जगदलपुर: नशे के कारोबार पर पुलिस का वार, 1.69 लाख की प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ 2 गिरफ्तार बस्तर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बोधघाट थाना क्षेत्र में 1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर 10 मई की रात हाटकचोरा बतख गोदाम चौक के पास छापेमारी की गई। आरोपी नयनदीप सिंह उर्फ राजा, 27 वर्ष और मोहित बघेल, 23 वर्ष, निवासी अनुकूल देव वार्ड, प्रतिबंधित Pyeevon Spas plus Tramadol Hcl कैप्सूल बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 53 पत्ता कुल 424 नग कैप्सूल कीमत 1,69,600 रुपये और 430 रुपये नगद जब्त किए। आरोपियों के पास दवा रखने का कोई वैध दस्तावेज नहीं था। NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान, उप निरीक्षक ललित नेगी समेत टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बस्तर पुलिस नशे के सौदागरों पर लगातार कार्रवाई कर रही है।

- बस्तर के भानपुरी पंचायत में धर्मांतरित महिला के शव को दफनाने को लेकर विवाद हो गया। परिजनों की इच्छा के विरुद्ध स्थानीय ग्रामीणों और हिंदूवादी संगठनों ने वन भूमि पर दफनाने का आरोप लगाते हुए आपत्ति जताई। पुलिस की समझाइश के बाद शव को करकपाल के ईसाई कब्रिस्तान में दफनाया गया, जिससे गांव में तनाव शांत हुआ।1
- सारी उमर1
- छत्तीसगढ़ के दुर्गम इलाकों में अजय कुमार निर्मल की महतारी एक्सप्रेस टीम गर्भवती महिलाओं के लिए उम्मीद की किरण है। खराब रास्तों और कीचड़ का सामना करते हुए, ये 'देवदूत' सैकड़ों माताओं को समय पर अस्पताल पहुँचाकर सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करते हैं। मातृ दिवस पर इनके योगदान को सलाम, जो 'सुरक्षित मातृत्व' के राष्ट्रीय संकल्प को साकार कर रहे हैं।1
- क्या कलयुग में भी विश्व शांति और आपसी भाईचारा संभव है? 'कलयुग में सतयुग की शुरुआत' श्रंखला के भाग-6 में जानिए इसका समाधान। इस महत्वपूर्ण चर्चा को Factful Debates YouTube चैनल पर देखें।1
- अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर 02 टिपर वाहन जब्त,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर श्री देवेंद्र प्रधान के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा अवैध उत्खनन व परिवहन करने वालों पर कार्यवाही की गई। बलरामपुर। जिले में खनिज के अवैध उत्खनन को रोकने के लिए उत्खनन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के परिपालन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा अवैध उत्खनन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर श्री देवेंद्र प्रधान के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा अवैध उत्खनन व परिवहन करने वालों पर कार्यवाही की गई। टीम के द्वारा ग्राम धंधापुर व परसवार कला में महान नदी से रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर खनिज तथा राजस्व विभाग की टीम द्वारा 2 टीपर वाहन को जब्त कर बरियों चौकी के सुपुर्द किया गया।2
- कोतवाली थाना अंतर्गत एमजी वार्ड में चाकूबाजी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार1
- पानी की किल्लत पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, महिलाओं ने नेशनल हाईवे पर किया चक्का जाम पानी की किल्लत पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, महिलाओं ने नेशनल हाईवे पर किया चक्का जाम गरियाबंद। जिले के ग्राम पोड में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को सड़क पर देखने को मिला। गांव में लंबे समय से बनी पानी की समस्या से परेशान बड़ी संख्या में महिलाएं बाल्टी और गुंडी लेकर नेशनल हाईवे 130 पर बैठ गईं और चक्का जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। भीषण गर्मी में पानी की परेशानी बढ़ने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। चक्का जाम के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पांडुका पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर जाम समाप्त कराने की कोशिश में जुट गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पानी की व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।2
- छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के बाद एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर शुरू हो गया है। इस सेंटर में हर महीने 500 आवारा कुत्तों की नसबंदी का लक्ष्य रखा गया है। यह पहल पिछले 5 सालों में 3500 डॉग बाइट के मामलों से जूझ रहे शहरवासियों को बड़ी राहत देने की उम्मीद है।3