Shuru
Apke Nagar Ki App…
जमुनापुर चौराहे पर चला सघन चेकिंग अभियान, कई वाहनों की जांच ऊंचाहार, रायबरेली। प्रभारी निरीक्षक अजय राय ने अपने हमराहियों के साथ जमुनापुर चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर सियाराम राजपूत सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। अभियान में दरोगा संजय यादव, दरोगा रमेश चंद्र शुक्ला, कांस्टेबल रिशांत बिश्नोई, प्रेमवीर एवं दीवान कमलेश कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस टीम ने कई वाहनों को रोककर उनके कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस की गहन जांच की। साथ ही संदिग्ध वाहनों की तलाशी लेकर अवैध सामान की भी जांच की गई। पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का संदेश दिया गया। रिपोर्टर: अमरेश त्रिपाठी हिंदी दैनिक आदिकाल
Harinarayan Tiwari
जमुनापुर चौराहे पर चला सघन चेकिंग अभियान, कई वाहनों की जांच ऊंचाहार, रायबरेली। प्रभारी निरीक्षक अजय राय ने अपने हमराहियों के साथ जमुनापुर चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर सियाराम राजपूत सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। अभियान में दरोगा संजय यादव, दरोगा रमेश चंद्र शुक्ला, कांस्टेबल रिशांत बिश्नोई, प्रेमवीर एवं दीवान कमलेश कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस टीम ने कई वाहनों को रोककर उनके कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस की गहन जांच की। साथ ही संदिग्ध वाहनों की तलाशी लेकर अवैध सामान की भी जांच की गई। पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का संदेश दिया गया। रिपोर्टर: अमरेश त्रिपाठी हिंदी दैनिक आदिकाल
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Shailendra Gupta jansewak unchahar1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- आज शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) जनपद प्रतापगढ़ की मासिक बैठक कुंडा कचहरी स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल की अध्यक्षता एवं जिला प्रभारी कुलदीप पाण्डेय के संचालन में संपन्न हुई इस बैठक में किसानों और आम जनमानस से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं पर गहन चर्चा की गई। बैठक के पश्चात विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार कुंडा को सौंपा गया। प्रमुख मांगें और मुद्दे: यूनियन ने प्रशासन के सामने निम्नलिखित प्रमुख बिंदु रखे: किसान सम्मान निधि व रजिस्ट्री: किसान सम्मान निधि में व्याप्त अनियमितताओं को तत्काल दूर करने और 'फार्मर रजिस्ट्री' की प्रक्रिया को सुगम बनाने की मांग की गई। शिक्षा में सुधार: निजी स्कूलों द्वारा कॉपी-किताबों के नाम पर अभिभावकों के आर्थिक शोषण को रोकने और शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत निर्बल बच्चों के 25% कोटे को कड़ाई से लागू करने पर जोर दिया गया। गैस किल्लत: क्षेत्र में हो रही एलपीजी गैस की किल्लत को जल्द से जल्द दूर करने की मांग उठाई गई। राजस्व विभाग में सुधार: राजस्व निरीक्षकों द्वारा भूमि अंश निर्धारण में धांधली और अवैध वसूली पर लगाम लगाने की चेतावनी दी गई। आवारा पशु: किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे आवारा पशुओं को अविलंब गौशाला भिजवाने की मांग की गई। नेताओं का संबोधन: जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल ने कहा कि किसान आज चौतरफा समस्याओं से घिरा है। यदि राजस्व विभाग में अवैध वसूली और स्कूलों की मनमानी नहीं रुकी, तो संगठन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा। बैठक में भारी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से: श्याम लाल यादव (जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष) अजीत कुमार मिश्र (जिला मीडिया प्रभारी) ओमप्रकाश जायसवाल (जिला महामंत्री) राजेंद्र प्रसाद पांडे (जिला सलाहकार) फूलचंद गौतम (जिला सचिव) महिला शक्ति: सीता गौतम, सीमा यादव (जिला उपाध्यक्ष), अमीना खातून (सचिव), गुडान देवी, पतरका देवी, मंजू देवी और संगीता देवी। ब्लॉक व तहसील स्तर: राजेश कुमार पाल (तहसील अध्यक्ष कुंडा), बिजयशंकर धुरिया (ब्लॉक अध्यक्ष कालाकांकर), फूलचंद सरोज (ब्लॉक अध्यक्ष बाबागंज) और रावेन्द्र कुमार यादव। प्रशासनिक आश्वासन: तहसीलदार कुंडा ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। यूनियन के नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि समय रहते समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ, तो आगामी रणनीति के तहत विरोध प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा।1
- महिलाओं ने स्मार्ट मीटर को लेकर रोड पर किया धरना प्रदर्शन और बताया कि रोज-रोज रिचार्ज कर कर के थक चुके हैं मुझे नहीं चाहिए यह स्मार्ट मीटर1
- *रायबरेली: तेज रफ्तार डंपर ने महिला को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत* जगतपुर, रायबरेली। जनपद के जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मणपुर में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार डंपर ने राह चलती महिला को जोरदार टक्कर मार दी और उसे कुचलते हुए निकल गया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।2
- निघासन (लखीमपुर खीरी): कहते हैं कि 'गीदड़ की जब शामत आती है तो वह शहर की तरफ भागता है', लेकिन इन ठगों की किस्मत इन्हें लुधौरी गांव खींच लाई। सरकारी योजना का 'चोला' ओढ़कर ग्रामीणों को लूटने आए शातिर शिकारियों को अंदाजा भी नहीं था कि यहाँ उनका सामना 'असली सिस्टम' से हो जाएगा। लेडी डॉन का 'वसूली टेंडर' हुआ फ्लॉप इस हाई-वोल्टेज ड्रामे की मुख्य किरदार एक 'लेडी डॉन' थी, जो सरकारी रसूख का रौब झाड़कर ग्रामीणों को शौचालय दिलाने का लालच दे रही थी। साथ में दो गुर्गे भी थे। मिशन साफ था—सरकारी स्कीम के नाम पर गरीबों की जेब काटना। वसूली जोरों पर थी, तभी ग्रामीणों का माथा ठनका और ठगी के इस 'खेल' का पर्दाफाश हो गया। *वीडियो वायरल: रौब झाड़ने वाले गिड़गिड़ाने लगे* जैसे ही ग्रामीणों ने घेराबंदी की, इन कथित 'अधिकारियों' की सारी अकड़ हवा हो गई। जो कुछ देर पहले सीना तानकर पैसे वसूल रहे थे, वे हाथ जोड़कर जान की भीख मांगने लगे। पब्लिक का गुस्सा देख ठगों ने वसूली गई पाई-पाई मौके पर ही उगल दी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। *फिल्मी स्टाइल में भागे ठग, पुलिस 'नॉकआउट'!* पैसे लौटाने के बाद जैसे ही मौका मिला, यह तिकड़ी 'मिल्खा सिंह' की रफ्तार से रफूचक्कर हो गई। चर्चा है कि इनमें से दो आरोपी बौधिया खुर्द के रहने वाले हैं, जबकि तीसरा अब भी फरार है। बड़ा सवाल: क्या प्रशासन को 'सन्नाटा' पसंद है?* *इस ठगी मास्टर माइंड पंचायत सहायिका का है* *हैरानी की बात यह है कि लुधौरी पंचायत में यह दूसरी वारदात है। इससे पहले नन्दापुरवा में भी यही गैंग हाथ साफ कर चुका है। ग्रामीणों ने 15 मार्च को ही बीडीओ (BDO) और निघासन पुलिस को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई के नाम पर अब तक सिर्फ 'सन्नाटा' पसरा है* अगर कोई इनके खिलाफ आवाज उठाता है उसको फर्जी मुकदमे फसाने की धमकी दी जाती है संबंधित थानों झूठी तहरीर दे कर गुम रहा करने की कोशिश की जाती खबर से बौखलाये वसूली बाजों ने निघासन थाने में तहरीर दे कर कई संभ्रांत लोगों को बदनाम करने के कोशिश भी कर चुके हैं। *फिलहाल इन टप्पेबाजों का गिरोह बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में एक महिला ने इनके कारनामों का विरोध किया तो आमद फौजदारी पर उतर आए और जान से मारने की धमकी दे डाला।*1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1