तत्काल अपने नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *बादलपार पुलिस चौकी क्षेत्र में बैटरी चोर सक्रिय* *बादलपार गांव के धर्म कांटा से हुई बैटरी चोरी* बादलपार पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बादल पर में विगत दिवस ग्राम के ही मुक्तादिर खान के धर्म कांटा स्थित मकान से इनवर्टर की एक बड़ी बैटरी एक किसी अज्ञात चोरों ने चोरी कर फरार हो गए जिसकी पुलिस को सूचना दी गई तत्पश्चात पुलिस मौके में पहुंचकर जांच पड़ताल की लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं आगे आगे जानकारी के मुताबिक गांव में भी खड़े ट्रैक्टरों से भी बैटरी की चोरी हुई कोई है पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों के हौसले बुलंद है जिससे चोरी की घटनाएं लगातार पड़ रही है जिससे चोरों के हौसले बुलंद है।
    1
    *बादलपार पुलिस चौकी क्षेत्र में बैटरी चोर सक्रिय* 
*बादलपार गांव के धर्म कांटा से हुई बैटरी चोरी*
बादलपार पुलिस चौकी  क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बादल पर में विगत दिवस ग्राम के ही मुक्तादिर खान के  धर्म कांटा स्थित मकान से इनवर्टर की एक बड़ी बैटरी एक किसी अज्ञात चोरों ने चोरी कर फरार हो गए जिसकी पुलिस को सूचना दी गई तत्पश्चात पुलिस मौके में पहुंचकर जांच पड़ताल की लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं आगे आगे जानकारी के मुताबिक गांव में भी खड़े ट्रैक्टरों से भी बैटरी की चोरी हुई कोई है पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों के हौसले बुलंद है जिससे चोरी की घटनाएं लगातार पड़ रही है जिससे चोरों के हौसले बुलंद है।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • खाली बर्तन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाएं, प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी जनसुनवाई में नहीं हुई सुनवाई, अब 8 दिन का मिला आश्वासन; फिर भी ग्रामीणों में आक्रोश #SeoniNews #WaterCrisis #MadhyaPradesh #PublicProtest #CollectorateOffice #Sarasdol #Kurai #WomenProtest #RightToWater #LocalNews #BSNewsNetwork #bsnewsnetwork
    1
    खाली बर्तन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाएं, प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
जनसुनवाई में नहीं हुई सुनवाई, अब 8 दिन का मिला आश्वासन; फिर भी ग्रामीणों में आक्रोश
#SeoniNews #WaterCrisis #MadhyaPradesh #PublicProtest #CollectorateOffice #Sarasdol #Kurai #WomenProtest #RightToWater #LocalNews #BSNewsNetwork #bsnewsnetwork
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    6 hrs ago
  • Post by INDRAJEET SINGH DASHMER
    1
    Post by INDRAJEET SINGH DASHMER
    user_INDRAJEET SINGH DASHMER
    INDRAJEET SINGH DASHMER
    पत्रकार Balaghat, Madhya Pradesh•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.