Shuru
Apke Nagar Ki App…
गैबंश के ऊपर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, थरियांव पुलिस से कार्रवाई की मांग
Sandeep tvnews
गैबंश के ऊपर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, थरियांव पुलिस से कार्रवाई की मांग
More news from Banda and nearby areas
- मामला बबेरू कस्बे के बांदा रोड नहर पटरी के पास का है। जहां आज शुक्रवार को समय करीब 11:30 बजे बाइक सवार अभिषेक गुप्ता पुत्र वीरेंद्र गुप्ता उम्र 21 वर्ष निवासी मुरवल व दूसरा राजेश पुत्र रामफ़ल उम्र 21 वर्ष निवासी मवई खुर्द थाना बिसंडा को ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद हाथ पैर फैक्चर होने की वजह से दोनों को जिला अस्पताल रिफर कर दिया है।1
- Post by Mithun10
- इशहाक अली, जो सरकारी अस्पताल में कर्मचारी थे, 31 दिसंबर 2019 को सेवानिवृत्त हुए, लेकिन उससे करीब 7 साल पहले ही राजस्व अभिलेखों में उन्हें मृत दर्ज कर दिया गया!! आरोप है कि लेखपाल ने उनकी पैतृक जमीन उन्हें मृत दिखाकर एक महिला के नाम दाखिल-खारिज कर दी!! इसी के विरोध में इशहाक अली कफ़न ओढ़कर डीएम कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के सामने खुद को जिंदा साबित करने की कोशिश की!! पिछले 7 वर्षों से वह सरकारी रिकॉर्ड में अपनी पहचान और हक वापस पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं!!1
- *रायबरेली: तेज रफ्तार डंपर ने महिला को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत* जगतपुर, रायबरेली। जनपद के जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मणपुर में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार डंपर ने राह चलती महिला को जोरदार टक्कर मार दी और उसे कुचलते हुए निकल गया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।2
- सलोन,रायबरेली।आवारा मवेशी से टकराकर बाइक सवार एक किशोर समेत दो की दर्दनाक मौत,दो लोग घायल।गुरुवार की रात मवेशी से टकराकर दो बाइक सवार लोगो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंकित कुमार पुत्र नन्हे और अभिजीत शर्मा (18 वर्ष) मोहनगंज से सूची की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे उसरी के पास पहुँचे थे, तभी अचानक सड़क पर एक सांड आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले अंकित कुमार की बाइक सांड से टकराई। इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रहे अभिराज शर्मा भी बेकाबू होकर भाग रहे सांड की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अंकित कुमार जमूर्वा खुर्द और अभिराज शाहबाजपुर दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एक युवक जिला अस्पताल रेफरइस हादसे में अंकित के साथ बाइक पर सवार एक अन्य युवक (अंकित कुमार, उम्र 26 वर्ष) दरसवा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।2
- पूर्व विधायक राकेश सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोगों को "जहरीला सांप" बताया। पूर्व विधायक राकेश सिंह ने कहा कि इस तरह की भाषा लोकतंत्र की गरिमा के खिलाफ है और इससे राजनीतिक माहौल में कटुता बढ़ती है। सभी नेताओं से संयमित और जिम्मेदार बयान देने की अपील भी की।1
- जनगणना कार्य 2026 के अन्तर्गत शिक्षकों को ड्यूटी के दौरान होने वाली विभिन्न समस्याओं एवं व्यवहारिक कठिनाइयों के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ रायबरेली ने सात सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। उक्त ज्ञापन में दिव्यांग, असाध्य एवं गम्भीर रूप से अस्वस्थ शिक्षक एवं शिक्षिकाओं, गर्भवती एवं गम्भीर रूप से बीमार एवं छोटे बच्चों की देखभाल कर रही महिला शिक्षकों एवं महिला कार्मिको, दो वर्ष में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं कार्मिकों को जनगणना कार्य से मुक्त रखने, जनगणना कार्य में संलग्न शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं कार्मिकों को उचित मानदेय व प्रतिकर अवकाश प्रदान करने तथा उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवागमन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई। संगठन की जिलाध्यक्ष सरिता नागेन्द्र ने कहा कि शिक्षकों पर अतिरिक्त कार्यभार न डाला जाए तथा कार्य का विभाजन संतुलित एवं व्यावहारिक रूप से किया जाए जिससे शिक्षकों का बना रहे और वे अपने शैक्षणिक एवं प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं दक्षता के साथ कर सकें।1
- Post by JSB NEWS UP1
- ग्राम पंचायत पकरा खुर्द जिला उन्नाव तहसील बीघापुर बिहार9