logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनगणना ड्यूटी संबंधित समस्याओं को लेकर महिला शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन जनगणना कार्य 2026 के अन्तर्गत शिक्षकों को ड्यूटी के दौरान होने वाली विभिन्न समस्याओं एवं व्यवहारिक कठिनाइयों के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ रायबरेली ने सात सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। उक्त ज्ञापन में दिव्यांग, असाध्य एवं गम्भीर रूप से अस्वस्थ शिक्षक एवं शिक्षिकाओं, गर्भवती एवं गम्भीर रूप से बीमार एवं छोटे बच्चों की देखभाल कर रही महिला शिक्षकों एवं महिला कार्मिको, दो वर्ष में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं कार्मिकों को जनगणना कार्य से मुक्त रखने, जनगणना कार्य में संलग्न शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं कार्मिकों को उचित मानदेय व प्रतिकर अवकाश प्रदान करने तथा उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवागमन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई। संगठन की जिलाध्यक्ष सरिता नागेन्द्र ने कहा कि शिक्षकों पर अतिरिक्त कार्यभार न डाला जाए तथा कार्य का विभाजन संतुलित एवं व्यावहारिक रूप से किया जाए जिससे शिक्षकों का बना रहे और वे अपने शैक्षणिक एवं प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं दक्षता के साथ कर सकें।

2 hrs ago
user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

जनगणना ड्यूटी संबंधित समस्याओं को लेकर महिला शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन जनगणना कार्य 2026 के अन्तर्गत शिक्षकों को ड्यूटी के दौरान होने वाली विभिन्न समस्याओं एवं व्यवहारिक कठिनाइयों के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ रायबरेली ने सात सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। उक्त ज्ञापन में दिव्यांग, असाध्य एवं गम्भीर रूप से अस्वस्थ शिक्षक एवं शिक्षिकाओं, गर्भवती एवं गम्भीर रूप से बीमार एवं छोटे बच्चों की देखभाल कर रही महिला शिक्षकों एवं महिला कार्मिको, दो वर्ष में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं कार्मिकों को जनगणना कार्य से मुक्त रखने, जनगणना कार्य में संलग्न शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं कार्मिकों को उचित मानदेय व प्रतिकर अवकाश प्रदान करने तथा उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवागमन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई। संगठन की जिलाध्यक्ष सरिता नागेन्द्र ने कहा कि शिक्षकों पर अतिरिक्त कार्यभार न डाला जाए तथा कार्य का विभाजन संतुलित एवं व्यावहारिक रूप से किया जाए जिससे शिक्षकों का बना रहे और वे अपने शैक्षणिक एवं प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं दक्षता के साथ कर सकें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • महिलाओं ने स्मार्ट मीटर को लेकर रोड पर किया धरना प्रदर्शन और बताया कि रोज-रोज रिचार्ज कर कर के थक चुके हैं मुझे नहीं चाहिए यह स्मार्ट मीटर
    1
    महिलाओं ने स्मार्ट मीटर को लेकर रोड पर किया धरना प्रदर्शन और बताया कि रोज-रोज रिचार्ज कर कर के थक चुके हैं मुझे नहीं चाहिए यह स्मार्ट मीटर
    user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सतांव (रायबरेली)। जिले के मानपुर गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 26 वर्षीय नीतू की उसके ही पति ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। महज इतना कि पत्नी ने शराब पीने का विरोध किया और ईंट-भट्ठे पर जाने से इंकार कर दिया — यही उसकी “गलती” बन गई। बताया जा रहा है कि आरोपी अखिलेश इस कदर गुस्से में था कि उसने नीतू को रास्ते में ही लात-घूंसों और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि वह पत्नी को पीटते हुए पूरे रास्ते घर तक घसीटता ले गया, लेकिन किसी ने उसे बचाने की हिम्मत नहीं की। नीतू की हालत गंभीर होने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक, अखिलेश पुत्र रामदयाल ने करीब डेढ़ साल पहले खीरों थाना क्षेत्र के बसावन खेड़ा निवासी नीतू से प्रेम विवाह किया था। आरोपी की मां राजरानी के अनुसार, बुधवार दोपहर वह नीतू को पंजाब के ईंट-भट्ठे पर मजदूरी के लिए ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अखिलेश ने अपना आपा खो दिया और पत्नी की जान ले ली। घटना के बाद सास की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को जेल भेजा जाएगा। 👉 यह घटना एक बार फिर घरेलू हिंसा और शराब की लत के खतरनाक रूप को उजागर करती है, जहां एक मामूली विवाद ने एक महिला की जान ले ली।
    1
    सतांव (रायबरेली)। जिले के मानपुर गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 26 वर्षीय नीतू की उसके ही पति ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। महज इतना कि पत्नी ने शराब पीने का विरोध किया और ईंट-भट्ठे पर जाने से इंकार कर दिया — यही उसकी “गलती” बन गई।
बताया जा रहा है कि आरोपी अखिलेश इस कदर गुस्से में था कि उसने नीतू को रास्ते में ही लात-घूंसों और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि वह पत्नी को पीटते हुए पूरे रास्ते घर तक घसीटता ले गया, लेकिन किसी ने उसे बचाने की हिम्मत नहीं की।
नीतू की हालत गंभीर होने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक, अखिलेश पुत्र रामदयाल ने करीब डेढ़ साल पहले खीरों थाना क्षेत्र के बसावन खेड़ा निवासी नीतू से प्रेम विवाह किया था। आरोपी की मां राजरानी के अनुसार, बुधवार दोपहर वह नीतू को पंजाब के ईंट-भट्ठे पर मजदूरी के लिए ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में दोनों के बीच विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ा कि अखिलेश ने अपना आपा खो दिया और पत्नी की जान ले ली।
घटना के बाद सास की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
👉 यह घटना एक बार फिर घरेलू हिंसा और शराब की लत के खतरनाक रूप को उजागर करती है, जहां एक मामूली विवाद ने एक महिला की जान ले ली।
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *रायबरेली: तेज रफ्तार डंपर ने महिला को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत* ​जगतपुर, रायबरेली। जनपद के जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मणपुर में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार डंपर ने राह चलती महिला को जोरदार टक्कर मार दी और उसे कुचलते हुए निकल गया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
    2
    *रायबरेली: तेज रफ्तार डंपर ने महिला को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत*
​जगतपुर, रायबरेली। जनपद के जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मणपुर में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार डंपर ने राह चलती महिला को जोरदार टक्कर मार दी और उसे कुचलते हुए निकल गया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
    user_पत्रकार राजन श्रीवास्तव
    पत्रकार राजन श्रीवास्तव
    Local News Reporter सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सलोन,रायबरेली।आवारा मवेशी से टकराकर बाइक सवार एक किशोर समेत दो की दर्दनाक मौत,दो लोग घायल।गुरुवार की रात मवेशी से टकराकर दो बाइक सवार लोगो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंकित कुमार पुत्र नन्हे और अभिजीत शर्मा (18 वर्ष) मोहनगंज से सूची की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे उसरी के पास पहुँचे थे, तभी अचानक सड़क पर एक सांड आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले अंकित कुमार की बाइक सांड से टकराई। इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रहे अभिराज शर्मा भी बेकाबू होकर भाग रहे सांड की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अंकित कुमार जमूर्वा खुर्द और अभिराज शाहबाजपुर दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एक युवक जिला अस्पताल रेफरइस हादसे में अंकित के साथ बाइक पर सवार एक अन्य युवक (अंकित कुमार, उम्र 26 वर्ष) दरसवा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
    2
    सलोन,रायबरेली।आवारा मवेशी से टकराकर बाइक सवार एक किशोर समेत दो की दर्दनाक मौत,दो लोग घायल।गुरुवार की रात मवेशी से टकराकर दो बाइक सवार लोगो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंकित कुमार पुत्र नन्हे और अभिजीत शर्मा (18 वर्ष) मोहनगंज से सूची की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे उसरी के पास पहुँचे थे, तभी अचानक सड़क पर एक सांड आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले अंकित कुमार की बाइक सांड से टकराई। इसी दौरान दूसरी दिशा से आ रहे अभिराज शर्मा भी बेकाबू होकर भाग रहे सांड की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अंकित कुमार जमूर्वा खुर्द और अभिराज शाहबाजपुर दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
एक युवक जिला अस्पताल रेफरइस हादसे में अंकित के साथ बाइक पर सवार एक अन्य युवक (अंकित कुमार, उम्र 26 वर्ष) दरसवा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
    user_सुपर फास्ट खबरे लखनऊ
    सुपर फास्ट खबरे लखनऊ
    Video Creator सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पूर्व विधायक राकेश सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोगों को "जहरीला सांप" बताया। पूर्व विधायक राकेश सिंह ने कहा कि इस तरह की भाषा लोकतंत्र की गरिमा के खिलाफ है और इससे राजनीतिक माहौल में कटुता बढ़ती है। सभी नेताओं से संयमित और जिम्मेदार बयान देने की अपील भी की।
    1
    पूर्व विधायक राकेश सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोगों को "जहरीला सांप" बताया। पूर्व विधायक राकेश सिंह ने कहा कि इस तरह की भाषा लोकतंत्र की गरिमा के खिलाफ है और इससे राजनीतिक माहौल में कटुता बढ़ती है। सभी नेताओं से संयमित और जिम्मेदार बयान देने की अपील भी की।
    user_Journalist Anurag Srivastava
    Journalist Anurag Srivastava
    Court reporter Rae Bareli, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • ऊंचाहार, रायबरेली। प्रभारी निरीक्षक अजय राय ने अपने हमराहियों के साथ जमुनापुर चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर सियाराम राजपूत सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। अभियान में दरोगा संजय यादव, दरोगा रमेश चंद्र शुक्ला, कांस्टेबल रिशांत बिश्नोई, प्रेमवीर एवं दीवान कमलेश कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस टीम ने कई वाहनों को रोककर उनके कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस की गहन जांच की। साथ ही संदिग्ध वाहनों की तलाशी लेकर अवैध सामान की भी जांच की गई। पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का संदेश दिया गया। रिपोर्टर: अमरेश त्रिपाठी हिंदी दैनिक आदिकाल
    1
    ऊंचाहार, रायबरेली। प्रभारी निरीक्षक अजय राय ने अपने हमराहियों के साथ जमुनापुर चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर सियाराम राजपूत सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
अभियान में दरोगा संजय यादव, दरोगा रमेश चंद्र शुक्ला, कांस्टेबल रिशांत बिश्नोई, प्रेमवीर एवं दीवान कमलेश कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस टीम ने कई वाहनों को रोककर उनके कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस की गहन जांच की।
साथ ही संदिग्ध वाहनों की तलाशी लेकर अवैध सामान की भी जांच की गई। पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का संदेश दिया गया।
रिपोर्टर: अमरेश त्रिपाठी
हिंदी दैनिक आदिकाल
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    16 min ago
  • रायबरेली के ऊँचाहार में दिनांक: 17 अप्रैल 2026 को डॉ. अम्बेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ऊंचाहार, रायबरेली में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के वार्षिक समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. प्रीति तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह (इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय, रायबरेली) के करकमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ संपन्न हुआ। छात्रा दीपांजलि और निशि द्वारा सरस्वती वंदना किया गया साथ में प्रीती प्रिया रही समारोह के प्रारंभ में महा विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य महोदया द्वारा अतिथियों के स्वागत की औपचारिकता के बाद समारोहक डॉ बालेन्द्र द्वारा महाविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, नवाचारों एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम—जैसे समूह नृत्य, गीत, नाटक एवं काव्य-पाठ—ने समारोह को अत्यंत आकर्षक एवं उल्लासपूर्ण बना दिया। सामूहिक नृत्य में छात्रा भूमिका एवं चांदनी का ढोला रे ढोला, संध्या और अनुष्का का घूमर घूमर, आध्या और अंशिका का दमादम मस्त कलंदर तथा भूमिका, चांदनी, रिया, सुरुचि और इशिता का छाप तिलक की शानदार प्रस्तुति हुई। एकल नृत्य में गरिमा का हीरे मोती मैं न चाहूं, प्रिया द्वारा गजबन पानी रे चली, भूमिका का ढोलना रे ढोलना, वैशाली का पिंगा पिंगा और प्रिया का रघुकुल रीति सदा चली आई ने अपनी प्रस्तुति में सबका मन मोह लिया। शिवांशी के गीत यारा तेरी यारी ने भी अपना ध्यान खींचा। शिक्षा के व्यवसायीकरण पर आरुषि, सेजल, शोभान, एवं आलम तथा वृद्धाश्रम की वास्तविक स्थिति पर अनुज, प्रिया, प्रांशु, संध्या, शिवानी, सुमन और शिवांशी ने अपने अभिनय से सबको आकर्षित किया। दर्शकों ने प्रतिभागियों की इन प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही विभागीय परिषद के अंतर्गत विभागीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के अंतर्गत बेस्ट कैडेट तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत बेस्ट कैम्पिंग का पुरस्कार प्रदान किया गया, जिससे विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहन मिला। सत्र 2024-25 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी कड़ी मेहनत, लगन एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रतीक रहा, जिसने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया। अपने प्रेरक उद्बोधन में मुख्य अतिथि प्रो. प्रीति तिवारी ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने हेतु अनुशासन, निरंतर परिश्रम एवं सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञानार्जन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त साधन है। विशिष्ट अतिथि डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय के प्राध्यापकों के सहयोग से सुचारु रूप से संपन्न हुआ। अंत में आयोजन समिति की ओर से उपस्थित अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
    4
    रायबरेली के ऊँचाहार में दिनांक: 17 अप्रैल 2026 को 
डॉ. अम्बेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ऊंचाहार, रायबरेली में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के वार्षिक समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. प्रीति तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह (इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय, रायबरेली) के करकमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ संपन्न हुआ। छात्रा दीपांजलि और निशि द्वारा सरस्वती वंदना  किया गया साथ में प्रीती प्रिया रही
समारोह के प्रारंभ में महा विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य महोदया द्वारा अतिथियों के स्वागत की औपचारिकता के बाद समारोहक डॉ बालेन्द्र द्वारा महाविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, नवाचारों एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम—जैसे समूह नृत्य, गीत, नाटक एवं काव्य-पाठ—ने समारोह को अत्यंत आकर्षक एवं उल्लासपूर्ण बना दिया। सामूहिक नृत्य में छात्रा भूमिका एवं चांदनी का ढोला रे ढोला, संध्या और अनुष्का का घूमर घूमर, आध्या और अंशिका का दमादम मस्त कलंदर तथा भूमिका, चांदनी, रिया, सुरुचि और इशिता का छाप तिलक की शानदार प्रस्तुति हुई। एकल नृत्य में गरिमा का हीरे मोती मैं न चाहूं, प्रिया द्वारा गजबन पानी रे चली, भूमिका का ढोलना रे ढोलना, वैशाली का पिंगा पिंगा और प्रिया का रघुकुल रीति सदा चली आई ने अपनी प्रस्तुति में सबका मन मोह लिया। शिवांशी के गीत यारा तेरी यारी ने भी अपना ध्यान खींचा। शिक्षा के व्यवसायीकरण पर आरुषि, सेजल, शोभान, एवं आलम तथा वृद्धाश्रम की वास्तविक स्थिति पर अनुज, प्रिया, प्रांशु, संध्या, शिवानी, सुमन और शिवांशी ने अपने अभिनय से सबको आकर्षित किया। दर्शकों ने प्रतिभागियों की इन प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही विभागीय परिषद के अंतर्गत विभागीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया।
इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के अंतर्गत बेस्ट कैडेट तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत बेस्ट कैम्पिंग का पुरस्कार प्रदान किया गया, जिससे विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहन मिला।
सत्र 2024-25 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी कड़ी मेहनत, लगन एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रतीक रहा, जिसने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया।
अपने प्रेरक उद्बोधन में मुख्य अतिथि प्रो. प्रीति तिवारी ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने हेतु अनुशासन, निरंतर परिश्रम एवं सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञानार्जन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त साधन है। विशिष्ट अतिथि डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय के प्राध्यापकों के सहयोग से सुचारु रूप से संपन्न हुआ। अंत में आयोजन समिति की ओर से उपस्थित अतिथियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
  • डंपर ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी महिला को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
    1
    डंपर ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी  महिला को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
    user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.