logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अनियंत्रित डंपर की टक्कर से बाइक सवार दोस्त घायल,इलाज के दौरान एक की मौत,दूसरे की हालत नाजुक। फतेहपुर जनपद के ललौली थाना क्षेत्र के छीट का पुरवा गांव निवासी घनश्याम पासवान (29)पुत्र स्व. फगुना अपने गांव निवासी दोस्त पंकज (21) पुत्र बलबीर के साथ बुधवार को दोपहर अपनी शादी का सामान लेने बहुआ कस्बे गया था।बाजार में समान की खरीददारी के बाद बाइक लेकर पेट्रोल डलवाने बहुआ के समीप पेट्रोल पंप जा रहा था।तभी दोपहर 12 बजे वाहिदपुर मोड़ के पास बांदा टांडा हाइवे में तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार दोस्तों को टक्कर मार दिया। जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें परिजन सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर घायल घनश्याम पासवान को जिला अस्पताल से डाक्टरों ने हैलेट अस्पताल कानपुर रिफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बुधवार रात आठ बजे घनश्याम पासवान की मौत हो गई। युवक की मौत से मां बुधिया देवी और बहन सोमवती का रोरोकर हाल बेहाल है। मृतक अपने भाई राधे से छोटा था। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि वाहन का पता लगाकर कार्यवाही की जाएगी।

1 day ago
user_मो.शहीद रिपोर्टर
मो.शहीद रिपोर्टर
Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
badb6ff8-e156-4d5c-8088-ac7b330fddff

अनियंत्रित डंपर की टक्कर से बाइक सवार दोस्त घायल,इलाज के दौरान एक की मौत,दूसरे की हालत नाजुक। फतेहपुर जनपद के ललौली थाना क्षेत्र के छीट का पुरवा गांव निवासी घनश्याम पासवान (29)पुत्र स्व. फगुना अपने गांव निवासी दोस्त पंकज (21) पुत्र बलबीर के साथ बुधवार को दोपहर अपनी शादी का सामान लेने बहुआ कस्बे गया था।बाजार में समान की खरीददारी के बाद बाइक लेकर पेट्रोल डलवाने बहुआ के समीप पेट्रोल पंप जा रहा था।तभी दोपहर 12 बजे वाहिदपुर मोड़ के पास बांदा टांडा हाइवे में तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार दोस्तों को टक्कर मार दिया। जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें परिजन सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर घायल घनश्याम पासवान को जिला अस्पताल से डाक्टरों ने हैलेट अस्पताल कानपुर रिफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बुधवार रात आठ बजे घनश्याम पासवान की मौत हो गई। युवक की मौत से मां बुधिया देवी और बहन सोमवती का रोरोकर हाल बेहाल है। मृतक अपने भाई राधे से छोटा था। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि वाहन का पता लगाकर कार्यवाही की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Vimal kumar
    4
    Post by Vimal kumar
    user_Vimal kumar
    Vimal kumar
    Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Sandeep tvnews
    1
    Post by Sandeep tvnews
    user_Sandeep tvnews
    Sandeep tvnews
    Fatehpur, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • फतेहपुर में किशोरी ने स्वास्थ्य विभाग की खोली पोल लगाया गंभीर आरोप शोशल मीडिया में विडियो किया पोस्ट
    1
    फतेहपुर में किशोरी ने स्वास्थ्य विभाग की खोली पोल लगाया गंभीर आरोप शोशल मीडिया में विडियो किया पोस्ट
    user_स्वतंत्र लेखक नरेश ओमर
    स्वतंत्र लेखक नरेश ओमर
    फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Arman Khan
    1
    Post by Arman Khan
    user_Arman Khan
    Arman Khan
    Airline ticket agency बिंदकी, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • महिलाओं ने स्मार्ट मीटर को लेकर रोड पर किया धरना प्रदर्शन और बताया कि रोज-रोज रिचार्ज कर कर के थक चुके हैं मुझे नहीं चाहिए यह स्मार्ट मीटर
    1
    महिलाओं ने स्मार्ट मीटर को लेकर रोड पर किया धरना प्रदर्शन और बताया कि रोज-रोज रिचार्ज कर कर के थक चुके हैं मुझे नहीं चाहिए यह स्मार्ट मीटर
    user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 min ago
  • सतांव (रायबरेली)। जिले के मानपुर गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 26 वर्षीय नीतू की उसके ही पति ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। महज इतना कि पत्नी ने शराब पीने का विरोध किया और ईंट-भट्ठे पर जाने से इंकार कर दिया — यही उसकी “गलती” बन गई। बताया जा रहा है कि आरोपी अखिलेश इस कदर गुस्से में था कि उसने नीतू को रास्ते में ही लात-घूंसों और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि वह पत्नी को पीटते हुए पूरे रास्ते घर तक घसीटता ले गया, लेकिन किसी ने उसे बचाने की हिम्मत नहीं की। नीतू की हालत गंभीर होने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक, अखिलेश पुत्र रामदयाल ने करीब डेढ़ साल पहले खीरों थाना क्षेत्र के बसावन खेड़ा निवासी नीतू से प्रेम विवाह किया था। आरोपी की मां राजरानी के अनुसार, बुधवार दोपहर वह नीतू को पंजाब के ईंट-भट्ठे पर मजदूरी के लिए ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अखिलेश ने अपना आपा खो दिया और पत्नी की जान ले ली। घटना के बाद सास की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को जेल भेजा जाएगा। 👉 यह घटना एक बार फिर घरेलू हिंसा और शराब की लत के खतरनाक रूप को उजागर करती है, जहां एक मामूली विवाद ने एक महिला की जान ले ली।
    1
    सतांव (रायबरेली)। जिले के मानपुर गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 26 वर्षीय नीतू की उसके ही पति ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। महज इतना कि पत्नी ने शराब पीने का विरोध किया और ईंट-भट्ठे पर जाने से इंकार कर दिया — यही उसकी “गलती” बन गई।
बताया जा रहा है कि आरोपी अखिलेश इस कदर गुस्से में था कि उसने नीतू को रास्ते में ही लात-घूंसों और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि वह पत्नी को पीटते हुए पूरे रास्ते घर तक घसीटता ले गया, लेकिन किसी ने उसे बचाने की हिम्मत नहीं की।
नीतू की हालत गंभीर होने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक, अखिलेश पुत्र रामदयाल ने करीब डेढ़ साल पहले खीरों थाना क्षेत्र के बसावन खेड़ा निवासी नीतू से प्रेम विवाह किया था। आरोपी की मां राजरानी के अनुसार, बुधवार दोपहर वह नीतू को पंजाब के ईंट-भट्ठे पर मजदूरी के लिए ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में दोनों के बीच विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ा कि अखिलेश ने अपना आपा खो दिया और पत्नी की जान ले ली।
घटना के बाद सास की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
👉 यह घटना एक बार फिर घरेलू हिंसा और शराब की लत के खतरनाक रूप को उजागर करती है, जहां एक मामूली विवाद ने एक महिला की जान ले ली।
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बबेरू कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर में शुक्रवार की सुबह को प्रधानाचार्य के रूप में नरेंद्र अवस्थी ने कार्यभार ग्रहण किया है। वहीं विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर महेंद्र प्रताप मिश्र और माला पहनाकर मुंह मीठा कराकर आसन ग्रहण करवाया है। जानकारी के मुताबिक प्रांत की योजना के अनुसार सरस्वती शिशु मंदिर शास्त्री नगर बांदा से स्थानांतरण होकर नरेंद्र अवस्थी सरस्वती शिशु मंदिर हुआ है। जिसको लेकर नगर में अभिभावकों एवं बच्चों के अंदर बड़ा उत्साह का वातावरण है, कहीं विद्यालय के छात्र छात्राओं ने घोषणा के साथ नवीन प्रधानाचार्य का स्वागत किया। वही आज शुक्रवार की दोपहर करीब 12:00 बजे प्रधानाचार्य नरेंद्र अवस्थी ने बताया कि विद्यालय भारतीय संस्कृति एवं संस्कार प्रदान करने वाला संस्थान है, विद्यालय का उद्देश्य है कि ऐसी युवा पीढ़ी का निर्माण करना है, जो हिंदुत्व निष्ठ एवं राष्ट्रभक्ति से बहुत-बहुत शारीरिक मानसिक बौद्धिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से पूर्ण विकसित वही नवागंतुक प्रधानाचार्य नरेंद्र अवस्थी के द्वारा सभी क्लासों में जा जाकर निरीक्षण किया, और सभी छात्र-छात्राओं से पढ़ाई के विषय में जानकारी लिया।
    1
    बबेरू कस्बे के सरस्वती  शिशु मंदिर में शुक्रवार की सुबह को प्रधानाचार्य के रूप में नरेंद्र अवस्थी ने कार्यभार ग्रहण किया है। वहीं विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर महेंद्र प्रताप मिश्र और माला पहनाकर मुंह मीठा कराकर आसन ग्रहण करवाया है। जानकारी के मुताबिक प्रांत की योजना के अनुसार सरस्वती शिशु मंदिर शास्त्री नगर बांदा से स्थानांतरण होकर नरेंद्र अवस्थी सरस्वती शिशु मंदिर हुआ है। जिसको लेकर नगर में अभिभावकों एवं बच्चों के अंदर बड़ा उत्साह का वातावरण है, कहीं विद्यालय के छात्र छात्राओं ने घोषणा के साथ नवीन प्रधानाचार्य का स्वागत किया। वही आज शुक्रवार की दोपहर करीब 12:00 बजे प्रधानाचार्य नरेंद्र अवस्थी ने बताया कि विद्यालय भारतीय संस्कृति एवं संस्कार प्रदान करने वाला संस्थान है, विद्यालय का उद्देश्य है कि ऐसी युवा पीढ़ी का निर्माण करना है, जो हिंदुत्व निष्ठ एवं राष्ट्रभक्ति से बहुत-बहुत शारीरिक मानसिक बौद्धिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से पूर्ण विकसित वही नवागंतुक प्रधानाचार्य नरेंद्र अवस्थी के द्वारा सभी क्लासों में जा जाकर निरीक्षण किया, और सभी छात्र-छात्राओं से पढ़ाई के विषय में जानकारी लिया।
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता Baberu, Banda•
    3 hrs ago
  • डंपर ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी महिला को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
    1
    डंपर ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी  महिला को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
    user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.