logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_राहुल श्रीवास्तव
राहुल श्रीवास्तव
Voice of people बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by राहुल श्रीवास्तव
    1
    Post by राहुल श्रीवास्तव
    user_राहुल श्रीवास्तव
    राहुल श्रीवास्तव
    Voice of people बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बस्ती :छावनी पुलिस, एसओजी, स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में सरयू नदी पुल से मृतक उ0नि0 की बाइक चोरी करने वाले शातिर चोर से 03 अन्य मोटरसाइकिल बरामद करते हुए, किया गया गिरफ्तार रामजानकी तिराहा के पास से चोरी मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में थाना छावनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 273/25 धारा 303(2) बीएनएस में वांछित चोर की गिरफ्तारी हेतु रामजानकी तिराहे पर गस्त के दौरान मुखबिरी सूचना के आधार पर थाना छावनी पुलिस, एसओजी टीम, स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में संबंधित अभियुक्त विशाल सोनी पुत्र प्रदीप सोनी ग्राम पाकड़डाड थाना लालगंज जनपद बस्ती, को रहमतुल्ला के बन्द मुर्गी फार्म के पास शाबित अली के बाग रामजानकी रोड से सटे बहद ग्राम अमोढ़ा से समय करीब 13.25 बजे गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर उपरोक्त मुकदमा में धारा 317(2), 317(4) BNS की वृद्धि कर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा परसरामपुर पर तैनात मृतक उ0नि0 श्री अजय कुमार गौड़ की बाइक को सरयू नदी पुल से चोरी करने की बात भी स्वीकार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर लालगंज थानार्न्तगत स्थित गौरीगांव के पास चन्दन तिवारी के ग्राम कैथोरा के सफेदा की बगिया में छिपाकर रखे गये दो अदद मोटर साइकिल को बरामद किया गया। *अभियुक्त का विवरण-* *1.* विशाल सोनी पुत्र प्रदीप सोनी ग्राम पाकड़डाड थाना लालगंज जनपद बस्ती उम्र करीब 25 वर्ष । *बरामदगी का विवरणः-* *1.* स्पेलण्डर प्लस मोटर साइकिल रजि0नं0 UP 51 BH 2048 *2.* काले रंग की HF डिलक्स रजि0नं0 UP58AC 2663, *3.* एक काले रंग की स्पेलण्डर स्पलेण्डर वाहन सं0 UP55AL 9913 *4.* एक अदद पल्सर मोटर साइकिल काला रंग रजि0 नं0 UP52 BJ 7936( पूर्व में अमहट घाट से बरामद उ0नि0 स्व0 अजय गौड़ की मोटर साइकिल) व 1010/- रुपये *गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-* *1.* मु0अ0सं0 273/25 धारा 303(2) BNS थाना छावनी जनपद बस्ती व बढ़ोत्तरी धारा 317(2), 317(4) BNS थाना छावनी जनपद बस्ती। *2.* मु0अ0सं0 142/23 धारा 379, 411 IPC थाना छावनी, जनपद बस्ती। *3.* मु0अ0सं0 153/22 धारा 379, 411, 413, 419, 420, 467, 468, 471 IPC थाना कोतवाली, जनपद बस्ती। *4.* मु0अ0सं0 27/25 धारा 303(2) BNS थाना कोतवाली, जनपद बस्ती। *5.* मु0अ0सं0 84/2025 धारा 305(ए), 317(2), 331(3) BNS थाना कोतवाली, जनपद बस्ती। *6.* मु0अ0सं0 110/25 धारा 3(5), 304(2), 317(2) BNS थाना कोतवाली, जनपद बस्ती। *7.* मु0अ0सं0 112/25 धारा 317(2) BNS थाना कोतवाली जनपद बस्ती *8.* मु0अ0सं0 365/25 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली जनपद बस्ती *9.* मु0अ0सं0 91/22 धारा 379, 411, 413 IPC थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती *10.* मु0अ0सं0 34/25 धारा 305, 331(4) BNS थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती *11.* मु0अ0सं0 65/25 धारा 303(2) BNS थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्त पुलिसिया पूछताछ का 4 -4.30 बजे सरयू नदी अयोध्या के किनारे पुल के नीचे सो रहा था, बाद में किनारे पैसा बीनते हुए जा रहा था कि शाम को घूमते-घूमते कच्चे मार्ग से मुर्दाघाट से होकर पुल पर चढ़ गया कि पुल पर ही काले रंग की पल्सर गाड़ी खड़ी थी। उस गाड़ी में चाभी लगी थी तथा ऊपर हेलमेट भी रखा था। मैं 3-4 मिनट पुल पर टहलकर उस गाड़ी को देखता रहा। कुछ समय तक जब कोई व्यक्ति नहीं आया तो मैं हिम्मत बनाकर मोटर साइकिल के पास गया। गाड़ी में लगी चाभी से मोटर साइकिल स्टॉर्ट कर हेलमेट लगाकर समय करीब 4-5 बजे शाम को मैं मोटर साइकिल लेकर लखनऊ की तरफ बढ़ा तथा अयोध्या पुल जहाँ खत्म हो रहा था उसी पुल के बगल में कट से गोरखपुर वाली सड़क पर आ गया तथा उस पल्सर मोटर साइकिल को वहां से लेकर अपने घर लालगंज की तरफ चल दिया। रुकते छिपते जब मैं बस्ती शहर में पहुँचा तो मुझे शौच लग गयी थी, मैं गाड़ी को अमहट घाट के नीचे नदी के पास खड़ा करके शौच करने चला गया तथा शौच करने के बाद वापस मोटर साइकिल के पास आया और मोटर साइकिल की डिग्गी खोला तो उसमें 01 पैंट तथा 02 मोबाइल फोन रखा मिला। मैंने एक मोबाइल को ज्यों ही खोला, खुलते ही उस पर 112 का कोई मैसेज आया तथा फोन में पुलिस व दारोगा का फोटो दिखा था। जिसको मैंने तुरन्त स्वीच ऑफ कर दिया तथा दूसरा वीवो का मोबाइल खोला तो उसमें भी पुलिस का फोटो दिखा तो मैं तुरन्त उस मोबाइल को भी बन्द कर दिया। उसी समय 02 पुलिस वाले मेरे नजदीक आते हुए दिखाई दिये। उनको अपने पास आता देखकर मैं हेलमेट को कुछ दूर पर फेंकते हुए मोटर साइकिल छोड़कर व मोबाइल अपने पहने जैकेट में रखकर भागा। दोनों मोबाइल लेकर रेलवे स्टेशन बस्ती पहुँचा। वहाँ से ट्रेन पकड़कर गोरखपुर चला गया। फिर अगले दिन गोरखपुर से अपने घर चला आया तथा घर से 06.02.2026 को शाम के समय हरिहरपुर पहुँचा व 01 मोबाइल हरिहरपुर व 01 मोबाइल अलीनगर में बेच दिया तथा दोनों सिम को वहीं पर फेंक दिया। आज इस मोटर साइकिल को बेचने की फिराक में यहाँ आया था, लेकिन आप लोगों ने पकड़ लिया। उक्त मोटर साइकिल को कब्जा पुलिस व अभियुक्त को हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि पिछले साल नवम्बर माह में छावनी थाना क्षेत्र से उक्त स्पलेन्डर प्लस मोटर साइकिल चोरी किया था तथा इसी साल जनवरी माह में HF डिलक्स मोटर साइकिल जनपद संतकबीरनगर से खलीलाबाद ओवर ब्रिज के नीचे से चोरी किये था तथा इसी माह फरवरी में रेलवे स्टेशन गोरखपुर से मोटर साइकिल चुराया था, अभियुक्त उपरोक्त की निशानदेही पर लालगंज थानार्न्तगत स्थित गौरीगांव के पास चन्दन तिवारी के ग्राम कैथोरा के सफेदा की बगिया में छिपाकर रखे गये दो अदद मोटर साइकिल को बरामद किया गया। पल्सर मोटर साइकिल की डिग्गी से 02 मोबाइल मिली थी, दोनों मोबाइल को बेचने से 2000/-, 2000/- रुपये कुल 4000/- रुपये मिले थे। जिसमें से सब खर्च के बाद 1010 रूपये बचे।
    1
    बस्ती :छावनी पुलिस, एसओजी, स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में सरयू नदी पुल से मृतक उ0नि0 की बाइक चोरी करने वाले शातिर चोर से 03 अन्य मोटरसाइकिल बरामद करते हुए, किया गया गिरफ्तार
रामजानकी तिराहा के पास से चोरी मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में थाना छावनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 273/25 धारा 303(2) बीएनएस में वांछित चोर की गिरफ्तारी हेतु रामजानकी तिराहे पर गस्त के दौरान मुखबिरी सूचना के आधार पर थाना छावनी पुलिस, एसओजी टीम, स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में संबंधित अभियुक्त विशाल सोनी पुत्र प्रदीप सोनी ग्राम पाकड़डाड थाना लालगंज जनपद बस्ती, को रहमतुल्ला के बन्द मुर्गी फार्म के पास शाबित अली के बाग रामजानकी रोड से सटे बहद ग्राम अमोढ़ा से समय करीब 13.25 बजे गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर उपरोक्त मुकदमा में धारा 317(2), 317(4) BNS की वृद्धि कर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा परसरामपुर पर तैनात मृतक उ0नि0 श्री अजय कुमार गौड़ की बाइक को सरयू नदी पुल से चोरी करने की बात भी स्वीकार किया गया।
अभियुक्त की निशानदेही पर लालगंज थानार्न्तगत स्थित गौरीगांव के पास चन्दन तिवारी के ग्राम कैथोरा के सफेदा की बगिया में छिपाकर रखे गये दो अदद मोटर साइकिल को बरामद किया गया।
*अभियुक्त का विवरण-*
*1.* विशाल सोनी पुत्र प्रदीप सोनी ग्राम पाकड़डाड थाना लालगंज जनपद बस्ती उम्र करीब 25 वर्ष ।
*बरामदगी का विवरणः-*
*1.* स्पेलण्डर प्लस मोटर साइकिल रजि0नं0 UP 51 BH 2048
*2.* काले रंग की HF डिलक्स रजि0नं0 UP58AC 2663, 
*3.* एक काले रंग की स्पेलण्डर स्पलेण्डर वाहन सं0 UP55AL 9913
*4.* एक अदद पल्सर मोटर साइकिल काला रंग रजि0 नं0 UP52 BJ 7936( पूर्व में अमहट घाट से बरामद उ0नि0 स्व0 अजय गौड़ की मोटर साइकिल) व 1010/- रुपये
*गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0 273/25 धारा 303(2) BNS थाना छावनी जनपद बस्ती व बढ़ोत्तरी धारा 317(2), 317(4) BNS थाना छावनी जनपद बस्ती।
*2.* मु0अ0सं0 142/23 धारा 379, 411 IPC थाना छावनी, जनपद बस्ती।
*3.* मु0अ0सं0 153/22 धारा 379, 411, 413, 419, 420, 467, 468, 471 IPC थाना कोतवाली, जनपद बस्ती।
*4.* मु0अ0सं0 27/25 धारा 303(2) BNS थाना कोतवाली, जनपद बस्ती।
*5.* मु0अ0सं0 84/2025 धारा 305(ए), 317(2), 331(3) BNS थाना कोतवाली, जनपद बस्ती।
*6.* मु0अ0सं0 110/25 धारा 3(5), 304(2), 317(2) BNS थाना कोतवाली, जनपद बस्ती।
*7.* मु0अ0सं0 112/25 धारा 317(2) BNS थाना कोतवाली जनपद बस्ती
*8.* मु0अ0सं0 365/25 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली जनपद बस्ती
*9.* मु0अ0सं0 91/22 धारा 379, 411, 413 IPC थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती
*10.* मु0अ0सं0 34/25 धारा 305, 331(4) BNS थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती
*11.* मु0अ0सं0 65/25 धारा 303(2) BNS थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्त पुलिसिया पूछताछ का 4 -4.30 बजे सरयू नदी अयोध्या के किनारे पुल के नीचे सो रहा था, बाद में किनारे पैसा बीनते हुए जा रहा था कि शाम को घूमते-घूमते कच्चे मार्ग से मुर्दाघाट से होकर पुल पर चढ़ गया कि पुल पर ही काले रंग की पल्सर गाड़ी खड़ी थी। उस गाड़ी में चाभी लगी थी तथा ऊपर हेलमेट भी रखा था। मैं 3-4 मिनट पुल पर टहलकर उस गाड़ी को देखता रहा। कुछ समय तक जब कोई व्यक्ति नहीं आया तो मैं हिम्मत बनाकर मोटर साइकिल के पास गया। गाड़ी में लगी चाभी से मोटर साइकिल स्टॉर्ट कर हेलमेट लगाकर समय करीब 4-5 बजे शाम को मैं मोटर साइकिल लेकर लखनऊ की तरफ बढ़ा तथा अयोध्या पुल जहाँ खत्म हो रहा था उसी पुल के बगल में कट से गोरखपुर वाली सड़क पर आ गया तथा उस पल्सर मोटर साइकिल को वहां से लेकर अपने घर लालगंज की तरफ चल दिया। रुकते छिपते जब मैं बस्ती शहर में पहुँचा तो मुझे शौच लग गयी थी, मैं गाड़ी को अमहट घाट के नीचे नदी के पास खड़ा करके शौच करने चला गया तथा शौच करने के बाद वापस मोटर साइकिल के पास आया और मोटर साइकिल की डिग्गी खोला तो उसमें 01 पैंट तथा 02 मोबाइल फोन रखा मिला। मैंने एक मोबाइल को ज्यों ही खोला, खुलते ही उस पर 112 का कोई मैसेज आया तथा फोन में पुलिस व दारोगा का फोटो दिखा था। जिसको मैंने तुरन्त स्वीच ऑफ कर दिया तथा दूसरा वीवो का मोबाइल खोला तो उसमें भी पुलिस का फोटो दिखा तो मैं तुरन्त उस मोबाइल को भी बन्द कर दिया। उसी समय 02 पुलिस वाले मेरे नजदीक आते हुए दिखाई दिये। उनको अपने पास आता देखकर मैं हेलमेट को कुछ दूर पर फेंकते हुए मोटर साइकिल छोड़कर व मोबाइल अपने पहने जैकेट में रखकर भागा। दोनों मोबाइल लेकर रेलवे स्टेशन बस्ती पहुँचा। वहाँ से ट्रेन पकड़कर गोरखपुर चला गया। फिर अगले दिन गोरखपुर से अपने घर चला आया तथा घर से 06.02.2026 को शाम के समय हरिहरपुर पहुँचा व 01 मोबाइल हरिहरपुर व 01 मोबाइल अलीनगर में बेच दिया तथा दोनों सिम को वहीं पर फेंक दिया। आज इस मोटर साइकिल को बेचने की फिराक में यहाँ आया था, लेकिन आप लोगों ने पकड़ लिया। उक्त मोटर साइकिल को कब्जा पुलिस व अभियुक्त को हिरासत पुलिस में लिया गया। 
अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि पिछले साल नवम्बर माह में छावनी थाना क्षेत्र से उक्त स्पलेन्डर प्लस मोटर साइकिल चोरी किया था तथा इसी साल जनवरी माह में HF डिलक्स मोटर साइकिल जनपद संतकबीरनगर से खलीलाबाद ओवर ब्रिज के नीचे से चोरी किये था तथा इसी माह फरवरी में रेलवे स्टेशन गोरखपुर से मोटर साइकिल चुराया था, अभियुक्त उपरोक्त की निशानदेही पर लालगंज थानार्न्तगत स्थित गौरीगांव के पास चन्दन तिवारी के ग्राम कैथोरा के सफेदा की बगिया में छिपाकर रखे गये दो अदद मोटर साइकिल को बरामद किया गया। पल्सर मोटर साइकिल की डिग्गी से 02 मोबाइल मिली थी, दोनों मोबाइल को बेचने से 2000/-, 2000/- रुपये कुल 4000/- रुपये मिले थे। जिसमें से सब खर्च के बाद 1010 रूपये बचे।
    user_देश हित
    देश हित
    पत्रकार बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • 🙏🙏🙏🙏🙏
    1
    🙏🙏🙏🙏🙏
    user_Santosh Jaiswal
    Santosh Jaiswal
    Basti, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • Khalilabad Sant Kabir Nagar Bajrang Dal ke karykartaon ne Diya
    1
    Khalilabad Sant Kabir Nagar Bajrang Dal ke karykartaon ne Diya
    user_KHALILABAD TIMES
    KHALILABAD TIMES
    Newspaper publisher खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आकाशवाणी 20 02 2026 ई0 रमजान का महीना मुबारक हो ! आप सभी को हमारी शुभकामनाएं! जकात निकालिए दान कीजिए ,और रोजा, उपवास रखिए!
    1
    आकाशवाणी
20  02 2026  ई0
रमजान का महीना मुबारक हो !
आप सभी को हमारी शुभकामनाएं! 
जकात निकालिए दान  कीजिए ,और रोजा, उपवास रखिए!
    user_Kamalakant tiwari
    Kamalakant tiwari
    Journalist खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मैं कोई वीआईपी नहीं बल्कि आम ग्रामीण हूं किन्तु जनहित में मुखरता के चलते धन्नासेठों सहित अत्याचारियों के निशाने पर रहता हूं फिर भी अपनो का साथ नहीं मिलता।
    1
    मैं कोई वीआईपी नहीं बल्कि आम ग्रामीण हूं किन्तु जनहित में मुखरता के चलते धन्नासेठों सहित अत्याचारियों के निशाने पर रहता हूं फिर भी अपनो का साथ नहीं मिलता।
    user_अनिल कुमार प्रजापति
    अनिल कुमार प्रजापति
    Voice of people घनघटा, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • होली व रमजान को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु थाना महुली में ग्राम प्रहरियों की गोष्ठी आयोजित ✍️ *आशु सिंह* संतकबीरनगर । आगामी पर्व होली, होलिका दहन एवं रमजान के मद्देनज़र जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना महुली में ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) की एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। यह बैठक संतकबीरनगर पुलिस के तत्वावधान में संपन्न हुई। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय ने की। बैठक में थानाध्यक्ष द्वारा ग्राम प्रहरियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखें तथा किसी भी छोटी-बड़ी घटना, विवाद अथवा अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस को दें। होली के अवसर पर अवैध शराब के निर्माण व बिक्री के संबंध में सूचनाएं एकत्र कर समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित कराने पर भी विशेष बल दिया गया। रमजान एवं होली के दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा लोगों को मिल-जुलकर त्यौहार मनाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, त्यौहारों के दौरान हुड़दंग या माहौल बिगाड़ने की आशंका वाले व्यक्तियों की सूची तैयार कर पुलिस को अवगत कराने को कहा गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस की “आंख और कान” हैं तथा वे गांव और पुलिस के बीच सेतु की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अफवाहों पर नियंत्रण रखने और डीजे व लाउडस्पीकर के संबंध में शासन द्वारा जारी गाइडलाइंस का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। संतकबीरनगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्यौहारों में खलल डालने अथवा शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    होली व रमजान को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु थाना महुली में ग्राम प्रहरियों की गोष्ठी आयोजित
✍️ *आशु सिंह*
संतकबीरनगर । 
आगामी पर्व होली, होलिका दहन एवं रमजान के मद्देनज़र जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना महुली में ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) की एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। यह बैठक संतकबीरनगर पुलिस के तत्वावधान में संपन्न हुई।
कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय ने की।
बैठक में थानाध्यक्ष द्वारा ग्राम प्रहरियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखें तथा किसी भी छोटी-बड़ी घटना, विवाद अथवा अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस को दें। होली के अवसर पर अवैध शराब के निर्माण व बिक्री के संबंध में सूचनाएं एकत्र कर समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित कराने पर भी विशेष बल दिया गया।
रमजान एवं होली के दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा लोगों को मिल-जुलकर त्यौहार मनाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, त्यौहारों के दौरान हुड़दंग या माहौल बिगाड़ने की आशंका वाले व्यक्तियों की सूची तैयार कर पुलिस को अवगत कराने को कहा गया।
थानाध्यक्ष ने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस की “आंख और कान” हैं तथा वे गांव और पुलिस के बीच सेतु की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अफवाहों पर नियंत्रण रखने और डीजे व लाउडस्पीकर के संबंध में शासन द्वारा जारी गाइडलाइंस का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।
संतकबीरनगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्यौहारों में खलल डालने अथवा शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    23 hrs ago
  • बस्ती (उत्तर प्रदेश) बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पोखरा स्थित गौशाला में संदिग्ध परिस्थितियों में नवाब निषाद (लगभग 50 वर्ष) की मौत हो जाने से पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार गांव में तैनात सफाईकर्मी को प्रधान द्वारा गौशाला भेजा गया था। जब वह वहां पहुंचा तो नवाब निषाद अचेत अवस्था में पड़े मिले। पास जाकर देखने पर उनकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना तत्काल ग्राम प्रधान व पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रधान प्रतिनिधि बुधेस सिंह ने बताया कि नवाब निषाद प्रतिदिन लगभग दो घंटे गौशाला में आते थे। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन को सूचित किया गया। वहीं, खंड विकास अधिकारी कप्तानगंज ने बताया कि गौशाला में एक महिला केयरटेकर की तैनाती है। मृत्यु के कारणों को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है। नवाब निषाद अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी दुर्गावती और पांच बच्चे हैं—चार बेटियां और एक बेटा। बड़ी बेटी पुष्पा और दूसरी बेटी रीमा की शादी हो चुकी है, जबकि निशा (20 वर्ष), प्रीति (16 वर्ष) और 11 वर्षीय अनमोल घर पर ही हैं। घटना के बाद से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर है और लोग परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।
    1
    बस्ती (उत्तर प्रदेश) बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पोखरा स्थित गौशाला में संदिग्ध परिस्थितियों में नवाब निषाद (लगभग 50 वर्ष) की मौत हो जाने से पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार गांव में तैनात सफाईकर्मी को प्रधान द्वारा गौशाला भेजा गया था। जब वह वहां पहुंचा तो नवाब निषाद अचेत अवस्था में पड़े मिले। पास जाकर देखने पर उनकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना तत्काल ग्राम प्रधान व पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रधान प्रतिनिधि बुधेस सिंह ने बताया कि नवाब निषाद प्रतिदिन लगभग दो घंटे गौशाला में आते थे। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन को सूचित किया गया। वहीं, खंड विकास अधिकारी कप्तानगंज ने बताया कि गौशाला में एक महिला केयरटेकर की तैनाती है।
मृत्यु के कारणों को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
नवाब निषाद अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी दुर्गावती और पांच बच्चे हैं—चार बेटियां और एक बेटा। बड़ी बेटी पुष्पा और दूसरी बेटी रीमा की शादी हो चुकी है, जबकि निशा (20 वर्ष), प्रीति (16 वर्ष) और 11 वर्षीय अनमोल घर पर ही हैं। घटना के बाद से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर है और लोग परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।
    user_देश हित
    देश हित
    पत्रकार बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.